"नागालैण्ड": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सबसे बड़ा शहर दीमापुर है
कोहिमा खंडपीठ
पंक्ति 16: पंक्ति 16:
| विधानमण्डल = [[एकसदनीय]]
[[नागालैण्ड विधान सभा|विधान सभा]] (60 सीटें)
| विधानमण्डल = [[एकसदनीय]]
[[नागालैण्ड विधान सभा|विधान सभा]] (60 सीटें)
| भारतीय संसद = [[राज्य सभा]] (1 सीट)
[[लोक सभा]] (1 सीट)
| भारतीय संसद = [[राज्य सभा]] (1 सीट)
[[लोक सभा]] (1 सीट)
| उच्च न्यायालय = [[गुवाहाटी उच्च न्यायालय]]
(खंडपीठ)
| उच्च न्यायालय = [[गुवाहाटी उच्च न्यायालय]]
(कोहिमा खंडपीठ)
| डाक सूचक संख्या = 798
| डाक सूचक संख्या = 798
| वाहन अक्षर = NL
| वाहन अक्षर = NL

21:48, 16 जुलाई 2018 का अवतरण

नागालैण्ड
Nagaland
भारत का राज्य

[[चित्र:|200px|center|]]

भारत के मानचित्र पर नागालैण्ड Nagaland
भारत के मानचित्र पर नागालैण्ड
Nagaland

राजधानी कोहिमा
सबसे बड़ा शहर दीमापुर
जनसंख्या 19,78,502
- घनत्व 119 /किमी²
क्षेत्रफल 16,579 किमी²
- ज़िले 11
राजभाषा अंग्रेज़ी[1]
गठन 1 दिसम्बर 1963
सरकार नागालैण्ड सरकार
- राज्यपाल पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य
- मुख्यमंत्री नेफियू रियो
- विधानमण्डल एकसदनीय
विधान सभा (60 सीटें)
- भारतीय संसद राज्य सभा (1 सीट)
लोक सभा (1 सीट)
- उच्च न्यायालय गुवाहाटी उच्च न्यायालय
(कोहिमा खंडपीठ)
डाक सूचक संख्या 798
वाहन अक्षर NL
आइएसओ 3166-2 IN-NL
www.nagaland.gov.in

नागालैण्ड भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। इसकी राजधानी कोहिमा है, जबकि दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है। नागालैण्ड की सीमा पश्चिम में असम से, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से, पूर्व मे बर्मा से और दक्षिण मे मणिपुर से मिलती है। भारत की २०११ की जनगणना के अनुसार, इसका क्षेत्रफल १६,५७९ वर्ग किलोमीटर है, और जनसंख्या १९,८०,६०२ है, जो इसे भारत के सबसे छोटे राज्यों में से एक बनाती है।[2]

नागालैण्ड राज्य में कुल १६ जनजातियां निवास करती हैं। प्रत्येक जनजाति अपने विशिष्ट रीति-रिवाजों, भाषा और पोशाक के कारण दूसरी से भिन्न है।[3] हालांकि, भाषा और धर्म दो सेतु हैं, जो इन जनजातियों को आपस में जोड़ते हैं। अंग्रेजी राज्य की आधिकारिक भाषा है। यह शिक्षा की भाषा भी है, और अधिकांश निवासियों द्वारा बोली जाती है। नागालैंड भारत के उन तीन राज्यों में से एक है, जहां ईसाई धर्म के अनुयायी जनसंख्या में बहुमत में हैं।[4][5]

राज्य ने १९५० के दशक में विद्रोह और साथ ही अंतर-जातीय संघर्ष देखा है। हिंसा और असुरक्षा ने नागालैंड के आर्थिक विकास को सीमित कर दिया था, क्योंकि इसे कानून, व्यवस्था और सुरक्षा के लिए अपने दुर्लभ संसाधनों को प्रतिबद्ध करना था।[6][7] हालांकि पिछले डेढ़ दशकों में, राज्य में हिंसा काफी कम हुई है, जिससे राज्य की वार्षिक आर्थिक विकास दर १०% के करीब पहुंची है, और यह पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे तेज़ी से विकसित हो रहा राज्य बन पाया है।

नागालैण्ड की स्थापना १ दिसम्बर १९६३ को भारत के १६वें राज्य के रूप मे हुई थी। असम घाटी के किनारे बसे कुछ क्षेत्रों को छोड़कर राज्य का अधिकतर हिस्सा पहाड़ी है। राज्य के कुल क्षेत्रफल का केवल ९% हिस्सा समतल जमीन पर है। नागालैण्ड में सबसे उँची चोटी माउंट सरामति है जिसकी समुंद्र तल से उँचाई ३८४० मी है। यह पहाड़ी और इसकी शृंखलाएं नागालैंड और बर्मा के बीच प्राकृतिक अवरोध का निर्माण करती हैं।[8] यह राज्य वनस्पतियों और जीवों की समृद्ध विविधता का घर है।

इतिहास

इस राज्य का इतिहास बर्मा और असम से मिलता-जुलता है लेकिन कुछ मतों के अनुसार इस राज्य का नाम अंग्रेज़ों ने नागा (नंगा हिन्दी मे) के अनुसार रखा था।

राज्य का दर्जा

प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रज़ो ने बहुत से नागा लोगों को युद्ध मे लड़ने के लिए फ्रांस और यूरोप भेजा। जो लोग युद्ध में लडने बाहर गये और जब वे लोग भारत वापस आए तो उन्होने नागा नॅश्नलिस्ट मूव्मेंट की स्थापना की थी।

भारत की आजादी के दौरान नागालेंड असम के अंतर्गत था लेकिन नागा लोग अपना विकास चाहते थे। इसी कारण से वे किसी केन्द्रीय सरकार से जुड़ना चाहते थे। सन् १९५५ मे भारत सरकार ने भारतीय सेना की एक टुकड़ी नागालेंड भेजी और स्न १९५७ मे भारत सरकार और नागा लोगों के बेच विलय की बातचीत शुरू हुए जिसके अन्तर्गत् नागालैंड १ दिसम्बर १९६३ को भारत का १६वाँ राज्य बना।

धर्म

नागालैण्ड मे धर्म
धर्म प्रतिशत
ईसाई

88.1%
हिन्दु

8.74%
मुस्लिम

2.44%
अन्य्†

0.5%
Distribution of religions
Includes Sikhs, Buddhists, Jains, Animism.

जिले

नागालैण्ड के जिले
नागा कन्या

नागालैंड में ११ जिले हैं -

रैंक मेट्रोपोलिटन/एग्लोमेरेशन क्षेत्र जिला 2001 की जनगणना
1 दीमापुर जिला दीमापुर जिला 230,106
2 कोहिमा जिला कोहिमा जिला 99,795
3 मोकोक्चुुन्ग मेत्रोपोलितन मोकोक्चुुन्ग जिला 60,161
4 ग्रेटर वोखा वोखा जिला 43,089

संस्कृति

कोहिमा में हॉर्नबिल उत्सव

नागलेंड मे 16 जनजातियाँ पाई जाती है, अंगामी, आओ, चख़ेसंग, चांग, दिमासा कचारी, खियमनिंगान, कोनयाक, लोथा, फोम, पोचुरी, रेंगमा, संगतम, सूमी, इंचुंगेर, कुकी और ज़ेलियांग।

सन्दर्भ

1. "Report of the Commissioner for linguistic minorities: 50th report (July 2012 to June 2013)" (PDF). Commissioner for Linguistic Minorities, Ministry of Minority Affairs, Government of India. अभिगमन तिथि 12 जुलाई 2017.
2. Census of India 2011 Govt of India
3. Nagaland – State Human Development Report Archived 21 अगस्त 2014 at the वेबैक मशीन United Nations Development Programme (2005)
4. Population by religious communities Census of India, 2001, Govt of India. The other jurisdictions with Christian majorities are Meghalaya and Mizoram.
5. Gordon Pruett, Christianity, history, and culture in Nagaland, Indian Sociology, January 1974, vol. 8, no. 1, pp 51-65
6. Charles Chasie (2005), Nagaland in Transition, India International Centre Quarterly, Vol. 32, No. 2/3, Where the Sun Rises When Shadows Fall: The North-east (MONSOON-WINTER 2005), pp. 253-264
7. Charles Chasie, Nagaland Archived 19 फ़रवरी 2014 at the वेबैक मशीन, Institute of Developing Economies (2008)
8. C.V. Prakash (2006), Encyclopedia of Northeast India, Vol. 5, Atlantic Publishers, ISBN 978-8126907076, pp. 2180-2181

बाहरी कड़ियाँ