"प्रतीक गांधी": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
No edit summary
Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.8
पंक्ति 38: पंक्ति 38:
==व्यक्तिगत जीवन==
==व्यक्तिगत जीवन==


प्रतीक के माता-पिता पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने टेलीविजन और थिएटर अभिनेत्री भामिनी ओझा से 2009 में शादी की थी। उनकी एक बेटी है जिनका नाम मिराया है और उनका जन्म 2014 में हुआ था। उनके छोटे भाई का नाम पुनीत गांधी है, जो पेशे से एक डिजाइनर है, लेकिन उन्होंने ''लव नी भवई'' के गाने "अठैदा करे चे" में आवाज दी।<ref name="dnab2015">{{cite web | title=I don't wish to get categorised: Pratik Gandhi| website=DNA | date=7 August 2015 | url=http://dnasyndication.com/dna/dna_english_news_and_features/I-don%E2%80%99t-wish-to-get-categorised_-Pratik-Gandhi/DNAHM80873 | accessdate=9 August 2015}}</ref><ref name="Team 2014">{{cite web | last=Team | first=Tellychakkar | title=Bhamini Oza Gandhi blessed with a baby girl | website=Tellychakkar.com | date=18 March 2014 | url=http://www.tellychakkar.com/tv/tv-news/bhamini-oza-gandhi-blessed-baby-girl-403 | accessdate=9 August 2015}}</ref><ref name="The Tribune, Chandigarh, India 2014">{{cite web | title=The Tribune Lifestyle | website=The Tribune, Chandigarh, India | date=20 March 2014 | url=http://www.tribuneindia.com/2014/20140320/ttlife1.htm | accessdate=9 August 2015}}</ref>
प्रतीक के माता-पिता पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने टेलीविजन और थिएटर अभिनेत्री भामिनी ओझा से 2009 में शादी की थी। उनकी एक बेटी है जिनका नाम मिराया है और उनका जन्म 2014 में हुआ था। उनके छोटे भाई का नाम पुनीत गांधी है, जो पेशे से एक डिजाइनर है, लेकिन उन्होंने ''लव नी भवई'' के गाने "अठैदा करे चे" में आवाज दी।<ref name="dnab2015">{{cite web | title=I don't wish to get categorised: Pratik Gandhi | website=DNA | date=7 August 2015 | url=http://dnasyndication.com/dna/dna_english_news_and_features/I-don%E2%80%99t-wish-to-get-categorised_-Pratik-Gandhi/DNAHM80873 | accessdate=9 August 2015 | archive-date=13 नवंबर 2016 | archive-url=https://web.archive.org/web/20161113033052/http://dnasyndication.com/dna/dna_english_news_and_features/I-don%E2%80%99t-wish-to-get-categorised_-Pratik-Gandhi/DNAHM80873 | url-status=dead }}</ref><ref name="Team 2014">{{cite web | last=Team | first=Tellychakkar | title=Bhamini Oza Gandhi blessed with a baby girl | website=Tellychakkar.com | date=18 March 2014 | url=http://www.tellychakkar.com/tv/tv-news/bhamini-oza-gandhi-blessed-baby-girl-403 | accessdate=9 August 2015}}</ref><ref name="The Tribune, Chandigarh, India 2014">{{cite web | title=The Tribune Lifestyle | website=The Tribune, Chandigarh, India | date=20 March 2014 | url=http://www.tribuneindia.com/2014/20140320/ttlife1.htm | accessdate=9 August 2015}}</ref>


==सन्दर्भ==
==सन्दर्भ==

22:18, 15 जनवरी 2021 का अवतरण

प्रतीक गांधी

२०१७ में प्रतीक गांधी
जन्म सूरत, गुजरात, भारत
पेशा अभिनेता
कार्यकाल २००५–वर्तमान
जीवनसाथी भामिनी ओझा (वि॰ 2009)
बच्चे 1
उल्लेखनीय कार्य
  • स्कैम 1992
  • बे यार
  • रॉन्ग साइड राजू
  • लव नी भवई'

प्रतीक गांधी एक भारतीय थिएटर और फिल्म अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से गुजराती थिएटर और सिनेमा में काम करते हैं।[1] उन्हें २०२० में सोनी लिव पर प्रदर्शित की गयी जीवनी श्रृंखला स्कैम १९९२ में हर्षद मेहता की भूमिका के लिए खूब लोकप्रियता मिली।

