"कानपुर देहात जिला": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छोNo edit summary
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो Ram G Pal (वार्ता) द्वारा किए बदलाव को रोहित साव27 के बदलाव से पूर्ववत किया: सामग्री बिना सूचना हटाई।
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना SWViewer [1.4]
पंक्ति 37: पंक्ति 37:
जिला मुख्यालय कानपुर-झाँसी रोड पर स्थित है। इस जिले का मुख्य रेलवे स्टेशन रूरा (उत्तर मध्य रेलवे स्टेशन ) १४ किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। यहां से हावड़ा,कानपुर और दिल्ली के लिए एक्सप्रेस रेलगाडियां उपलब्ध हैं। भारत का राष्ट्रीय राजमार्ग अकबरपुर के मध्य से होकर जाता है जो पश्चिम में आगरा ,दिल्ली और पूर्व में हावड़ा तक जाता है। [[File:Rura Railway Station.jpg|thumb|रेलवे स्टेशन रूरा]]
जिला मुख्यालय कानपुर-झाँसी रोड पर स्थित है। इस जिले का मुख्य रेलवे स्टेशन रूरा (उत्तर मध्य रेलवे स्टेशन ) १४ किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। यहां से हावड़ा,कानपुर और दिल्ली के लिए एक्सप्रेस रेलगाडियां उपलब्ध हैं। भारत का राष्ट्रीय राजमार्ग अकबरपुर के मध्य से होकर जाता है जो पश्चिम में आगरा ,दिल्ली और पूर्व में हावड़ा तक जाता है। [[File:Rura Railway Station.jpg|thumb|रेलवे स्टेशन रूरा]]


'''उल्लेखनीय व्यक्तित्व'''
==उल्लेखनीय व्यक्तित्व ==
*[[राम नाथ कोविन्द]] :[[भारत के राष्ट्रपति]]
*[[राम नाथ कोविन्द]] :[[भारत के राष्ट्रपति]]
*बाबू राम प्रसाद शुक्ल : यह रूरा नगर में अपने समय में सबसे धनी समाज सेवक थे इन्होने रूरा नगर में वर्ष १९४७ में राम प्रसाद सार्वजनिक इण्टर कॉलेज की स्थापना कर कला ,विज्ञानं ,वाणिज्य और कृषि वर्गों में एक साथ इण्टर की मान्यता ली तथा अपनी करोड़ों की सम्पूर्ण संपत्ति इस आर ० पी ० एस ० इण्टर कॉलेज और पण्डित कलिका प्रसाद ट्रस्ट को दान दे दी। बाद में इसी ट्रस्ट द्वारा इनकी माता चिरंजी देवी के नाम पर चिरंजी देवी बालिका इण्टर कॉलेज की स्थापना की गयी। [[File:Babu Ram Prasad Shukla.JPG|thumb|बाबू राम प्रसाद शुक्ल]]
*
*


जनपद कानपुर देहात के एक सामान्य परिवार में जन्मे परवेश कटियार ने समाजवादी पार्टी के एमएमसी दिलीप यादव उर्फ कल्लू की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पत्नी मिथलेश यादव के खिलाफ सपा की सत्ता में चुनाव लड़ा। जिसके बाद 207 सिकन्दार विधानसभा की पहचान बने परवेश कटियार को भाजपा ने कानपुर देहात के इतिहास में पहला पिछ़डा समाज से भारतीय जनता युवा मोर्चा का वर्ष 2013 में जिला के संजोयक बनाकर जिले की राजनीतिक रणनीति बदल दी। इस युवा के नेतृत्व में जिले के वरिष्ठजनों, युवाओं में एक नया जोश जागा जिसके बाद जिले में 2017 चार विधानसभा क्षेत्र में भारी जीत दिलाई, इसके साथ वर्ष 2019 में चार लोकसभा सीटें जिताकर नया कीर्तमान रच दिया। आज जनपद की राजनीति में एक बड़ा नाम है।


