"सुषमा स्वराज": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पंक्ति 75: पंक्ति 75:


==कीर्तिमान एवं उपलब्धियां==
==कीर्तिमान एवं उपलब्धियां==

१९७७ में ये देश की प्रथम केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल सदस्या बनीं, वह भी २५ वर्ष की आयु में। १९७९ में २७ वर्ष की आयु में ये जनता पार्टी, हरियाणा की राज्य अध्यक्षा बनीं। स्वराज भारत की किसी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी की प्रथम महिला प्रवक्ता बनीं। इनके अलावा भी ये भाजपा की प्रथम महिला मुख्य मंत्री, केन्द्रीय मन्त्री, महासचिव, प्रवक्ता, विपक्ष की नेता एवं विदेश मंत्री बनीं। ये भारतीय संसद की प्रथम एवं एकमात्र ऐसी महिला सदस्या हैं जिन्हें आउटस्टैण्डिंग पार्लिमैण्टेरियन सम्मान मिला है। इन्होंने चार राज्यों से ११ बार सीधे चुनाव लडे।<ref>[https://www.jagranjosh.com/current-affairs/भारत-की-पहली-महिला-विदेश-मंत्री-बनीं-सुषमा-स्वराज-1401344752-2 भारत की पहली महिला विदेश मंत्री बनीं सुषमा स्वराज], जागरण जोश। मिश्रा, मनोज कुमार। २८ मई २०१४ </ref>
* १९७७ में ये देश की प्रथम केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल सदस्या बनीं, वह भी २५ वर्ष की आयु में।
* १९७९ में २७ वर्ष की आयु में ये जनता पार्टी, हरियाणा की राज्य अध्यक्षा बनीं।
* स्वराज भारत की किसी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी की प्रथम महिला प्रवक्ता बनीं।
* इनके अलावा भी ये भाजपा की प्रथम महिला मुख्य मंत्री, केन्द्रीय मन्त्री, महासचिव, प्रवक्ता, विपक्ष की नेता एवं विदेश मंत्री बनीं।
* ये भारतीय संसद की प्रथम एवं एकमात्र ऐसी महिला सदस्या हैं जिन्हें आउटस्टैण्डिंग पार्लिमैण्टेरियन सम्मान मिला है। इन्होंने चार राज्यों से ११ बार सीधे चुनाव लडे।<ref>[https://www.jagranjosh.com/current-affairs/भारत-की-पहली-महिला-विदेश-मंत्री-बनीं-सुषमा-स्वराज-1401344752-2 भारत की पहली महिला विदेश मंत्री बनीं सुषमा स्वराज], जागरण जोश। मिश्रा, मनोज कुमार। २८ मई २०१४ </ref>


इनके अलावा ये हरियाणा में हिन्दी साहित्य सम्मेलन की चार वर्ष तक अध्यक्षा भी रहीं।<ref name="elections.in">{{cite web|url=http://www.elections.in/political-leaders/sushma-swaraj.html|title= सुषमा स्वराज बायुग्राफ़ी [Sushma Swaraj Biography] |language = अंग्रेजी}}</ref>
इनके अलावा ये हरियाणा में हिन्दी साहित्य सम्मेलन की चार वर्ष तक अध्यक्षा भी रहीं।<ref name="elections.in">{{cite web|url=http://www.elections.in/political-leaders/sushma-swaraj.html|title= सुषमा स्वराज बायुग्राफ़ी [Sushma Swaraj Biography] |language = अंग्रेजी}}</ref>

03:12, 11 मई 2018 का अवतरण

सुषमा स्वराज
२०१७ में स्वराज

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
२६ मई २०१४
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
पूर्वा धिकारी सलमान खुर्शीद

पद बहाल
२६ मई २०१४ – ७ जनवरी २०१६
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
पूर्वा धिकारी वयलार रवि
उत्तरा धिकारी स्थान समाप्त

पद बहाल
२१ दिसम्बर २००९ – २६ मई २०१४
पूर्वा धिकारी लाल कृष्ण आडवाणी
उत्तरा धिकारी रिक्त

पद बहाल
२९ जनवरी २००३ – २२ मई २००४
प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
पूर्वा धिकारी प्रमोद महाजन
उत्तरा धिकारी गुलाम नबी आजाद

पद बहाल
२९ जनवरी २००३ – २२ मई २००४
प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
पूर्वा धिकारी सी पी ठाकुर
उत्तरा धिकारी अम्बुमणि रामदौस

पद बहाल
३० सितम्बर २००० – २९ जनवरी २००३
प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
पूर्वा धिकारी अरुण जेटली
उत्तरा धिकारी रवि शंकर प्रसाद

पद बहाल
१३ अक्तूबर १९९८ – ३ दिसम्बर १९९८
राज्यपाल विजय कपूर
पूर्वा धिकारी साहिब सिंह वर्मा
उत्तरा धिकारी शीला दीक्षित

संसद सदस्य
विदिशा से
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
१३ मई २००९
पूर्वा धिकारी रामपाल सिंह

संसद सदस्य
दक्षिण दिल्ली से
पद बहाल
७ मई २००६ – ३ अक्तूबर १९९९
पूर्वा धिकारी मदन लाल खुराना
उत्तरा धिकारी विजय कुमार मल्होत्रा

जन्म 14 फ़रवरी 1952 (1952-02-14) (आयु 72)
अम्बाला छावनी, पंजाब, भारत
(अब हरियाणा, भारत में)
जन्म का नाम सुषमा शर्मा
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी स्वराज कौशल
शैक्षिक सम्बद्धता सनातन धर्म कालेज
पंजाब विश्वविद्यालय, चण्डीगड

सुषमा स्वराज (जन्म : १४ फरवरी १९५२) एक भारतीय महिला राजनीतिज्ञ और भारत की विदेश मंत्री हैं।[1] वे वर्ष 2009 में भारत की भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद में विपक्ष की नेता चुनी गयी थीं, इस नाते वे भारत की पन्द्रहवीं लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता रही हैं। इसके पहले भी वे केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में रह चुकी हैं तथा दिल्ली की मुख्यमन्त्री भी रही हैं। वे सन २००९ के लोकसभा चुनावों के लिये भाजपा के १९ सदस्यीय चुनाव-प्रचार-समिति की अध्यक्ष भी रहीं थीं।

अम्बाला छावनी में जन्मी सुषमा स्वराज ने एस॰डी॰ कालेज अम्बाला छावनी से बी॰ए॰ तथा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से कानून की डिग्री ली। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पहले जयप्रकाश नारायण के आन्दोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आपातकाल का पुरजोर विरोध करने के बाद वे सक्रिय राजनीति से जुड़ गयीं। वर्ष 2014 में उन्हें भारत की पहली महिला विदेश मंत्री होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है,[2] जबकि इसके पहले इंदिरा गांधी दो बार कार्यवाहक विदेश मंत्री रह चुकी हैं। कैबिनेट में उन्हे शामिल करके उनके कद और काबिलियत को स्वीकारा। [3] वे दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और देश में किसी राजनीतिक दल की पहली महिला प्रवक्ता बनने की उपलब्धि भी उन्हीं के नाम दर्ज है।

राजनीतिक कैरियर

आपातकाल के बाद उन्होंने दो बार हरियाणा विधानसभा का चुनाव जीता और चौधरी देवी लाल की सरकार में से १९७७ से ७९ के बीच राज्य की श्रम मन्त्री रह कर २५ साल की उम्र में कैबिनेट मन्त्री बनने का रिकार्ड बनाया था।[4] १९७० में उन्हें एस॰डी॰ कालेज में सर्वश्रेष्ठ छात्रा के सम्मान से सम्मानित किया गया था। वे तीन साल तक लगातार एस॰डी॰ कालेज छावनी की एनसीसी की सर्वश्रेष्ठ कैडेट और तीन साल तक राज्य की श्रेष्ठ वक्ता भी चुनी गईं। पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा १९७३ में उन्हें सर्वोच्च वक्ता का सम्मान मिला। भाजपा में राष्ट्रीय मन्त्री बनने वाली पहली महिला सुषमा के नाम पर कई रिकार्ड दर्ज़ हैं। १३ जुलाई १९७५ को स्वराज कौशल के साथ उनका विवाह हुआ था।[5] वे भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने वाली पहली महिला हैं, वे कैबिनेट मन्त्री बनने वाली भी भाजपा की पहली महिला हैं, वे दिल्ली की पहली महिला मुख्यमन्त्री थीं और भारत की संसद में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार पाने वाली पहली महिला भी वे ही हैं।

वर्ष 2014 में वे विदिशा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा की सांसद निर्वाचित हुई हैं और उन्हें भारत की पहली महिला विदेश मंत्री होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वे दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और देश में किसी राजनीतिक दल की पहली महिला प्रवक्ता बनने की उपलब्धि भी उन्हीं के नाम दर्ज है।[6]

