राधिका पंडित

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
राधिका पंडित
जन्म बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 2007–वर्तमान
जीवनसाथी यश (वि॰ 2016)
बच्चे 1
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

राधिका पंडित एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, और पूर्व में टेलीविजन में भी काम कर चुकी हैं। ये कन्नड़ सिनेमा के मुख्य अभिनेत्रियों में से एक के रूप में जानी जाती हैं। ये कई टीवी धारावाहिकों में भी काम कर चुकीं हैं, जिसमें नन्दगोकुल और सुमनगली आदि मुख्य है।

इन्होंने फिल्मों में अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म मोग्गिना मनसू (2008) से की थी। इसके लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार और दक्षिण फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है। इन्हें लव गुरु (2009) और कृष्णन लव स्टोरी (2010) में इनके कार्य के कारण दुबारा पुरस्कृत किया गया।

अभिनय[संपादित करें]

शुरुआत[संपादित करें]

राधिका ने पहली बार कैमरे का सामना 2007 में कन्नड़ फिल्म 18थ क्रॉस में किया था, लेकिन ये फिल्म इसके निर्माता चिक्कना के मौत के कारण कुछ समय के लिए रुक गया था, और कई सालों के बाद 2012 में सिनेमा घरों में प्रदर्शित हो पाया। इस दौरान राधिका अपनी एक अन्य फिल्म मोग्गिना मनसू के निर्माण में व्यस्त थीं। इस फिल्म में वो कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की, चंचला का किरदार निभा रही हैं, जिसे कॉलेज में रेगिंग का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म में वो यश के साथ काम कर रही थीं, जो उनके साथ इससे पहले नन्दगोकुल नाम के धारावाहिक में भी साथ काम कर चुके थे। ये फिल्म 2008 में प्रदर्शित हुई और काफी सफल रही और इस फिल्म के कारण राधिका को कई पुरस्कार भी मिले।[1]

राधिका का अगला किरदार नागाठीहाल्लि चन्द्रशेखर की निर्देशित रोमांटिक-नाटक वाली फिल्म ओलवे जीवन लेक्काचारा (2009) थी। इस फिल्म में इनका किरदार रुक्मिणी का था। इस फिल्म में इनके साथ श्रीनगर किट्टी अभिनय कर रहे थे, जिसमें इनके किरदार का नाम बालचन्द्र था। इनकी अगली फिल्म 2009 में प्रदर्शित हुई लव गुरु थी, जो एक प्रेम-नाटक पर आधारित थी। इस फिल्म में इनके किरदार का नाम खुशी था। इस फिल्म में इनके साथ तरुण चन्द्र भी मुख्य किरदार निभा रहे थे।[2]

निजी जीवन[संपादित करें]

राधिका की मुलाक़ात यश से पहली बार 2007 में नन्दगोकुल नाम के धारावाहिक के सेट पर हुई थी। उसके बाद से कुछ फिल्मों में काम करने के बाद से वे दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे, लेकिन ये बात वर्षों तक सभी से छुपा कर रखे और मीडिया में आने से भी बचाते रहे। इस बात का पता अगस्त 2016 में उनकी सगाई के बाद चला।[3] इन दोनों ने दिसम्बर में बैंगलोर में निजी कार्यक्रम में शादी कर ली।[4] 2018 में उनकी एक बेटी भी हुई।[5]

शादी से पहले राधिका ने यशो मर्गा फ़ाउंडेशन में भी काम किया, जिसे यश ने किसानों और मजदूरों की सहायता के लिए शुरू किया था।[6][7]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Sharadhaa A. (23 December 2014). "No Ordinary Romance in Radhika Pandit's Next Film". The New Indian Express. मूल से 23 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 April 2015. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  2. Kumar G. S. (17 July 2009). "Loveguru Movie Review". The Times of India. मूल से 30 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 April 2015. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  3. Suresh, Sunayana (24 January 2017). "Yash and Radhika Pandit open up about their romance for the first time". The Times of India. मूल से 8 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 January 2017.
  4. "Kannada actors Yash and Radhika Pandit tie the knot in a dream wedding, see pics". The Indian Express. 9 December 2016. मूल से 20 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 January 2017.
  5. "Kannada actors Yash, Radhika Pandit become parents to baby girl; celebrities congratulate couple- Entertainment News, Firstpost". Firstpost. 2 December 2018. मूल से 3 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 December 2018.
  6. "There's something new in Yash and Radhika Pandit's life". The Times of India. 26 February 2017. मूल से 16 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 April 2017.
  7. Khajane, Muralidhara (11 March 2017). "Cine stars pitch in for earthy causes". The Hindu. मूल से 16 April 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 April 2017.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]