"फिर तेरी कहानी याद आई": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नया लेख
 
सफ़ाई
पंक्ति 82: पंक्ति 82:
}}
}}


==परिणाम==
===बौक्स ऑफिस===
===समीक्षाएँ===
==नामांकन और पुरस्कार==
==सन्दर्भ==
==सन्दर्भ==
{{टिप्पणीसूची}}
{{टिप्पणीसूची}}

==बाहरी कड़ियाँ==
==बाहरी कड़ियाँ==
{{imdb title|tt0156891|फिर तेरी कहानी याद आई}}
{{imdb title|tt0156891|फिर तेरी कहानी याद आई}}

18:21, 24 जुलाई 2018 का अवतरण

फिर तेरी कहानी याद आई

फिर तेरी कहानी याद आई का पोस्टर
निर्देशक महेश भट्ट
अभिनेता पूजा भट्ट,
राहुल रॉय,
पूजा बेदी
छायाकार प्रवीण भट्ट
संगीतकार अनु मलिक
प्रदर्शन तिथियाँ
30 जुलाई, 1993
देश भारत
भाषा हिन्दी

फिर तेरी कहानी याद आई 1993 की महेश भट्ट द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। मुख्य महिला भूमिका उनकी बेटी पूजा भट्ट ने निभाई है। राहुल रॉय द्वारा मुख्य पुरुष भूमिका निभाई गई थी। पूजा बेदी और अवतार गिल ने फिल्म में सहायक भूमिका निभाई।

संक्षेप

एक शराबी फिल्म निर्देशक राहुल (राहुल रॉय) एक पुनर्वास केंद्र में जाता है। वहाँ उसे पता चलता है कि कैदी पूजा (पूजा भट्ट) को मनोविदलता के साथ-साथ और भी कई मानसिक समस्याएँ हैं। दोनों दोस्त बन जाते हैं और पाते हैं कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन पूजा का पागलपन और अस्थिरता किसी भी रिश्ते को असंभव बनाती है और नतीजतन उसे पागलों के अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। इसके तुरंत बाद, संस्थान में आग लग जाती है और पूजा मारी जाती है। पूजा की मौत ने राहुल को तबाह कर दिया है। उसकी फिल्म अभिनेत्री सीमा (पूजा बेदी) और उसका भाई रोहित बिना किसी सफलता के उसके दिमाग से उसे हटाने का प्रयास करते हैं। तब राहुल को ऐसी लड़की से फ़ोन कॉल मिलना शुरू हो जाता है, जिसकी आवाज़ पूजा की तरह होती है। अंत में यह पता चलता है कि पूजा जिंदा है और वह व्यक्ति ही थी जिसने मानसिक संस्थान को जला दिया था। राहुल और पूजा पुलिस से दूर भागते हैं। वे जंगल में घूमते हैं और जगह बदलते हैं, लेकिन वे पुलिस द्वारा एक शहर में पकड़े जाते हैं। पूजा पुलिस अधिकारी से बंदूक छीनती है और खुद को गोली मारती है क्योंकि वह मानसिक अस्पताल वापस नहीं जाना चाहती। वह चाहती है राहुल उसके साथ रहे। उसके दादा और राहुल असहाय रूप से उसकी मृत्यु देखते हैं।

मुख्य कलाकार

संगीत

बोल कतील शिफाई, कैफ़ी आज़मी और ज़मीर कज़मी द्वारा लिखे गए थे।

फिर तेरी कहानी याद आई
संगीत अनु मलिक द्वारा
जारी जुलाई 1993, 16 (16-july-1993)
संगीत शैली फिल्म साउंडट्रैक
लंबाई 57:32
लेबल टिप्स
अनु मलिक कालक्रम

तहकीकात
(1993)
'फिर तेरी कहानी याद आई
(1993)
सर
(1993)

सभी गीत अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध।

गीत सूची
क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."तेरे दर पर सनम"कुमार सानु6:08
2."दिल में सनम की सूरत"कुमार सानु, अलका याज्ञनिक6:06
3."बादलों में छुप रहा चाँद क्यों"कुमार सानु, अलका याज्ञनिक6:14
4."दिल देता है रो रो दुहाई"अलका याज्ञनिक8:23
5."शायराना सी है जिंदगी"अलका याज्ञनिक6:56
6."आने वाला कल एक सपना"कुमार सानु7:23
7."तेरे दर पर सनम"साधना सरगम6:08
8."दिल देता है रो रो दुहाई"पंकज उधास8:20
9."आने वाला कल एक सपना"अनु मलिक1:54
कुल अवधि:57:32

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

फिर तेरी कहानी याद आई इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर