"अष्टबाहु": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो added protection template, added orphan tag
छो →‎संदर्भ: added protection template
पंक्ति 93: पंक्ति 93:
[[zh-min-nan:Chiuⁿ-hî]]
[[zh-min-nan:Chiuⁿ-hî]]
[[zh-yue:八爪魚]]
[[zh-yue:八爪魚]]
{{pp-semi-template|small=yes}}
{{pp-semi-template|small=yes}}
{{pp-semi-template|small=yes}}

08:42, 12 जुलाई 2010 का अवतरण

आक्टोपस

आक्टोपस मोलस्का संघ का एक समुद्री प्राणी है। इस रात्रिचर जीव को डेविलफिश भी कहते हैं। आक्टोपस का कोमल, गोलाकार या अंडाकार शरीर दस सेंटीमीटर से लेकर करीब बीस-पचीस फुट तक लंबा हो सकता है।[1] इसमें कवच नहीं पाया जाता है या अविकसित होता है। इसकी आठ लचीली भुजाएँ होती है जिनके ऊपर भीतर की ओर अवृंत चूषक की दो पंक्तियाँ होती हैं। इन्हीं बाहुओं के सहारे यह आत्मरक्षा करता है या शिकार पकड़ता है। शत्रु के समीप आने पर यह काले द्रव का धुआँ अपनी मसीग्रन्थि से निकालता है जिससे इसकी रक्षा होती है। इसके सिर पर दो स्पष्ट नेत्र होते है और सिर के पश्च-अधरतल पर साइफन होता है। चीन और इटली में इसका भोज्य पदार्थ के रूप में प्रयोग होता है। सभी आक्टोपस जहरीले होते हैं परन्तु सिर्फ नीले छ्ल्ले वाले अक्टोपस का विष ही मनुष्य के लिए घातक होता है।[2] यहां तक कि इसे दुनिया के सबसे विषधर जीवों में से एक माना जाता है।[3]

आक्टोपस दुनिया का सबसे बुद्धिमान अकशेरुकी जीव माना जाता है। समुद्री जलचर विशेषज्ञों के एक दल ने अपने शोध के दौरान दो हजार से अधिक आक्टोपस का अध्ययन किया। इस दल का नेतृत्व करने वाले विशेषज्ञ ओलिवर वेलेंसियक ने बताया कि आक्टोपस अपने पहले तीन जोड़ी टेंटेकल का इस्तेमाल चीजों को पकड़ने में करता है। इसे इस तरह कह सकते हैं कि आक्टोपस अपने अगले छह टेंटेकल को हाथ और सबसे पीछे वाले दो टेंटेकल को पैर की तरह इस्तेमाल करता है। आक्टोपस की पकड़ उसकी देखने की शक्ति से जुड़ी होती है। जब आक्टोपस की एक आंख कमजोर होने लगती है तो उसकी दूसरी तरफ की बाहें उसका सहारा बनती हैं।[4]

चित्र दीर्घा

संदर्भ

  1. बनर्जी, विवेकानंद (जुलाई 2004). इंटर प्राणिविज्ञान. नई दिल्ली: भारती भवन. नामालूम प्राचल |accessday= की उपेक्षा की गयी (मदद); नामालूम प्राचल |accessyear= की उपेक्षा की गयी (|access-date= सुझावित है) (मदद); नामालूम प्राचल |accessmonth= की उपेक्षा की गयी (|access-date= सुझावित है) (मदद)
  2. Tentacles of venom: new study reveals all octopuses are venomous, University of Melbourne, Media Release, Wednesday 15 April 2009
  3. http://animal.discovery.com/convergence/oceans-deadliest/deadliest-creatures/deadliest-creatures_05.html
  4. "छह हाथ और दो पैर वाला होता है आक्टोपस". जागरण. नामालूम प्राचल |accessyear= की उपेक्षा की गयी (|access-date= सुझावित है) (मदद); नामालूम प्राचल |accessmonthday= की उपेक्षा की गयी (मदद)