"विकिपीडिया:चौपाल/पुरालेख 15": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
छोNo edit summary
पंक्ति 265: पंक्ति 265:
यह रोष जायज है और जरूरी भी। इस शिकायत के बाद मैने निमोनिक्स पृष्ठ देखा था। वह सही सलामत था। उसमें बार-बार इस्तेमाल किए गए निमोनिक्स गुरु को हटाकर पृष्ठ को थोड़ा संपादित करने की जरूरत है मगर मिटाने की नहीं।
यह रोष जायज है और जरूरी भी। इस शिकायत के बाद मैने निमोनिक्स पृष्ठ देखा था। वह सही सलामत था। उसमें बार-बार इस्तेमाल किए गए निमोनिक्स गुरु को हटाकर पृष्ठ को थोड़ा संपादित करने की जरूरत है मगर मिटाने की नहीं।
[[सदस्य:Aniruddhajnu|अनिरुद्ध]] ०१:४४, १४ अक्तूबर २००९ (UTC)
[[सदस्य:Aniruddhajnu|अनिरुद्ध]] ०१:४४, १४ अक्तूबर २००९ (UTC)
:अनिरुद्ध जी, वह पृष्ठ निमोनिक्स (Mnemonic)के बारे में नहीं था अर्थात उसमें निमोनिक्स क्या होते हैं , उनका इतिहास नहीं था । वहाँ किसी के द्वारा रचे निमोनिस्क लिखे हुए थे , जिसका स्थान इन्साइक्लोपीडिया नहीं है ,वे उन निमोनिस्क को कहीं और पब्लिश कर सकते हैं उसकी सही जगह किसी विकिपीडिया नहीं है ,देखें [[en:Wikipedia:What Wikipedia is not]] ( do not use Wikipedia for primary (original) research such as proposing theories and solutions, original ideas, defining terms, coining new words, et cetera. If you have done primary research on a topic, publish your results in other venues such as peer-reviewed journals, other printed forms, or respected online sites)--<b>[[User:sumit sinha|<font color="orange">सुमित सिन्हा</font>]]</b><sup>[[सदस्य वार्ता:sumit sinha|<font color="blue">वार्ता</font>]]</sup> ०६:०६, १४ अक्तूबर २००९ (UTC)
:अनिरुद्ध जी, वह पृष्ठ निमोनिक्स (Mnemonic)के बारे में नहीं था अर्थात उसमें निमोनिक्स क्या होते हैं , उनका इतिहास नहीं था । वहाँ किसी के द्वारा रचे निमोनिस्क लिखे हुए थे , जिसका स्थान इन्साइक्लोपीडिया नहीं है ,वे उन निमोनिस्क को कहीं और पब्लिश कर सकते हैं उसकी सही जगह किसी विकिपीडिया नहीं है ,देखें [[:en:Wikipedia:What Wikipedia is not]] ( do not use Wikipedia for primary (original) research such as proposing theories and solutions, original ideas, defining terms, coining new words, et cetera. If you have done primary research on a topic, publish your results in other venues such as peer-reviewed journals, other printed forms, or respected online sites)--<b>[[User:sumit sinha|<font color="orange">सुमित सिन्हा</font>]]</b><sup>[[सदस्य वार्ता:sumit sinha|<font color="blue">वार्ता</font>]]</sup> ०६:०६, १४ अक्तूबर २००९ (UTC)


==क्या सुमित सिन्हा को प्रबन्धक पद से हटाया नहीं जाना चाहिये?==
==क्या सुमित सिन्हा को प्रबन्धक पद से हटाया नहीं जाना चाहिये?==

01:41, 29 अप्रैल 2010 का अवतरण

विकिपीडिया पर क्या चल रहा है


इस परियोजना पृष्ठ का अंतिम संपादन Merlissimo (योगदानलॉग) द्वारा किया गया था।
    पिछला                     लेख संख्या:1,61,147                     नया जोड़ें    

«आलोक» (, ) ⌛ ०५:०५, १८ सितंबर २००९ (UTC)

नया रूप

कृपया चौपाल के नये रूप के बारे में विचार और सुझाव दें। अच्छा   या बुरा   कुछ भी, सुधार के लिए अपेक्षित है। नये सुझाव भी आमंत्रित हैं।--आशीष भटनागर  वार्ता  ११:३८, १९ सितंबर २००९ (UTC)

-- बढिया है आशीष जी। :-)
  • पर नोटिस के हिसाब से कुछ ज्यादा लम्बा लेख है, नए लोग इतना पढेंगे नहीं, इसे छोटा करके बस काम की चीज छोड़ दें, ताकि आने वाले एक बार ध्यान दें।
  • {{चौपाल ब्राउज़बार}} अच्छी है। इसे ऊपर होना चाहिए। बाकी सूचनाओं को भी इसी तरह सहेज दिया जाए तो बहुत अच्छा रहेगा। -- सौरभ भारती (वार्ता) १६:३९, १९ सितंबर २००९ (UTC)
धन्यवाद! हां लेख का पाठ मैंने छेड़ा नहीं है, शायद ये पूर्णिमा जी द्वारा निर्मित हो। या उन्हीं से अनुरोध कर सकते हैं, इसे छोटा और वाक्यों के बजाय वाक्यांशों का प्रयोग करने का। हां पाठ को इस संदूक में समाने हेतु फ़ॉण्ट साइज़ कुछ छोटा कर दिया है। चौपाल ब्राउज़बार ऊपर होगी तो शायद चौपाल शीर्षक पर हावी न हो। वैसे जैसी सर्व सम्मति।--आशीष भटनागर  वार्ता  ०२:००, २० सितंबर २००९ (UTC)
सुझाव
  1. रेफ़रन्स डेस्क का क्या ओचित्य है। उपर लिखा हुआ है की यदि आपका सवाल विकिपीडिया से जुड़ा न हो तो रेफ़रन्स डेस्क पर कोशिश करें। मेरे ९ महीनो के विकि सदस्यता मे मैने तो नही देखा की किसी ने रेफ़रन्स डेस्क का उपयोग किया है। हम लोग तो सभी प्रकार के प्रश्न चौपाल पर ही दगते है। यह सब से सुलभ और लोकप्रिय स्थान है। इसलिय मुझे लगता है की उपरोक्त पंक्ती हटा दी जाये।
  2. उस ही तरह विकिपीडिया:प्रबंधक सूचनापट का भी लंबे समय से उपयोग नही हुआ है। इसलिये इस पंक्ती प्रबंधको को सूचित करने के लिये प्रबंधक सूचनापट का प्रयोग करें। को भी नीचे किया जा सकता है।

