"लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो Godric ki Kothri ने लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से पुनर्निर्देश हटाकर वोल्डेमॉर्ट को उसपर स्थानांतरित किया: हिंदुस्थान वासी जी के सुझाव पर
छो remove unknown parameters
पंक्ति 11: पंक्ति 11:
| lbl1 = [[हॉग्वार्ट्स#दल|दल]]
| lbl1 = [[हॉग्वार्ट्स#दल|दल]]
| data1 = [[नागशक्ति]]
| data1 = [[नागशक्ति]]
| father = [[टॉम रिडल]]
| mother = [[मेरोपी गॉण्ट]]
}}
}}



10:22, 11 सितंबर 2018 का अवतरण

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट / टॉम रिडल
हैरी पॉटर पात्र
वोल्डेमॉर्ट का किरदार निभाने वाले रॉल्फ फिएँनेस
हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग १ में
प्रथम प्रकटनहैरी पॉटर और पारस पत्थर
अंतिम प्रकटनहैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े
निर्माताजे॰ के॰ रोलिंग
प्रदर्शनरॉल्फ फिएँनेस, अनिष्ट देव के रूप में, जो चौथे भाग में पुनर्जीवित हुआ और और सबसे अंतिम भाग सातवे भाग - भाग 2 तक रहा
फ्रैंक डीलेन, भाग 6 में पंद्रह वर्षीय बच्चे के रूप में
हीरो फिएँनेस -टिफ़िन, भाग 6 में ग्यारह वर्षीय बच्चे के रूप में
क्रिस्टियन कॉलसन,भाग 2 में सोलह वर्षीय बच्चे के रूप में
इयान हार्ट, भाग 1 में आवाज़ दिया
रिचर्ड ब्रेमर, भाग 1 में बिना चेहरे वाला
दलनागशक्ति

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट (अंग्रेज़ी: Lord Voldemort) जे॰ के॰ रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक काल्पनिक चरित्र है। वो इस उपन्यास के मुख्य किरदार हैरी पॉटर का मुख्य प्रतिद्वन्दी व खलनायक है। वोल्डेमॉर्ट का असली नाम टॉम (मार्वोलो) रिडल है। उसका प्रथम अवतरण हैरी पॉटर और पारस पत्थर में होता है। वह तृतीय भाग हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी को छोड़कर बाकी हर भाग में है। तृतीय भाग में केवल उसका जिक्र मिलता है।

वोल्डेमॉर्ट तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स से शिक्षित है। उसका पिता टॉम रिडल सीनियर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) था। उसकी माँ मेरोपी रिडल (जन्म : मेरोपी गॉण्ट) सलाज़ार स्लिदरिन, से निकले शुद्ध रक्त वाले ख़ानदान से थी,[1] जो कि हॉग्वार्ट्स तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोना विद्यालय के चार संस्थापकों में एक थे। बालक टॉम रिडल अनाथालय में जन्मा और पला-बढ़ा। जल्द ही उसे मगलू इंसानों और अशुद्ध रक्त (मगलुओं की पैदाइश) वाले जादूगरों से सख़्त नफ़रत होते लगी और साथ ही साथ काले जादू में उसका उत्साह बढ़ता गया। धीरे धीरे उसने अपनी तरह सोचने वाले बहुत से जादूगर इकठ्ठे किये और प्राण भक्षी नाम का गिरोह बनाया और उनका सरदार बन गया तथा लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के नाम से जाना गया। जो भी उसका विरोध करता था, वो और उसका गिरोह प्राण भक्षी उसका कत्ल कर देते थे। उसने हैरी पॉटर के माता पिता दोनो का ही मृत्यु दंशम अभिशाप से कत्ल कर दिया। एक वर्षीय हैरी पर भी उसने यही अभिशाप चलाया। पर हैरी के मरने के बजाय अभिशाप पलट कर ख़ुद वोल्डेमॉर्ट को ही लग गया। हैरी बच निकला, पर वोल्डेमॉर्ट आधा-ज़िदा प्रेतात्मा बन कर रह गया। बाद में वोल्डेमॉर्ट जिस्मो-जान समेत वापस आ जाता है। उसके पास एक पालतू सर्पिनी नगिनी थी और वोल्डेमॉर्ट ख़ुद सर्पभाषा जानता है।

चरित्र का विकास

2001 में दिये एक साक्षात्कार में जे॰ के॰ रोलिंग ने कहा कि प्रारम्भ में उन्होंने वोल्डेमॉर्ट किरदार के बारे में नहीं सोचा था। उनका प्रारम्भिक विचार केवल इतना था कि "हैरी नहीं जानता था कि वह एक जादूगर है...फिर उन्होंने इसके पीछे के कारणों पर कार्य किया कि ऐसा कैसे हो सकता है कि वह (हैरी पॉटर) खुद को नहीं जानता कि वह कौन है...जब वह एक साल का था तब उसे सबसे दुष्ट जादूगर के द्वारा मारने के सैकड़ों प्रयत्न किये गये। उस जादूगर ने हैरी के माता पिता को मार दिया और उसके बाद उसे भी मारने का प्रयत्न किया—उसने उसे श्राप देने की कोशिश की। ...हमारे ढूंढने से पहले ही हैरी हमे मिल गया। और—फिर—लेकिन एक रहस्यमयी कारण से श्राप हैरी पर विफल हो जाता है। प्रकाशित जादू के कारण से हैरी के माथे पर एक निशान आ जाता है और श्राप उस दुष्ट जादूगर पर वापस आ जाता है जो अब छुपता फिर रहा है।"[2]

