"लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विस्तार
पंक्ति 17: पंक्ति 17:
'''लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट''' ({{lang-en|Lord Voldemort}}) [[जे॰ के॰ रोलिंग]] द्वारा रचित [[हैरी पॉटर (उपन्यास)]] शृंखला का एक काल्पनिक चरित्र है। वो इस उपन्यास के मुख्य किरदार [[हैरी पॉटर]] का मुख्य प्रतिद्वन्दी व खलनायक है। वोल्डेमॉर्ट का असली नाम '''टॉम (मार्वोलो) रिडल''' है। उसका प्रथम अवतरण ''[[हैरी पॉटर और पारस पत्थर]]'' में होता है। वह तृतीय भाग ''[[हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी]]'' को छोड़कर बाकी हर भाग में है। तृतीय भाग में केवल उसका जिक्र मिलता है।
'''लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट''' ({{lang-en|Lord Voldemort}}) [[जे॰ के॰ रोलिंग]] द्वारा रचित [[हैरी पॉटर (उपन्यास)]] शृंखला का एक काल्पनिक चरित्र है। वो इस उपन्यास के मुख्य किरदार [[हैरी पॉटर]] का मुख्य प्रतिद्वन्दी व खलनायक है। वोल्डेमॉर्ट का असली नाम '''टॉम (मार्वोलो) रिडल''' है। उसका प्रथम अवतरण ''[[हैरी पॉटर और पारस पत्थर]]'' में होता है। वह तृतीय भाग ''[[हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी]]'' को छोड़कर बाकी हर भाग में है। तृतीय भाग में केवल उसका जिक्र मिलता है।


वोल्डेमॉर्ट तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय [[हॉग्वार्ट्स]] से शिक्षित है। उसका पिता [[टॉम रिडल सीनियर]] सामान्य [[मगलू]] (ग़ैर-जादूगर) था। उसकी माँ '''मेरोपी रिडल''' (जन्म : मेरोपी गॉण्ट) [[सलाज़ार स्लिदरिन]], से निकले [[शुद्ध रक्त]] वाले ख़ानदान से थी,<ref>{{HPref|book=2}}{{page needed|date=January 2011}}; {{HPref|book=6}}{{Page needed|date=July 2011}}</ref> जो कि [[हॉग्वार्ट्स|हॉग्वार्ट्स तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोना विद्यालय]] के चार संस्थापकों में एक थे। बालक टॉम रिडल अनाथालय में जन्मा और पला-बढ़ा। जल्द ही उसे मगलू इंसानों और अशुद्ध रक्त (मगलुओं की पैदाइश) वाले जादूगरों से सख़्त नफ़रत होते लगी और साथ ही साथ काले जादू में उसका उत्साह बढ़ता गया। धीरे धीरे उसने अपनी तरह सोचने वाले बहुत से जादूगर इकठ्ठे किये और [[प्राण भक्षी]] नाम का गिरोह बनाया और उनका सरदार बन गया तथा लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के नाम से जाना गया। जो भी उसका विरोध करता था, वो और उसका गिरोह प्राण भक्षी उसका कत्ल कर देते थे। उसने हैरी पॉटर के माता पिता दोनो का ही [[अवादा केदाव्रा]] अभिशाप से कत्ल कर दिया। एक वर्षीय हैरी पर भी उसने यही अभिशाप चलाया। पर हैरी के मरने के बजाय अभिशाप पलट कर ख़ुद वोल्डेमॉर्ट को ही लग गया। हैरी बच निकला, पर वोल्डेमॉर्ट आधा-ज़िदा प्रेतात्मा बन कर रह गया। बाद में वोल्डेमॉर्ट जिस्मो-जान समेत वापस आ जाता है। उसके पास एक पालतू सर्पिनी [[नगिनी]] थी और वोल्डेमॉर्ट ख़ुद सर्पभाषा जानता है।