--गुंजन वर्मासंदेश ०४:४७, २० सितंबर २००९ (UTC)

  1. नोटीस की कूछ पंक्तीया उपर रखकर अधिक पंक्तिया विशेष सॉंचेमे छूपायें , सिर्फ दिखाएं कहने उपरांतही पूर्न सूचना दिखाई जाएगी ऐसे कूछ करें। बाकी बदलाव सूंदर है , हिंदी विकि को शुभेच्छाएं। Mahitgar ०८:५५, २ अक्तूबर २००९ (UTC)
  2. संपूर्ण नही केवल भारतीय भाषायी चौपालोंका आंअतरविकि लिंक(हिंदी मे क्या कहे?मराठी दुवा यंहा कैसे चले !/ ?)दिजीए मराठी चौपाल पे मै आसानीसे जाऊंगा तो अधीक बार यंहा आऊंगा वैसेही ब्राऊजर मे हिन्दी विक्शनरी और हिन्दी विकिबूक्स के चौपालो का समावेश करें।Mahitgar ०८:५९, २ अक्तूबर २००९ (UTC)

सदस्य हस्ताक्षर

सदस्य के डिफॉल्ट हस्ताक्षर में वार्ता लिंक को भी जोड़ देना चाहिए। वर्तमान हस्ताक्षर में सिर्फ सदस्य पन्ना और समय है, पर वार्ता पन्ना नहीं। यह छोटी बात है पर शायद उपयोगी है। -- सौरभ भारती (वार्ता) १८:००, १९ सितंबर २००९ (UTC)

यह साँचा बहुत ही सूचना वर्धक है। मेरा सुझाव है की इसे {{स्वागत}} साँचे के साथ जोड़ दिया जाये जिस से हर नये आगंतुक को विकि पर क्या हो रहा है उसका ज्ञान हो जाये। --गुंजन वर्मासंदेश ०५:०७, २० सितंबर २००९ (UTC)

--मेरा भी यही मानना है। इसे वार्ता पन्ने पर {{वार्ता शीर्षक}} और {{स्वागत}} के साथ जोड़ देना चाहिए, ताकि नए आगंतुकों में उत्साह रहे। -- सौरभ भारती (वार्ता) ०५:४६, २० सितंबर २००९ (UTC)
--एक बात और। कुछ सदस्य अभी भी वार्ता पन्ने बनाने में लगे हुए हैं। कृप्या यह कार्य बॉट के लिए छोड़ दें और कीमती समय इसपर ना लगाएँ। -- सौरभ भारती (वार्ता) ०५:४६, २० सितंबर २००९ (UTC)
--नही, सदस्य विकि पर खाता सिर्फ लेख बनाने व विकिपीडिया में लिखने के उद्देश्य से ही नहीं खोलते हैं । अन्य कारणो से भी लोग विकि पर खाता खोलते हैं जैसे सिर्फ लेख पढना। {{विकि प्रगति}} को {{स्वागत}} से जोड़ कर लगेगा कि जैसे यह सब उन्हे जबर्दस्ती बताया जा रहा हैं , बल्कि इसे चौपाल से जोड़ना ठीक हो सकता है, क्योकि चौपाल पर सदस्य विकि पर क्या हो रहा है जानने के लिए आते हैं। --सुमित सिन्हावार्ता ०८:२७, २० सितंबर २००९ (UTC)
--सुमित जी, हमारे पास सक्रिय सदस्यों की भारी कमी है और साथ में लेखों, गुणवत्ता, सही-गलत, लगभग हर चीज की कमी है, यहाँ तक कि लेख पढने वाले भी गिन चुन कर आते हैं। हमें उनमें विकि में participate करने की उत्सुक्ता जगानी चाहिए, ताकि हिन्दी विकि का विकास हो। वैसे भी यह जबरदस्ती थोड़े ही है, बस उन्हें विकि पर नई बातों के बारे में बता रहे हैं वो भी उनके वार्ता पन्ने पर। विकि प्रगति के अपडेट नए संदेश की तरह भी नहीं आते, बल्कि साँचे में अपडेट किए जाते हैं। अतः सदस्यों को disturbance भी नहीं होगा। ज्यादा लोग, ज्यादा तेज विकि का विकास - यही फॉर्मुला हमें आगे ले जाएगा। -- सौरभ भारती (वार्ता) १३:४१, २० सितंबर २००९ (UTC)

मेरे विचार से विकि प्रगति को स्वागत साँचे से जोड़ने का प्रस्ताव बढ़िया है इस पर विचार किया जा सकता है।--Munita Prasadवार्ता ०२:२७, २१ सितंबर २००९ (UTC)

समर्थन, इस साँचे का इस्तेमाल प्रमुख जानकारियों को अधिक से अधिक लोगो को बताना हैं। इस प्रकार के प्रयोग के लिए विकि मे कोई सुविधा नही हैं। इस साँचे मे कोई भी नई जानकारी क्यो नही दे रहा है?--मितुल ०४:२२, २३ सितंबर २००९ (UTC)

विकि कार्य प्रबंधन

मैं एक ऐसा साँचा बनाने में उत्सुक हूँ जिसमें विकि के प्रमुख कार्यों और उसे साधारणतया निर्वाह करने वाले सदस्यों की जानकारी हो। अभी हमारी टीम छोटी है और इससे कार्य प्रबंधन में सुविधा व बढोतरी होने की आशा है। उदाहरण के तौर पर नीचे कुछ कार्य व नाम हैं। कृप्या नए कार्य व नाम जोड़ें जिससे यह सूची पूरी हो और सारे सदस्यों पर कार्यभार सुनिश्चित हो सके।