ग्राम में जन्मे बेहद ही साधारण परिवार के युवा सिद्धेश्वर त्रिपाठी भी जनता के बीच काफ़ी मशहूर हैं और प्रदेश कांग्रेस में एक बड़ा


कानपुर देहात जिले के ही भाल ग्राम में जन्मे बेहद ही साधारण परिवार के युवा सिद्धेश्वर त्रिपाठी भी जनता के बीच काफ़ी मशहूर हैं और प्रदेश कांग्रेस में एक बड़ा नाम है, वो अपनी संवाद शैली से विरोधियों को भी अपना कायल बना लेेते हैंं!
ं!


==मुख्य क्रान्तिकारी ==
==मुख्य क्रान्तिकारी ==
पंक्ति 72: पंक्ति 71:


== शिक्षण संस्थाएं ==
== शिक्षण संस्थाएं ==
*आर ० पी ० एस ० इण्टर कॉलेज रुरा
*चंद्र विद्या मंदिर इंटर कालेज देवीपुर मैथा
*कुंजीलाल पाल सार्वजनिक उच्चतम माध्यमिक विद्यालय देवीपुर मैथा
*
*आर ० पी ० एस ० इण्टर कॉलेज रुररा
*
*
*
*श्री नन्दलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकन्दरा
*श्री नन्दलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकन्दरा
*आर ० यस ० जी ० यू ० इण्टर कॉलेज पुखरायां
*आर ० यस ० जी ० यू ० इण्टर कॉलेज पुखरायां

14:12, 7 जून 2021 का अवतरण

कानपुर देहात जिला
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य उत्तर प्रदेश
जनसंख्या 1,795,092.[1] (2011 के अनुसार )
आधिकारिक जालस्थल: http://www.kanpurdehat.nic.in/

निर्देशांक: 26°38′39″N 79°46′38″E / 26.6443°N 79.7771°E / 26.6443; 79.7771 कानपुर देहात भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय माती (अकबरपुर) है। वर्ष १९७७ में कानपुर जिले को दो भागों (कानपुर नगर तथा 'कानपुर देहात') में विभाजित कर दिया गया। १९७९ में पुनः दोनो को मिला दिया गया किन्तु १९८१ में पुनः विभाजन किया गया। १ जुलाई २०१० को इसका नाम बदलकर 'रमाबाई नगर जिला' कर दिया गया जिसे २०१२ में फिर से 'कानपुर देहात' कर दिया गया।

परिचय

कानपुर देहात उत्तर प्रदेश (भारत) में गंगा-यमुना के दोआब के दक्षिणी भाग में अवस्थित है। आकार में यह एक असम चतुर्भुज है। जिले में पानी के बहाव की ढाल पश्चिमोत्तर से दक्षिण-पूर्व की ओर है। यह समस्त भूभाग नदियों की लाई हुई दोमट मिट्टी के बिछाव से बना है। औसत ऊँचाई समुद्रतट से ४२० फुट से ४५० फुट तक है। इस जिले की मुख्य नदी गंगा है तथा अन्य बड़ी नदियाँ यमुना, पांडो (पांडव), ईशान (ईसन) तथा उत्तरी नोन हैं। यमुना की सहायक नदियाँ दक्षिणी नोन, खिंद और सेगुर हैं। जिले की भूमि स्वयं एक दोआब है तथा इस दोआबे के अंतर्गत और उसी की लंबाई में अन्य पाँच छोटे-छोटे दोआब हैं। गंगा-यमुना की सहायक नदियाँ इस भूमि में इन्हीं नदियों के समानांतर बहती हैं और इन्हीं से ये दोआबे बनते हैं।

