आइची प्रीफ़ेक्चर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आइची प्रीफ़ेक्चर
जापानी: 愛知県 (आइची-केन)
जापान के मानचित्र में आइची चिन्हांकित
राजधानी नगोया
क्षेत्र चूबू
द्वीप होन्शू
राज्यपाल हिदेआकी ओमूरा (फ़रवरी २०११ से)
क्षेत्रफल (रैंक) ५,१५३.८१ किमी² (२८वां)
 - जल % ५.४%
जनसंख्या  (१ फ़रवरी २०११)
 - जनसंख्या ७४,०८,६४० (४था)
 - घनत्व १,४३७.५१ /किमी²
जिले १०
नगरपालिकाएं ६३
आईएसओ ३१६६-२ जेपी-२३
जालस्थल आधिकारिक जालस्थल (बहुभाषीय) (अंग्रेज़ी)
प्रीफ़ेक्चरीय चिह्न
 - पुष्प काकित्सुबाता (Iris laevigata)
 - वृक्ष हानानोकी (Acer pycnanthum)
 - पक्षी स्कॉप्स-उल्लू (Otus scops japonicus)
 - मत्स्य कुरुमा झींगा (Penaeus japonicus)
आइची प्रीफ़ेक्चर का चिह्न
आइची प्रीफ़ेक्चर का चिह्न
साँचावार्ताविकिपरियोजना जापान

आइची प्रीफ़ेक्चर, जापान का एक प्रीफ़ेक्चर है जो चूबू क्षेत्र के तोकाइ क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी नगोया है। यह चूक्यो महानगरीय क्षेत्र का मुख्यक्षेत्र है।

इतिहास[संपादित करें]

मूल रूप से यह क्षेत्र तीन प्रान्तीय भागों में विभक्त था ओवारी, मिकावा और हो। नोउसामा काल के बाद, मिकावा और हो का एकीकरण कर दिया गया। १८७१ में, हान व्यवस्था के उन्मूलन के बाद, ओवारी को, चिटा प्रायद्वीप को छोड़कर, नगोया प्रीफ़ेक्चर में संस्थागत किया गया, जबकि मिकावा को चिटा प्रायद्वीप से मिलाकर, नूकाता प्रीफ़ेक्चर बनाया गया। अप्रैल १८७२ में, नगोया प्रीफ़ेक्चर को आइची प्रीफ़ेक्चर नामित किया गया और उसी वर्ष २७ नवम्बर को नुकाता प्रीफ़ेक्चर से संसक्त किया गया।

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

२००१ की स्थिति तक, आइची प्रीफ़ेक्चर की जनसंख्या में ५०.०३% पुरुष और ४९.९७% महिलाएं थीं। १,३९,५४० निवासी विदेशी थे जो जनसंख्या का लगभग २% है।

आयुवार जनसंख्या (२००१)
आयु % जनसंख्या % पुरुष % महिलाएं
० - ९ १०.२१ १०.४५ ९.९६
१० - १९ १०.७५ ११.०२ १०.४८
२० - २९ १५.२३ १५.७१ १४.७५
३० - ३९ १४.८१ १५.३१ १४.३०
४० - ४९ १२.२१ १२.४१ १२.०१
५० - ५९ १५.२२ १५.३१ १५.१२
६० - ६९ ११.३१ ११.२२ ११.४१
७० - ७९ ६.७६ ६.०१ ७.५२
८० से ऊपर ३.१२ २.०१ ४.२३
अज्ञात ०.३८ ०.५४ ०.२३

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]