नामिक हिमनद

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नामिक हिमानी
Namik Glacier
Map showing the location of नामिक हिमानी
Map showing the location of नामिक हिमानी
नामिक हिमानी
उत्तराखण्ड में स्थान
Map showing the location of नामिक हिमानी
Map showing the location of नामिक हिमानी
नामिक हिमानी
नामिक हिमानी (भारत)
प्रकार पर्वतीय हिमानी
स्थान कुमाऊँ हिमालय, उत्तराखण्ड, भारत
निर्देशांक 30°13′03″N 80°07′03″E / 30.21750°N 80.11750°E / 30.21750; 80.11750निर्देशांक: 30°13′03″N 80°07′03″E / 30.21750°N 80.11750°E / 30.21750; 80.11750
लम्बाई 3 कि॰मी॰ (9,800 फीट)

नामिक हिमानी (Namik Glacier) भारत के उत्तराखण्ड राज्य में कुमाऊँ हिमालय की एक हिमानी (ग्लेशियर) है। प्रशासनिक रूप से यह पिथौरागढ़ ज़िले में स्थित है। नामिक हिमानी पूर्वी रामगंगा का स्रोत है।[1] इस हिमानी के आसपास उत्पन्न होने वाले कई जलप्रपात और गंधक-युक्त चश्में हैं।

नामोत्पत्ति[संपादित करें]

कुमाऊँनी भाषा में 'नामिक' का शाब्दिक अर्थ भी कोई ऐसी जगह है, जहां नमकीन पानी के झरने मौजूद हों।

विवरण[संपादित करें]

नामिक हिमानी कुमाऊँ हिमालय शृंखला की एक पहाड़ी पर ३,६०० मीटर (११,८०० फीट) की ऊंचाई पर स्थित है, और निम्नलिखित चोटियों से घिरा हुआ है: नंदा देवी: ७,८४८ मीटर (२५,७४८ फीट), नंदा कोट: ६,८६१ मीटर (२२,५१० फीट), तथा त्रिशूल: ७,१२० मीटर (२३,३६० फीट)। यह प्राचीन भारत-तिब्बत व्यापार मार्ग पर पड़ता है।[2]

नामिक हिमनदी तक पहुँचने के लिए दो पैदल रास्ते हैं। पहला रास्ता गोगिना से नामिक गाँव होकर हिमनदी तक जाता है। गोगिना बागेश्वर से ६३ किलोमीटर (३९ मील) की दूरी पर है, और यहाँ बागेश्वर से शामा-लीती रोड से जीप से पहुंचा जा सकता है।[3] दूसरा रास्ता थल-मुनस्‍यारी रोड पर बिर्थी के समीप स्थित बाला गाँव से शुरू होता है।[3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Raju, N. Janardhana. Geostatistical and Geospatial Approaches for the Characterization of Natural Resources in the Environment: Challenges, Processes and Strategies (अंग्रेज़ी में). Springer. पृ॰ 309. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9783319186634. मूल से 15 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 दिसंबर 2018.
  2. Agrawal, C. M. (1996). Man, culture, and society in the Kumaun Himalayas : General B.C. Joshi commemoration volume (अंग्रेज़ी में). Almora: Shree Almora Book Depot. पृ॰ 121. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788185865294.
  3. Kapadia, Harish (2005). Into the untravelled Himalaya : travels, treks and climbs (अंग्रेज़ी में). New Delhi: Indus Publ. Co. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788173871818. मूल से 5 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 March 2017.