उपन्यास के दूसरे संस्करण में रोलिंग ने वोल्डेमॉर्ट को अशुद्ध रक्त वालों से नफरत करने वाले के रूप में प्रस्तुत किया है जबकि उसका रक्त स्वयं आधा अशुद्ध था। सन 2000 में बीबीसी को दिये एक साक्षात्कार में रोलिंग ने वोल्डेमॉर्ट को स्वयं से नफरत करने वाला गुंडा बताया है।[3] इसी साल वह इस किरदार को लेकर वह और अधिक गम्भीर हुई और वोल्डेमॉर्ट किरदार को वह असल जीवन के तानाशाहों से जोड़ने को सोचा।[4] 2004 में रोलिंग ने कहा कि वोल्डेमॉर्ट का चरित्र किसी असल जिन्दगी के व्यक्ति पर आधारित नहीं है। 2006 में रोलिंग ने साक्षात्कार में कहा कि वोल्डेमॉर्ट का मुख्य उद्देश्य इंसानों को डराना था: मौत का डर।[5]

पूरी शृंखला में रोलिंग ने वोल्डेमॉर्ट को ऐसे दुष्ट जादूगर के रूप में पेश किया है कि जादूगरी की दुनिया में सभी उसका नाम लेने को भी खतरनाक मानते थे। शृंखला के अधिकतर किरदार उसका नाम लेने के बजाय "तुम जानते हो कौन" या "वही जिसका नाम नहीं लिया जाता" से सम्बोधित करते थे। हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े में उसका नाम लेने पर इस आशंका से रोक लगायी गयी थी कि वोल्डेमॉर्ट और उसका गिरोह किसी को भी ऐसा करने पर ढूंढ सकता है। उपन्यास के दूसरे संस्करण के अनुसार I am Lord Voldemort नाम उसके असली नाम टॉम मार्वोलो रिडल का वर्ण-विपर्यय है।[6]

उपस्थिति

हैरी पॉटर और पारस पत्थर

वोल्डेमॉर्ट अपना पदार्पण हैरी पॉटर और पारस पत्थर से करता है। इस उपन्यास में रोलिंग ने उसे अनिष्ट देव के रूप में प्रस्तुत किया है जिसने हैरी के माता-पिता जेम्स पॉटर और लिली पॉटर की हत्या की है। परन्तु माँ के हैरी के प्रति प्यार और बलिदान की इछाश्क्ति के कारण वोल्डेमॉर्ट के मृत्यु श्राप मृत्यु दंशम से शिशु हैरी बच जाता है और परिणामस्वरूप वोल्डेमॉर्ट शरीर खो देता है तथा हैरी के माथे पर निशान बन जाता है। इस भाग में वोल्डेमॉर्ट पारस पत्थर प्राप्त करके अपनी खोयी हुये शरीर को फिर से प्राप्त करने का असफल प्रयास करता है। इस उदेश्य को पूरा करने के लिये वह प्रोफ़ेसर क्विरल की मदद लेता है तथा उसके सर के पीछे आ जाता है। फिर भी हैरी अंत में उसे पारस पत्थर चुराने से रोक देता है।

हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना

उपन्यास के दूसरे संस्करण हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना में रोलिंग ने किशोरावस्था के वोल्डेमॉर्ट टॉम मार्वोलो रिडल को प्रस्तुत किया है जो कि जिनी वेस्ली द्वारा खोजी गयी जादुई डायरी में एक याद के रूप में रहता है। इस पुस्तक में जिनी का एक शर्मीली लड़की के तौर पर चित्रण किया गया है जो हैरी को पसन्द करती है। चिंतित और अकेली जिनी उस डायरी में अपने राज लिखने प्रारम्भ कर देती है जिसके कारण उसे रिडल से सहानुभूति उत्पन्न हो जाती है। कहानी के अंत में रिडल अपने नाम के अक्षरों को पुनर्व्यवस्थित करके खुलासा करता है कि वही वोल्डेमॉर्ट है जो अपनी जादुई डायरी के सहारे अपने शरीर को पुनः प्राप्त करके अनिष्ट देव बनना चाहता है। वह आगे खुलासा करता है कि उसने रहस्यमयी तहखाना खोलने के लिये जिनी को प्यादे के रूप में इस्तेमाल किया तथा वह जिनी के कमजोर होने पर वह मजबूत होगा परन्तु हैरी ने बैसिलिस्क के दातों की मदद से डायरी में बंद टॉम रिडल के यादों को परास्त किया। हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिन्स में हैरी को प्राध्यापक ऐल्बस डम्बल्डोर के माध्यम से पता चलता है कि वह डायरी वोल्डेमॉर्ट के 7 होर्क्रक्स में एक थी।

हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी

तृतीय संस्करण में वोल्डेमॉर्ट की उपस्थिति नहीं है। कहानी के अंत के समय ज्योतिषशास्त्र की प्रोफेसर सिबिल ट्रेलावने ने एक स्वामिभक्त नौकर द्वारा वोल्डेमॉर्ट के पुनः जीवित किये जाने की भविष्यवाणी की और बताया कि वह नौकर 12 वर्षों बाद कैद से मुक्त होगा। शुरुआत में यह नौकर सीरियस ब्लैक लग रहा था परन्तु असल में वह रॉन के चूहे स्क्रैबर्स के भेष में था जिसका असली नाम पीटर पेटिग्र्यु या वॉर्मटेल था।

