तमन प्रायद्वीप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
१८७० ईसवी के आसपास बनाया गया रूसी भाषा में तमन प्रायद्वीप का नक़्शा

तमन प्रायद्वीप (रूसी: Таманский полуостров, तमनस्कीय पोलूओस्त्रोव; अंग्रेज़ी: Taman Peninsula) रूस के क्रास्नोदार क्राय प्रशासनिक विभाग में स्थित एक प्रायद्वीप है। यह कॉकस क्षेत्र में स्थित है और इसके उत्तर में आज़ोव सागर, पश्चिम में केर्च जलडमरू तथा दक्षिण में कृष्ण सागर आता है। पश्चिम में केर्च जलडमरू के पार युक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र का पूर्वतम हिस्सा (जो केर्च प्रायद्वीप कहलाता है) स्थित है। तेम्रयुक (Темрю́к, Temryuk) इस प्रायद्वीप का सबसे बड़ा शहर है।

इतिहास[संपादित करें]

तमन प्रायद्वीप पर बहुत सी ऐतिहासिक सभ्यताओं ने अपनी छाप छोड़ी है। यहाँ प्राचीन यूनान की बस्तियों के खँडहर मिले हैं।[1] सन् १२३९ में इसपर मंगोल क़ब्ज़ा हो गया और आगे चलकर १४८३ में यह क्राइमियाई ख़ानत का भाग बना। १७८३ के बाद यहाँ उस्मानी साम्राज्य का बोलबाला था लेकिन उस शताब्दी के अंत में १७९१ में रूसी मूल के कोज़ाक सैनिकों ने इसपर क़ब्ज़ा कर लिया और इसे रूसी साम्राज्य का हिस्सा बना लिया। १७९२ में रूस ने इसे उस्मानियों को वापस कर दिया लेकिन १८२८ में यह फिर से रूस को मिल गया। रूस जब सोवियत संघ का हिस्सा बना तो यह उस देश का भाग था। १९४२ में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इसपर नात्ज़ी जर्मनी का नियंत्रण हो गया लेकिन सोवियत संघ की लाल सेना १९४३ में इसे वापस लेने में सफल हो गई।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Yet More Studies in the Ancient Greek Polis, Thomas Heine Nielsen, pp. 73, Franz Steiner Verlag, 1997, ISBN 978-3-515-07222-9, ... other Greek cities (Hermonassa, Kepoi, Patraeus) on the Taman Peninsula have ever been the subjects of special study ... Only in the 1980s was a survey of the whole Taman Peninsula undertaken to create an archaeological map. This survey showed that there are about 237 settlements of the Graeco-Roman and Mediaeval periods, more than 500 barrows and 150 km of ancient roads ...