विजू शाह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विजू शाह
जन्म विजय कल्याणजी शाह
5 जून 1959 (1959-06-05) (आयु 64)
पेशा संगीतकार, संगीत रचयिता
जीवनसाथी सुनन्दा शाह
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

विजू शाह (जन्म: 5 जून, 1959, विजय कल्याणजी शाह) भारतीय संगीत रचयिता और हिन्दी सिनेमा के संगीतकार हैं। वह संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी के सदस्य रहे संगीत निर्देशक कल्याणजी वीरजी शाह के पुत्र हैं। उन्होंने विश्वात्मा (1992), मोहरा (1994), तेरे मेरे सपने (1996) और गुप्त (1997) जैसी फिल्मों के लिए संगीत बनाया।

फिल्मों की सूची[संपादित करें]

वर्ष फिल्म टिप्पणी
1989 त्रिदेव
1990 मुकद्दर का बादशाह
1992 विश्वात्मा
1994 मोहरा नामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
1995 रावण राज
1996 तेरे मेरे सपने नामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
1997 पृथ्वी
गुप्त नामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
आर या पार
1998 विनाशक
हमसे बढ़कर कौन
बड़े मियाँ छोटे मियाँ नामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
2000 बेटी नं॰ 1
बुलन्दी
2001 जीतेंगे हम फिल्म जारी नहीं हुई
प्यार इश्क और मोहब्बत
हद
कसम
2002 छल
2003 तुझे मेरी कसम
धुंध
कैसे कहूँ कि प्यार है
कलकत्ता मेल
2004 असंभव
2005 शिकार
अंजान
2006 यूँ होता तो क्या होता