  1. हाल के परिवर्तन - वेन्डलिजम को रोकने ,साधारण त्रुचियों को सुधारने इत्यादि के लिए इससे अच्छी जगह नहीं।
    1. गुंजन जी
  2. बॉट कार्य - स्वचालित या अर्धस्वचालित कार्य
    1. सौरभ
  3. मुखपृष्ठ और इसके विभाग
    1. आशीष जी
    2. मुनिता जी
    3. मितुल जी
  4. साँचा
    1. आलोक जी
    2. आशीष जी
  5. भाषा गुणवत्ता
    1. पूर्णिमा जी
    2. डॉ जगदीश जी
  6. टीम प्रबंधन व दिशा निर्देश
    1. पूर्णिमा जी
    2. मितुल जी

-- सौरभ भारती (वार्ता) ०७:२४, २० सितंबर २००९ (UTC)

नए पन्नों का चुनाव

यह तो हम सभी मानते हैं कि मुख्यतः विकि पर लोग सर्च इंजन से ही आते हैं, जैसे गूगल। अगर हम ऐसे लेखों पर ध्यान दें जो गूगल पर ज्यादा खोजे जाते हैं, तो इससे विकि पर ज्यादा हिट्स होंगे। ऐसे दो तरह के पन्ने हो सकते हैं -

  1. सदाबहार लोकप्रियता - ये पन्ने पूरे साल एक समान लोकप्रियता बनाए रखते हैं, जैसे ताजमहल, देश व राज्य की राजधानियाँ इत्यादि। ये हमेशा प्रचलित रहती हैं, समय के साथ इनकी लोकप्रियता अधिक नहीं बदलती।
  2. मौसमी लोकप्रियता - मीडिया या फिर समय के कारण प्रचलन, जैसे यसर रेड्डी, पोखरन, इत्यादि। मीडीया का रूख बदलने से ये पुराने यानी कम प्रचलन पर आ जाती हैं।

इस आधार पर लोकप्रिय लेखन विकिपरियोजना बनाई जा सकती है जिसमें मौसमी लोकप्रियता वाले लेखों को एक तरफ से बनाया जाता है। सदाबहार प्रचलन वाले लेखों पर पहले से ही अन्य परियोजनाओं के अंतर्गत काफी काम चल रहा है और काफी हो चुका है, इसलिए इन्हें इसमें मिलाना उचित ना होगा। -- सौरभ भारती (वार्ता) १५:४२, २१ सितंबर २००९ (UTC)

समर्थन, आप ऐसी परियोजना चालू करें। मौसमी लोकप्रियता के बदलें उपयुक्त नाम चुनें। वैसे इसके लिए आप विकिपीडिया:समाज मुखपृष्ठ का भी किसी रुप मे प्रयोग कर सकतें हैं। इस पन्ने मे काफी सुधार की जरूरत हैं। --मितुल ०५:०५, २३ सितंबर २००९ (UTC)

Islam

हिंदी विकी पर इस्लाम के जानकार नहीं होने के कारण मैंने अंग्रेजी विकी पर कुछ भारतीय विकिपिडियन से निवेदन किया था की वह हिंदी विकी पर उपस्थित इस्लाम से संभंधित लेखो की समीक्षा करे एवं अप्पतिजनक एवं गलत जानकारियों से हमें अवगत कराएँ. अंग्रेजी विकी के सदस्य शाहाब ने इस विवेदन को स्वीकार किया और उन्होंने इस्लाम लेख की वार्ता पर अपने विचार रखे है.उन्होंने लेख में भी कुछ सुधार किये है --गुंजन वर्मासंदेश ०८:५०, २२ सितंबर २००९ (UTC)

यह तो बहुत अच्छा है गुंजन जी। -- सौरभ भारती (वार्ता) ०९:२७, २२ सितंबर २००९ (UTC)
जिन लोगों को हिंदी में ठीक से इस्लाम लिखना नहीं आता वे इस्लाम पर हिंदी में क्या काम करेंगे। गुंजन को पहले वे काम करने चाहिए जो उन्हें आते हैं। इस्लाम से प्रेम है तो धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम भी बन सकते हैं। विकिपीडिया को कुरान न बनाएँ। वैसे ही इसमें हर सूरे के पृष्ठ हैं जो मिटाए जाने चाहिए। क्या रामायण के हर श्लोक पर पृष्ठ हैं विकिपीडिया में? कृपया विकिपीडिया को आतंकवाद से दूर रखें।--Evian ०४:२३, २३ सितंबर २००९ (UTC)
गुंजन जैसे व्यक्ति के लिए ऐसी बातें लिखना ठीक नहीं है एवियन जी, आप गुंजन के हिन्दी में इस्लाम न लिख पाने की बात करते हैं पर आप तो हिन्दी में अपना नाम भी नहीं लिखते हैं या लिख पा रहे हैं।--122.162.237.196 ०५:१३, २३ सितंबर २००९ (UTC)
सुझाव के लिए धन्यवाद Evian जी. --गुंजन वर्मासंदेश ०५:००, २३ सितंबर २००९ (UTC)

मुखपृष्ठ

दो बातें -

  1. मुखपृष्ठ पन्ने का HTML Title विकिपीडिया आता है, पर इसे विकिपीडिया - एक मुक्त ज्ञानकोष आना चाहिए।
  2. जिमि वेल्स का संदेश अंग्रेजी में आ रहा है, इसे हिन्दी में आना चाहिए।

पहला तो आसान है। कृप्या सुझाएँ कि दूसरा कैसे किया जा सकता है। -- सौरभ भारती (वार्ता) ०९:२७, २२ सितंबर २००९ (UTC)

सौरभ जी, दूसरी समस्या का हल मैने निकाल लिया है (हिन्दी में अनुवाद कर दिया है), देखिए कब तक वह स्वीकृत होता है। --Charu १०:१९, २२ सितंबर २००९ (UTC)
--चारू जी, क्या आपने इसके लिए translatewiki.net का उपयोग किया? कृप्या बताएँ। प्रबंधकों से अनुरोध है कि प्रथम बिन्दु पर अपने विचार व्यक्त करें। -- सौरभ भारती (वार्ता) १२:४२, २२ सितंबर २००९ (UTC)

क्या विकिपीडिया नाम से मुखपृष्ठ खुलता है उसका नाम बदल कर विकिपीडिया - एक मुक्त ज्ञानकोष कर देना चाहिए? ऐसा कह रहे हैं क्या?--Munita Prasadवार्ता १३:३८, २२ सितंबर २००९ (UTC)

--मैं HTML title की बात कर रहा था। -- सौरभ भारती (वार्ता) १३:५४, २२ सितंबर २००९ (UTC)

सौरभ जी जल्दी ही ये समस्याएँ आपको ही सुलझानी पड़ेंगी एवं चौपाल पर हमलोग आपसे अनुरोध करेंगें कि सौरभ जी अमुक समस्या है सुलझा दीजिए। आपको प्रयाप्त समर्थन भी मिल चुके हैं एवं आशा करती हूँ कि जल्दी ही प्रबंधन के उपकरण आपके पास होंगे। गहराई घटते-घटते १४ पर पहुँच गई है।--Munita Prasadवार्ता १३:४९, २२ सितंबर २००९ (UTC)

--गहराई बढाने के लिए बॉट बन रहे हैं। वार्ता पन्नों के साथ-साथ बॉट संपादन करने वाले भी। बड़े विकियों में अधिक संपादन और अधिक गहराई का कारण भी बॉट संपादन ही हैं, जो अधिक मात्रा में संपादन करते हैं। अतः आने वाले समय में गहराई की समस्या कम होनी चाहिए। -- सौरभ भारती (वार्ता) १३:५४, २२ सितंबर २००९ (UTC)

हिंदी विकिपिडिया अगले कुछ वर्षों में सामान्यतः चिंता और चिंतन की परिधि से बाहर रहे दृष्टिबाधितों के जिवन का अभिन्न अंग होने वाला है। क्या विकिपिडिया को इसके लिए कुछ बहुत छोटे किंतु इस दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्य नहीं करना चाहिए? एक छोटा सुझाव- मुख्य पृष्ठ को शिर्षक (हेडिंग्) में बाँट दें। अंग्रेजी विकिपिडिया इस क्षेत्र में अग्रणी है। यह स्वाभाविक है किंतु मराठी विकिपिडिया का मुख्य पृष्ठ भी विभक्त है किंतु हिंदी मुख्य पृष्ठ पर दूसरा शीर्षक सीधा परिभ्रमण पर ले जाता है।

--मेरे ख्याल से हिन्दी विकिपीडिया का जैसा HTML title दिख रहा है, वैसा ही रहने दें। कारण मोबाइल पर ब्राउस करते समय बड़े वाक्य परेशानी पैदा करते हैं। अंग्रेजी का जब से HTML title परिवर्तन हुआ है, मोबाइल पर इन अतिरिक्त शब्दों की वजह से मेटर के लिए और भी जगह कम हो गई है। इसलिए भविष्य को ध्यान में रखते हुए इसे सहज और सरल ही रहने दिया जाए। --Charu ११:४१, २६ सितंबर २००९ (UTC)

हाल की घटनाएँ

क्या हाल में कोइ घटना नहीं हुइ! या हाल का मतलब १५ दिन पहले होता है? - अनिरूद्ध जी

--क्या कुछ पन्ने जैसे हाल में हुई घटनाओं पर सक्रिय सदस्यों को access मिल सकता है? मुझे लगता है कि प्रबन्धकों की तरह सक्रिय सदस्यों का भी एक सदस्य समूह होना चाहिए, जिन्हें लिमिटेड पर काम की access हो। -- सौरभ भारती (वार्ता) ०५:१२, २३ सितंबर २००९ (UTC)

शुद्ध हिन्दी नाम

--गुंजन वर्मासंदेश ०४:१५, २३ सितंबर २००९ (UTC)

इतना सन्नाटा क्यों है भाई

आशीष जी, मुनिता जी, गुंजन जी, आलोक जी, अनुनाद जी, रोहित जी - चौपाल पर गोष्ठी और गप-शप के लिए कुछ दमदार टॉपिक नहीं मिल रहा.. आप लोग ही कुछ सुझाएँ। और हाँ, ये प्रबंधन वाली वार्ता कब तक चलेगी? कोई आइडिया है? या फिर फिनैनशियल ईयर के एन्ड में ही प्रोमोशन मिलता है :D lol - सौरभ भारती (वार्ता) १८:२४, २३ सितंबर २००९ (UTC)

याद करने का धन्यवाद। लीजिए चुप्पी तोड़ दी, और नीचे शुभकामनाएं स्वीकार करें। हां प्रबंधक पद वाली बात को समय लग सकता है, इसके लिए कोई समय सीमा नहीं है। मैंने मितुल जी को इस बारे में संदेश भी दिया है। फिर भी काम अपने समय से ही होंगे। --आशीष भटनागर  वार्ता  ०४:०२, २४ सितंबर २००९ (UTC)

दुर्गा पूजा

समस्त विकी परिवार को इस अवसर पर मंगल कामनाएँ-- डॉ. जगदीश व्योम ०४:२२, २४ सितंबर २००९ (UTC)
सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ। दुर्गा माँ के आशीर्वाद से हम सब बहुत आगे ले जाएँगे हिन्दी विकि को :-) -- सौरभ भारती (वार्ता) ०४:५४, २४ सितंबर २००९ (UTC)
मेरी भी शुभ कामनाएँ। --पूर्णिमा वर्मन ०५:१५, २४ सितंबर २००९ (UTC)

आशीष जी एवं सभी विकिपीडियन को विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।--Munita Prasadवार्ता १४:३४, २८ सितंबर २००९ (UTC)

«आलोक» (, ) ⌛ ०४:२८, २४ सितंबर २००९ (UTC)

वर्तनी अशुद्धियाँ

विकिगण,

लगभग हर दिन वर्तनियों पर बहस हो रही है। क्यों ना हम ऐसे मसलों को हल करने का एक तरीका निकालें कि कम से कम नाम के लिए वार्ता ना खिंच जाए।-- सौरभ भारती (वार्ता) ०४:५९, २४ सितंबर २००९ (UTC)

--पहले की तरह मेरा सुझाव यही है कि किसी शब्द की एक से अधिक संभव वर्तनियाँ हों एक पर लेख बनाएँ व अन्य को अनुप्रेषित कर दें। अंततः पाठकों को लेख तो मिल ही जाएगा। -- सौरभ भारती (वार्ता) ०५:०९, २४ सितंबर २००९ (UTC)
यही इस वार्ता का अंततः समाधान है। हां कुछ खास शीर्षकों के मामलों में हमें सही शब्द भी तय करना हो सकता है। किंतु अग्नाशय या अग्न्याशय के मामले में उसी पृष्ठ के संवाद पर चर्चा की जा सकती है। हां, यदि हम चाहें, कि कोई खास पृष्ठ जिसकी वार्ता जोरों पर है, किंतु उस पृष्ठ पर, तो यहां एक सांचा संदूक के रूप में लगा दें, जिसमें उन पृष्ठों का उल्लेख हो(मात्र नाम), जिसको क्लिक कर उस वार्ता पृष्ठ का लिंक खुले। ये संदूक ऊपर पीले संदूक में डाला जा सकता है।--आशीष भटनागर  वार्ता  ०५:२४, २४ सितंबर २००९ (UTC)

आशय

हिन्दी विकी में क्या चल रहा है, के अन्तर्गत लिखे गए इस वाक्य का क्या आशय है ? " हिन्दी विकि में के लेख प्रगति पर हैं।" --आलोचक ०५:१४, २४ सितंबर २००९ (UTC)

उपरोक्त संदर्भित वाक्य में श्रेणी:रोग श्रेणी बन कर नीचे चला गया था। उसे सुधार दिया गया है। कृपया दोबारा देखें।--आशीष भटनागर  वार्ता  ०५:२१, २४ सितंबर २००९ (UTC)

प्रबन्धकगण कृपया इस लेख को सुरक्षित कर दीजिये. धन्यवाद --गुंजन वर्मासंदेश ११:४६, २४ सितंबर २००९ (UTC)

गुंजन भाई, इतनी जल्दी क्या है? मुझे तो इसको अब भी 'विकिफाई' करने की जरूरत दिख रही है। देखिये-
"सांफ़ जा़हिर है नमाज़ खालिस बन्दे की आसानी के लिए अल्लाह की नेमत है। ५ नमाजों की मिसाल ऐसी है,मानो आपके द्वार पर ५ पवित्र नहरे॥ दिन मे ५ बार आप उनमे स्नान कर के क्या अपवित्र रह सकते हैं? वैसे ही आप अपने मन को इन नहरों मे स्नान करवा दुनिया द्वारा दी गई कलिख और मैल को धो डालते हैं। अल्लाह का डर और उसकी मदद आप को कामयाब इन्सान बनाने में मदद देतें हैं।"
अनुनाद सिंह १३:०३, २४ सितंबर २००९ (UTC)
सुरक्षित इसलिए करना चाह रह हूँ की कोई व्यक्ती बिना लाग इन किये इस पर कोई छेड़ छाड़ न कर पाए. शाहाब ने इस पर और सामग्री जोड़ना शुरू कर दिया है. इस लेख को एक प्रूफ़ रीडिंग की जरूरत पड़ेगी. जैसे की आप जानते ही है की इस्लाम के बारे अधीकंश विश्वशनीय सामग्री उर्दू या फारसी में उपलब्ध है इसलिए अभी आप को इसके हिंदी अवतरण में काफी सारे गैर हिंदी शब्द दिखेंगे. जिसे हम लोग मिल कर बाद में दूर कर लेंगे.अगर आप की रूची है तो यह लेख आप का स्वागत करता है.--गुंजन वर्मासंदेश १४:०५, २४ सितंबर २००९ (UTC)

मैंने आज ही चौपाल में दस्तक दी है

आज ही मैंने एक लेख शिव ब्रत लाल जोड़ा है. इसी संदर्भ में सहायता माँगने के लिए साँचा ढूँढ रहा हूँ. यह लेख अंग्रेज़ी विकि में 'सुरत शब्द योग' श्रेणी में रखा गया है. यह उसी के अनुवाद पर आधारित है. अच्छा हो ऐसी एक श्रेणी हिंदी विकिपीडिया में बना ली जाए.--Bhagat.bbवार्ता Bhagat.bb १४:१८, २६ सितंबर २००९ (UTC))

लीजिए आपके द्वारा निवेदित श्रेणी तैयार है। आगे बढ़िये, और हिन्दी विकि को अपने योगदान से अनुग्रहीत कीजिए।--आशीष भटनागर  वार्ता  ०८:३२, २७ सितंबर २००९ (UTC)

धन्यवाद आशीष

श्रेणी बनाने के लिए धन्यवाद. केवल एक अनुरोध कि उसमें 'सूरत' को 'सुरत' में ढाल दें.--Bhagat.bbवार्ता (B3 ११:२२, २७ सितंबर २००९ (UTC))

हिन्दी के साहित्यकार

कौन सदस्य क्या काम कर रहा है कोई जान नहीं पाता है, इसलिए मैं क्या कर रही हूँ आप सभी को बता रही हूँ, इच्छुक सदस्य कृपया योगदान करें। मैं हिन्दी के साहित्यकारों पर काम कर रही हूँ। पहला काम है कि हिन्दी भाषा के लगभग सभी साहित्यकारों पर हिन्दी विकि में लेख हों। उसके बाद या साथ-साथ ही इनको कमसेकम १०० शब्दों का तैयार करना।--Munita Prasadवार्ता ०७:२२, २८ सितंबर २००९ (UTC)

कापीराइटेड लेख की चोरी

वार्ता:ग़ज़ल़ पर सतपाल नामक लेखक ने अपने लेख की चोरी के विषय में सूचना दी है। प्रबंधकों से निवेदन है कि वे इस सूचना पर शीघ्र कार्यवाही करें।--Evian १२:२२, ३० सितंबर २००९ (UTC)

निसंदेह यह एक गंभीर आरोप है. मैंने कथित लेख पर जा कर देख तो पाया की वास्तव में विकी लेख पर उपरोक्त सज्जन के जाल पृष्ठ से सामग्री ज्यो की त्यों चिपका दी गयी थी. मैंने लेख के उस भाग को हटा दिया है.

विकिपीडिया के नीतियों के अनुसार

  1. If you suspect a copyright violation, you should at least bring up the issue on that page's discussion page. Others can then examine the situation and take action if needed. The most helpful piece of information you can provide is a URL or other reference to what you believe may be the source of the text.
  2. If some, but not all, of the content of a page appears to be a copyright infringement, then the infringing content should be removed, and a note to that effect should be made on the discussion page, along with the original source, if known. If the copyright holder's permission is later obtained, the text may be restored.
  3. If all of the content of a page appears to be a copyright infringement, check the page history; if an older non-infringing version of the page exists, you should revert the page to that version.

अधीक जानकारी के लिए यह पृष्ठ देखे EN:Wikipedia:Copyright_violations

--गुंजन वर्मासंदेश ०४:३३, १ अक्तूबर २००९ (UTC)

क्या ग़ज़ल के वार्ता पृष्ठ से कापीराइटेड लेख होने के आरोप को मिटा नहीं देना चाहिए। क्योंकि उसपर कार्य हो चुका है और वह अब निराधार हो गया है? अनिरुद्ध ०१:५८, १४ अक्तूबर २००९ (UTC)

आभार

विकीपीडिया पर आपने समर्थन देकर मुझे प्रबंधक बनाया है एतदर्थ आप सभी का विशेष आभार प्रकट करता हूँ। -- डॉ. जगदीश व्योम १२:३३, २ अक्तूबर २००९ (UTC)

प्रोफेसर महावीर सरन जैन के नाम की आई डी से जो सज्जन विकी पर कार्य कर रहे हैं उसमें हिन्दी की जानकारी कम बल्कि उनके लेखों, शोध प्रबंध आदि के प्रचार की गंध अधिक है। कोई भी प्रोफेसर स्तर का विद्वान बात-बात में अपने लेखों और पुस्तकों का प्रचार नहीं करेगा इसलिए ऐसा लगता है कि कोई अन्य व्यक्ति है जो ये कार्य कर रहा है। अच्छा होगा कि अपना प्रचार न करके कुछ छोटे या बड़े लेख बनाएँ जिससे विकीपीडिया में आपके द्वारा किए गए योगदान की सराहना की जा सके।--आलोचक १६:४२, २ अक्तूबर २००९ (UTC)
--हम सब की शुभकामनाएँ जगदीश जी। -- सौरभ भारती (वार्ता) १३:२३, ३ अक्तूबर २००९ (UTC)

जगदीश बाबू के प्रबंधक बनने से हिन्दी भाषा, साहित्य एवं साहित्यकारों से सम्बन्धित लेखों के विकसित होने में अब संदेह की कोई गुंजाइश नहीं। बधाई हो डाक्टर साहब।--Munita Prasadवार्ता १३:४१, ३ अक्तूबर २००९ (UTC)

पुनः आप सभी का हार्दिक आभार। -- डॉ. जगदीश व्योम १४:३२, ३ अक्तूबर २००९ (UTC)
डॉ.साहब को प्रबंधक पद प्राप्ति की हार्दिक बधाइयां। आशा है हिन्दी विकि इससे लाभान्वित होगी।--आशीष भटनागर  वार्ता  १५:१८, ३ अक्तूबर २००९ (UTC)
सहयोग के लिए धन्यवाद। -- डॉ. जगदीश व्योम ०६:५२, ४ अक्तूबर २००९ (UTC)

--आशीष भटनागर  वार्ता  १२:३८, ५ अक्तूबर २००९ (UTC)

सौरभ जी आप चुप कैसे हैं ? विकि कछुए की चाल पर आ गई है..... --122.161.3.177 १६:१६, ६ अक्तूबर २००९ (UTC)


barcode

barcode के लिए कोई सार्थक नाम सुझायें

दिनेश स्मिता
इसे बार कोड ही रहने दें तो सही लगेगा, शायद। वर्ना बार कूट, धारी कूट, आदि विचारणीय होंगे।--आशीष भटनागर  वार्ता  १६:४५, ७ अक्तूबर २००९ (UTC)

मुखपृष्ठ

सभी सदस्यों एवं प्रबंधकों से अनुरोध है कि मुखपृष्ठ पर कोई भी लाल कड़ी दिखते ही उसे सर्वप्रमुख प्राथमिकता देकर नीला करें। मैं भी ऐसा करने का प्रयास करती हूँ। परन्तु सभी विषयों पर लेख मैं नहीं बना पाती हूँ एवं ऐसा करना शायद किसी के लिए संभव भी नहीं है। आज मुखपृष्ठ पर लगभग एक दर्जन लाल कड़ियाँ हैं। नोबेल पुरस्कारों की घोषणा होने के कारण समाचारों में इनको देना पड़ा--Munita Prasadवार्ता १७:११, ७ अक्तूबर २००९ (UTC)

आज फिर नोबल पुरस्कार की घोषणा होगी। सदस्य गण कोई तो लाल कड़ियों को नीला कीजिए।--Munita Prasadवार्ता ०९:१८, ८ अक्तूबर २००९ (UTC)

आज पंजीकृत सदस्यों की संख्या २०,००० हो गई।--Munita Prasadवार्ता १७:४४, ८ अक्तूबर २००९ (UTC)

मैने आज साहित्य की नोबेल विजेता हर्ता म्यूलर पर लेख बनाया है,आप चाहें तो इसे मुख पृष्ठ पर डाल सकती हैं।

दिनेश स्मिता


TAXA

TAXA or TAXON को हिन्दी में क्या कहते हैं, यह शब्द हर जीववैज्ञानिक लेख बनाते समय परेशान करता है.

दिनेश स्मिता

यह शब्द जीवविज्ञान में किस उपविषय से सम्बन्धित है? अनुनाद सिंह १२:१८, ९ अक्तूबर २००९ (UTC)


taxon को हिन्दी में वर्गक कहते हैं.-Navaagata ०८:४०, १० अक्तूबर २००९ (UTC)

लखनऊ

--सुमित सिन्हावार्ता १४:२५, १० अक्तूबर २००९ (UTC)

खोजें

खोजें मै चॅकबॉक्स जोडा गया है। धन्यवाद।--युकेश १७:०८, १० अक्तूबर २००९ (UTC)

धन्यवाद यूकेश जी।--Munita Prasadवार्ता १८:१०, ११ अक्तूबर २००९ (UTC)

अक्तूबर से अक्तूबर कैसे करें?

10 अक्तूबर से खुलने वाला पृष्ठ 10 अक्तूबर से भी खुलना चाहिए न। इसी तरह अक्तूबर की सारी तिथियों के लिए क्या सहजता से ऐसा किया जा सकता है या एक-एक कर सबका नाम बदलना होगा¿ अनिरुद्ध ००:४६, ११ अक्तूबर २००९ (UTC)

माफ करें। दोनो लिंक से पृष्ठ खुल रहा है। समस्या खोज बक्से में 10 अक्टूबर टाइप करने पर आ रही है। अनिरुद्ध ००:५८, ११ अक्तूबर २००९ (UTC)

इस अक्तूबर और अक्तूबर की समस्या का कुछ करना जरूरी है। जयप्रकाश नारायण वाले पृष्ठ पर उनके जन्म 11 अक्तूबर और निधन 8 अक्तूबर का लिंक बना हुआ है। मगर क्लिक करने पर उससे संबंधित पृष्ठ नहीं खुल रहा है। न जाने कितने लिंक इस कारण बेकार हो गए होंगें। नाम बदलने की कोशिश से भी इसका समाधान नहीं हो रहा है। शायद इसके लिए प्रबंधकों को कुछ करने की जरूरत है। अनिरुद्ध ०१:५४, १४ अक्तूबर २००९ (UTC)

नई चर्चा सबसे ऊपर शुरु करें तो?

यदि नए शीर्षक से शुरु की गई चर्चा सबसे नीचे के बजाय सबसे ऊपर शुरु करें तो¿ कोइ हानि मेरी समझ में नहीं आ रहा है और लाभ यह होगा की सबसे नई चर्चा तक पहुँचने में थोड़ी आसानी होगी। अनिरुद्ध ००:४३, ११ अक्तूबर २००९ (UTC)

इस चर्चा को ऊपर से नीचे लाने का मतलब तो समझ में आ गया किंतु कारण भी तो बताइए। अन्यथा एक ही कर्म के परस्पर अलग अर्थ भी होते हैं। अनिरुद्ध ०१:०६, १२ अक्तूबर २००९ (UTC)

अनिरुद्ध जी आपने सुझाव दिया है सदस्य यदि इसे आवश्यक समझेंगे तो अपने विचार व्यक्त करेंगें, थोड़ा इंतजार कर लीजिए कि अन्य सदस्यों की क्या राय है तब तक जैसा चल रहा है चलने दीजिए। कार्य करने के बाद सुझाव देना कि सब कोई ऐसा कीजिए ये तो थोड़ा अटपटा है न? इसलिए मैंने आपके सदेश को नीचे ला दिया।--Munita Prasadवार्ता ०२:१०, १२ अक्तूबर २००९ (UTC)

यह तो मैने विकिपिडिया की नीति के अनुरूप ही किया था। किसी को जो ठीक लगे वह करे यदि औरों को गलत लगेगा तो परिवर्तन का अधिकार तो उन्हें है ही। साथ ही मैने संदेश में जो बात कही उसका उदाहरण पेश करने का यही सबसे अच्छा ढंग भी था। अनिरुद्ध ०१:०५, १४ अक्तूबर २००९ (UTC)

नाम बदलें

आज का आलेख में लेखों का चयन कई सदस्यों के सम्पादन के बाद ही होता है अतः सभी सदस्यों एवं प्रबंधकों से अनुरोध है कि आज का आलेख के अन्तर्गत चयनित लेखों का नाम बदलने के पहले कृपया सम्बंधित लेख के वार्ता पृष्ठ पर चर्चा कर लें। धन्यवाद।--Munita Prasadवार्ता ११:४८, ४ अक्तूबर २००९ (UTC)

उपरोक्त बात का पूर्ण समर्थन व अनुरोध करूंगा। किसी लेख का नाम बदलने से पूर्व यह देख लेना उचित होता है, कि उसके विकास में कितने लोग और कितने समय से जुड़े हैं। यदि हाल ही में कुछ अच्छे विकास हुये हैं, तब उन खास लोगों व अन्य लोगों की भी राय ले लेना उचित लगता है। हां कुछ खास कारण हो तो भी वार्ता में एक संदेश छोड़ा जा सकता है, जैसे वर्तनी दोष इत्यादि। --आशीष भटनागर  वार्ता  ०८:५५, ५ अक्तूबर २००९ (UTC)

सदस्यगण कृपया ध्यान दें। जैसा कि आशीष जी ने भी कहा कि एक आज का आलेख बनाने में कितने ही सदस्यों का योगदान एवं कीमती समय खर्च होता है अतः मैं पुनः सभी सदस्यों से निवेदन करती हूँ कि कृपया आज का आलेख बन चुके लेखों का नाम बदलने के पहले चर्चा करें। अन्यथा उस लेख को बनाने वाले उन सभी लोगों के योगदानों को ध्यान में रखते हुए बिना चर्चा किए नाम बदलने वाले सदस्य पर कार्यवाई करने को बाध्य होऊँगी। धन्य़वाद।--Munita Prasadवार्ता १६:३१, ११ अक्तूबर २००९ (UTC)

