पोर्ट ब्लेयर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पोर्ट ब्लेयर
Port Blair
{{{type}}}
ऊपर बाएँ से: पोर्ट ब्लेयर का दृश्य, पोर्ट ब्लेयर में एक बालूतट (बीच), साउथ पोइंट से दृश्य, रात्रि में पोर्ट ब्लेयर
पोर्ट ब्लेयर is located in अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
पोर्ट ब्लेयर
पोर्ट ब्लेयर
अण्डमान और निकोबार में स्थिति
निर्देशांक: 11°40′N 92°44′E / 11.67°N 92.74°E / 11.67; 92.74निर्देशांक: 11°40′N 92°44′E / 11.67°N 92.74°E / 11.67; 92.74
देश भारत
प्रान्तअण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
ज़िलादक्षिण अण्डमान ज़िला
क्षेत्र41 किमी2 (16 वर्गमील)
ऊँचाई16 मी (52 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल1,40,572
भाषा
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

पोर्ट ब्लेयर (Port Blair) भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह केन्द्रशासित प्रदेश की राजधानी है। यह ऐतिहासिक नगर दक्षिण अण्डमान द्वीप पर स्थित है और प्रशासनिक दृष्टि से दक्षिण अण्डमान ज़िले में आता है।[1][2][3]

दर्शनीय स्थल[संपादित करें]

यह क्षेत्र पहाड़ी भूरचना है। टिम्बर जैसी लकड़ियाँ यहाँ प्रचुरता से पायी जाती हैं, हरियाली भी भरपूर है। यहाँ समुद्र का पानी देखने में नीला है। बंगाल की खाड़ी के इस जल क्षेत्र में अनंत लैगून मिल जाएंगे, जिनमें रंगबिरंगी मछलियाँ अठखेलियाँ करती मिलेंगी। सेल्यूलर जेल, मानव विकास के इतिहास को चित्रित करता संग्रहालय (एंथ्राॉपोलॉजिकल म्यूजियम), समुद्र संग्रहालय, लघु उघोग संग्रहालय, मिनी ज़ू, चैथम सा मिल, कोरबाइन कोव बीच, मैरीन पार्क, वाइपर आइलैंड, सिपीघाट वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स।

अन्य स्थल[संपादित करें]

  • सिपीघाट फार्म (पोर्ट ब्लेयर से 14 किलोमीटर)
  • चिरिया टापू (30 किलोमीटर)
  • वांडूर बीच (30 किलोमीटर)
  • जॉली ब्वॉय
  • क्लक एंड रेड स्किन आइलैंड

आवागमन[संपादित करें]

हवाई जहाज से जाने वाले पर्यटकों के लिए इंडियन की सेवाएं उपलब्ध हैं। चोई, कोलकाता से ये पकड़ी जा सकती हैं। समुद्री जहाज से भी यहाँ आया जाता है। चोई से तीन जहाज यहाँ आते हैं, दूरी करीब 1190 किलोमीटर है। कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर की दूरी 1255 किलोमीटर और विजयवाड़ा से 1200 किलोमीटर है। विशाखापटनम से भी राजधानी पोर्ट ब्लेयर के लिए जहाज जाता है। कोलकाता, चेन्नई और दिल्ली से राजधानी पोर्ट ब्लेयर आने के लिए सीधी विमान सेवाएं हैं। यहाँ आने के लिए समुद्री जहाज सौगात जैसी लगती है! हालांकि यहाँ यात्रा की कुछ बंदिशें हैं यानी कुछ चुने हुए द्वीपों में पर्यटन की अनुमति है। यही बात खूबसूरत तटों और मूंगों वाली विस्तृत जल क्षेत्र के लिए हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Government of India (2011), Andaman and Nicobar Islands Statistical Hand-Book - North and Middle Andaman, 2007-08 To 2009-10 Archived 2022-01-21 at the वेबैक मशीन
  2. "Andaman and Nicobar Islands: Past and Present," S. Ram (Editor), Akansha Publishing House, 2001, ISBN 9788187606093
  3. Abram, David; Edwards, Nick; Ford, Mike; Daniel Jacobs; Shafik Meghji (20 January 2011). The Rough Guide to India. Rough Guides. पृ॰ 940. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-84836-563-6.