जलवायु दोआबे के अन्य भागों की भाँति है। मार्च मास से लेकर वर्षा आरंभ होने तक जलवायु शुष्क रहती है तथा मई, जून में भयानक गर्मी पड़ती है। अक्टूबर के अंत से ही जाड़ा पड़ने लगता है। जनवरी में यथेष्ट जाड़ा पड़ता है। रात का तापक्रम ४०स् फा. तक हो जाता है। प्राय: पाला भी पड़ जाता है। गर्मी के दिनों में तापक्रम ११५ डिग्री-११८ डिग्री फारेनहाइट तक पहुँच जाता है। वार्षिक वृष्टि का वर्तमान औसत ३२.८७ इंच है। जिले में बाढ़ का भय अपेक्षाकृत कम रहा और यदि बाढ़ आई भी तो विशेषकर बिठूर तथा नवाबगंज के बीच गंगा के कछारी भाग में, जहाँ नोन नदी का पानी गंगा की बाढ़ के कारण रुक जाता है। जिले की सबसे भयंकर बाढ़ें सन् १९२४ ई. तथा १९४८ ई. में आईं जिनमें परमट, पुराने कानपुर आदि के कुछ भागों में भी पानी भर गया था। जिले में कभी वर्षा औसत से बहुत कम हाती हे, अत: अकाल की संभावनाएँ होती रहती हैं।

जिले की अधिकांश भूमि पर रबी की फसलें होती हैं। रबी की मुख्य उपज गेहूँ, जौ, चना, मटर अरहर और सरसों आदि तथा खरीफ की उपज चावल, मक्का, ज्वार, बाजरा, कपास आदि हैं। गन्ने की खेती भी होती है।

यातायात

जिला मुख्यालय कानपुर-झाँसी रोड पर स्थित है। इस जिले का मुख्य रेलवे स्टेशन रूरा (उत्तर मध्य रेलवे स्टेशन ) १४ किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। यहां से हावड़ा,कानपुर और दिल्ली के लिए एक्सप्रेस रेलगाडियां उपलब्ध हैं। भारत का राष्ट्रीय राजमार्ग अकबरपुर के मध्य से होकर जाता है जो पश्चिम में आगरा ,दिल्ली और पूर्व में हावड़ा तक जाता है।

रेलवे स्टेशन रूरा
==उल्लेखनीय व्यक्तित्व ==
  • राम नाथ कोविन्द :भारत के राष्ट्रपति
  • बाबू राम प्रसाद शुक्ल : यह रूरा नगर में अपने समय में सबसे धनी समाज सेवक थे इन्होने रूरा नगर में वर्ष १९४७ में राम प्रसाद सार्वजनिक इण्टर कॉलेज की स्थापना कर कला ,विज्ञानं ,वाणिज्य और कृषि वर्गों में एक साथ इण्टर की मान्यता ली तथा अपनी करोड़ों की सम्पूर्ण संपत्ति इस आर ० पी ० एस ० इण्टर कॉलेज और पण्डित कलिका प्रसाद ट्रस्ट को दान दे दी। बाद में इसी ट्रस्ट द्वारा इनकी माता चिरंजी देवी के नाम पर चिरंजी देवी बालिका इण्टर कॉलेज की स्थापना की गयी।
    बाबू राम प्रसाद शुक्ल

जनपद कानपुर देहात के एक सामान्य परिवार में जन्मे परवेश कटियार ने समाजवादी पार्टी के एमएमसी दिलीप यादव उर्फ कल्लू की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पत्नी मिथलेश यादव के खिलाफ सपा की सत्ता में चुनाव लड़ा। जिसके बाद 207 सिकन्दार विधानसभा की पहचान बने परवेश कटियार को भाजपा ने कानपुर देहात के इतिहास में पहला पिछ़डा समाज से भारतीय जनता युवा मोर्चा का वर्ष 2013 में जिला के संजोयक बनाकर जिले की राजनीतिक रणनीति बदल दी। इस युवा के नेतृत्व में जिले के वरिष्ठजनों, युवाओं में एक नया जोश जागा जिसके बाद जिले में 2017 चार विधानसभा क्षेत्र में भारी जीत दिलाई, इसके साथ वर्ष 2019 में चार लोकसभा सीटें जिताकर नया कीर्तमान रच दिया। आज जनपद की राजनीति में एक बड़ा नाम है।


कानपुर देहात जिले के ही भाल ग्राम में जन्मे बेहद ही साधारण परिवार के युवा सिद्धेश्वर त्रिपाठी भी जनता के बीच काफ़ी मशहूर हैं और प्रदेश कांग्रेस में एक बड़ा नाम है, वो अपनी संवाद शैली से विरोधियों को भी अपना कायल बना लेेते हैंं!

मुख्य क्रान्तिकारी

  • अमर शहीद गौर राजा दरियावचन्द
  • शाहपुर की रानी
  • राजा विजय सिंह
  • शिवराम पाण्डेय
  • नित्यानंद पाण्डेय
  • रामाधार त्यागी
  • रामखेलावन मिश्र
  • द्विजेन्द्र नाथ शुक्ल
  • शम्भू दयाल चतुर्वेदी
  • राम स्वरुप गुप्ता
  • विश्वम्भर नाथ द्विवेदी

धार्मिक स्थल

वाणेश्वर महादेव मंदिर
परहुल देवी मंदिर
कपालेश्वर मंदिर

शिक्षण संस्थाएं

  • आर ० पी ० एस ० इण्टर कॉलेज रुरा
  • श्री नन्दलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकन्दरा
  • आर ० यस ० जी ० यू ० इण्टर कॉलेज पुखरायां
  • अकबरपुर इण्टर कॉलेज अकबरपुर
    अकबरपुर इण्टर कॉलेज
  • गलुआपुर इण्टर कॉलेज (गलुवापुर इण्टर कॉलेज गलुवापुर)
    गलुवापुर इण्टर कॉलेज
  • पटेल विद्यापीठ इण्टर कॉलेज बरौर
  • अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर
    अकबरपुर डिग्री कॉलेज
  • राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर
  • ग्राम विकास इण्टर कॉलेज बुधौली
  • चिरंजी देवी बालिका इण्टर कॉलेज रूरा
  • श्री गांधी इंटर कॉलेज झींझक
  • राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुखरायां
  • अमर शहीद राजा दरियावचन्द इंटर कॉलेज रसूलाबाद
  • ताराचंद इंटर कॉलेज शिवली
  • सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज सिकंदरा
  • श्री शिवनाथ सिंह क्षेत्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज रंजीतपुर
  • श्री अयोध्या सिंह सार्वजानिक इंटर कॉलेज काशीपुर
  • श्री राम रतन बालिका इंटर कॉलेज झींझक
  • जागेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज कटहरा - रसूलाबाद
  • बालगोविन्द सार्वजानिक इंटर कॉलेज प्रयागपुर - खानपुर
  • कंचन सिंह भूली देवी महाविद्यालय सरवनखेड़ा
  • शिववती शिवनंदन शुक्ल महाविद्यालय पुखरायां *
  • त्रियुगी नारायण महाविद्यालय मंगलपुर
  • सरला द्विवेदी महाविद्यालय अकबरपुर
  • दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय कंचौसी बाजार
  • पंडित कुंदन लाल शुक्ल महाविद्याय प्रसिद्धपुर -रनिया
  • गुढ़ा देवी श्याम विहारी महाविद्यालय डेरापुर
  • मयंक शेखर महाविद्यालय कोरौवा
  • पंडित ओम प्रकाश शर्मा महाविद्यालय रूरा
  • जानका देवी डिग्री कॉलेज रूरा
  • विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पुखरायां
  • देवी सहाय इंटर कॉलेज डेरापुर
  • गांधी इण्टर कॉलेज नोनारी
  • जनता इंटर कॉलेज असालतगंज
