यूरोस्टार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यूरोस्टार ब्रिटेन की एक ट्रेन सेवा है। यह लंदन को पेरिस और ब्रसेल्स से जोड़ती है। यह ट्रेन ब्रिटेन और यूरोप के बीच के सागर इंग्लिश चैनल के नीचे बनी एक सुरंग से होकर जाती है। यह ट्रेन 400 मीटर लम्बी हैं। इनमें 18 बोगी हैं। यह लंदन से पेरिस पहुंचने में 2 घंटे 35 मिनट और ब्रसल्स पहुंचने में 2 घंटे 20 मिनट लगती हैं।