"बाज़ीगर": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो 2405:205:6224:5DFF:9FCB:9493:DC31:F2C6 (Talk) के संपादनों को हटाकर हिंदुस्थान वासी के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
छो →‎संगीत: bad link repair, replaced: द जैंटलमैन (1994 फ़िल्म)|द जैंटलमैन → द जेंटलमैन AWB के साथ
पंक्ति 52: पंक्ति 52:
| Last album = ''[[फूल और अंगार (1993 फ़िल्म)|फूल और अंगार]]''
(1993)
| Last album = ''[[फूल और अंगार (1993 फ़िल्म)|फूल और अंगार]]''
(1993)
| This album = '''''बाज़ीगर'''''
(1993)
| This album = '''''बाज़ीगर'''''
(1993)
| Next album = ''[[द जैंटलमैन (1994 फ़िल्म)|द जैंटलमैन]]''
(1994)
| Next album = ''[[द जेंटलमैन]]''
(1994)

{{Tracklist
{{Tracklist
पंक्ति 61: पंक्ति 61:
| extra1 = [[अलका याज्ञनिक]], [[कुमार सानु]]
| extra1 = [[अलका याज्ञनिक]], [[कुमार सानु]]
| length1 = 7:39
| length1 = 7:39
| lyrics1 = नवाब आरज़ू
| lyrics1 = नवाब आरज़ू

| title2 = ऐ मेरे हमसफर
| title2 = ऐ मेरे हमसफर
पंक्ति 93: पंक्ति 93:
| extra7 = कुमार सानु, अनु मलिक
| extra7 = कुमार सानु, अनु मलिक
| length7 = 7:53
| length7 = 7:53
| lyrics7 = देव कोहली
| lyrics7 = देव कोहली

| title8 = तेरे चेहरे पे
| title8 = तेरे चेहरे पे

17:54, 15 दिसम्बर 2018 का अवतरण

बाज़ीगर

बाज़ीगर का पोस्टर
निर्देशक अब्बास-मस्तान
लेखक रोबिन भट्ट,
आकाश खुराना,
जावेद सिद्दीकी
निर्माता गणेश जैन
अभिनेता शाहरुख़ ख़ान,
काजोल देवगन,
शिल्पा शेट्टी,
राखी गुलज़ार,
दलीप ताहिल
संगीतकार अनु मलिक
प्रदर्शन तिथि
12 नवंबर 1993
देश भारत
भाषा हिन्दी

बाज़ीगर 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया और मुख्य भूमिकाओं में शाहरुख खान और काजोल है। यह शाहरुख खान पहली सफल भूमिका थी जिसमें वो एकमात्र हीरो थे। यह काजोल की पहली व्यावसायिक सफल फिल्म भी थी। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को गाता रहे मेरा दिल के साथ शुरुआत करनी थी, लेकिन वह फिल्म बीच में ही बंद हो गई और यह उनकी पहली फिल्म बन गई।[1] बाजीगर पहली फिल्म थी जिसमें शाहरुख खान ने खलनायक की भूमिका निभाई और पहली बार खान ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार अर्जित किया।[2]

संक्षेप

अजय शर्मा (शाहरुख खान) एक जवान लड़का है जो अपने पिता की मौत के लिए बदला लेना चाहता था। उसके पिता के भरोसेमंद कर्मचारी मदन चोपड़ा (दलीप ताहिल) ने उन्हें धोखा दिया था और उनकी सारी जायादाद छीन ली थी। इस कारण उसकी नवजात बहन मर गई, पिता चल बसे और माँ पागल हो गई। चोपड़ा की दो बेटियों है, बड़ी सीमा (शिल्पा शेट्टी) और छोटी प्रिया (काजोल)।