  • गांधी फ़ैज़े ए आम टेक ० इंटर कॉलेज असालतगंज
  • श्री मालवीय इंटर कॉलेज मुगीसापुर
  • जनता इंटर कॉलेज गौरीकरन
  • जनता इंटर कॉलेज रमऊ
  • जनता औद्योगिक इंटर कॉलेज शेरपुर गुढ़ा
  • नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज शाहजहाँपुर
  • पटेल इंटर कॉलेज शेखपुर, भोगनीपुर
  • सी पी के यू इंटर कॉलेज मूसानगर
  • दयानंद ग्राम औद्योगिक इंटर कॉलेज बाढ़ापुर
  • श्री रामरतन औद्योगिक कृषि इंटर कॉलेज झींझक
  • जनकल्याण इंटर कॉलेज उरसान
  • श्री रामरतन इंटर कॉलेज कंचौसी -बाजार
  • श्री शिव सहाय इंटर कॉलेज कौरू फरहदपुर
  • भारतीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज राजपुर
  • पातालेश्वर इंटर कॉलेज दोहरापुर
  • राष्ट्रीय सार्वजानिक इंटर कॉलेज भिखनापुर
  • नेहरू इंटर कॉलेज गजनेर
  • यू एन सिंह इंटर कॉलेज जिन्दौरा
  • बाघपुर इंटर कॉलेज बाघपुर
  • रमाकांत सुन्दरलाल इंटर कॉलेज गहलों
  • बाबू दशरथ सिंह इंटर कॉलेज औरंगाबाद
  • श्री कृष्णा औद्योगिक इंटर कॉलेज मुहम्मदपुर
  • अकबरपुर बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर
  • श्री वी एम एस इंटर कॉलेज कटठी
  • श्रीकृष्ण आयुर्वेदिक संस्कृत महाविद्यालय मूसानगर
  • आदर्श किसान इंटर कॉलेज हासेमऊ
  • जनता इंटर कॉलेज ऊमरपुर
  • भेवान इंटर कॉलेज भेवान
  • श्री गांधी बालिका इंटर कॉलेज झींझक
  • श्री नेहरू इंटर कॉलेज रसधान
  • श्री राम जानकी संस्कृत महाविद्यालय गौरियापुर
  • आदर्श जनता इंटर कॉलेज डोभा
  • श्री बृज बिहारी इंटर कॉलेज अमरौधा
  • सी पी के यू इंटर कॉलेज मूसानगर
  • श्री शंकर इंटर कॉलेज सुजौर
  • क्षेत्रीय इंटर कॉलेज फतेहपुर रोशनाई
  • जनतंत्र इंटर कॉलेज सैंथा
  • पं ० त्रियुगी नारायण महाविद्यालय मंगलपुर
  • एम जी एम हायर सेकेंडरी स्कूल चिलौली
  • जनता हाईस्कूल मैथा रेलवे स्टेशन

डॉ आंबेडकर इण्टर कॉलेज (मानवादी) सिकन्दरा

  • द जैन वर्ल्ड स्कूल मावर माती (इस क्षेत्र के विकास के लिए 2015 मे श्रीनाथ समित द्वारा खोला गया।)

ऐतिहासिक स्थल

  • शुक्ल तालाब (अकबरपुर )[2]
शुक्ल तालाब का स्नान घर
  • देवयानी सरोवर (छोटी गया )[2]
  • दुर्वासा ऋषि आश्रम [2]

सब डिवीजन(तहसीलें )

  • अकबरपुर
  • भोगनीपुर
  • डेरापुर
  • रसूलाबाद
  • सिकंदरा
  • मैथा [3]

चित्र दीर्घा

सन्दर्भ

  1. "District Census 2011". Census2011.co.in. 2011. मूल से 11 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-09-30.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 7 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 सितंबर 2015.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 11 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 जुलाई 2016.

बाहरी कड़ियां