नोबल पुरस्कार

एक विश्वकोश में नोबल पुरस्कार से सम्बंधित लेख अनिवार्य रूप से होने चाहिए। हमारी हिन्दी विकिपीडिया में नोबल पुरस्कार एवं इससे सम्बंधित लेख दयनीय स्थिति में हैं। अधिकांश नोबल विजेताओं के लेख भी नहीं हैं। यहाँ तक कि विभिन्न विषयों में जो नोबल दिए जाते हैं जैसे साहित्य में नोबल या फिर भौतिकी में नोबल जैसे लेख तथा उनके विजेताओं की सूचियाँ नहीं हैं। क्यों न हम सब मिलकर इस पर कुछ काम करें। कृपया आप लोग भी अपने विचार व्यक्त करें।--Munita Prasadवार्ता १७:५४, ११ अक्तूबर २००९ (UTC)


निमोनिक्स

एक विकी सदस्य श्री रमेश कुमार, कानपुर ने सुमित सिन्हा जी,द्वारा निमोनिक्स को हटाने पर रोष प्रकट किया है, कोई बताएगा यह निमोनिक्स क्या होते हैं?

"शायद आप को ज्ञात होगा कि विश्व में पहली बार हिन्दी मे निमोनिक्स लिखे गये हैं। जिस विषय को हम सारी जिन्दगी में नहीं सीख पाते हैं उसे यहां एक बार में सीख सकते है। यह निमोनिक पचास वर्षों में तैयार किए गए हैं केवल लोगों को फ़्री उपलब्ध कराने के लिए। आप इसे मिटा दीजिए अच्छा होगा लेकिन सिर्फ़ एक निमोनिक लिख कर तो दिखाइए। बिहार के जिलों की निमोनिक बनकर दिखाइए। देश के राज्यो की ही बना दीजिए। गणित और विज्ञान की तो बात ही छोड़ो। खैर ए निमोनिक्स अन्यत्र प्रकाशित कर दिए गये हैं आप इसे मिटा दो, बना तो आप सकते नहीं"

दिनेश स्मिता

यह रोष जायज है और जरूरी भी। इस शिकायत के बाद मैने निमोनिक्स पृष्ठ देखा था। वह सही सलामत था। उसमें बार-बार इस्तेमाल किए गए निमोनिक्स गुरु को हटाकर पृष्ठ को थोड़ा संपादित करने की जरूरत है मगर मिटाने की नहीं। अनिरुद्ध ०१:४४, १४ अक्तूबर २००९ (UTC)

अनिरुद्ध जी, वह पृष्ठ निमोनिक्स (Mnemonic)के बारे में नहीं था अर्थात उसमें निमोनिक्स क्या होते हैं , उनका इतिहास नहीं था । वहाँ किसी के द्वारा रचे निमोनिस्क लिखे हुए थे , जिसका स्थान इन्साइक्लोपीडिया नहीं है ,वे उन निमोनिस्क को कहीं और पब्लिश कर सकते हैं उसकी सही जगह किसी विकिपीडिया नहीं है ,देखें en:Wikipedia:What Wikipedia is not ( do not use Wikipedia for primary (original) research such as proposing theories and solutions, original ideas, defining terms, coining new words, et cetera. If you have done primary research on a topic, publish your results in other venues such as peer-reviewed journals, other printed forms, or respected online sites)--सुमित सिन्हावार्ता ०६:०६, १४ अक्तूबर २००९ (UTC)

क्या सुमित सिन्हा को प्रबन्धक पद से हटाया नहीं जाना चाहिये?

इस गतिमान चर्चा को चौपाल के तात्कालिक पृष्ठ पर स्थानान्तरित कर दिया गया है।

मुझे लगता है की इस अति महत्वपूर्ण साँचे में किसी ने बदलाव किए है जिस कारण जहाँ भी यह साँचा लगा हुआ है वहाँ यह बहुत अनाकर्षक रूप से प्रस्तुत हो रहा है, जैसे किसी भी देश के लेख को खोल कर देखिए जैसे लातविया, अल्बानिया इत्यादि। इस साँचे में जहाँ पर राजधानी वाला भाग है वहाँ पर उस देश की राजधानी के निर्देशान्क बहुत फैल कर दिख रहे है। कृपया इसे देखें और उपयुक्त सुधार करें क्योंकि मैं साँचो को संपादित करने में पारंगत नहीं हूँ। धन्यवाद। रोहित रावत ०४:४५, १२ अक्तूबर २००९ (UTC)

उपरोक्त सांचे को सुधारा गया है। अब लातविया सही दिखाता है।--आशीष भटनागर  वार्ता  ११:५७, १३ अक्तूबर २००९ (UTC)

आइए दायित्व निभाएँ हम भी।

दृष्टिबाधित व्यक्ति किसी वेव पृष्ठ के खास हिस्से तक पहुँचने के लिए उस पृष्ठ के कुछ टूल्स जैसे लिस्ट, हेडिंग, चेक बॉक्स, रेडियो बटन आदि का सहारा लेते हैं। इसलिए माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, आउरकुट आदि अग्रणी वेवसाइटें अपना स्वरूप तय करने में इसका ध्यान रखती हैं। अंगरेजी विकिया में भी इसका पर्याप्त ध्यान रखा गया है। उसकी अनुगामिनी हिंदी विकिपिडिया में भी वे चीजें अनायास ही चली आई है। किंतु इसके लिए कुछ सचेत रूप से भी करने की जरूरत है। जैसे-

  • मुख्य पृष्ठ को विभिन्न श्रेणी के शीर्षकों में बाँटना। अंगरेजी की तरह हिंदी में भी समाचार, आज का आलेख आदी हेडिंग बनाए जा सकते हैं।
  • इसी तरह चौपाल की चर्चाएं भी व्यवस्थित की जा सकती है। सबसे नई चर्चा सबसे ऊपर से शुरु करने में हर्ज क्या है?

साथियों हम अपनी जीवन शैली और आदतों में थोड़ा सा परिवर्तन करके जिनसे हमें कोइ फर्क नहीं पड़ता लाखों लोगों के लिए फर्क पैदा कर सकते हैं। आइए दायित्व निभाएं हम भी। अनिरुद्ध ०१:३४, १४ अक्तूबर २००९ (UTC)