हैरी पॉटर और आग का प्याला

चौथे संस्करण हैरी पॉटर और आग का प्याला में वोल्डेमॉर्ट उपन्यास के शुरुआत तथा अन्त में आता है। उसका मिनियन बर्टी क्राउच जूनियर हॉग्वार्ट्स के प्रोफेसर मैड-आई मूडी का भेष बनाकर आ जाता है तथा जादूगरी की त्रिकोणीय शृंखला में अपनी चालों से आग के प्याले में हैरी का नाम डाल देता है, जबकि हैरी के पास उस प्रतियोगिता के लिये आवश्यक योग्यता नहीं थी। वोल्डेमॉर्ट का लक्ष्य हैरी को लिटिल हैंगलटन कब्रगाह बुलाना था जहाँ रिडल परिवार की कब्रे थी। उसका मुख्य उद्देश्य अपना शरीर वापस पाना था। इसके लिये बर्टी क्राउच ने त्रिकोणीय शृंखला की विजेता ट्राफी पर काला जादू किया। कहानी के अन्त में हैरी पकड़ा जाता है और लिटिल हैंगलटन कब्रगाह में पीटर पेटिग्र्यु द्वारा उसका खून इस्तेमाल करके, भीषण जादुई रितीयों द्वारा वोल्डेमॉर्ट को पुनः अपना शरीर साथ ही पूरी ताकत के साथ वापस मिल जाता है।[7] इस दौरान हैरी के सहपाठी सेड्रिक डिग्री, जो कि हैरी के साथ ही उस कब्रगाह में आ गया था, की पीटर पेटिग्र्यु वोल्डेमॉर्ट के आदेश पर हत्या कर देता है। [8]

हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह

पाँचवे संस्करण हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह में वोल्डेमॉर्ट सबसे अन्त में आता है। इस पुस्तक में वोल्डेमॉर्ट जादू मंत्रालय का इस्तेमाल करके सभी को विश्वास दिला देता है कि वह वापस नहीं आया है। इस भाग में वह बेलाट्रिक्स लैसट्रेन्ज़ तथा अन्य प्राण भक्षियों की अज़्काबान से रिहाई तथा रहस्य मंत्रालय से अपने और हैरी के बारे में हुई भविष्यवाणी का पूरा विवरण पाने की योजना बनाता है। वह प्राण भक्षियों के समूह को भविष्यवाणी का विवरण प्राप्त करने को भेजता है परन्तु वह उसका सामना मायापंछियों के समूह से हो जाता है। बेलाट्रिक्स को छोड़कर सभी प्राण भक्षी बंदी बना लिये जाते है तथा वोल्डेमॉर्ट का डम्बल्डोर से भयंकर मुकाबला होता है। इस दौरान वह हैरी को अपने प्रभाव में लेने का प्रयास करता है, परन्तु वह असफल हो जाता है जो कि वोल्डेमॉर्ट की समझ से बाहर था। डम्बल्डोर की जीत भापकर वोल्डेमॉर्ट गायब हो जाता है और उसके इरादे असफल हो जाते हैं।[9]

हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिन्स

वोल्डेमॉर्ट की हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिन्स में उपस्थिति तो नहीं है, परन्तु उसके क्रियाकलापों का इस संस्करण पर व्यापक प्रभाव है। उसने जादूगरी कानून मंत्रालय की अमिला बोंस की हत्या की तथा मायापंछी के समूह के सदस्यों को निशाना बनाना प्रारम्भ कर दिया।

रोलिंग ने इस भाग में वोल्डेमॉर्ट की पुराने जीवन पर एक अलग अध्याय भी दिया है। इस अध्याय में वह खुलासा करती हैं कि वोल्डेमॉर्ट जादूगरनी मेरोपी गॉण्ट तथा मगलू टॉम रिडल का पुत्र था। रिडल मेरोपी को अपने पुत्र के जन्म से पहले ही छोड़ देते है और उसके जन्म के तुरन्त बाद माँ मेरोपी की मौत हो जाती है, इस कारण वह अनाथालय में रहता है।[10] अनाथालय में उसकी मुलाकात डम्बल्डोर से होती है, जो कि उसे बताते है कि वह एक जादूगर है और उसे हॉग्वार्ट्स में दाखिला करवाते हैं।[11] रिडल एक असाधारण प्रतिभा वाला बालक था, परन्तु असलियत में वह एक मनोरोगी था और उसे दूसरों को नुकसान पहुचाने में मजा आती थी। उसने अपने पिता व बुजुर्गो की हत्या इस कारण से कर दी कि बचपन में उन लोगो ने उसे अनाथ छोड़ दिया था।[12] यह पुस्तक उसे मगलुओं से घृणा करने वाला, उसका होर्क्रक्स के प्रति जूनून तथा उसके अमर होने की कामना को भी परिभाषित करती है।[13]

पुस्तक के मुख्य भाग में वोल्डेमॉर्ट की हॉग्वार्ट्स पर आक्रमण के अगले कदम का वर्णन है। इसलिये वह डम्बल्डोर की हत्या करने की योजना बनाता है। इसके लिये वह ड्रैकु मेल्फॉय को सुपारी देता है। ड्रैकु प्राण भक्षियों को हॉग्वार्ट्स विद्यालय का सुरक्षा कवच तोड़कर अन्दर प्रवेश करने की व्यवस्था करता है।[13][14] ड्रैकु के हत्या न कर पाने पर विद्यालय के प्रोफेसर सेवेरस स्नेप ही डम्बल्डोर की हत्या कर देते है।[14]

हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े

सातवें संस्करण हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े में वोल्डेमॉर्ट परम शक्तियों को प्राप्त करने का और अधिक प्रयास करता है। वह जादू मंत्रालय को भंग कर देता है तथा स्वयं को पियस थिकनेस के साथ बदल लेता है, जो कि सम्मोहित श्राप के प्रभाव में था।[15] एक अधिनायकवादी राज्य स्थापित करने के लिये वह मगलू जादूगरों के साथ भेदभाव करता है और उन्हें शुद्ध रक्त वाले जादूगरों से जादू की कला चुराने के आरोप गिरफ्तार करने लगता है।[15] वह अपनी वर्तमान छड़ी से हैरी को नहीं मार सकता था क्योंकि उसकी और हैरी की छड़ी के अक्ष समान थे इसलिये ल्यूसियस मेल्फॉय द्वारा ली गयी छड़ी से हैरी को मारने में असफल होने के बाद वह दुनिया की सबसे शक्तिशाली छड़ी एल्डर छड़ी की खोज में जुट जाता है जिससे वह हैरी की छड़ी से पार पा सके और अजेय बन सके। वह इस कार्य को पूरा करने के लिये ग्रेगोरोविच छड़ी की दुकान पर जाता है और छड़ी बनाने वाले की हत्या कर देता है।[16] वह अपनी यात्रा के दौरान नॉर्मनगार्ड जेल भी जाता है जहाँ पर कैद दुनिया के सबसे दुष्ट जादूगर ग्रिन्देल्वाल्ड को वह मार डालता है। अंत में उसे एल्डर छड़ी डम्बल्डोर की कब्र में मिलती है जहाँ से वह उसे चुरा लेता है।

बाद में उसे पता चलता है कि हैरी और उसके मित्र एक के बाद एक होर्क्रक्स नष्ट करते जा रहे हैं। हैरी जब हॉग्वार्ट्स में एक और होर्क्रक्स रेवेनक्लाॅ के खोये मुकुट को खोजने आता है तब वोल्डेमॉर्ट हॉग्वार्ट्स के कर्मचारियों को यह प्रस्ताव रखता है कि अगर वह हैरी को उसे सौंप दे तो वह पूरे विद्यालय को नुकसान नहीं पहुँचायेगा परन्तु ऐसा न होने पर वह हॉग्वार्ट्स पर सेना सहित धावा बोल देता है।[17] इस दौरान वह स्नेप को एल्डर छड़ी का मालिक समझकर उसकी हत्या कर देता है क्योंकि स्नेप ने ही एल्डर छड़ी के पूर्व मालिक डम्बल्डोर को मारा था।[18] फिर वह एक हैरी को सौपने के लिये एक घंटे का युद्धविराम करता है।[19] हैरी स्वेच्छा से वोल्डेमॉर्ट के पास जंगल में जाता है जहाँ वोल्डेमॉर्ट एल्डर छड़ी से उस पर प्रहार करता है।[19] क्योंकि वोल्डेमॉर्ट हैरी के ही शरीर से पुनर्जीवित हुआ था, इसलिये हैरी का रक्त उसकी धमनियों में दौड़ रहा था इसलिये हैरी की माँ की सुरक्षा का भाग उसके शरीर में भी आ गया था। बजाय इसके वह अपनी ही आत्मा का एक भाग (होर्क्रक्स) नष्ट कर देता है। वह रूबियस हैग्रिड को हैरी की अजीवित प्रतीत होते शरीर को वापस महल में उठा कर लाने के लिये विवश करता है, इस दौरान उसका अंतिम होर्क्रक्स नगिनी भी नेविल लॉन्गबॉटम द्वारा मार दी जाती है। यहाँ पर उसका युद्ध मिनेर्वा मैकगोनेगल, किंग्सले शैकलबॉट तथा हॉरिस स्लगहॉर्न से एक साथ होता है। फिर हैरी होश में आता है तथा वोल्डेमॉर्ट को बताता है कि ड्रैकु एल्डर छड़ी का असली मालिक है क्योंकि उसने छड़ी के पूर्व मालिक डम्बल्डोर को निशस्त्र किया था; इसके बाद हैरी ने ड्रैकु को निशस्त्र कर वह छड़ी जीत ली, इस कारण हैरी एल्डर छड़ी मालिक हुआ। हैरी की बात न मानते हुये वोल्डेमॉर्ट एल्डर छड़ी से मृत्यु दंशम श्राप का प्रयोग करता है परन्तु एल्डर छड़ी अपने मालिक को नहीं मारती थी; इस कारण से यह मन्त्र उसी पर वापस आ जाता है और वोल्डेमॉर्ट, जिसके सारे होर्क्रक्स पहले ही नष्ट हो चुके थे, अंततः मर जाता है।[20]

हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड

हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड में यह खुलासा होता है कि हॉग्वार्ट्स के युद्ध स पहले बेलाट्रिक्स लैसट्रेन्ज़ ने वोल्डेमॉर्ट की पुत्री डेल्फिनी (या डेल्फी) को जन्म दिया था। बाईस साल बाद वह हॉग्वार्ट्स में आती है तथा खुद सेड्रिक डिग्री की चचेरी बहन के रूप में पेश करती है। वह हैरी और जिनी के दूसरे पुत्र एल्बस सेवेरस पॉटर की जिन्दगी बर्बाद कर देती है। वह ड्रैकु और एस्टोरिया ग्रीनग्रास के पुत्र स्कोर्पियस मेल्फॉय से टाइम ट्यूनर की प्रतिकृति चुरा लेती है और अपने पिता को पुनः जीवित करने का प्रयास करती है। वह इस लक्ष्य को पूरा करने के लिये टाइम ट्यूनर की मदद से गॉड्रिक्स हॉलो, जहाँ हैरी के माता-पिता रहते थे, में उस रात को जाती है जब वोल्डेमॉर्ट ने उनका क़त्ल किया था। उसे उम्मीद थी कि वह उस भविष्यवाणी को टाल देगी जिसके कारण उसके पिता का पतन हुआ। अपने पुत्र से सन्देश पाकर हैरी तथा उसके साथ रॉन, हेर्मोइनी व ड्रैकु अपने बच्चों को बचाने के लिये वोल्डेमॉर्ट का रूप ले लेते है जिससे डेल्फी ध्यान बट जाता है, और वे उससे ज्यादा शक्तिशाली हो जाते हैं। इसके बाद डेल्फी को अज़्काबान भेज दिया जाता है।

फिल्म में चित्रण

रॉल्फ फिएँनेस जिन्होंने वोल्डेमॉर्ट का किरदार चौथे भाग से सातवें भाग के दुसरे भाग तक निभाया है

वोल्डेमॉर्ट की सात हैरी पॉटर शृंखला की फिल्मों में उपस्थिति है, जिनके नाम हैरी पॉटर और पारस पत्थर, हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना, हैरी पॉटर और आग का प्याला, हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह, हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस, हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग १ तथा हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग २ हैं।

हैरी पॉटर और पारस पत्थर फिल्म में वोल्डेमॉर्ट प्रोफेसर क्विरल के सर की पीछे रहता है, जो कि कम्प्यूटर ग्राफ़िक्स की मदद से फिल्माया गया है। इयान हर्ट, जिन्होंने इसी फिल्म में क्विरल का पात्र निभाया है, ने पात्र को आवाज़ तथा चेहरा प्रदान किया है। वोल्डेमॉर्ट फिल्म के एक और दृश्य में नज़र आता है जब वह निषेधित जंगल में यूनिकॉन के रक्त का सेवन करता है। इसी फिल्म के एक अतीत के दृश्य में वह नज़र आता है जब वह हैरी पॉटर के माता लिली व जेम्स पॉटर को मारने उनके घर जाता है। इस दृश्य में वोल्डेमॉर्ट का किरदार रिचर्ड ब्रेमर[21] द्वारा निभाया गया है परन्तु चेहरा नहीं दिखया गया है। उसकी अगली उपस्थिति हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना में 16 वर्षीय टॉम मार्वोलो रिडल के रूप में होती है जिसका किरदार क्रिस्टियन कॉलसन द्वारा निभाया गया है।

हैरी पॉटर और आग का प्याला फिल्म से पहले के भागों में वोल्डेमॉर्ट का पात्र केवल सुना हुआ, बिना शरीर वाला तथा आवाज़ वाला होता है। इस फिल्म के अंतिम दृश्य में वह पहली बार शारीरिक रूप में उपस्थित होता है जिसका किरदार रॉल्फ फिएँनेस ने निभाया है। उपन्यास के विपरीत फिल्म निर्माता डेविड हेमैन ने उसके साथियों को बिल्ली जैसा तथा नीली आखों वाला नहीं दिखाया है, क्योंकि उनका मानना था कि ऐसा करने पर वह दर्शकों में डर नहीं पैदा कर पायेंगे। उपन्यास के अनुसार वोल्डेमॉर्ट की नाक के छेद सर्प जैसे थे और नाक का उपरी भाग नहीं था। रॉल्फ फिएँनेस की नाक मेकअप द्वारा नहीं छुपायी गयी अपितु कम्प्यूटर प्रभाव द्वारा फिल्म निर्माण के बाद हटा दी गयी। पहली उपस्थिति में वोल्डेमॉर्ट को दो जीभों वाला दिखाया गया है परन्तु आगे की फिल्मों में यह नहीं दिखया गया। फिएँनेस ने कहा कि अंतिम दृश्य में डर से आतंकित हैरी को घूरने वाला दृश्य फिल्माने में दो हफ्ते लग गये। फिएँनेस ने यह किरदार हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह तथा हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग १ तथा भाग २ में भी निभाया।

फिएँनेस के भतीजे, हीरो फिएँनेस -टिफ़िन ने हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस में टॉम रिडल के बचपन का किरदार निभाया है। चूँकि भाग 2 में 16 वर्षीय टॉम रिडल का किरदार निभाने वाले क्रिस्टियन कॉलसन फिल्म की शूटिंग के समय तक 29 वर्ष के हो चुके थे इसलिये उन्हें किशोर टॉम रिडल के पात्र के लिये नहीं लिया गया। थॉमस जेम्स लॉन्गले को शुरुआत में इस पात्र के लिये लिया गया था परन्तु अन्तिम समय पर फ्रैंक डीलेन को ले लिया गया।

परिवार

वंशवृक्ष

टिप्पणी: 'थॉमस' और 'मैरी' रिडल नाम फिल्म से लिये गये हैं तथा डेल्फिनी की उपस्थिति केवल कर्स्ड चाइल्ड नाटक में है। इसमें पॉटर परिवार को नहीं दर्शाया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
सलाज़ार स्लिदरिन(नागेश नागशक्ति)
 
अन्य पेवेरेल भाई
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
थॉमस रिडल
 
मैरी रिडल
 
माॅर्वोलो गॉण्ट
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
टॉम रिडल सीनियर
 
