"चारबाग रेलवे स्टेशन": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
No edit summary
छो लखनऊ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर चारबाग रेलवे स्टेशन कर दिया गया है
(कोई अंतर नहीं)

02:57, 27 मई 2009 का अवतरण

लखनऊ रेलवे स्टेशन जिसे लखनऊ जंक्शन भी कहते हैं लखनऊ का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। चारबाग में स्थित होने के कारण इसे चारबाग स्टेशन भी कहते हैं। यह १९१४ में बनकर तैयार हुआ था और इसके स्थापत्य में राजस्थानी भवन निर्माण शैली की झलक देखी जा सकती है। चारबाग स्टेशन के अतिरिक्त लखनऊ जिले में २ किलोमीटर दूर ऐशबाग, ५ किलोमीटर पर लखनऊ सिटी, ७ किलोमीटर पर आलमनगर स्टेशन, ११ किलोमीटर पर बादशाहनगर स्टेशन तथा अमौसी स्टेशन हैं। इसके अतिरिक्त मल्हौर में १३ कि.मी, गोमती नगर में १५ कि.मी, काकोरी १५ कि.मी, मोहनलालगंज १९ कि.मी, हरौनी २५ कि.मी, मलीहाबाद २६ कि.मी, सफेदाबाद २६ कि.मी, निगोहाँ ३५ कि.मी, बाराबंकी जंक्शन ३५ कि.मी, अजगैन ४२ कि.मी, बछरावां ४८ कि.मी, संडीला ५३ कि.मी, उन्नाव जंक्शन ५९ कि.मी तथा बीघापुर ६४ कि.मी पर स्थित हैं। इस प्रकार रेल यातायात लखनऊ को अनेक छोटे छोटे गाँवों और कस्बों से जोड़ता है।