कोलोन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मध्य कोलोन का दृष्य
Köln
कोलोन (Cologne)
From top to bottom, left to right: Hohenzollern Bridge by night, Great St. Martin Church, Colonius TV-tower, Cologne Cathedral, Kranhaus buildings in Rheinauhafen, MediaPark
From top to bottom, left to right:
Hohenzollern Bridge by night, Great St. Martin Church, Colonius TV-tower, Cologne Cathedral, Kranhaus buildings in Rheinauhafen, MediaPark
From top to bottom, left to right:

Hohenzollern Bridge by night, Great St. Martin Church, Colonius TV-tower, Cologne Cathedral, Kranhaus buildings in Rheinauhafen, MediaPark

कोलोन (Cologne) का झंडा
कोलोन (Cologne) का कुल-चिन्ह
कोलोन (Cologne) is located in जर्मनी
कोलोन (Cologne)
कोलोन (Cologne)
निर्देशांक 50°56′11″N 6°57′10″E / 50.93639°N 6.95278°E / 50.93639; 6.95278
प्रशासन
देश जर्मनी
राज्य उत्तर राइन - वेस्टफेलिया
प्रशासकीय क्षेत्र Cologne
जिला Urban districts of Germany
Lord Mayor Henriette Reker
बुनियादी आँकड़े
क्षेत्रफल 405.15 कि॰मी2 (4.3610×109 वर्ग फुट)
ऊँचाई 37 m  (121 ft)
जनसंख्या 10,57,327  (31 दिसम्बर 2014)
 - घनत्व 2,610 /km2 (6,759 /sq mi)
 - महानगर 1,13,16,429 (Rhine-Ruhr
स्थापना 38 BC
अन्य जानकारी
समय मंडल सीइटी/सीइएसटी (UTC+1/+2)
पंजीकरण प्लेट K
डाक कूटs 50441–51149
स्थान कूटs 0221, 02203 (Porz)
जालस्थल www.stadt-koeln.de

कोलोन (जर्मन: Köln [kœln] ; अंग्रेजी उच्चारण: /kəˈloʊn/) बर्लिन, हैम्बर्ग और म्युनिख़ के बाद जर्मनी का चौथा सबसे बड़ा शहर है। कोलोन, राइन नदी के दोनों तरफ बसा हुआ है। शहर का मशहूर कोलोन कैथेड्रल, कोलोन के कैथोलिक आर्कबिशप का निवास है। कोलोन विश्वविद्यालय यूरोप के सबसे पुराने और बड़े विश्वविद्यालयों में से एक है जिसमें लगभग 44,000 विद्यार्थी पढ़ते हैं।[1]

इतिहास[संपादित करें]

कोलोन लगभग दो हजार वर्ष पुराना शहर है।[2] ई. पू. 38 में यह रोमन सैनिक अड्डा था। 50 ई. के बाद रोम के राजा क्लाडियस ने अपनी पत्नी कोलोनिया अग्रीपिनेन्सिन के नाम पर इसका नामकरण किया। 870 ई. में यह जर्मनी के अधिकार में आ गया।[उद्धरण चाहिए]

मध्यकालीन युग में यह नगर पूर्व की वस्तुओं, रेशम और मसाले का वितरण केंद्र रहा।[उद्धरण चाहिए] महत्वपूर्ण स्थिति के कारण इसपर विभिन्न शक्तिशाली राष्ट्रों की निगाह बराबर लगी रहती रही। 1794 ई. में फ्रांसीसियों ने, 1815 ई. में प्रशा वालों ने, तथा 1918 से 1926 ई. तक अंग्रेजों ने इसे अपने अधिकार में रखा।

द्वितीय विश्वयुद्ध के समय बमबर्षा के कारण इस नगर का दो तिहाई भाग पूर्णत: नष्ट हो गया था।[3] इसकी वर्तमान उन्नति रूर औद्योगिक क्षेत्र के सामीप्य से हुई है। यह नगर अनेक रेलमार्गो का केंद्र और महत्व का नदीपत्तन है। यहाँ से अन्न, मद्य, तेल आदि का बेल्जियम, हालैंड और स्विटज़रलैंड को निर्यात होता है। यहाँ तंबाकू, सिगार, चाकलेट, साबुन, बिजली के सामान, रासायनक, जहाज, मोटर, सूती कपड़े, रबर, शीशे, आदि के सामान बनाने के कारखाने हैं। यहाँ का गोथिक कैथेड्रल वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है।[4]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. ""Top Universities"". मूल से 29 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 जून 2014.
  2. "From Ubii village to metropolis" Archived 2012-04-17 at the वेबैक मशीन. City of Cologne. Retrieved 16 April 2011.
  3. "http://www.flightglobal.com/pdfarchive/view/1945/1945%20-%201571.html". मूल से 9 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 दिसंबर 2015. |title= में बाहरी कड़ी (मदद)
  4. "कोलोन". मूल से 5 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 जून 2014.

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]