मेरोपी गॉण्ट
 
मॉफिन गॉण्ट
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
टॉम माॅर्वोलो रिडल
 
बेलाट्रिक्स लेसट्रेंज
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
डेल्फिनी रिडल
 
 
 
हैरी पॉटर

रिडल परिवार

रिडल परिवार, जो कि एक पुराना कुलीन परिवार था, में थॉमस व मैरी रिडल के पुत्र टॉम रिडल सीनियर का जन्म हुआ। यह परिवार लिटिल हैंगलटन कस्बे की घाटी के लगभग आधी सम्पत्ति का मालिक था तथा उस थॉमस उस कस्बे के सबसे प्रसिद्ध व्यक्ति थे। वे एक बड़े घर में रहते थे, परन्तु स्थानीय नागरिकों में अपने दम्भपूर्ण व्यवहार के कारण बदनाम भी थे। टॉम जो कि थॉमस व मैरी का एकमात्र पुत्र था, वह बीसवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में अपनी उच्च वर्ग जैसी जिन्दगी जीने के लिये प्रसिद्ध था जैसे आकर्षक लड़कियों के साथ रहना, घुड़सवारी करना इत्यादि।

रोलिंग ने हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस में खुलासा किया है कि युवा मेरोपी गॉण्ट टॉम रिडल के करीब आने का हर सम्भव प्रयास करती थी, खिड़की व झाड़ियों से हर मौके पर उस पर नज़र रखती थी। मॉफिन ने अपनी बहन का टॉम के प्रति प्रेम को भाप लिया था और उस पर जादू का प्रयोग करने लगा। यह जादूगरी के नियमों का उल्लंघन था जिसके कारण उसका जादू मंत्रालय से भीषण युद्ध होता है और इसके बाद मॉफिन व उसके पिता माॅर्वोलो को अज़्काबान में कैद कर लिया गया। डम्बल्डोर के अनुसार इस बीच मेरोपी बिल्कुल अकेली हो गयी और उस पर पिता का नियंत्रण खत्म हो गया था, वह टॉम से अब बेरोकटोक मिल जुल सकती थी। वह टॉम को प्रेम काढ़े से युक्त पेय पदार्थ देती है। इस कारण से वह मेरोपी से मुग्ध हो जाता है और दोनों भाग कर शादी कर लेते हैं। शादी के तीन महीनें बाद मेरोपी गर्भवती हो जाती है। अब वह टॉम को इस विश्वास के साथ प्रेम काढ़ा देना बन्द कर देती है कि ऐसा करना किसी व्यक्ति को अपनी जादुई शक्तियों से गुलाम बनाने जैसा है। इसी समय वह इस विश्वास के साथ अपने जादूगरनी होने का भी खुलासा करती है कि या तो वह ऐसा जानकर सचमुच उससे प्रेम करने लगेगा नहीं तो कम से कम अपने अजन्मे बच्चे के प्रति प्रेम होने पर वह रुकेगा ही। परन्तु वह गलत साबित हुई और टॉम ने उसे यह सच्चाई पता लगते ही छोड़ दिया और वह अपने माता-पिता के साथ आकर रहने लगा।[10] उसके बेटे टॉम माॅर्वोलो रिडल का जन्म 31 दिसम्बर 1926 को हुआ और जन्म होते ही उसकी माँ मेरोपी की मृत्यु हो गयी और अनाथालय में पला बढ़ा।

पाठकों ने पहली बार रिडल परिवार को सजा देने सम्बन्धी कहानी हैरी पॉटर और आग का प्याला में पढ़ी। टॉम माॅर्वोलो रिडल ने अपने पिता टॉम रिडल की पूरे परिवार सहित हत्या कर दी। मगलू दुनिया इस हत्या का आरोप रिडल परिवार के माली फ्रैंक ब्रायस पर[22] तथा जादूगरी की दुनिया में मॉफिन गॉण्ट पर लगता है और उसकी मौत अज़्काबान में ही हो जाती है।[12]

हैरी पॉटर और आग का प्याला के फ़िल्मी संस्करण में वोल्डेमॉर्ट के दादा-दादी का नाम थॉमस व मैरी रिडल रखा गया है।

गॉण्ट परिवार

गॉण्ट निवास के अधिकतर भाग को हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस में डम्बल्डोर के स्मृति पात्र के माध्यम से पृष्ठभूमि में दर्शाया गया है। गॉण्ट परिवार अतीत में एक प्रभावशाली तथा शक्तिशाली परिवार था तथा सलाज़ार स्लिदरिन (हिन्दी उपन्यासों में नागेश नागशक्ति) के अन्तिम ज्ञात वंशज थे। स्मृति पात्र में दिखायी गयी कहानी के अनुसार उनकी मेरोपी के शुद्ध रक्त जादूगर से शादी करने की जिद्द के कारण जादू मंत्रालय से उनका भीषण युद्ध होता है जिसके कारण वे गरीबी का जीवन जीने लगते हैं। रिडल परिवार की तरह गॉण्ट परिवार भी स्थानीय नागरिकों में बदनाम थे क्योंकि वे एक तो मलीन इलाके में रहते थे और दूसरा अपने शातिर व्यवहार के कारण उनकी छवि असभ्य और लोगों को डराने धमकाने वाली बन गयी थी।[10]

माॅर्वोलो गॉण्ट, गॉण्ट परिवार के अन्तिम वंशज थे। उन्हें व उनके बेटे को जादू मंत्रालय के अधिकारियों के ऊपर हमला करने के आरोप में छोटे से काल के लिये अज़्काबान भेज दिया जाता है। वहाँ से छूटने के बाद वे घर वापस आ जाते हैं परन्तु इस कारण से उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है तथा जल्द ही उनकी मृत्यु हो जाती है। उन्होंने अपनी मुहरनुमा अंगूठी अपने पुत्र मॉफिन गॉण्ट को दे दी, जो कि एक मगलू की हत्या का आरोपी था। बाद में उसपर टॉम रिडल सीनियर व उनके परिवारीजनों की हत्या का आरोप लगता है, जो कि उसके भान्जे द्वारा की जाती है।[12] असली गुनाहगार का पता डम्बल्डोर को बाद में चलता है तथा वह उसके भान्जे वोल्डेमॉर्ट के बारे में जानकारी पाने के उद्देश्य से अज़्काबान का भ्रमण करते है। उससे अपने भान्जे से हुए टकराव की सफलतापूर्वक स्मृति प्राप्त करने के पश्चात वे मॉफिन को रिहा कराने के लिये इस सबूत को प्रयोग करने की कोशिश करते हैं परन्तु न्यायालय का निर्णय आने से पूर्व ही मॉफिन की मृत्यु हो जाती है। चूँकि मॉफिन गॉण्ट परिवार का अन्तिम पुरुष था, इस कारण से उसकी मृत्यु के पश्चात गॉण्ट परिवार का अन्त हो जाता है।

मेरोपी गॉण्ट माॅर्वोलो की पुत्री तथा मॉफिन की बहन थी। हैरी का मेरोपी के विषय में पहला प्रभाव आज तक के सबसे ज्यादा हारी हुई इन्सान के रूप में पड़ा। संभवतः उस पर ऐसा प्रभाव मेरोपी के गरीबी, मलिनता व अशिष्ट लोगों के बीच पालन पोषण होने के कारण पड़ा। उसने टॉम रिडल सीनियर से भाग कर शादी की तथा शादी तीन महीनें बाद ही गर्भवती हो गयी।[10] पहले उसने टॉम को प्रेम काढ़ा देकर उसे अपने प्रेम में वशीभूत किया परन्तु जब वह गर्भवती हुई तो उसने काढ़ा देना बंद कर दिया। उसने इस उम्मीद से काढ़ा देना इसलिये बंद किया था क्योंकि वह अपनी असत्य से भरपूर जिन्दगी अब और नहीं जीना चाहती थी तथा वह यह भी चाहती थी उसका पति टॉम उसे सच्चा प्यार करे, साथ ही उसे यह उम्मीद भी थी कि उसका पति कम से कम अपने अजन्मे बच्चे से प्रेम होने के कारण रुक जायेगा। लेकिन ऐसा नहीं होता है और टॉम सच्चाई पता लगते ही उसे छोड़ कर चला जाता है। इन सब घटनाक्रम से निराश मेरोपी लन्दन की सड़कों पर इधर उधर भटकने लगती है। अब उसके पास केवल खानदानी सोने का लाॅकेट बचा था, जो कि उसके पूर्वज सलाज़ार स्लिदरिन का था, उसने कम कीमत में बेच दिया। जब वह अपने पुत्र को जन्म देने वाली थी तब वह किसी तरह से मगलू अनाथालय में पहुँचती है, जहाँ उसके पुत्र टॉम माॅर्वोलो रिडल का जन्म होता है। उसके जन्म के अगले घण्टे ही मेरोपी की मृत्यु हो जाती है।

गाॅर्मलैथ गॉण्ट सलाज़ार स्लिदरिन की सत्रहवीं शताब्दी की वंशज थी। उसके पास सलाज़ार स्लिदरिन की ही छड़ी थी। हॉग्वार्ट्स से शिक्षित गाॅर्मलैथ सत्रहवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में आयरलैंड में रहती थी। 1608 ईस्वी के आसपास उसने अपनी बहन व उसके पति विलियम सायर (जो कि आयरिश जादूगरनी मॉरिगन का वंशज था) की हत्या कर दी तथा उसकी पाँच वर्षीय पुत्री इस्लॉट सायर का अपहरण कर लिया तथा "हैग्स ग्लेन" की घाटियों में पालन पोषण किया। उसका मानना था कि उसके माता -पिता की मगलुओं से निकटता इसॉल्ट के लिये सही नहीं है। क्रूर और कट्टर गाॅर्मलैथ ने इस्लॉट को मगलुओं से अलग-थलग करने के लिये उसके ऊपर काले जादू का इस्तेमाल किया, उसे छड़ी का इस्तेमाल नहीं करने दिया, हॉग्वार्ट्स में दाखिला भी नहीं लेने दिया, जैसा कि उसने खुद किया था। 12 साल उसके साथ रहने के बाद इस्लॉट ने गाॅर्मलैथ की छड़ी चुरा ली तथा वह अमेरिकी उपनिवेश के ओर भाग गयी और मैसाचुसेट्स में रहने लगी। वहाँ पर उसने इल्वरमॉर्नी जादू टोना और तन्त्र मन्त्र विद्यालय में दाखिला ले लिया। जब गाॅर्मलैथ को यह पता चला तब वह अपनी भतीजी का पीछा करते हुए वह मैसाचुसेट्स पहुँच गयी जहाँ इस्लॉट के मित्र ने उसकी हत्या कर दी।[23]

वोल्डेमॉर्ट और हैरी दोनों ही एक दूसरे के दूर के रिश्तेदार थे क्योंकि वे दोनों ही पेवेरेल भाइयों के परिवार से थे।[24]

