कुनलुन देवी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कुनलुन देवी पर्वत कुनलुन शान शृंखला के पश्चिमी भाग में स्थित है

कुनलुन देवी (अंग्रेज़ी: Kunlun Goddess, कुनलुन गॉडॅस), जिसे चीनी भाषा में लिउशी शान भी कहा जाता है मध्य एशिया की कुनलुन पर्वत शृंखला का सब से ऊँचा पर्वत है। यह चीन द्वारा नियंत्रित तिब्बत और शिंजियांग प्रान्तों की सीमा पर स्थित है। कुनलुन देवी की ऊँचाई ७,१६७ मीटर (२३,५१४ फ़ुट) है।[1] यह भारत के अक्साई चिन इलाक़े के बहुत पास स्थित है, हालांकि वर्तमान में अक्साई चिन क्षेत्र चीन के क़ब्ज़े में है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 23 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 दिसंबर 2011.