जान तेरे नाम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जान तेरे नाम

"जान तेरे नाम" का पोस्टर
निर्देशक दीपक बलराज विज
निर्माता जिम्मी निरुला
अभिनेता रॉनित रॉय
फरहीन
अली असगर
संगीतकार नदीम-श्रवण
प्रदर्शन तिथि
21 फरवरी 1992
लम्बाई
150 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी

जान तेरे नाम 1992 की हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है जो दीपक बलराज विज द्वारा निर्देशित है और जिमी निरुला द्वारा निर्मित है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में रॉनित रॉय और फरहीन है।[1] यह फिल्म रोनित रॉय और फरहीन की पहली फिल्म थी। फिल्म अपने गीतों के लिए व्यापक रूप से लोकप्रिय थी और नदीम-श्रवण के मधुर गीतों को अब भी याद किया जाता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

संक्षेप[संपादित करें]

सुंदर पिंकी मल्होत्रा को कॉलेज में हर लड़का लुभाने की कोशिश करता है। मुख्य रूप से सुनील और विकी। वह सुनील को पसंद करती है और उसके साथ प्रेमपूर्ण संबंध में रहती है। वो दोनों कॉलेज खत्म करके शादी करने की योजना बनाते हैं। ऐसा होने से पहले,पिंकी को पता चलता है कि सुनील पहले से ही एक और कॉलेज की लड़की के साथ रिश्ते में है। इस पर नाराज होकर उसने फैसला किया कि उसका उससे कोई लेना देना नहीं होगा। वह विकी के साथ घूमने लगती है। सुनील, जो नहीं जानता कि क्या हुआ है पिंकी से बात करना चाहता है, लेकिन पिंकी उससे बात करने से इंकार कर देती है।

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

सभी नदीम-श्रवण द्वारा संगीतबद्ध।

क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."अक्खा इंडिया जानता है"अज़ीज़ खान, साहनीकुमार सानु6:46
2."हम लाख छुपाएँ"सैयद राहीकुमार सानु, आशा भोंसले6:56
3."इन द मॉर्निंग"सुरेंद्र साथीउदित नारायण, कुमार सानु, अलका याज्ञनिक5:10
4."कल कॉलेज बंद हो जाएगा"नवाब आरज़ूउदित नारायण, साधना सरगम7:17
5."कल कॉलेज बंद हो जाएगा" (उदासीन)नवाब आरज़ूउदित नारायण2:20
6."मैंने ये दिल तुमको दिया"रानी मलिककुमार सानु, अलका याज्ञिक5:42
7."रोमांस पीरियड"सुरेंद्र साथीकुमार सानु6:55
8."रोने ना दीजियेगा"गौहर कानपुरीकुमार सानु4:53

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "रोनित रॉय ने अभिनय की दुनिया में 25 साल पूरे किए". एबीपी न्यूज़. 5 मार्च 2017. मूल से 9 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जून 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

जान तेरे नाम इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर