काबुल प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अफ़्ग़ानिस्तान का काबुल प्रान्त (लाल रंग में)

काबुल (फ़ारसी, पश्तो: کابل‎, अंग्रेजी: Kabul) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ४,४६२ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ३५.७ लाख अनुमानित की गई थी।[1] इस प्रान्त की राजधानी काबुल शहर है जो पूरे अफ़्ग़ानिस्तान की भी राष्ट्रीय राजधानी है। इस प्रान्त के लगभग ८०% लोग काबुल के शहरी इलाक़े में रहते हैं। यहाँ पश्तो और दरी फ़ारसी बोली जाती है। प्रान्त का सबसे अहम जल-स्रोत काबुल नदी है, जिसके किनारे काबुल शहर बसा हुआ है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) Archived 2017-09-20 at the वेबैक मशीन, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011