फिर तेरी कहानी याद आई

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
फिर तेरी कहानी याद आई

फिर तेरी कहानी याद आई का पोस्टर
निर्देशक महेश भट्ट
अभिनेता पूजा भट्ट,
राहुल रॉय,
पूजा बेदी
छायाकार प्रवीण भट्ट
संगीतकार अनु मलिक
प्रदर्शन तिथियाँ
30 जुलाई, 1993
देश भारत
भाषा हिन्दी

फिर तेरी कहानी याद आई 1993 की महेश भट्ट द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। मुख्य भूमिका उनकी बेटी पूजा भट्ट ने निभाई है।[1] राहुल रॉय मुख्य अभिनेता हैं। पूजा बेदी और अवतार गिल ने फिल्म में सहायक भूमिका निभाई।

संक्षेप[संपादित करें]

एक शराबी फिल्म निर्देशक राहुल (राहुल रॉय) एक पुनर्वास केंद्र में जाता है। वहाँ उसे पता चलता है कि कैदी पूजा (पूजा भट्ट) को मनोविदलता के साथ-साथ और भी कई मानसिक समस्याएँ हैं। दोनों दोस्त बन जाते हैं और पाते हैं कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन पूजा का पागलपन और अस्थिरता किसी भी रिश्ते को असंभव बनाती है और नतीजतन उसे पागलों के अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। इसके तुरंत बाद, संस्थान में आग लग जाती है और पूजा मारी जाती है। पूजा की मौत से राहुल तबाह हो जाता है।

उसकी फिल्म अभिनेत्री दोस्त सीमा (पूजा बेदी) और उसका भाई रोहित बिना किसी सफलता के उसके दिमाग से पूजा को हटाने का प्रयास करते हैं। तब राहुल को ऐसी लड़की से फ़ोन कॉल मिलना शुरू हो जाता है जिसकी आवाज़ पूजा की तरह होती है। अंत में यह पता चलता है कि पूजा जिंदा है और वही थी जिसने मानसिक संस्थान को जला दिया था। राहुल और पूजा पुलिस से दूर भागते हैं। वे जंगल में घूमते हैं और जगह बदलते रहते हैं। लेकिन वे पुलिस द्वारा एक शहर में पकड़े जाते हैं। पूजा पुलिस अधिकारी से बंदूक छीनती है और खुद को गोली मारती है क्योंकि वह मानसिक अस्पताल वापस नहीं जाना चाहती। वह चाहती है राहुल उसके साथ रहे। उसके दादा और राहुल असहाय रूप से उसकी मृत्यु देखते हैं।

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

फिर तेरी कहानी याद आई
संगीत अनु मलिक द्वारा
जारी जुलाई 1993, 16 (16-july-1993)
संगीत शैली फिल्म साउंडट्रैक
लंबाई 57:32
लेबल टिप्स
अनु मलिक कालक्रम

तहकीकात
(1993)
'फिर तेरी कहानी याद आई
(1993)
सर
(1993)

सभी गीत अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध।

गीत सूची
क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."तेरे दर पर सनम" (I)क़तील शिफाईकुमार सानु6:08
2."दिल में सनम की सूरत"ज़मीर काज़मीकुमार सानु, अलका याज्ञनिक6:06
3."बादलों में छुप रहा चाँद क्यों"क़तील शिफाईकुमार सानु, अलका याज्ञनिक6:14
4."दिल देता है रो रो दुहाई" (I)क़तील शिफाईअलका याज्ञनिक8:23
5."शायराना सी है जिंदगी"क़तील शिफाईअलका याज्ञनिक6:56
6."आने वाला कल एक सपना"कैफी आजमीकुमार सानु7:23
7."तेरे दर पर सनम" (II)क़तील शिफाईसाधना सरगम6:08
8."दिल देता है रो रो दुहाई" (II)क़तील शिफाईपंकज उधास8:20
9."आने वाला कल एक सपना"कैफी आजमीअनु मलिक1:54
कुल अवधि:57:32

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "पूजा से आलिया तक, इस उम्र में किया था इन 8 एक्ट्रेस ने बॉलीवुड डेब्यू". दैनिक भास्कर. 24 फरवरी 2018. मूल से 18 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अगस्त 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

फिर तेरी कहानी याद आई इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर