"आशिकी 2": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आशिक़ी is the correct word and not आशिकी. please change the title too
छो बॉट: साँचा बदल रहा है: Infobox film
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{ज्ञानसन्दूक फ़िल्म
{{Infobox film
| name = आशिक़ी 2
| name = आशिक़ी 2
| image = Aashiqui_2_(Poster).jpg
| image = Aashiqui_2_(Poster).jpg

13:11, 5 जनवरी 2020 का अवतरण

आशिक़ी 2
poster featuring a couple hugging each other
पोस्टर
निर्देशक मोहित सूरी
पटकथा शगुफ्ता रफीक
कहानी शगुफ्ता रफीक
निर्माता भूषण कुमार
विक्रम भट्ट
कृष्ण कुमार
अभिनेता आदित्य रॉय कपूर
श्रद्धा कपूर
शाद रंधावा
छायाकार विष्णु राव
संगीतकार मिथुन
जीत गांगुली
अंकित तिवारी
निर्माण
कंपनियां
टी-सिरीज फ़िल्मस्
विशेष फ़िल्मस्
प्रदर्शन तिथियाँ
  • अप्रैल 26, 2013 (2013-04-26)
लम्बाई
140 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 90 मिलियन (US$1.31 मिलियन)[1]
कुल कारोबार 1 बिलियन (US$14.6 मिलियन) (4 weeks worldwide gross)[1]

आशिक़ी 2 मोहित सूरी द्वारा निर्देशित 2013 की बॉलीवुड संगीतमय प्रेमपरक नाटक फ़िल्म है।

पटकथा

आशिक़ी 2 की कहानी एक लड़के राहुल जयकर (आदित्य रॉय कपूर) और लड़की आरोही शिर्के (श्रद्धा कपूर) की है। राहुल एक प्रख्यात गायक है लेकिन सभी कामयाबियों और उपलब्धियों के बावजूद वो शराब पीने की बुरी आदत का आदि हो जाता है। धीरे-धीरे वो तबाही के रास्ते पर चल पड़ता है और निर्माता उसे काम देना बंद कर देते हैं। उसका सचिव उसे सुधरने की चेतावनी भी देता है लेकिन राहुल उसकी बात बिलकुल नहीं सुनता और शराब छोड़ने को तैयार नहीं।। एक दिन वो एक बार में आरोही (श्रद्धा कपूर) को अपना गाना गाते सुनता है और उसे आरोही से उसी पल प्यार हो जाता है। वो आरोही से वादा करता है कि उसे एक दिन बहुत बड़ी गायिका बनाएगा। राहुल की मेहनत और अपने टैलेंट से एक दिन आरोही काफी बड़ी गायिका बन जाती है लेकिन राहुल खुद अपने करियर पर बिलकुल भी ध्यान नहीं देता और बेहिसाब शराब पीता रहता है जिसका उसका करियर लगभग खत्म हो जाता है और कहानी इसी तरह आगे बढ़ती है।[2]

पात्र

  • आदित्य रॉय कपूर - राहुल जयकर
  • श्रद्धा कपूर - आरोही केशव शिर्के
  • शाद रंधावा - विवेक
  • महेश ठाकुर - सैगल अंकल
  • शुभांगी लटकार - आरोही की मां
  • चित्रक बंधोपाध्याय - सलिम भाई
  • महेश भट्ट - राहुल के पिता (आवाज)
  • बुग्स भार्गव
  • सलील आचार्य - आर्यन
  • शेखर शुक्ला
  • गगन गुप्ता
  • गौरव शर्मा
  • आशिष भट्ट - रिपॉर्ट्र

संगीत

टिकट घर

आशिक़ी 2 की पहले दिन की कमाई 52.5 मिलियन (US$960,000) के लगभग रही।[3] सप्ताहांत की कमाई 179.2 मिलियन (US$2.62 मिलियन) रही।[4] फ़िल्म की एक सप्ताह की कमाई 346.5 मिलियन (US$5.06 मिलियन) रही।[5] अन्य फ़िल्मों के प्रदर्शन के कारण द्वितीय सप्ताह की कमाई कुछ कम रही जो 17.35 करोड़ (US$2.53 मिलियन) रहा, इस प्रकार इसकी दो सप्ताह की कुल कमाई 470 मिलियन (US$6.86 मिलियन) रही।[6] फ़िल्म स्थिर रूप से चलती रही और तृतीय सप्ताह की कमाई 165 मिलियन (US$2.41 मिलियन) रही और तीन सप्ताह की कुल कमाई 635 मिलियन (US$9.27 मिलियन) रही।[5] इस प्रकार इस फ़िल्म की तृतीय सप्ताह की कुल कमाई 2013 में इस तिथि तक की सबसे अधिकतम कमाई वाली रही।[7]

सन्दर्भ

  1. इंडो एशियन न्यूज सर्विस (29 मई 2013). "आशिकी 2 सौ करोड़ क्लब में शामिल". हिन्दुस्तान टाईम्स. अभिगमन तिथि 12 जून 2013.
  2. कोमल नाहटा (26 अप्रैल 2013). "फिल्म रिव्यू: आशिक़ी 2". अभिगमन तिथि 12 जून 2013.
  3. "Aashiqui 2 Has Decent Opening Day". बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया. 28 अप्रैल 2013. मूल से 2013-06-16 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 मई 2013.
  4. "Aashiqui Excellent Three Week Run: Daily Collections". बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया. 23 मई 2013. मूल से 2013-06-16 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 मई 2013.
  5. "Aashiqui 2 Is BLOCKBUSTER: Heads For 70 Crore Plus Business". बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया. 18 मई 2013. मूल से 2013-06-16 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मई 2013.
  6. "Aashiqui 2 Grosses 47 Crore In Two Weeks". बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया. 10 मई 2013. मूल से 2013-06-16 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मई 2013.
  7. "Top Third Week Collections 2013: Aashiqui 2 Tops By A Distance". बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया. 22 मई 2013. मूल से 2013-06-16 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 मई 2013.

बाहरी कड़ियाँ