पकतीका प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अफ़्ग़ानिस्तान का पकतीका प्रान्त (लाल रंग में)
पकतीका प्रान्त में एक चरवाहा अपनी बकरियों के साथ

पकतीका (फ़ारसी: پکتیکا‎, अंग्रेजी: Paktika) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल १९,४८२ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ४ लाख अनुमानित की गई थी।[1] इस प्रान्त की राजधानी शरना (شرنه‎) शहर है। पकतीका की सरहदें पाकिस्तान से लगती हैं। यहाँ के लगभग ९६% लोग पश्तून हैं। यहाँ चंद हज़ार उज़बेक लोग भी रहते हैं जो आबादी के २% से भी कम हैं।

इतिहास[संपादित करें]

किसी ज़माने में पकतिया, ख़ोस्त और पकतीका प्रान्त एक ही सूबे के भाग हुआ करते थे और इन तीनों को अब 'लोया पकतिया' (यानि 'बड़ा पकतिया') बुलाया जाता है। प्रसिद्ध यूनानी इतिहासकार हिरोडोटस ने ५वीं सदी ईसापूर्व में भी इस जगह के निवासियों को 'पक्तियाई' नाम दिया था। पकतीका प्रान्त की राजधानी कभी 'उरगुन' शहर हुआ करता था, लेकिन यह किसी भी मुख्य सड़क से दूर है इसलिए १९७० के दशक में राजधानी बदलकर शरना शहर कर दी गई।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) Archived 2017-09-20 at the वेबैक मशीन, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011