गंगाबल झील

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गंगाबल झील
Location of the lake in India.
Location of the lake in India.
गंगाबल झील
स्थानगान्दरबल ज़िला, कश्मीर वादी
निर्देशांक34°25′50″N 74°55′30″E / 34.43056°N 74.92500°E / 34.43056; 74.92500निर्देशांक: 34°25′50″N 74°55′30″E / 34.43056°N 74.92500°E / 34.43056; 74.92500
प्रकारस्वच्छ पर्वतीय झील
मुख्य अन्तर्वाहपिघलती हिमानियों की बर्फ़
मुख्य बहिर्वाहवंगथ झरना (सिन्द नदी की एक उपनदी)
अधिकतम लम्बाई2.5 किलोमीटर (1.6 मील)
अधिकतम चौड़ाई1 kilometre (0.62 mi)
सतही ऊँचाई3,600 मीटर (11,800 फीट)
हिमीकरणनवम्बर से अप्रैल

गंगाबल झील (Gangabal Lake) या गंगबल झील (ﮔﻨﮕﺒﻞ ﺟﮭﻴﻞ) भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के गान्दरबल ज़िले में हरमुख पर्वत के चरणों में स्थित एक स्वच्छ पर्वतीय झील है।[1] भौगोलिक दृष्टि से यह एक टार्न झील या गिरिताल की श्रेणी में आती है।[2]

हिन्दू मान्यता[संपादित करें]

हिन्दू मान्यता में यह हरिद्वार जितनी पवित्र है और लोग यहाँ धार्मिक पूजा करने व अपने मृत परिजनों की अस्थियाँ विसर्जित करने आते हैं। हर वर्ष यहाँ पारम्परिक तीन-दिवसीय धर्मयात्रा चलती है।[3]

विवरण[संपादित करें]

ढाई कि॰मी॰ लम्बी और एक कि॰मी॰ चौड़ी इस झील में पानी पास की पिघलती हिमानियों के झरनों से आता है। झील से बाहर पानी एक धारा में पास की छोटी-सी नन्दकोल झील में जाता है और वहाँ से वंगथ नामक झरने में निकलता है जो आगे जाकर सिन्द नदी (सिन्धु नदी से अलग) में विलय हो जाता है। गंगाबल झील में ट्राउट समेत कई मछलियों की प्रजातियाँ मिलती हैं।[4][5]

पहुँचने के मार्ग[संपादित करें]

यहाँ पहुँचने के लिये श्रीनगर से 45 कि॰मी॰ गान्दरबल से आगे नारानाग बस्ती तक का सड़क का सफ़र और फिर 15 कि॰मी॰ की पैदल चढ़ाई है जो घोड़े पर भी तय की जा सकती है। यहाँ आसपास के मर्ग (घास के मैदान) में चरवाहे अक्सर अपनी भेड़-बकरियाँ लेकर आते हैं।[6] यहाँ पहुँचने का दूसरा रास्ता सोनमर्ग से विशनसर झील से होते हुए 4,100 मीटर ऊँचे निचनई दर्रे को पार करके आता है।[7] बांडीपूर की आरीन बस्ती से भी यहाँ पैदल-मार्ग आता है।[8]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

चित्र वीथिका[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Trekking Kashmir Archived 2013-03-13 at the वेबैक मशीन, gaffarakashmir.com, Accessed 2012-04-19
  2. माजिद हुसैन, भारत का भूगोल Archived 2014-07-29 at the वेबैक मशीन, अभिगमन तिथि 21-07-2014
  3. Gangabal yatra to commence after 100 years Archived 2013-07-29 at the वेबैक मशीन, zeenews.india, zeenews.india, Accessed 2012-05-20
  4. Harmukh Gangabal Archived 2013-12-05 at the वेबैक मशीन, kashmirfirst.com, Accessed 2012-05-22
  5. Indus projects Archived 2015-07-10 at the वेबैक मशीन, nih.ernet.net, Accessed 2012-05-22
  6. Jammu and Kashmir update Archived 2012-03-29 at the वेबैक मशीन, jammuandkashmirupdate.com, Accessed 2012-04-19
  7. Track to Gangabal Archived 2012-03-29 at the वेबैक मशीन, pttindia.com, Accessed 2012-05-22
  8. Tracks of Kashmir Archived 2012-04-25 at the वेबैक मशीन, kashmirmount.org, Accessed 2012-05-22