"स्पेन": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो 223.188.14.248 (Talk) के संपादनों को हटाकर Jayprakash12345 के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 102: पंक्ति 102:
स्पेन में माद्रीद शहर तथा यहाँ का संग्रहालय, माद्रीद के समीपस्थ एस्कोरिआल महल (Escorial place), तोलेदो (Toledo) तथा सान सेबासतिआन (San Sebastian) के पास का एमेरालेद समुद्रतट (Emeraled Coast) आदि प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। स्पेन में त्योहारों तथा अन्य दिनों में भी [[वृषभयुद्ध]] का आयोजन किया जाता है।
स्पेन में माद्रीद शहर तथा यहाँ का संग्रहालय, माद्रीद के समीपस्थ एस्कोरिआल महल (Escorial place), तोलेदो (Toledo) तथा सान सेबासतिआन (San Sebastian) के पास का एमेरालेद समुद्रतट (Emeraled Coast) आदि प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। स्पेन में त्योहारों तथा अन्य दिनों में भी [[वृषभयुद्ध]] का आयोजन किया जाता है।


==स्पेन पर इस्लामी संस्कृति का प्रभाब==
Yeh muslim rajy hai


== बाहरी कड़ियाँ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==

08:38, 10 अप्रैल 2018 का अवतरण

स्पेन की राजशाही
Reino de España
ध्वज Coat of arms
राष्ट्रवाक्य: Plus Ultra
(लैटिन for "Further Beyond")
राष्ट्रगान: मार्चा रेआल या Marcha Real
अवस्थिति: स्पेन
राजधानीमद्रिद
40°26′N 3°42′W / 40.433°N 3.700°W / 40.433; -3.700
सबसे बड़ा नगर माद्रीद
राजभाषा(एँ) स्पानी
सरकार संसदीय राजशाही
 -  राजा हुआन कार्लोस
 -  प्रधानमंत्री मारीआनो राहोई
गठन
 -  शाही एकता 1516 
 -  एकीकरण  
 -    वास्तविक 1716 
 -    वैधानिक 1812 
क्षेत्रफल
 -  कुल 504,782 km2 (50 वां)
 -  जल (%) 1.04%
जनसंख्या
 -  जनवरी 2006 (अंतिम आधिकारिक अनुमान) जनगणना 44.187.127 (29 वां)
 -  2001 जनगणना 40,847,371
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) 2005 प्राक्कलन
 -  कुल $1.014 खरब (12वां)
 -  प्रति व्यक्ति $26,320 (25वां)
मानव विकास सूचकांक (2003)0.928
बहुत उच्च · 21 वां
मुद्रा यूरो (€) (EUR)
समय मण्डल CET (यू॰टी॰सी॰+1)
 -  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) CEST (यू॰टी॰सी॰+2)
दूरभाष कूट 34
इंटरनेट टीएलडी .es
साँचा:Fnb In some autonomous communities, Catalan, Basque, and Galician are co-official; in the Val d'Aran, the Aranese dialect of Occitan is co-official
साँचा:Fnb Prior to 1999: Spanish Peseta
साँचा:Fnb Except in the Canary Islands, which are in the GMT time zone (UTC, UTC+1 in summer).

स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है।

स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक बहि:क्षेत्र है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है।

स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है।

इतिहास

प्रागैतिहासिक काल से लेकर एक देश के रूप में अस्तित्व में आने तक स्पेन का राज्यक्षेत्र अपनी खास अवस्थिति की वजह से, कई बाहरी प्रभावों के अधीन रहा था। रोमन काल में यह हिस्पानिया राज्य था। रोमन प्रभाव सीमित होने के बाद विसिगोथिक राज्य बने। सन् 711 में अफ़्रीक़ा के मूर शासक तारीक बिन जियाद ने विसिगोथिकों की आपसी लड़ाई का फ़यदा उठाकर आक्रमण किया और जीत हासिल की। इसके बाद यहाँ सीरिया से निष्कासित उमय्यद ख़िलाफत की पीठ बनी। मुस्लिमों का शासन पूरे स्पेन (अल-अंदलूस) पर रहा - लेकिन उत्तर तथा उत्तर पूर्व में दो छोटे स्वतंत्र राज्य भी रहे। दसवीं सदी में कोर्दोबा स्थित साम्राज्य में मुस्लमान, ईसाइयों और यहूदियों के साथ मिलकर एक बहुआयामी संस्कृति का हिस्सा थे। दसवीं सदी में मुस्लमानों को ईसाइयों ने हराना आरंभ किया। इसके बाद ईसाइयों ने जेरुशलम से मुसलमानों का कब्ज़ा बटाने के लिए धर्मयुद्धों में भाग लिया। पोप के आग्रह पर सैनिक तुर्की होते हुए जेरुशलम पहुँचने लगे। इस समय तुर्की पर मुस्लिम तुर्कों का शासन आरंभ हो गया था जिसकी वजह से ईसाई यूरोपियों का उनके पवित्र धार्मिक स्थल जेरुशलम पहुँचना मुश्किल हो गया था। शुरुआत में तो ईसाई सफल रहे पर सन् 1180 के दशक में मामलुक सेनापति सलादीन के प्रयास के बाद यूरोप के सैनिक हारते गए। इसके साथ ही पूर्व से मसालों, रेशम और कीमती आभूषणों के मार्ग पर भी मुस्लमानों का कब्ज़ा हो गया। इन चीजों के यूरोप में भाव बढ़ते गए और इन कारणों से मुस्लमानों के खिलाफ रोष भी।

