"आज तक": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
No edit summary
No edit summary
पंक्ति 93: पंक्ति 93:
[[श्रेणी:भारत में हिन्दी टी वी चैनल]]
[[श्रेणी:भारत में हिन्दी टी वी चैनल]]
[[श्रेणी:भारत में 24 घंटे के टेलीविजन समाचार चैनल]]
[[श्रेणी:भारत में 24 घंटे के टेलीविजन समाचार चैनल]]
[[श्रेणी:हिन्दी समाचार चैनल]]

02:43, 25 फ़रवरी 2019 का अवतरण

आज तक
देशभारत
नेटवर्कटेलीविजन प्रसारण और ऑनलाइन
मुख्यालयनई दिल्ली, भारत
प्रोग्रामिंग
भाषाएँहिन्दी
स्वामित्व
स्वामित्वटीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड
प्रमुख लोगअरुण पूरी (सीएमडी)
इतिहास
संस्थापकटीवी टुडे नॅटवर्क

आज तक एक हिन्दी समाचार टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड के पास है। आज तक भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी समाचार चैनलों में से एक है[1]। आज तक का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में स्थित है।[2]

आज तक को लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा भी सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल के रूप में सम्मनित किया जा चुका है।[3]

आरम्भ

आज तक का सर्वप्रथम प्रसारण दूरदर्शन के डीडी मैट्रो पर वर्ष 1995 में किया गया था। तब यह रात्री 10 बजकर 20 मिनट के समाचार क्रार्यक्रम के रूप में प्रसारित किया जाता था। आज तक एक स्वतन्त्र समाचार चैनल के रूप में दिसम्बर 1999 में अस्तित्व में आया और तब यह चौबीस घण्टे प्रसारित होने वाला देश का सर्वप्रथम सम्पूर्ण हिन्दी समाचार चैनल बना। जिस समय आज तक चैनल अस्तित्व में आया तब इसकी पहुँच 52 लाख घरों तक थी और तबसे लेकर अब तक यह 3 करोड़ घरों में प्रसारित होने वाला चैनल बन चुका है और समाचार चैनलों में इसकी दर्शक संख्या की भागीदारी 55% है[4]

वर्तमान स्थिति

पुरुस्कार और पहचान

  • 2001 - इण्डियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड में न्यूज़ चैनल ऑफ द ईयर चुना गया।
  • 2002 -
    • सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल का इण्डियन टेलीविजन अकेडमी अवॉर्ड आज तक को मिला।
    • इण्डियन टेली अवॉर्ड में आज तक को न्यूज़ चैनल ऑफ द ईयर चुना गया।
  • 2003 -
    • आज तक को सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल का इण्डियन टेली अवॉर्ड मिला।
    • आज तक को आईटीए अवार्ड मिला।
  • 2004 -
    • सर्वश्रेष्ठ मीडिया कैम्पेन का अवॉर्ड आज तक को मिला।
    • आज तक को हीरो हॉण्डा आईटीए अवॉर्ड मिला।
  • 2004 -
    • आज तक लगातार दूसरे वर्ष सूपर ब्राण्ड बना।
    • इण्डियन टेली अवॉर्ड का सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल का अवॉर्ड आज तक को मिला।
  • 2006 -
    • सुपर ब्राण्ड इण्डिया ने आज तक को सर्वश्रेष्ठ सुपर ब्राण्ड चुना।
    • आज तक को लगातार चौथे वर्ष इण्डियन टेली अवॉर्ड मिला।
  • 2008 -
    • आज तक को गोल्ड अवॉर्ड समारोह में सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल का पुरस्कार मिला।
    • एनटी अवॉर्ड में आज तक को सर्वाधिक लोकप्रिय हिन्दी समाचार न्यूज़ चैनल का अवॉर्ड मिला।
  • 2009 -
    • वर्ल्ड ब्राण्ड कांग्रेस ने आज तक को ग्लोबल अवॉर्ड फॉर ब्राण्ड एक्सीलेन्स से समानित किया।
  • 2011 -
    • आज तक को लगातार ग्यारहवें वर्ष सर्वश्रेष्ठ हिन्दी समाचार चैनल का पुरस्कार मिला।

लोग

वर्तमान में आज तक से जुड़े कुछ लोग इस प्रकार हैं:

  • अंजना ओम कश्यप
  • नेहा बाथम
  • मीनाक्षी कंडवाल
  • रोहित सरदाना
  • निशांत चतुर्वेदी
  • सईद अंसारी
  • अरुण पुरी (प्रमुख प्रबन्ध निदेशक)
  • रितुल जोशी (समाचार प्रस्तुतकर्ता)
  • राहुल कँवल (एंकर)
  • श्वेता सिंह (समाचार प्रस्तुतकर्ता)

वर्तमान में प्रसारित कार्यक्रम

अगस्त 2012 की स्थिति तक आज तक पर प्रसारित होने वाले कुछ कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

  • धर्म - धर्म और अध्यात्म से जुड़े कार्यक्रम।
  • चक्के पे चक्का - गाड़ियों से सम्बन्धित कार्यक्रम।
  • मूवी मसाला - हिन्दी फ़िल्मों या बॉलीवुड से सम्बन्धित कार्यक्रम।
  • वारदात - अपराध जगत से सम्बन्धित कार्यक्रम।
  • विशेष - किसी भी एक मुद्दे, विषय, घटना इत्यादि से सम्बन्धित जानकारियाँ प्रस्तुत करने वाला कार्यक्रम।
  • सीधी बात - एक कार्यक्रम जिसपर किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से उसके क्षेत्र से सम्बन्धित मुद्दों पर वार्ता की जाती है।
  • सास बहू और बेटियाँ - हिन्दी मनोरंजन चैनलों के कलाकारों और कार्यक्रमों से सम्बन्धित कार्यक्रम।

इन्हें भी देखें

  • इण्डिया टुडे - इण्डिया टुडे ग्रूप की हिन्दी और अंग्रेज़ी में प्रकाशित साप्ताहिक पत्रिका।
  • हेडलाइन्स टुडे - इण्डिया टुडे ग्रूप का अंग्रेज़ी समाचार चैनल।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