प्रारंभिक जीवन

प्रतीक गांधी का जन्म सूरत, गुजरात में हुआ था। उनके माता-पिता जो शिक्षक थे। उन्होंने सूरत में अध्ययन किया जहां वह थिएटर कला में शामिल थे। वह डॉक्टर बनना चाहते थे, लेकिन स्कूल में कम ग्रेड के कारण महाराष्ट्र में औद्योगिक इंजीनियरिंग का विकल्प चुना। उन्होंने स्नातक किया और दिन में रिलायन्स इण्डस्ट्रीज में इंजीनियर के रूप में काम करने लगे और शाम को थिएटर करने लगे। उन्होंने सातारा और पुणे में राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद के साथ काम किया और बाद में मुंबई में एक बहुराष्ट्रीय निगम के लिए भी काम किया।

करियर

प्रतीक गांधी को फिरोज भगत, अपरा मेहता, विप्रा रावल के साथ एक गुजराती नाटक आ प्यार के पेले पार में काम करने का अवसर मिला। यह नाटक व्यावसायिक रूप से सफल रहा। उन्हें गुजराती रंगमंच के एक अन्य कलाकार मनोज शाह के साथ भी अभिनय करने का मौका मिला। उन्हें गुजराती फिल्म बे यार (2014) में एक भूमिका मिली जो व्यावसायिक रूप से सफल रही। उन्होंने कई हिट नाटकों जैसे मेरे पिया गए रंगून, हू चंद्रकांत बख्शी के साथ-साथ अमे बढ़ा साठे तो दूनिया लाइये माथे जैसे थिएटर में काम करना जारी रखा, जिसमें उन्होंने कई भूमिकाएँ निभाईं। मोहन का मसाला के लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में भी शामिल है; इसमें उन्होंने एक ही दिन में तीन भाषाओं, अंग्रेजी, हिंदी और गुजराती में एक मोनोलॉग का प्रदर्शन किया था। उन्होंने रोंग साइड राजू (2016) में मुख्य भूमिका निभाई, जो व्यावसायिक रूप से सफल भी हुई। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता।[2]

2020 की हंसल मेहता द्वारा निर्देशित वेब सीरीज़, स्कैम 1992 में उन्होंने हर्षद मेहता की भूमिका निभाई[3][4] जो एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई।[5][6]

व्यक्तिगत जीवन

प्रतीक के माता-पिता पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने टेलीविजन और थिएटर अभिनेत्री भामिनी ओझा से 2009 में शादी की थी। उनकी एक बेटी है जिनका नाम मिराया है और उनका जन्म 2014 में हुआ था। उनके छोटे भाई का नाम पुनीत गांधी है, जो पेशे से एक डिजाइनर है, लेकिन उन्होंने लव नी भवई के गाने "अठैदा करे चे" में आवाज दी।[7][8][9]

सन्दर्भ

  1. Soumitra DasSoumitra Das, TNN (27 August 2014). "Dhollywood is changing: Pratik Gandhi". The Times of India. अभिगमन तिथि 9 August 2015.
  2. Sankayan Ghosh (9 September 2016). "Film review: Wrong Side Raju". लाइवमिंट.
  3. "Wouldn't be simple to shed the name, says actor Pratik Gandhi, who played Harshad Mehta in the Scam 1992". GrowJust India (अंग्रेज़ी में). 2020-11-02. अभिगमन तिथि 2020-11-03.
  4. "'It actually felt unreal', says 'Scam 1992' star Pratik Gandhi on bagging Harshad Mehta's role". cnbctv18.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-11-03.
  5. "Pratik Gandhi: Scam 1992 is the biggest milestone in my career". The Indian Express (अंग्रेज़ी में). 2020-10-09. अभिगमन तिथि 2020-10-19.
  6. Kaur, Avneet (2020-10-11). "Twitterati going gung-ho about 'Scam 1992, the Harshad Mehta Story' webseries". mint (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-10-19.
  7. "I don't wish to get categorised: Pratik Gandhi". DNA. 7 August 2015. मूल से 13 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 August 2015.
  8. Team, Tellychakkar (18 March 2014). "Bhamini Oza Gandhi blessed with a baby girl". Tellychakkar.com. अभिगमन तिथि 9 August 2015.
  9. "The Tribune Lifestyle". The Tribune, Chandigarh, India. 20 March 2014. अभिगमन तिथि 9 August 2015.