गोद भराई

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गोद भराई
शैलीनाटक
लेखकगजरा गोटारी
निर्देशकसिद्धार्थ सेनगुप्ता
अभिनीतपल्लवी सुभाष
शक्ति आनंद
मोहित मलिक
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिन्दी
सीजन कि संख्या1
एपिसोड कि संख्या100
उत्पादन
छायांकनसंजय के मेमन
कैमरा सेटअपबहु-कैमरा
प्रसारण अवधिलगभग 24 मिनट
निर्माता कंपनीस्फीयर ओरिजिंस
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कसोनी
प्रकाशित8 मार्च 2010 –
26 अगस्त 2010

गोद भराई एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है। जिसका प्रसारण सोनी पर 8 मार्च 2010 से 26 अगस्त 2010 तक चला। इसमें मुख्य किरदार में पल्लवी सुभाष, शक्ति आनंद और मोहित मलिक हैं।

कहानी[संपादित करें]

यह आस्था और शिवम की है। जिनके बच्चे नहीं हो सकते हैं। लेकिन यह बात आस्था परिवार को नहीं बताती है। शिवम भी इस पर सहमत रहता है। एक दिन आस्था को एक बेघर बच्चा दिखाई देता है। वह उसे अपने बच्चे की तरह पालने का सोचते हैं। वह उसका नाम कृष्ण रखते हैं। लेकिन बाद में यह पता लगता है कि उस बच्चे का अपहरण हुआ था। एक औरत झूठी कहानी सुना देती है। बाद में वह लोग उसे गोद ले लेते हैं। मीना आस्था और उसके गोद लिए बच्चे से जलते रहती है। वह आस्था, शिवम और उसके बच्चे के मार्ग में बाधा पैदा करने की कोशिश करते रहती है। एक दिन आस्था को पता चलता है कि वह माँ बनने वाली है। ठीक उसी समय मीना भी माँ बनने वाली होती है। मीना को एक बच्ची और आस्था को एक लड़का होता है। मीना यह सोचते रहती है कि किस तरह आस्था और उसके बच्चे को घर से बाहर कर दिया जाये।

कलाकार[संपादित करें]

  • पल्लवी सुभाष - आस्था
  • शक्ति आनंद - शिवम अग्निहोत्री
  • मोहित मलिक - भरत (शिवम का दोस्त)
  • नेहा कौल - अवनी (भरत की पत्नी)
  • रवीद्र मंकनी - रमाकांत अग्निहोत्री (शिवम के पिता)
  • मंगल केंकरे - भाग्यश्री (शिवम की माँ)
  • राजेश जैस - गौरव अग्निहोत्री (शिवम का बड़ा भाई)
  • आँचल द्विवेदी - मीना (गौरव की पत्नी)
  • अनीता कुलकर्णी

सन्दर्भ[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]