चाम भाषा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

चाम भाषा दक्षिणपूर्व एशिया के निवासी चाम लोगों की भाषा है। यह चाम लिपि में लिखी जाती है। पहले यह केन्द्रीय वियतनाम के चम्पा राज्य की भाषा थी।

चाम भाषा आस्ट्रेलियायी-इण्डोनेशियायी परिवार के मलय-पॉलीनेशियन शाखा की यह भाषा वियतमान के लगभग १ लाख और कम्बोडिया के लगभग २ लाख २० हजार लोगों द्वारा बोली जाती है। (१९९२ के अनुमान के आधार पर) थाइलैण्ड और मलेशिया में भी कुछ लोग चाम भाषा बोलते हैं।

पुराने काल में चाम भाषा का विस्तार और बोलने वालों की संख्या और भी अधिक थी क्योंकि यह चाम साम्राज्य की भाषा थी।

सन्दर्भ[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]