"सरल यंत्र": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो robot Adding: it:Macchina semplice
छो robot Adding: nn:Enkel maskin
पंक्ति 53: पंक्ति 53:
[[mk:Едноставна машина]]
[[mk:Едноставна машина]]
[[nl:Eenvoudige machines]]
[[nl:Eenvoudige machines]]
[[nn:Enkel maskin]]
[[no:Enkel maskin]]
[[no:Enkel maskin]]
[[pl:Maszyny proste]]
[[pl:Maszyny proste]]

19:02, 18 अक्टूबर 2009 का अवतरण

भौतिकी में सरल यंत्र या सरल मशीन (simple machine) उन सभी युक्तियों को कहते हैं जिनको चलाने के लिये केवल एक ही बल का प्रयोग करना होता है। जब इस पर बल लगाया जाता है तो यांत्रिक कार्य होता है तथा एक नियत दूरी तक किसी पिण्ड का विस्थापन होता है। कोई कार्य करने के लिये (जैसे किसी पिण्ड को १ मीटर उपर उठाने के लिये) आवश्यक कार्य की मात्रा नियत होती है परन्तु इस कार्य के लिये आवश्यक बल की मात्रा कम की जा सकती है यदि यह अल्पतर बल अधिक दूरी तक लगाया जाय; अर्थात समान कार्य करने हेतु दो विकल्प हैं-

  • कम बल, अधिक दूरी तक लगायें, या
  • अधिक बल, कम दूरी तक लगायें।


प्रमुख सरल यंत्र

चित्र:सरल मशीने.jpg
कुछ प्रमुख सरल यंत्र


यांत्रिक लाभ (मेकैनिकल ऐडवांटेज)

उत्पादित बल (आउटपुट फोर्स) एवं लगाये गये बल (इन्पुट फोर्स) के अनुपात को यांत्रिक लाभ कहते हैं। उदाहरण के लिये किसी उत्तोलक का यांत्रिक लाभ इसके दोनो भुजाओं के अनुपात के बराबर होता है। इसी प्रकार किसी नत तल का यांत्रिक लाभ cos(theta) के बराबर होता है जहाँ theta नत तल का क्षैतिज से झुकाव का कोण है।


मिश्र यंत्र (compound machine)

ऐसे यंत्र जो दो या अधिक सरल यंत्रों के समिश्रण से बने होते हैं, मिश्र यंत्र कहलाते हैं। जैसे कैंची, उत्तोलक (लीवर) एवं पच्चर (वेज) दोनो का उपयोग करके कार्य करती है। ऐसी मशीनें जो काम कर सकतीं हैं वह कार्य सरल मशीनों द्वारा करना कभी-कभी असम्भव होता है

ऐसी मशीनों को जिसमे बहुत सी सरल मशीनें प्रयुक्त होती हैं, कभी-कभी जटिल यंत्र (complex machine) भी कहते हैं । जैसे सायकिल, आटोमोबाइल आदि।


इन्हें भी देखें