खोजी युग

पंद्रहवीं सदी में पुर्तगाल के राजकुमार हेनरी और अन्य ने अफ्रीका के स्युटा और मोरक्को पर आक्रमण किया और सफल हुए। इसके बाद पश्चिम अफ्रीका के तटों पर भी नौअन्वेषण चलते रहे। हेनरी और उसकी नौसमूह सेनेगल नदी के मुहाने तक पहुंच गया जो इस समय एक बड़ी उपलब्धि थी - क्योंकि इस जगह को दुनिया का अंत समझा जाता था। कई ऐसी यात्राओं के बाद यूरोप में लोगों का दुनिया के बारे में विश्वास बदलने लगा। पुर्तगाल के राजा और हेनरी के भाई-भतीजों ने कई नौअन्वेषी अभियान चलाए . सन् 1492 में मार्को पोलो की यात्रा-वृत्तांत से प्रभावित होकर पूरब जाने के लिए पश्चिम की यात्रा पर निकला - यह साबित करने कि दुनिया गोल है। वो वेस्ट-इंडीज़ तक पहुँचा। इसके बाद 1498 में वास्को द गामा, अपने कई पूर्वर्तियों के बनाए नक्शे और किले का सहारा लेकर उत्तमाशा अंतरूप और फिर भारत तक पहुँच गया।

15 वीं सदी में कैथोलिक सम्राटों की शादी और 1492 में औबेरियन प्रायद्वीप पर पुनर्विजय (Reconquista) के पूरा होने के बाद स्पेन एक एकीकृत देश के रूप में उभरा। इसके विपरीत, स्पेन अन्य कई क्षेत्रों को प्रभावित करने का एक महत्वपूर्ण स्रोत रहा है, विशेष रूप से आधुनिक काल में जब यह एक वैश्विक साम्राज्य बना और अपने पीछे दुनिया की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है स्पानी के लगभग 50 करोड़ भाषाभाषियों की विरासत को छोड़ दिया।

भूगोल

स्पेन पाँच स्थलाकृतिक (topographic) क्षेत्रों में विभक्त है,

  • (1) उत्तरी तटवर्ती कटिबंध,
  • (2) केंद्रीय पठार येसेता,
  • (3) स्पेन का सबसे बड़ा नगर आन्दालूसीआ
  • (4) दक्षिणी पूर्वी भूमध्यसागरीय कटिबंध लेवान्ते (Levante) और
  • (5) उत्तर पूर्व क्षेत्र की कातालूनिआ (Catalonya) तथा एब्रो (Ebro) घाटी।

स्पेन में छह मुख्य पर्वतमालाएँ हैं। सबसे ऊँची चोटी पेरदीदो (Perdido) है। स्पेन में पाँच मुख्य नदियाँ हैं, एब्रो, दुएरो (Duero), तागूस (Tagus), दुआदिआना (Duadiana) तथा गुआदलकीवीर (Guadalquivir)। स्पेन का समुद्री तट चट्टानी है।

स्पेन की जलवायु बदलती रहती है। उत्तरी तटवर्ती क्षेत्रों की जलवाय ठंढी और आर्द्र (humid) है। केंद्रीय पठार जाड़ों में ठंढा तथा गर्मियों में गरम रहता है। उत्तरी तटवर्ती क्षेत्र तथा दक्षिणी तटवर्ती कटिबंध में वार्षिक औसत वर्षा क्रमश: 100 सेमी तथा 75 सेमी है। विभिन्न किस्म की जलवायु होने के कारण प्राकृतिक वनस्पतियों में भी विभिन्नता पाई जाती है। उत्तर के आर्द्र क्षेत्रों में पर्णपाती (deciduous) वृक्ष जैसे अखरोट, चेस्टनट (Chestnut), एल्म (elm) आदि पाए जाते हैं।