कीर्तिमान एवं उपलब्धियां

  • १९७७ में ये देश की प्रथम केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल सदस्या बनीं, वह भी २५ वर्ष की आयु में।
  • १९७९ में २७ वर्ष की आयु में ये जनता पार्टी, हरियाणा की राज्य अध्यक्षा बनीं।
  • स्वराज भारत की किसी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी की प्रथम महिला प्रवक्ता बनीं।
  • इनके अलावा भी ये भाजपा की प्रथम महिला मुख्य मंत्री, केन्द्रीय मन्त्री, महासचिव, प्रवक्ता, विपक्ष की नेता एवं विदेश मंत्री बनीं।
  • ये भारतीय संसद की प्रथम एवं एकमात्र ऐसी महिला सदस्या हैं जिन्हें आउटस्टैण्डिंग पार्लिमैण्टेरियन सम्मान मिला है। इन्होंने चार राज्यों से ११ बार सीधे चुनाव लडे।[7]

इनके अलावा ये हरियाणा में हिन्दी साहित्य सम्मेलन की चार वर्ष तक अध्यक्षा भी रहीं।[8]

पति पत्नी दोनों ही राजनीति में

वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की विदिशा सीट से लोकसभा की सदस्या चुनी गयीं। वे विदेशी मामलों में संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्षा भी हैं। १९७५ में उनका विवाह स्वराज कौशल के साथ में हुआ था। कौशल जी छह साल तक राज्यसभा में सांसद रहे इसके अलावा वे मिजोरम प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। स्वराज कौशल अभी तक सबसे कम आयु में राज्यपाल का पद प्राप्त करने वाले व्यक्ति हैं। सुषमा स्वराज और उनके पति की उपलब्धियों के ये रिकार्ड लिम्का बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में दर्ज़ करते हुए उन्हें विशेष दम्पत्ति का स्थान दिया गया है। स्वराज दम्पत्ति की एक पुत्री है जो वकालत कर रही हैं। हरियाणा सरकार में श्रम व रोजगार मन्त्री रहने वाली सुषमा अम्बाला छावनी से विधायक बनने के बाद लगातार आगे बढ़ती गयीं और बाद में दिल्ली पहुँचकर उन्होंने केन्द्र की राजनीति में सक्रिय रहने का संकल्प लिया जिसमें वे आज तक सक्रिय हैं।[9][10]

आसीन पद

  • 1977–82 हरियाणा विधान सभा की सदस्य निर्वाचित [11]
  • 1977–79 हरियाणा सरकार में श्रम एवं रोजगार मन्त्री बनीं [11]
  • 1987–90 हरियाणा विधान सभा की सदस्य निर्वाचित[11]
  • 1987–90 मन्त्रिमण्डल सदस्य, शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, हरियाणा सरकार।[11]
  • 1990–96 राज्य सभा में चुनी गयीं (प्रथम अवधि)
  • 1996–97 [15 मई 1996 – 4 दिसम्बर 1997] सदस्य, ११वीं लोक सभा (द्वितीय अवधि)।
  • 1996 [16 मई – 1 जून] – केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल, सूचना एवं प्रसारण मन्त्री।[11]
  • 1998–99 [10 मार्च 1998 – 26 अप्रैल 1999] सदस्य, १२वीं लोक सभा (तृतीय अवधि)।
  • 1998 [19 मार्च – 12 अक्तूबर] केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल, सूचना एवं प्रसारण तथा दूरसंचार मंत्री (अतिरिक्त प्रभार)।
  • 1998 [13 अक्तूबर – 3 दिसम्बर] दिल्ली के मुख्य मंत्री।
  • 1998 [नवम्बर] – दिल्ली विधान सभा के हौज खास निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित। दिल्ली विधान सभा सीट से त्यागपत्र दिया और लोक सभा सीट जारी रखी।
  • 2000–06 सदस्य, राज्य सभा (चतुर्थ अवधि)।[12]
  • 2000–03 [30 सितम्बर 2000 – 29 जनवरी 2003] सूचना एवं प्रसारण मन्त्री।
  • 2003–04 [29 जनवरी 2003 – 22 मई 2004] स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री एवं संसदीय विषयों की मन्त्री।
  • 2006–09 [अप्रैल 2006 -] सदस्य, राज्य सभा (पंचम अवधि)।[13]
  • 2009–14 [16 मई 2009 – 18 मई 2014] सदस्य, 15वीं लोक सभा (छठी अवधि)।[11]
  • 2009-09 [3 जून 2009 – 21 दिसम्बर 2009] लोकसभा में विपक्ष के उप नेता।[11]
  • 2009–14 [21 दिसम्बर 2009 – 18 मई 2014] विपक्ष के नेता एवं लाल कृष्ण आड्वाणी का स्थान लिया।
  • 2014–वर्तमान [26 मई 2014–] सदस्य, 16वीं लोक सभा (सातवीं अवधि)।[11]
  • 2014–वर्तमान [26 मई 2014–] विदेश मंत्री, केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल।

