"हडसन खाड़ी": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पंक्ति 44: पंक्ति 44:
[[श्रेणी:कनाडा की स्थलाकृतियाँ]]
[[श्रेणी:कनाडा की स्थलाकृतियाँ]]
[[श्रेणी:खाड़ियाँ]]
[[श्रेणी:खाड़ियाँ]]
[[श्रेणी:कनाडा की खाड़ियाँ]]

09:13, 5 दिसम्बर 2017 का अवतरण

हडसन खाड़ी
हडसन खाड़ी, कनाड़ा
हडसन खाड़ी is located in पृथ्वी
हडसन खाड़ी
हडसन खाड़ी
स्थानउत्तरी अमेरिका
निर्देशांक60°N 085°W / 60°N 85°W / 60; -85 (हडसन खाड़ी)निर्देशांक: 60°N 085°W / 60°N 85°W / 60; -85 (हडसन खाड़ी)
महासागर/सागर स्रोतउत्तरध्रुवीय महासागर, उत्तरी अटलांटिक महासागर
द्रोणी देशकनाडा, संयुक्त राज्य
अधिकतम लम्बाई1,370 कि॰मी॰ (4,494,750.66 फीट)
अधिकतम चौड़ाई1,050 कि॰मी॰ (3,444,881.89 फीट)
सतही क्षेत्रफल1,230,000 कि॰मी2 (470,000 वर्ग मील)
औसत गहराई100 मीटर (330 फीट)
अधिकतम गहराई270 मीटर (890 फीट)[1]
हिमीकरणमध्य-दिसम्बर से मध्य-जून
द्वीपबेलचर द्वीप,
ओटावा द्वीप
बस्तियाँचर्चिल, सनिकिलुआक

हडसन खाड़ी (अंग्रेज़ी: 'Hudson Bay'; फ़्रान्सीसी: फ़्रान्सीसी‎), पूर्वोत्तर कनाडा में 1,230,000 किमी2 (470,000 वर्ग मील) क्षेत्र में फैला खारे पानी का एक बड़ा जल निकाय हैं। यह एक बहुत बड़े लगभग 3,861,400 किमी2 (1,49,900 वर्ग मील) क्षेत्र में अपवाहिका बनाता हैं[2], जिसमें दक्षिणपूर्व नुनावुत, सस्केचेवान, अल्बर्टा, मैनिटोबा, ओन्टेरियो, क्यूबेक और उत्तरी डकोटा, दक्षिण डकोटा, मिनेसोटा और मोंटाना के कुछ हिस्से शामिल हैं। हडसन खाड़ी के दक्षिणी क्षेत्र को जेम्स खाड़ी कहते हैं।

इतिहास

Canada, Routes of Explorers, 1497 to 1905

इसका नाम अंग्रेज खोजकर्ता और उपनिवेशवादी सर हेनरी हडसन के नाम पर रखा गया हैं, जिन्होंने अपने जहाज डिस्कवरी से 2 अगस्त, 1610 को इसकी खोज की थी।[3] 1668 में, नॉन्सच, खाड़ी से बीवर के चमड़े का कारोबार करना चालु किया, और इस प्रकार "हडसनस बे कंपनी" (एचबीसी) का निर्माण गया जो अभी भी ऐतिहासिक नाम रखता हैं।[4] एचबीसी, हडसन खाड़ी के जल-विभाजक क्षेत्र जिसका नाम रूपर्ट्स लैंड था,[5] से अंग्रेजी साम्राज्य के लिये एकाधिकार व्यापार करता था। जिसे खत्म करने ले लिये फ्रांस ने इस क्षेत्र में कई सैन्य अभियान चलाये, हलांकि इन्हैं यूट्रेक्ट की संधि (अप्रैल 1713) में अपना दावा छोड़न पड़ा।[6]


इस अवधि के दौरान, हडसनस बे कंपनी ने इसके किनारों और साथ ही प्रमुख नदियों के मुहाने पर कई कारखानों (किलों और व्यापारिक चुंगियों) का निर्माण किया था, (जैसे फोर्ट सेवर, ओन्टेरियो, यॉर्क फैक्ट्री और चर्चिल, मनिटोबा)। चर्चिल बंदरगाह, यूरोप और रूस के साथ व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण नौ-परिवहण कड़ी था, जब तक इसे 2016 में बंद नहीं कर दिया गया।[7]

भूगोल

अंतर्राष्ट्रीय जलविज्ञान संगठन हडसन खाड़ी की उत्तरी सीमा को निम्नानुसार परिभाषित करता है:[8]

न्यूवुक बिंदु (62°21′N 78°06′W / 62.350°N 78.100°W / 62.350; -78.100) से एक रेखा लेशन बिंदु, फिर साउथेम्प्टन द्वीप के दक्षिण-पूर्वी चरम, साउथेम्प्टन द्वीप के दक्षिणी और पश्चिमी तटों के माध्यम से अपने उत्तरी छोर तक, और अंत में मुख्यभूमि पर तटीय बिंदु (66°03′N 86°06′W / 66.050°N 86.100°W / 66.050; -86.100) तक।

हडसन खाड़ी क्षेत्र में वार्षिक औसत तापमान बहुत कम रहता हैं (चर्चिल में औसत तापमान -5 डिग्री सेल्सियस (23 डिग्री फेरनहाइट) होता हैं)[9]। गर्मियों में खाड़ी के पश्चिमी किनारे पर पानी का तापमान अधिकतम 8-9 डिग्री सेल्सियस (46-48 डिग्री फ़ारेनहाइट) तक पहुँच जाता हैं। यह मध्य-दिसंबर से लेकर मध्य-जून तक जम जाता हैं।

हडसन खाड़ी में महासागर के पानी की तुलना में कम औसत लवणता का स्तर होता हैं। जिसका मुख्य कारण वाष्पीकरण की कम दर (खाड़ी वर्ष के अधिकांश समय बर्फ से ढ़का रहता है), खाड़ी में बड़े पैमाने पर स्थलीय जल प्रवाह का प्रवेश (लगभग 700 किमी3 (170 घन मील) सालाना, कनाडा कि कई नदियों और नालों का खाड़ी में निर्वहन, और अटलांटिक महासागर और इसकी उच्च लवणता के साथ सीमित संबंध हैं।

सन्दर्भ

  1. Hudson Bay | sea, Canada | Britannica.com
  2. "Canada Drainage Basins". The National Atlas of Canada, 5th edition. Natural Resources Canada. 1985. अभिगमन तिथि 24 November 2010.
  3. Butts, Edward (2009-12-31). Henry Hudson: New World voyager. Dundurn Press Ltd. पृ॰ 170. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-55488-455-1. अभिगमन तिथि 1 August 2011.
  4. "Nonsuch Gallery". Manitoba Museum. अभिगमन तिथि 1 August 2011.
  5. Galbraith, John S. (1957). The Hudson's Bay Company. University of California Press.
  6. Tyrrell, Joseph (1931). Documents Relating to the Early History of Hudson Bay: The Publications of the Champlain Society. Toronto: Champlain Society. डीओआइ:10.3138/9781442618336.
  7. Port of Churchill shut down after being refused bailout, premier suggests
  8. "Limits of Oceans and Seas, 3rd edition" (PDF). International Hydrographic Organization. 1953. अभिगमन तिथि 6 February 2010.
  9. GHCN climatic monthly data, GISS, using 1995–2007 annual averages

बाहरी कड़ियाँ