पुंछ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पुंछ
नगर
पुंछ नगर का एक दृश्य
पुंछ नगर का एक दृश्य
पुंछ is located in जम्मू और कश्मीर
पुंछ
पुंछ
जम्मू कश्मीर में पुंछ की स्थिति
निर्देशांक: 33°46′N 74°06′E / 33.77°N 74.1°E / 33.77; 74.1निर्देशांक: 33°46′N 74°06′E / 33.77°N 74.1°E / 33.77; 74.1
देश भारत
प्रान्तजम्मू और कश्मीर
ज़िलापुंछ ज़िला
स्थापना322 ईसा पूर्व
शासन
 • प्रणालीनगर परिषद
 • सभापुंछ नगर परिषद
ऊँचाई981 मी (3,219 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल40,987
भाषाएँ
 • आधिकारिकहिन्दी, उर्दू, डोगरी, गोजरी
समय मण्डलIST (यूटीसी+5:30)

पुंछ (Poonch) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के पुंछ ज़िले में स्थित एक नगर परिषद है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है और पुंछ नदी के किनारे हुआ है।[1][2][3][4] पुंछ का उल्लेख महाभारत में मिलता है तथा चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी इस नगर का उल्लेख किया है।[5][6]

भूगोल[संपादित करें]

पुंछ नगर 33°46′N 74°06′E / 33.77°N 74.1°E / 33.77; 74.1 निर्देशांक पर स्थित है।[7] इस नगर की समुद्र तल से औसत ऊँचाई ९८१ मीटर है। पीर पंजाल पहाड़ीयां पुंछ घाटी से लेकर कश्मीर घाटी तक फ़ैली हैं। इस नगर में चार तहसीलें हैं: हवेली, मेंढर, सुरनकोट और मंडी।

इतिहास[संपादित करें]

पुंछ कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है। जब सिकंदर महान ने ३२९ ईसा पूर्व में राजा पोरस पर आक्रमण किया था, तब यह क्षेत्र द्रवभीषण नाम से जाना जाता था। छठी शताब्दी में प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग भी इस क्षेत्र से गुजरा था। ८५० इस्वी के आसपास इस क्षेत्र में राजा नर ने राज किया था जो कि मूलतः घोड़ा व्यापारी था। महमूद गजनवी ने पुंछ पर १०२० इस्वी में आक्रमण किया था। राजतरंगिणी के अनुसार, पुंछ के राजा त्रिलोचन पाल से महमूद गजनवी की भीषण लड़ाई हुई थी।

१५९६ में मुग़ल सम्राट जहाँगीर ने सिराजुद्दीन को यहाँ का राजा बनाया। १८१९ इस्वी से १८५० इस्वी तक पुंछ खालसा दरबार के अन्तर्गत रहा, तब यहाँ सिखों ने राज किया। आजादी के समय यह हिस्सा राजा हरी सिंह के कब्जे में था।

1947 में, भारत के विभाजन के बाद, महाराजा के शासन के खिलाफ पुंछ जिले के पश्चिमी भाग (बाग और सुधनोती तहसीलों में) में घुसपैठ व उपद्रव शुरू हो गया, और नव-स्वतंत्र पाकिस्तान में प्रवेश के प्रयास होने लगे। विद्रोही सशस्त्र थे और पाकिस्तान द्वारा समर्थित थे, और उन्होंने राज्य बलों को बेदखल कर दिया था, जो पुंछ शहर में अपनी छावनी में बंधे हुए थे। 20 नवंबर 1948 को भारतीय सेना द्वारा राहत मिलने तक यह शहर लगभग एक साल तक बना रहा। ज़िले का पश्चिमी हिस्सा उपद्रवियों के नियंत्रण में रहा, जो पाकिस्तान के साथ पाक-अधिकृत कश्मीर के भाग के रूप में शामिल हुआ। जिले के दो हिस्सों के बीच नियंत्रण रेखा पुंछ शहर से कुछ पश्चिम में चलती है।

जलवायु[संपादित करें]

इस नगर की जलवायु ठंडी है। गर्मियां छोटी व सुखदायी होती है। गर्मी का तापमान सामान्यतः 31 डिग्री सेल्सीयस से अधिक नहीं होता। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी अधिक होती है। दिसम्बर के महीने में बर्फ़बारी होती है। औसत वार्षिक वर्षा १०८७ मिलीमीटर होती है।

पुंछ के जलवायु आँकड़ें
माह जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर वर्ष
उच्चतम अंकित तापमान °C (°F) 19
(66)
20
(68)
31
(88)
32
(90)
33
(91)
34.5
(94.1)
32
(90)
31
(88)
28
(82)
26
(79)
24
(75)
21
(70)
34.5
(94.1)
औसत उच्च तापमान °C (°F) 11.8
(53.2)
19.9
(67.8)
23.6
(74.5)
25.9
(78.6)
27.3
(81.1)
29.6
(85.3)
31.5
(88.7)
29.7
(85.5)
22.6
(72.7)
21.7
(71.1)
16.8
(62.2)
10.1
(50.2)
30.1
(86.2)
औसत निम्न तापमान °C (°F) 1.2
(34.2)
4.7
(40.5)
13.6
(56.5)
16.0
(60.8)
19.4
(66.9)
24.8
(76.6)
24.5
(76.1)
22.0
(71.6)
18.0
(64.4)
16.4
(61.5)
9.6
(49.3)
1.5
(34.7)
17.7
(63.9)
निम्नतम अंकित तापमान °C (°F) −4.9
(23.2)
−3
(27)
3
(37)
6
(43)
7
(45)
9
(48)
12
(54)
8
(46)
12
(54)
4
(39)
2
(36)
−4.4
(24.1)
−4.9
(23.2)
औसत वर्षा मिमी (inches) 50.0
(1.969)
46.4
(1.827)
53.2
(2.094)
26.3
(1.035)
16.0
(0.63)
51.8
(2.039)
283.4
(11.157)
344.5
(13.563)
123.9
(4.878)
38.1
(1.5)
11.9
(0.469)
42.2
(1.661)
1,087.7
(42.823)
स्रोत #1: बीबीसी मौसम
स्रोत #2: आईएमडी

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

२०११ की जनसंख्या के अनुसार पुंछ की आबादी ४०,९८७ है। पुरूषों की ५५% तथा महिलाओं की ४५% है। यहाँ की साक्षरता दर ७९% है।

परिवहन[संपादित करें]

यहाँ पर एक छोटा हवाई अड्डा है।

रेल लाइन का निर्माण अभी चल रहा है।

वर्तमान में बस के ही माध्यम से यहाँ पर आया जाया जा सकता है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Jammu, Kashmir, Ladakh: Ringside Views," Onkar Kachru and Shyam Kaul, Atlantic Publishers, 1998, ISBN 9788185495514
  2. "District Census Handbook, Jammu & Kashmir Archived 2016-05-12 at the वेबैक मशीन," M. H. Kamili, Superintendent of Census Operations, Jammu and Kashmir, Government of India
  3. "Restoration of Panchayats in Jammu and Kashmir," Joya Roy (Editor), Institute of Social Sciences, New Delhi, India, 1999
  4. "Land Reforms in India: Computerisation of Land Records," Wajahat Habibullah and Manoj Ahuja (Editors), SAGE Publications, India, 2005, ISBN 9788132103493
  5. महाभारत 7.4.5; 7/91/39-40.
  6. वाटर्स, युआन चांग, भाग I, पृष्ठ 284.
  7. "Falling Rain Genomics, Inc - Poonch". मूल से 26 अगस्त 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 सितंबर 2013.