बोल बच्चन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बोल बच्चन
निर्देशक रोहित शेट्टी
लेखक साजिद फरहाद (संवाद)
पटकथा युनूस सजवाल
कहानी रोहित शेट्टी
निर्माता अजय देवगन
ढीलिन मेहता
अभिनेता अजय देवगन
असिन
अभिषेक बच्चन
प्राची देसाई
प्रदर्शन तिथि
6 जुलाई 2012
लम्बाई
149 मिनट[1]
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 70 करोड़ (US$10.22 मिलियन)[2]

बोल बच्चन एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है। जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इस फ़िल्म का निर्माण अजय देवगन और ढीलिन मेहता ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, प्राची देसाई, असिन और कृष्णा अभिषेक हैं। इस फ़िल्म के गाने में शुरुआत में अमिताभ बच्चन की विशेष उपस्थिती हैं।[2][3][4][5][6]

कहानी[संपादित करें]

अब्बास अली (अभिषेक बच्चन) अपनी बहन सानिया (असिन) के साथ चाँदनी चोक में रहता था। लेकिन उसकी नौकरी चले जाने के कारण उसे उस जगह को छोड़ कर गाँव जाना पड़ा। जहाँ उसे पृध्वी राज रघुवंशी के यहाँ नौकरी मिल जाती है। लेकिन वह अपना नाम उसे अभिषेक बताता है। इसी के साथ वह अनेकों झूठ बोलता रहता है जिसमें (कृष्णा अभिषेक) उसकी सहायता करता है। पृथ्वी को सानिया से प्यार हो जाता है। साथ ही राधिका (प्राची देसाई) जो पृथ्वी की बहन है, उसे और अब्बास दोनों को प्यार हो जाता है। अंत में जब पृथ्वी को यह पता लगता है की उसे सभी झूठ बोल रहे हैं तो वह क्रोधित हो जाता है और बाकी सभी वहाँ से भाग जाते हैं। लेकिन अंत में सब ठीक हो जाता है और पृध्वी भी उन सभी की बात मान लेता है।

कलाकार[संपादित करें]

(from left to right) Prachi Desai, Abhishek Bachchan, Ajay Devgn and Asin at the release of Bol Bachchan

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "BOL BACHCHAN (12A)". मूल से 23 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 December 2012.
  2. "'Bol Bachchan' crosses Rs 50 crore mark". ibnlive.in. 10 July 2012. मूल से 6 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2015.
  3. "Devgn, Abhishek in Bol Bachchan". द इंडियन एक्सप्रेस. 28 December 2010. मूल से 3 मार्च 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 July 2012.
  4. ""Bol Bachchan Has Good First Day"". मूल से 2 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2020.
  5. "Bol Bachchan gets record advance bookings". The Times Of India. 6 July 2012. मूल से 2 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 July 2012.
  6. "Top Ten Worldwide Grossers 2012". Box Office India. मूल से 15 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 January 2013.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]