दोस्ताना (2008 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(दोस्ताना 2 से अनुप्रेषित)
दोस्ताना

दोस्ताना का पोस्टर
निर्देशक तरुण मनसुखानी
लेखक तरुण मनसुखानी
निर्माता धर्मा प्रोडक्शन्स्
अभिनेता अभिषेक बच्चन
जॉन अब्राहम
प्रियंका चोपडा़
छायाकार अयानंका बोस
संपादक मन्नन सागर
संगीतकार विशाल-शेखर
वितरक यश राज फिल्मस्
प्रदर्शन तिथियाँ
  • नवम्बर 14, 2008 (2008-11-14)
लम्बाई
142 मिनट
देश  भारत
भाषा हिन्दी
लागत 50 करोड़ भारतीय रुपये (लगभग)

दोस्ताना (हिन्दी) 14 नवम्बर 2008 को प्रदर्शित हुई एक बॉलीवुड की फिल्म है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा की प्रमुख भूमिकायें हैं। फिल्म का निर्देशन करण जौहर के सहायक तरुण मनसुखानी ने किया है। पूरी फिल्म को मियामी, अमेरिका में फिल्माया गया है और यह बॉलीवुड की पहली फिल्म है जिसकी पृष्टभूमि पूरी तरह मियामी पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग मार्च 2008 में शुरू हुई थी। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स् ने किया है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

अगली कड़ी[संपादित करें]

जून 2019 में, जौहर ने कॉलिन डी'कुन्हा द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित एक सीक्वल, दोस्ताना 2 की घोषणा की। जान्हवी कपूर और लक्ष लालवानी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने 8 नवंबर 2019 को निर्माण में प्रवेश किया, लेकिन रिलीज़ तारीख की घोषणा नहीं आई। 2021 में, आज तक ने बताया कि सीक्वल को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।[1]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  1. "कार्तिक आर्यन को 'दोस्ताना 2' से निकालने के बाद करण जौहर बंद कर रहे प्रोजेक्ट?". आज तक. 2021-12-16. अभिगमन तिथि 2023-04-27.