अम्बैसिडाए

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अम्बैसिडाए
Ambassidae
भारतीय शीशमीन (Parambassis ranga)
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी (Chordata)
वर्ग: ऐक्टिनोप्टरिजियाए (Actinopterygii)
गण: पर्सिफ़ोर्मेज़ (Perciformes)
उपगण: परकोइडेई (Percoidei)
अधिकुल: पर्कोइडेआ (Percoidea)
कुल: अम्बैसिडाए (Ambassidae)
क्लुंज़िंगर, १८७०
वंश

एशियाई शीशमीन (Asiatic glassfishes) या अम्बैसिडाए (Ambassidae) हड्डीदार मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक कुल है जो समुद्रमीठे पानी दोनों में मिलती हैं। इसके ८ वंशों में ४९ जातियाँ हैं। एशियाई शीशमीन एशिया, ओशिआनिया, हिन्द महासागर और पश्चिमी प्रशांत महासागर में मिलती है। इनमें से कुछ की लम्बाई २६ सेंटीमीटर तक होती है।[1][2]

इन मछलियों की कई जातियों के शरीर शीशे जैसे पारदर्शी या अर्ध-पारदर्शी होते हैं, जिसके कारण इन्हें मीनशालाओं में पालतु रूप से रखा जाता है। पहले इन्हें रंगों के टीके लगाकर मछली रखने वालों को बेचा जाता था लेकिन इस से मछली को भयंकर पीढ़ा होती है और जल्दी मृत्यु भी हो जाती है, और इस क्रूरता की वजह से लोगों ने इन्हें ख़रीदना कम कर लिया है।[3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Froese, Rainer, and Daniel Pauly, eds. (2012). "Ambassidae" in FishBase. December 2012 version.
  2. Morgan, D. L. (2010). Fishes of the King Edward River in the Kimberley region, Western Australia. Records of the Western Australian Museum 25: 351–68.
  3. Dawes, J. Complete Encyclopedia of the Freshwater Aquarium. Firefly Books. 2001. page 289.