"बाँकुड़ा जिला": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो Hunnjazal ने बाँकुड़ा जिला से पुनर्निर्देश हटाकर बांकुड़ा जिला को उसपर स्थानांतरित किया
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{ज्ञानसन्दूक प्रांत
{{ज्ञानसन्दूक प्रांत
|province_name = बाँकुड़ा ज़िला<br /><small>Bankura district</small><br /><small>বাঁকুড়া জেলা</small>
|province_name = बाँकुड़ा ज़िला<br>বাঁকুড়া জেলা
|loc_map = Bankura district.svg
|loc_map = Bankura district.svg
|capital = [[बाँकुड़ा]]
|capital = [[बाँकुड़ा]]

05:23, 18 सितंबर 2019 का अवतरण

बाँकुड़ा ज़िला
বাঁকুড়া জেলা
मानचित्र जिसमें बाँकुड़ा ज़िला বাঁকুড়া জেলা हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : बाँकुड़ा
क्षेत्रफल : 6,882 किमी²
जनसंख्या(2011):
 • घनत्व :
35,96,292
 520/किमी²
उपविभागों के नाम: विधान सभा सीटें
उपविभागों की संख्या: ?
मुख्य भाषा(एँ): बंगाली


बाँकुड़ा ज़िला भारत के पश्चिम बंगाल राज्य का एक ज़िला है।[1]

विवरण

इसके पश्चिम में पुरुलिया, दक्षिण में मेदनीपुर, पूर्व एवं पूर्वोत्तर में हुगली एवं वर्द्धमान जिले स्थित हैं। छोटा नागपुर पठार की पूर्वी श्रेणी यहाँ फैली है। यहाँ की प्रमुख नदी दामोदर उत्तरी सीमा बनाती है। निम्न वार्षिक ताप लगभग २७°सें. तथा वार्षिक वर्षा का औसत ५६ इंच रहता है। पूर्व में जलोढ़ मिट्टी होने से भूमि उपजाऊ है। धान मुख्य फसल के अतिरिक्त ईख, मक्का, तिलहन, दलहन, गेहूँ, पाट, कपास, आदि पैदा किए जाते हैं। रेशम कातना, रेश्मी एवं सूती कपड़े बुनना, ताँबे का काम एवं लाख के उद्योग प्रमुख हैं। बाँकुड़ा, विष्णुपुर, एवं वीरसिंहपुर में टसर रेशम बनाया जाता है। आयात में चावल, पीतल का सामान, रेशमी सामान आदि तथा बाहर जानेवाली चीजों में तंबाकू, नमक, कपास आदि प्रमुख हैं। यहाँ के प्रमुख नगर बाँकुड़ा, विष्णुपुर, वीरसिंहपुर, बरजोरा, राजग्राम, सोनामुखी आदि हैं।

बाँकुडा नगर इस जिले में धालकिशोर नदी के उत्तरी किनारे पर बसा है। ऐसा कहा जाता है कि इसका नाम यहाँ के प्राचीन निवासी बंकू राय के नाम पर पड़ा। यहाँ की जलवायु शुष्क एवं स्वास्थ्यप्रद है। यह ग्रैंड ट्रंक मार्ग पर स्थित है। व्यापार में इसका स्थान प्रमुख है। उद्योगों में तेल पेरना, ईटें बनाना, दरी एवं कपड़ा बुनना, बाँस एवं बेंत का काम करना प्रमुख हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "District Census 2011". Census2011.co.in. 2011. अभिगमन तिथि 2011-09-30.