चरित्र चित्रण

बाह्य शारीरिक बनावट

रोलिंग ने उपन्यास के चौथे संस्करण में अपना शरीर वापस पाने के बाद वोल्डेमॉर्ट को फ़ीकी त्वचा, खड़िया के सामान सफ़ेद चेहरा, सर्प जैसी नासिका छिद्र, लाल आँखों वाला और बिल्ली के सामान गलफड़ों वाला, कंकाल जैसा शरीर, और अप्राकृतिक रूप से लम्बे उँगलियों के बड़े व पतले हाथ वाला दिखाया है।[25] उपन्यास के सातवें संस्करण के पहले अध्याय के अनुसार उसके पास बाल तथा होंठ भी नहीं थे। दूसरे व छठें संस्करण में अतीत में स्मृति पात्र द्वारा उसकी देखी कहानियों के अनुसार वह फ़ीकी त्वचा, जेट जैसे काले बालों व गहरी भूरी आँखों के साथ सुन्दर व लम्बा था।[11] वह अपने लुक से सभी को आकर्षित कर सकता था। ऐसा अनुमान है कि उसके मनुष्य रूप से दैत्य बनने का कारण अपनी अमर होने की चाहत में आत्मा को विभाजित करके होर्क्रक्स बनाना था।[13] फ़िल्म में वोल्डेमॉर्ट की आँखे नीली तथा प्यूपिल गोलाकार है।

व्यक्तित्व

रोलिंग ने वोल्डेमॉर्ट का "सैकड़ों वर्षों का दुष्टतम जादूगर" के रूप में वर्णन किया है।[2] उन्होंने उसे "अत्यधिक मनोरोगी, अन्य लोगों की पीड़ा पर मानुष्यिक प्रतिक्रिया का अभावी" के रूप में वर्णित किया है। साथ ही उसे अपनी ख़ुशी के कारण दूसरों, विशेषकर मगलुओं, के कत्ल करने वाला दिखाया है। उसके अन्दर चेतना का आभाव था, वह अपने किये पर उसे कोई पछतावा नहीं होता था तथा वह अपने अतिरिक्त इंसानियत का महत्त्व भी नहीं समझता था।[26]

सन्दर्भ

  1. रोलिंग, जे॰ के॰ (1998). हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220071.[page needed]; रोलिंग, जे॰ के॰ (2005). हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220743.[page needed]
  2. "J.K. Rowling on The Diane Rehm Show". WAMU Radio Washington, D.C. 20 अक्टूबर 1999. अभिगमन तिथि 15 अगस्त 2007.
  3. "JK Rowling talks about Book Four". cBBC Newsround. 8 जुलाई 2000.
  4. Jensen, Jeff. (7 सितम्बर 2000). "'Fire' Storm". Entertainment Weekly.
  5. Anelli, Melissa & Emerson Spartz (16 जुलाई 2005). "The Leaky Cauldron and MuggleNet interview Joanne Kathleen Rowling: Part Two". The Leaky Cauldron.
  6. Lydon, Christopher (12 October 1999). "J.K. Rowling interview transcript". The Connection (WBUR Radio).
  7. रोलिंग, जे॰ के॰ (2000). हैरी पॉटर और आग का प्याला. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220521.
  8. रोलिंग, जे॰ के॰ (2000). "अलग-अलग रास्ते". हैरी पॉटर और आग का प्याला. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220521.
  9. रोलिंग, जे॰ के॰ (2003). "पर्दे के पार". हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220712.
  10. रोलिंग, जे॰ के॰ (2005). "पुराना मकान". हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220743.
  11. रोलिंग, जे॰ के॰ (2007). "मगलू जादूगर जन्म-पंजीकरण आयोग". हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220934.
  12. रोलिंग, जे॰ के॰ (2005). "स्लगहॉर्न की याद". हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220743.
  13. रोलिंग, जे॰ के॰ (2005). "होरक्रक्स". हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220743.
  14. रोलिंग, जे॰ के॰ (2005). "मीनार पर गिरी बिजली". हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220743.
  15. रोलिंग, जे॰ के॰ (2007). हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220934.[page needed]
  16. रोलिंग, जे॰ के॰ (2007). "चोर". हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220934.
  17. रोलिंग, जे॰ के॰ (2007). "हॉगवर्ट्स की जंग". हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220934.
  18. रोलिंग, जे॰ के॰ (2007). "अजेय छड़ी". हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220934.
  19. रोलिंग, जे॰ के॰ (2007). "दोबारा जंगल में". हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220934.
  20. रोलिंग, जे॰ के॰ (2007). "योजना की ख़ामी". हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220934.
  21. "Credit Confusion". मगलनेट. मूल से 29 अक्टूबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जनवरी 2007. नामालूम प्राचल |deadurl= की उपेक्षा की गयी (मदद)
  22. रोलिंग, जे॰ के॰ (2000). "रिडल भवन". हैरी पॉटर और आग का प्याला. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220521.
  23. जे॰ के॰ रोलिंग (जून 28, 2016). "Ilvermorny School of Witchcraft and Wizardry". पॉटरमोर.
  24. "TIME Person of The Year Runner-up: J.K. Rowling". टाइम. 23 दिसम्बर 2007. अभिगमन तिथि 23 दिसम्बर 2007.
  25. हैरी पॉटर और आग का प्याला, अध्याय 32 से 35
  26. जेफ़ जेंसन (7 सितम्बर 2000). "Fire Storm". एंटरटेनमेंट वीकली. अभिगमन तिथि 20 अप्रैल 2008.