सन्दर्भ

  1. For 'novel Twitter diplomacy', Sushma Swaraj named a 2016 'Global Thinker' by Foreign Policy magazine
  2. "विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा भारत पाक आपसी वार्ता के लिये तैयार [Foreign Minister Sushma Swaraj says India pak ready to composite talks]". Jagran.com. अभिगमन तिथि 2018-05-10.
  3. सुषमा स्वराज का जीवन परिचय। जी न्यूज, २६ मी २०१४
  4. "क्या भाजपा को मिलेगी पहली महिला अध्यक्ष" (पीएचपी). बिजनेस स्टैण्डर्ड. नामालूम प्राचल |accessyear= की उपेक्षा की गयी (|access-date= सुझावित है) (मदद); नामालूम प्राचल |accessmonthday= की उपेक्षा की गयी (मदद)
  5. प्रखर वक्ता सुषमा स्वराज । वेब दुनिया। ८ अप्रैल २००९
  6. "सुषमा स्वराज बनीं देश की पहली महिला विदेश मंत्री" (एचटीएमएल). जनसत्ता. नामालूम प्राचल |accessyear= की उपेक्षा की गयी (|access-date= सुझावित है) (मदद); नामालूम प्राचल |accessmonthday= की उपेक्षा की गयी (मदद)
  7. भारत की पहली महिला विदेश मंत्री बनीं सुषमा स्वराज, जागरण जोश। मिश्रा, मनोज कुमार। २८ मई २०१४
  8. "सुषमा स्वराज बायुग्राफ़ी [Sushma Swaraj Biography]" (अंग्रेजी में).सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  9. "A sneak peek into Sushma Swaraj's life" (अंग्रेजी में). Dainik Bhaskar. 28 मार्च 2013. अभिगमन तिथि 28 मई 2014. नामालूम प्राचल |trans_title= की उपेक्षा की गयी (|trans-title= सुझावित है) (मदद)सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  10. "Sushma Swaraj re-invents herself in a party dominated by Narendra Modi" (अंग्रेजी में). दि इकॉनोमिक टाइम्स. 25 फ़रवरी 2014. अभिगमन तिथि 28 मई 2014. नामालूम प्राचल |trans_title= की उपेक्षा की गयी (|trans-title= सुझावित है) (मदद)सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  11. "ब्यौरेवार प्रोफ़ाइल - श्रीमती सुषमा स्वराज - संसद सदस्य [Detailed Profile – Smt. Sushma Swaraj – Members of Parliament (Lok Sabha) – Who's Who – Government]: भारत का राष्ट्रीय पोर्टल" (अंग्रेजी में). India.gov.in. अभिगमन तिथि 27 अप्रैल 2014.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  12. "Brief Bio-data. Member of Rajya Sabha. Sushma, Shrimati". मूल से 28 May 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-04-13. नामालूम प्राचल |deadurl= की उपेक्षा की गयी (मदद)
  13. Detailed Profile – – Members of Parliament (Rajya Sabha) – Who's Who – Government: National Portal of India. India.gov.in. Retrieved 30 July 2011. Archived 17 फ़रवरी 2012 at the वेबैक मशीन

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ


राजनीतिक कार्यालय
पूर्वाधिकारी
साहिब सिंह वर्मा
दिल्ली की मुख्यमंत्री
1998
उत्तराधिकारी
शीला दीक्षित
पूर्वाधिकारी
लाल कृष्ण आडवाणी
लोक सभा में विपक्ष की नेता
2009–2014
उत्तराधिकारी
फिलहाल कोई नहीं
पूर्वाधिकारी
सलमान खुर्शीद
विदेश मंत्री, भारत सरकार
2014–लगातार
पदस्थ