बातानेस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बातानेस
Batanes
मानचित्र जिसमें बातानेस Batanes हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : बास्को
क्षेत्रफल : 219.01 किमी²
जनसंख्या(2015):
 • घनत्व :
17,246
 79/किमी²
उपविभागों के नाम: नगरपालिकाएँ व शहर
उपविभागों की संख्या: 6 + 0
मुख्य भाषा(एँ): इवातान, इतबायातेन, इलोकानो, इसामुरोंगेन, तगालोग, अंग्रेज़ी


बातानेस (Batanes) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के कागायान घाटी प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक द्वीपसमूह है जो उस देश के सबसे बड़े द्वीप लूज़ोन से उत्तर में स्थित है। बातानेस द्वीपसमूह फ़िलिपीन्ज़ की प्रशासन प्रणाली में प्रान्त का दर्जा रखता है। यह फ़िलिपीन्ज़ का सबसे उत्तरी प्रान्त है और क्षेत्रफल व आबादी दोनों के आधार पर देश का सबसे छोटा प्रान्त है। इसकी राजधानी बास्को है जो बातान द्वीप पर स्थित है। द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप इत्बयत है।[1][2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "The Filipino Moving Onward Archived 2019-07-04 at the वेबैक मशीन," Rosario S. Sagmit and Ma. Lourdes Sagmit-Mendoza, Rex Bookstore Inc., 2007, ISBN 9789712341533
  2. "Whither the Philippines in the 21st Century? Archived 2019-07-06 at the वेबैक मशीन," Rodolfo C Severino and Lorraine Carlos Salazar, Institute of Southeast Asian Studies, 2007, ISBN 9789812304995