ज़मीन (2003 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ज़मीन

ज़मीन का पोस्टर
निर्देशक रोहित शेट्टी
लेखक जावेद सिद्दीकी (संवाद)
निर्माता एन. आर. पचीसिया
अभिनेता अजय देवगन,
अभिषेक बच्चन,
बिपाशा बसु
संगीतकार हिमेश रेशमिया
प्रदर्शन तिथियाँ
26 सितंबर, 2003
देश भारत
भाषा हिन्दी

ज़मीन 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित उनकी पहली फिल्म है। इसमें अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और बिपाशा बसु हैं। फ़िल्म ने टिकट खिड़की पर औसत व्यवसाय किया था। इसकी कहानी मोटे तौर पर इंडियन एयरलाइंस की उड़ान 814 के अपहरण पर आधारित है।

संक्षेप[संपादित करें]

पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकवादी साहसपूर्वक भारतीय संसद भवन पर हमला करते हैं। भारतीय सेना यह मामला कर्नल रणवीर सिंह राणावत (अजय देवगन) को सौंपती है, जो अपने लोगों के साथ मिलकर सरगना बाबा ज़हीर खान (मुकेश तिवारी) को पकड़कर गिरफ्तार कर लेते हैं। कर्नल अपने अधीनस्थ, जयदीप राय (अभिषेक बच्चन) को काम पर लगाता है। जयदीप सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) है।

एसीपी जयदीप फरीद (संजय मिश्रा) नाम के एक संदिग्ध को बुलाता है, जो वाहनों के गैराज का मालिक है। वहीं मुंबई हवाई अड्डे के दो भ्रष्ट अधिकारियों के कारण आतंवादी विमान के अंदर बंदूकें ले जाते हैं। यह समूह मुंबई से काठमांडू के रास्ते में जाने वाले इंडियन एयरलाइंस के विमान को हाईजैक कर लेता है। उसमें जयदीप की मंगेतर, नंदिनी (बिपाशा बसु) और कैप्टन बशीर (पंकज धीर) के साथ 107 यात्री होते हैं।

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

ज़मीन
ध्वनि पट्टी हिमेश रेशमिया द्वारा
जारी 2003
संगीत शैली बॉलीवुड संगीत
लेबल टी सीरीज़
हिमेश रेशमिया कालक्रम

तेरे नाम
(2003)
ज़मीन
(2003)
तुम – अ डेंजरस ऑब्सेशन
(2004)

हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध फिल्म की संगीत एल्बम को टी सीरीज़ द्वारा 16 अगस्त 2003 को जारी किया गया था।[1]

सभी गीत समीर द्वारा लिखित; सारा संगीत हिमेश रेशमिया द्वारा रचित।

गीत सूची
क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."तेरे संग एक सिंपल सी कॉफ़ी"केके, हेमा सरदेसाई5:25
2."दिल्ली की सर्दी"केके, श्वेता शेट्टी4:57
3."मेरे नाल"शान, हेमा सरदेसाई5:19
4."सरज़मीन से" (टाइटल सांग)केके, शान8:43
5."बस एक बार"अलका याज्ञनिक, बाबुल सुप्रियो5:37
6."दिल्ली की सर्दी" (रीमिक्स)केके, श्वेता शेट्टी4:52
7."सरज़मीन से" (इंस्ट्रुमेंटल)4:01

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Zameen (Original Motion Picture Soundtrack) by Himesh Reshammiya". 16 अगस्त 2003. मूल से 3 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अक्टूबर 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]