स्पेन की राजधानी माद्रीद है। अन्य बड़े नगर बार्सेलोना, वालेनसीआ (Valencia), सिवेये (Sivelle), मालागा (Malaga) तथा सारागोसा (Zaragoza) आदि हैं। लगभग सभी स्पेनवासी कैथोलिक धर्म के अनुयायी हैं।

यद्यपि अन्य साधनों की तुलना में खेती का विकास नहीं हुआ है फिर भी यहाँ की आय का प्रमुख साधन कृषि ही है है। बैलिऐरिक तथा कानेरी द्वीपों की भूमि सहित यहाँ पर कुल 4,43,32,000 हेक्टर भूमि कृषि योग्य है। अनाज विशेषकर गेहूँ की पैदावार केंद्रीय पठार में होती है। स्पेन की मुख्य फसल गेहूँ है। अन्य उल्लेखनीय फसलें नारंगी, धान और प्याज आदि है। स्पेन संसार का सबसे बड़ा जैतून उत्पादक है तथा यहाँ आलू, रूई, तंबाकू तथा केला आदि का भी उत्पादन होता है। स्पेन में भेड़े सर्वाधिक संख्या में पाली जाती हैं।

उत्तरी समुद्रतट पर मछलियाँ पकड़ी जाती हैं। सारडीन (Sardine), कॉड (Cod) तथा टूना (Tuna) आदि जातियों की मछलियाँ ही मुख्य रूप से पकड़ी तथा बेची जाती हैं। लवणित सारडीन तथा कॉड डिब्बों में बंदकर विदेशों को भेजी जाती हैं।

यद्यपि यहाँ की कुल के 10% क्षेत्र में जंगल पाए जाते हैं फिर भी इमारती लकड़ियों का आयात करना पड़ता है। स्पेन संसार का दूसरा सबसे बड़ा कार्क (cork) उत्पादक देश है। रेज़िन तथा टर्पेंटाइन (Turpentine) अन्य प्रमुख जंगली उत्पादक हैं।

यहाँ लगभग सभी ज्ञात खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। खनन (mining) यहाँ की आय का मुख्य साधन है। लोहा, कोयला, ताँबा, जस्ता, सीसा, गंधक, मैंगनीज आदि की खानें पाई जाती हैं। संसार में सबसे अधिक पारे का निक्षेप स्पेन के अल्मादेन (Almaden) की खानों में पाया जाता है।

वस्त्र उद्योग यहाँ का प्रमुख लघु उद्योग है। महत्वपूर्ण रासायनिक उत्पाद सुपर फॉस्फेट, सल्फ्यूरिक अम्ल, रंग तथा दवाएँ आदि हैं। लोह तथा इस्पात उद्योग उल्लेखनीय भारी उद्योग हैं। सीमेंट तथा कागज उद्योग भी काफी विकसित हैं। स्पेन में उद्योग का तेजी से विकास हो रहा है।

शिक्षण संस्थाएँ सरकारी तथा गैरसरकासी दोनों प्रकार की हैं। गैरसरकारी शिक्षण-संस्थाएँ गिरजाघरों द्वारा नियंत्रित होती हैं। प्राथमिक शिक्षा अनिवार्य तथा नि:शुल्क है। स्पेन में विश्वविद्यालयों की संख्या 12 है। माद्रीद विश्वविद्यालय छात्रों की संख्या की दृष्टि से स्पेन का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है। यहाँ का सर्वप्राचीन विश्वविद्यालय सालामान्का (Salamanca) है। इसकी स्थापना 1250 ई. में हुई थी।

स्पेन में माद्रीद शहर तथा यहाँ का संग्रहालय, माद्रीद के समीपस्थ एस्कोरिआल महल (Escorial place), तोलेदो (Toledo) तथा सान सेबासतिआन (San Sebastian) के पास का एमेरालेद समुद्रतट (Emeraled Coast) आदि प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। स्पेन में त्योहारों तथा अन्य दिनों में भी वृषभयुद्ध का आयोजन किया जाता है।

स्पेन पर इस्लामी संस्कृति का प्रभाब

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

डेउत्स्च्ह्लन्द üबेर अल्लेस १४८८