अजय सीमा को लुभाता है और उससे प्यार करने का नाटक करता है। इस बीच, छोटी बेटी प्रिया मद्रास (अब चेन्नई) में अपने पिता मदन चोपड़ा के साथ यात्रा करती है। विकी प्रिया को वहाँ विकि मल्होत्रा बनकर आकर्षित करता है। इस तरह, वह अलग-अलग पहचानों का उपयोग करते हुए सीमा और प्रिया दोनों को फँसाता है। फिर वह सीमा को शादी करने के बहाने रजिस्ट्रार कार्यालय में ले जाता है और फिर उसे छत से नीचे फेंक देता है, जैसे कि उसने आत्महत्या की हो। हालांकि, प्रिया को संदेह है उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं की है। वह अपने कॉलेज के मित्र और पुलिस निरीक्षक करण सक्सेना (सिद्धार्थ रे) की गुप्त सहायता के साथ, वह गुप्त रूप से इस मामले की जांच करती है।

जल्द ही विकी और प्रिया शादी की योजना बना रहे हैं। अजय अपनी योजना में एक गड़बड़ कर देता है। प्रिया असली विकी मल्होत्रा ​​(आदि ईरानी) से मिलती है, जो अजय का दोस्त है जिसकी पहचान उसने ली थी। अजय घर आता है, जहां वह उसे सारी सच्चाई बताती है। तभी धातु की छड़ी के साथ मदन अजय को मारता है। बदले में अजय मदन को मार देता है। वह अपनी मां के पास लौटता है और उसकी बाहों में गिर जाता है। प्रिया और करण निराशाजनक रूप से देखते हैं क्योंकि अजय अपनी मां की बाहों में मर जाता है।

मुख्य कलाकार

संगीत

बाज़ीगर
संगीत अनु मलिक द्वारा
जारी 1993
संगीत शैली फिल्म साउंडट्रैक
लेबल वीनस म्यूज़िक
अनु मलिक कालक्रम

फूल और अंगार
(1993)
बाज़ीगर
(1993)
द जेंटलमैन
(1994)

सभी अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध।

क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."बाज़ीगर ओ बाज़ीगर"नवाब आरज़ूअलका याज्ञनिक, कुमार सानु7:39
2."ऐ मेरे हमसफर"गौहर कानपुरीविनोद राठोड़, अलका याज्ञनिक7:30
3."समझ कर चाँद जिसको" (फ़िल्म में नहीं)ज़मीर काज़मीविनोद राठोड़, अलका याज्ञनिक8:54
4."छुपाना भी नहीं आता" (फ़िल्म में नहीं)रानी मलिकपंकज उधास5:31
5."किताबें बहुत सी"ज़फर गोरखपुरीआशा भोंसले, विनोद राठोड़6:31
6."छुपाना भी नहीं आता"रानी मलिकविनोद राठोड़7:00
7."ये काली काली आँखें"देव कोहलीकुमार सानु, अनु मलिक7:53
8."तेरे चेहरे पे" (फ़िल्म में नहीं)रानी मलिककुमार सानु, सोनाली वाजपेई7:31

नामांकन और पुरस्कार

वर्ष नामित कार्य पुरस्कार परिणाम
1994 गणेश जैन फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार नामित
शाहरुख ख़ान फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार जीत
शिल्पा शेट्टी फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार नामित
जॉनी लीवर फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार नामित
रोबिन भट्ट, आकाश खुराना, जावेद सिद्दीकी फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पटकथा पुरस्कार जीत
अनु मलिक फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार जीत
देव कोहली ("ये काली काली आँखें") फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार नामित
कुमार सानु ("ये काली काली आँखें") फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार जीत
कुमार सानु ("बाज़ीगर ओ बाज़ीगर") फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार नामित
अलका याज्ञिक ("बाज़ीगर ओ बाज़ीगर") फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार नामित

सन्दर्भ

1. "जिस फिल्म के टाइटल में 'किस' देखकर शिल्पा ने किया था इंकार, उसी मूवी ने बनाया सुपरहिट". पत्रिका. 28 मई 2018. अभिगमन तिथि 3 जून 2018.
2. "बॉलीवुड का ऐसा नाम, हीरो बनकर फेल, विलेन बना तो सुपरहिट अब रोमांस किंग". अमर उजाला. अभिगमन तिथि 3 जून 2018.

बाहरी कड़ियाँ