"सीरियल ऐटा": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो robot Adding: simple:Serial ATA
छो robot Modifying: he:Serial ATA
पंक्ति 27: पंक्ति 27:
[[fr:Serial ATA]]
[[fr:Serial ATA]]
[[gl:Serial ATA]]
[[gl:Serial ATA]]
[[he:Serial AT Attachment]]
[[he:Serial ATA]]
[[hu:Serial ATA]]
[[hu:Serial ATA]]
[[id:Serial ATA]]
[[id:Serial ATA]]

03:31, 19 जून 2009 का अवतरण

चित्र:सैटा१.jpeg
सफ़ेद केबलें पैर्लल-ऐटा (या आई॰डी॰ई) केबल हैं; नीली वाली सीरियल-ऐटा केबल है।

सीरियल ऐटा (या सैटा) (अंग्रेज़ी: SATA) हार्ड ड्राइव को कम्प्यूटर से जोड़ने का एक तरीका है।

यह पैटा (PATA) का प्रतिस्थापन है। सैटा के आने से पहले पैटा को ऐटा (ATA) या आई॰डी॰ई (ATA) कहते थे।

सैटा का सबसे महत्वपूर्ण विशेषता जो इसे पैटा से भिन्न करती है वो ये है की, सैटा हार्ड ड्राइव से कम्प्यूटर से जोड़ने के लिए पतले केबल का उपयोग करता है।

चित्र:सैटा२.jpeg
८० पिन पैटा/आई॰डी॰ई केबल का जोड़।

पैटा अभी भी सैटा से अधिक उपयोग में लाया जाता है, लेकिन अब नए कम्प्यूटरों में सैटा लगा हुआ आ रहा है। २००५ के बाद के कम्प्यूटरों में सैटा इंटरफ़ेस लग कर आ रहा है। पैटा में 'P' का अर्थ है 'पैर्लल' (समानांतर) और इसे कम्प्यूटरों में कई तारों के रूप में देखा जा सकता है जो रिब्बन केबल में एक ही दिशा की ओर जाती हैं और हार्ड ड्राइव से जुड़ती हैं।

चित्र:सैटा३.jpeg
तुलनात्मक रूप से सैटा केबल (जोड़क के साथ)।

सैटा और पैटा में बहुत सी भिन्नताएं हैं। सैद्धांतिक रूप से सैटा पैटा से तीव्र है। यद्यपि जिन अतितीव्र गतियों (१५० एमबी/सै, ३०० एमबी/सै) के बारे में कम्पनीयां दावे करतीं है, उनकी आवश्यकता कम ही पड़ती है। अन्य लाभों में हैं नई केबल का सरल रख-रखाव। कुछ ड्राइव को कम्प्यूटर के चलने के दौरान ही कम्प्यूटर से जोड़ा या अलग किया जा सकता है। इसे हॉट स्वैपिंग (hot swapping) कहा जाता है। अंततः, कुछ ड्राइवें "नेटिव कमांड क्यूइंग" (Native Command Queueing) समर्थित हैं। इसका अर्थ है कि ड्राइव किसी कार्य के क्रम को पुनर्व्यवस्थित कर सकती है जिससे की वह कार्य तीव्र गति से हो।

इन दोनों के अलग जोड़ और भिन्न मदर्बोर्ड (motherboard) प्रकार भी होते हैं।