प्रसून जोशी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्रसून जोशी
पृष्ठभूमि
जन्म16 सितम्बर 1971 (1971-09-16) (आयु 52)
अल्मोड़ा, उत्तराखंड
पेशागीतकार, कवि, लेखक और अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञापन कंपनी 'मैकऐन इरिक्सन' में कार्यकारी अध्यक्ष।
सक्रियता वर्ष1992 से लगातार
वेबसाइटwww.prasoonjoshi.com

प्रसून जोशी (जन्म: 16 सितम्बर 1968) हिन्दी कवि, लेखक, पटकथा लेखक और भारतीय सिनेमा के गीतकार हैं। वे विज्ञापन जगत की गतिविधियों से भी जुड़े हैं और अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञापन कंपनी 'मैकऐन इरिक्सन' में कार्यकारी अध्यक्ष हैं। फ़िल्मतारे ज़मीन पर’ के गाने ‘मां...’ के लिए उन्हें 'राष्ट्रीय पुरस्कार' भी मिल चुका है।[1][2] अब सेंसर बोर्ड के चेयरमैन हैं

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा[संपादित करें]

प्रसून का जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के दन्या गाँव में 16 सितम्बर 1968 को हुआ था। उनके पिता का नाम देवेन्द्र कुमार जोशी और माता का नाम सुषमा जोशी है। उनका बचपन एवं उनकी प्रारम्भिक शिक्षा  टिहरीगोपेश्वररुद्रप्रयाग, चमोली एवं नरेन्द्रनगर में हुई, जहां उन्होने एम.एससी. और उसके बाद एम.बी.ए. की पढ़ाई की।[3][4]

कार्यक्षेत्र[संपादित करें]

उनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हुई है। दिल्ली ६’, ‘तारे ज़मीन पर’, ‘रंग दे बसंती’, ‘हम तुम’ और ‘फना’ जैसी फ़िल्मों के लिए कई सुपरहिट गाने लिखे हैं। फ़िल्म ‘लज्जा’, ‘आंखें’, ‘क्योंकि’ में संगीत दिया है। ‘ठण्डा मतलब कोका कोला’ एवं ‘बार्बर शॉप-ए जा बाल कटा ला’ जैसे प्रचलित विज्ञापनों के कारण उन्हे अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता मिली।[5]

सम्मान/पुरस्कार[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Congress pens song on 15-year rule - Times Of India". मूल से 1 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मार्च 2014.
  2. "Prasoon Joshi for Kamal Haasan's Viswaroopam 2 - Times Of India". मूल से 11 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मार्च 2014.
  3. "उत्तराखण्डी ज़िंदगी की लड़ाई लडऩे में सक्षम". मूल से 24 मई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मार्च 2014.
  4. "प्रसून जोशी". मूल से 3 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मार्च 2014.
  5. "http://www.apnauttarakhand.com/prasoon-joshi/". मूल से 3 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मार्च 2014. |title= में बाहरी कड़ी (मदद)
  6. "गीतकार प्रसून जोशी को शैलेंद्र सम्मान". मूल से 2 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मार्च 2014.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]