"सोनीपत": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो 103.248.119.14 (Talk) के संपादनों को हटाकर Hunnjazal के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 41: पंक्ति 41:


== जनसंख्या ==
== जनसंख्या ==
2018 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या नगरपालिका क्षेत्र की 411425 थी।
2001 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या नगरपालिका क्षेत्र की 2,16,213 थी। सोनीपत ज़िले की कुल जनसंख्या 12,78,830 थी।


== इन्हें भी देखें ==
* [[सोनीपत ज़िला]]
* [[सोनीपत ज़िला]]
* [[सोनीपत लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र]]
* [[सोनीपत लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र]]

16:49, 13 जुलाई 2019 का अवतरण

सोनीपत
Sonipat
सोनीपत is located in हरियाणा
सोनीपत
सोनीपत
हरियाणा में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश: सोनीपत ज़िला
हरियाणा
 भारत
जनसंख्या (2011): 4,58,149
मुख्य भाषा(एँ): हरियाणवी, पंजाबी, हिन्दी
निर्देशांक: 28°59′24″N 77°01′19″E / 28.990°N 77.022°E / 28.990; 77.022

सोनीपत (Sonipat) भारत के हरियाणा राज्य के सोनीपत ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। सोनीपत का पिनकोड 131001 है।[1][2][3]

स्थापना

नई दिल्ली से उत्तर में 43 किमी दूर स्थित इस नगर की स्थापना संभवतः लगभग 1500 ई.पू. में आरंभिक आर्यों ने की थी। यमुना नदी के तट पर यह शहर फला-फूला, जो अब 15 किमी पूर्व की ओर स्थानांतरित हो गई है। हिन्दू महाकाव्य महाभारत में इसका 'स्वर्णप्रस्थ' के रूप में उल्लेख है। शहर में 'अब्दुल्ल नसीरुद्दीन की मस्जिद' (1272 में निर्मित), 'ख़्वाजा ख़िज़्र का मक़बरा (1522 या 1525 ईसवी में निर्मित)' और पुराने क़िले के अवशेष है।यहाँ पर हिन्दुओं का बाबा धाम मंदिर प्रसिद्ध है। सोनीपत दिल्ली से अमृतसर को जोड़ने वाले रेलमार्ग पर स्थित है। लोग काम के लिए रोज़ाना सोनीपत से दिल्ली आते-जाते हैं।

शिक्षा

राजीव गांधी एजुकेशन सिटी

सोनीपत के कुंडली में "राजीव गांधी एजुकेशन सिटी (RGEC)", उच्च शिक्षा संस्थानों की एक हब विकसित करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ने पहले से ही अपने दिल्ली परिसर के विस्तार के लिए 50 एकड़ जमीन का कब्जा ले लिया है। कई अन्य विश्वविद्यालयों ने भी अपने परिसर स्थापित करने के लिए अपनी परियोजनाओं को शुरू कर दिया है।

विश्वविद्यालय

  • दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
  • ओ.प. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी
  • भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय
  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ़ूड टेक्नोलॉजी इंटरप्रेनियरशिप एंड मैनेजमेंट
  • अशोका विश्वविद्यालय

औद्योगिक विकास

दिल्ली से निकटता होने के कारण सोनीपत के औद्योगिक विकास का सहयोग मिला है।

कृषि

सोनीपत ज़िला एक मैदानी इलाक़ा है। जिनके 83 प्रतिशत हिस्से में खेती होती है। गेहूँ और चावल प्रमुख फ़सलें है, अन्य फ़सलों में ज्वार, दलहन, गन्ना, बाजरा, तिलहन और सब्ज़ियां शामिल हैं।

सिंचाई

कुल कृषि योग्य क्षेत्र का लगभग 95 प्रतिशत हिस्सा नहरों और नलकूपों द्वारा सिंचित है।

उद्योग

सोनीपत देश के अग्रणी साइकिल निर्माताओं में से एक है। इसके अतिरिक्त अन्य उद्योगों के मशीनी उपकरण, सूती वस्त्र, होज़री, शक्कर, इस्पात पुनर्ढ़लाई, सिलाई मशीन के पुर्जे, परिवहन उपकरण तथा पुर्ज़े, क़ालीन, हथकरघा वस्त्र और हस्तशिल्प में पीतल व तांबे की वस्तुएं शामिल हैं।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या नगरपालिका क्षेत्र की 2,16,213 थी। सोनीपत ज़िले की कुल जनसंख्या 12,78,830 थी।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "General Knowledge Haryana: Geography, History, Culture, Polity and Economy of Haryana," Team ARSu, 2018
  2. "Haryana: Past and Present," Suresh K Sharma, Mittal Publications, 2006, ISBN 9788183240468
  3. "Haryana (India, the land and the people), Suchbir Singh and D.C. Verma, National Book Trust, 2001, ISBN 9788123734859