वोल्डेमॉर्ट तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय [[हॉग्वार्ट्स]] से शिक्षित है। उसका पिता [[टॉम रिडल सीनियर]] सामान्य [[मगलू]] (ग़ैर-जादूगर) था। उसकी माँ '''मेरोपी रिडल''' (जन्म : मेरोपी गॉण्ट) [[सलाज़ार स्लिदरिन]], से निकले [[शुद्ध रक्त]] वाले ख़ानदान से थी,<ref>{{HPref|book=2}}{{page needed|date=January 2011}}; {{HPref|book=6}}{{Page needed|date=July 2011}}</ref> जो कि [[हॉग्वार्ट्स|हॉग्वार्ट्स तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोना विद्यालय]] के चार संस्थापकों में एक थे। बालक टॉम रिडल अनाथालय में जन्मा और पला-बढ़ा। जल्द ही उसे मगलू इंसानों और अशुद्ध रक्त (मगलुओं की पैदाइश) वाले जादूगरों से सख़्त नफ़रत होते लगी और साथ ही साथ काले जादू में उसका उत्साह बढ़ता गया। धीरे धीरे उसने अपनी तरह सोचने वाले बहुत से जादूगर इकठ्ठे किये और [[प्राण भक्षी]] नाम का गिरोह बनाया और उनका सरदार बन गया तथा लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के नाम से जाना गया। जो भी उसका विरोध करता था, वो और उसका गिरोह प्राण भक्षी उसका कत्ल कर देते थे। उसने हैरी पॉटर के माता पिता दोनो का ही [[मृत्यु दंशम]] अभिशाप से कत्ल कर दिया। एक वर्षीय हैरी पर भी उसने यही अभिशाप चलाया। पर हैरी के मरने के बजाय अभिशाप पलट कर ख़ुद वोल्डेमॉर्ट को ही लग गया। हैरी बच निकला, पर वोल्डेमॉर्ट आधा-ज़िदा प्रेतात्मा बन कर रह गया। बाद में वोल्डेमॉर्ट जिस्मो-जान समेत वापस आ जाता है। उसके पास एक पालतू सर्पिनी [[नगिनी]] थी और वोल्डेमॉर्ट ख़ुद सर्पभाषा जानता है।


==चरित्र का विकास==
==चरित्र का विकास==
पंक्ति 29: पंक्ति 29:
==उपस्थिति==
==उपस्थिति==
===''हैरी पॉटर और पारस पत्थर''===
===''हैरी पॉटर और पारस पत्थर''===
वोल्डेमॉर्ट अपना पदार्पण ''[[हैरी पॉटर और पारस पत्थर]]'' से करता है। इस उपन्यास में रोलिंग ने उसे अनिष्ट देव के रूप में प्रस्तुत किया है जिसने हैरी के माता-पिता [[जेम्स पॉटर]] और [[लिली पॉटर]] की हत्या की है। परन्तु माँ के हैरी के प्रति प्यार और बलिदान की इछाश्क्ति के कारण वोल्डेमॉर्ट के मृत्यु श्राप अवादा केदाव्रा से शिशु हैरी बच जाता है और परिणामस्वरूप वोल्डेमॉर्ट शरीर खो देता है तथा हैरी के माथे पर निशान बन जाता है। इस भाग में वोल्डेमॉर्ट पारस पत्थर प्राप्त करके अपनी खोयी हुये शरीर को फिर से प्राप्त करने का असफल प्रयास करता है। इस उदेश्य को पूरा करने के लिये वह प्रोफ़ेसर [[क्विरल]] की मदद लेता है तथा उसके सर के पीछे आ जाता है। फिर भी हैरी अंत में उसे पारस पत्थर चुराने से रोक देता है।
वोल्डेमॉर्ट अपना पदार्पण ''[[हैरी पॉटर और पारस पत्थर]]'' से करता है। इस उपन्यास में रोलिंग ने उसे अनिष्ट देव के रूप में प्रस्तुत किया है जिसने हैरी के माता-पिता [[जेम्स पॉटर]] और [[लिली पॉटर]] की हत्या की है। परन्तु माँ के हैरी के प्रति प्यार और बलिदान की इछाश्क्ति के कारण वोल्डेमॉर्ट के मृत्यु श्राप मृत्यु दंशम से शिशु हैरी बच जाता है और परिणामस्वरूप वोल्डेमॉर्ट शरीर खो देता है तथा हैरी के माथे पर निशान बन जाता है। इस भाग में वोल्डेमॉर्ट पारस पत्थर प्राप्त करके अपनी खोयी हुये शरीर को फिर से प्राप्त करने का असफल प्रयास करता है। इस उदेश्य को पूरा करने के लिये वह प्रोफ़ेसर [[क्विरल]] की मदद लेता है तथा उसके सर के पीछे आ जाता है। फिर भी हैरी अंत में उसे पारस पत्थर चुराने से रोक देता है।


===''हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना''===
===''हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना''===
पंक्ति 48: पंक्ति 48:
रोलिंग ने इस भाग में वोल्डेमॉर्ट की पुराने जीवन पर एक अलग अध्याय भी दिया है। इस अध्याय में वह खुलासा करती हैं कि वोल्डेमॉर्ट जादूगरनी [[मेरोपी गॉण्ट]] तथा मगलू [[टॉम रिडल]] का पुत्र था। रिडल मेरोपी को अपने पुत्र के जन्म से पहले ही छोड़ देते है और उसके जन्म के तुरन्त बाद माँ मेरोपी की मौत हो जाती है, इस कारण वह अनाथालय में रहता है।<ref name="{{HP6}}ch10">{{HPref|book=6|chapter=10}}</ref> अनाथालय में उसकी मुलाकात डम्बल्डोर से होती है, जो कि उसे बताते है कि वह एक जादूगर है और उसे हॉग्वार्ट्स में दाखिला करवाते हैं।<ref name="{{HP6}}ch13">{{HPref|book=7|chapter=13}}</ref> रिडल एक असाधारण प्रतिभा वाला बालक था, परन्तु असलियत में वह एक [[मनोरोगी]] था और उसे दूसरों को नुकसान पहुचाने में मजा आती थी। उसने अपने पिता व बुजुर्गो की हत्या इस कारण से कर दी कि बचपन में उन लोगो ने उसे अनाथ छोड़ दिया था।<ref name="{{HP6}}ch17">{{HPref|book=6|chapter=17}}</ref> यह पुस्तक उसे मगलुओं से घृणा करने वाला, उसका होर्क्रक्स के प्रति जूनून तथा उसके अमर होने की कामना को भी परिभाषित करती है।<ref name="{{HP6}}ch23">{{HPref|book=6|chapter=23}}</ref>
रोलिंग ने इस भाग में वोल्डेमॉर्ट की पुराने जीवन पर एक अलग अध्याय भी दिया है। इस अध्याय में वह खुलासा करती हैं कि वोल्डेमॉर्ट जादूगरनी [[मेरोपी गॉण्ट]] तथा मगलू [[टॉम रिडल]] का पुत्र था। रिडल मेरोपी को अपने पुत्र के जन्म से पहले ही छोड़ देते है और उसके जन्म के तुरन्त बाद माँ मेरोपी की मौत हो जाती है, इस कारण वह अनाथालय में रहता है।<ref name="{{HP6}}ch10">{{HPref|book=6|chapter=10}}</ref> अनाथालय में उसकी मुलाकात डम्बल्डोर से होती है, जो कि उसे बताते है कि वह एक जादूगर है और उसे हॉग्वार्ट्स में दाखिला करवाते हैं।<ref name="{{HP6}}ch13">{{HPref|book=7|chapter=13}}</ref> रिडल एक असाधारण प्रतिभा वाला बालक था, परन्तु असलियत में वह एक [[मनोरोगी]] था और उसे दूसरों को नुकसान पहुचाने में मजा आती थी। उसने अपने पिता व बुजुर्गो की हत्या इस कारण से कर दी कि बचपन में उन लोगो ने उसे अनाथ छोड़ दिया था।<ref name="{{HP6}}ch17">{{HPref|book=6|chapter=17}}</ref> यह पुस्तक उसे मगलुओं से घृणा करने वाला, उसका होर्क्रक्स के प्रति जूनून तथा उसके अमर होने की कामना को भी परिभाषित करती है।<ref name="{{HP6}}ch23">{{HPref|book=6|chapter=23}}</ref>


पुस्तक के मुख्य भाग में वोल्डेमॉर्ट की हॉग्वार्ट्स पर आक्रमण के अगले कदम का वर्णन है। इसलिये वह डम्बल्डोर की हत्या करने की योजना बनाता है। इसके लिये वह [[ड्रैकु मेल्फॉय]] को सुपारी देता है। ड्रैकु प्राण भक्षियों को हॉग्वार्ट्स विद्यालय का सुरक्षा कवच तोड़कर अन्दर प्रवेश करने की व्यवस्था करता है।<ref name="{{HP6}}ch23">{{HPref|book=6|chapter=23}}</ref><ref name="{{HP6}}ch27">{{HPref|book=6|chapter=27}}</ref> ड्रैकु के हत्या न कर पाने पर विद्यालय के प्रोफेसर [[सेवरस स्नेप]] ही डम्बल्डोर की हत्या कर देते है।<ref name={{HP6}}ch27/>
पुस्तक के मुख्य भाग में वोल्डेमॉर्ट की हॉग्वार्ट्स पर आक्रमण के अगले कदम का वर्णन है। इसलिये वह डम्बल्डोर की हत्या करने की योजना बनाता है। इसके लिये वह [[ड्रैकु मेल्फॉय]] को सुपारी देता है। ड्रैकु प्राण भक्षियों को हॉग्वार्ट्स विद्यालय का सुरक्षा कवच तोड़कर अन्दर प्रवेश करने की व्यवस्था करता है।<ref name="{{HP6}}ch23">{{HPref|book=6|chapter=23}}</ref><ref name="{{HP6}}ch27">{{HPref|book=6|chapter=27}}</ref> ड्रैकु के हत्या न कर पाने पर विद्यालय के प्रोफेसर [[सेवेरस स्नेप]] ही डम्बल्डोर की हत्या कर देते है।<ref name={{HP6}}ch27/>

===''हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े''===
सातवें संस्करण ''[[हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े]]'' में वोल्डेमॉर्ट परम शक्तियों को प्राप्त करने का और अधिक प्रयास करता है। वह जादू मंत्रालय को भंग कर देता है तथा स्वयं को [[पियस थिकनेस]] के साथ बदल लेता है, जो कि सम्मोहित श्राप के प्रभाव में था।<ref name="DH121315">{{HPref|book=7}}{{page needed|date=January 2011}}</ref> एक अधिनायकवादी राज्य स्थापित करने के लिये वह मगलू जादूगरों के साथ भेदभाव करता है और उन्हें ''शुद्ध रक्त'' वाले जादूगरों से जादू की कला चुराने के आरोप गिरफ्तार करने लगता है।<ref name="DH121315"/> वह अपनी वर्तमान छड़ी से हैरी को नहीं मार सकता था क्योंकि उसकी और हैरी की छड़ी के अक्ष समान थे इसलिये [[ल्यूसियस मेल्फॉय]] द्वारा ली गयी छड़ी से हैरी को मारने में असफल होने के बाद वह दुनिया की सबसे शक्तिशाली छड़ी [[एल्डर छड़ी]] की खोज में जुट जाता है जिससे वह हैरी की छड़ी से पार पा सके और अजेय बन सके। वह इस कार्य को पूरा करने के लिये ग्रेगोरोविच छड़ी की दुकान पर जाता है और छड़ी बनाने वाले की हत्या कर देता है।<ref name="DH14">{{HPref|book=7|chapter=14}}</ref> वह अपनी यात्रा के दौरान [[नॉर्मनगार्ड]] जेल भी जाता है जहाँ पर कैद दुनिया के सबसे दुष्ट जादूगर ग्रिन्देल्वाल्ड को वह मार डालता है। अंत में उसे एल्डर छड़ी डम्बल्डोर की कब्र में मिलती है जहाँ से वह उसे चुरा लेता है।

बाद में उसे पता चलता है कि हैरी और उसके मित्र एक के बाद एक होर्क्रक्स नष्ट करते जा रहे हैं। हैरी जब हॉग्वार्ट्स में एक और होर्क्रक्स रेवेनक्लाॅ के खोये मुकुट को खोजने आता है तब वोल्डेमॉर्ट हॉग्वार्ट्स के कर्मचारियों को यह प्रस्ताव वह हैरी को उसे सौंप दे तो वह पूरे विद्यालय को नुकसान नहीं पहुँचायेगा परन्तु ऐसा न होने पर वह हॉग्वार्ट्स पर सेना सहित धावा बोल देता है।<ref name="DH31">{{HPref|book=7|chapter=31}}</ref> इस दौरान वह स्नेप को एल्डर छड़ी का मालिक समझकर उसकी हत्या कर देता है क्योंकि स्नेप ने ही एल्डर छड़ी के पूर्व मालिक डम्बल्डोर को मारा था।<ref name="DH32">{{HPref|book=7|chapter=32}}</ref> फिर वह एक हैरी को सौपने के लिये एक घंटे का युद्धविराम करता है।<ref name="DH34">{{HPref|book=7|chapter=34}}</ref> हैरी स्वेच्छा से वोल्डेमॉर्ट के पास जंगल में जाता है जहाँ वोल्डेमॉर्ट एल्डर छड़ी से उस पर प्रहार करता है।<ref name="DH34"/> क्योंकि वोल्डेमॉर्ट हैरी के ही शरीर से पुनर्जीवित हुआ था, इसलिये हैरी का रक्त उसकी धमनियों में दौड़ रहा था इसलिये हैरी की माँ की सुरक्षा का भाग उसके शरीर में भी आ गया था। बजाय इसके वह अपनी ही आत्मा का एक भाग (होर्क्रक्स) नष्ट कर देता है। वह [[रूबियस हैग्रिड]] को हैरी की अजीवित प्रतीत होते शरीर को वापस महल में उठा कर लाने के लिये विवश करता है, इस दौरान उसका अंतिम होर्क्रक्स नगिनी भी [[नेविल लॉन्गबॉटम]] द्वारा मार दी जाती है। यहाँ पर उसका युद्ध [[मिनेर्वा मैकगोनेगल]], [[किंग्सले शैकलबॉट]] तथा [[हॉरिस स्लगहॉर्न]] से एक साथ होता है। फिर हैरी होश में आता है तथा वोल्डेमॉर्ट को बताता है कि ड्रैकु एल्डर छड़ी का असली मालिक है क्योंकि उसने छड़ी के पूर्व मालिक डम्बल्डोर को निशस्त्र किया था; इसके बाद हैरी ने ड्रैकु को निशस्त्र कर वह छड़ी जीत ली, इस कारण हैरी एल्डर छड़ी मालिक हुआ। हैरी की बात न मानते हुये वोल्डेमॉर्ट एल्डर छड़ी से मृत्यु दंशम श्राप का प्रयोग करता है परन्तु एल्डर छड़ी अपने मालिक को नहीं मारती थी; इस कारण से यह मन्त्र उसी पर वापस आ जाता है और वोल्डेमॉर्ट, जिसके सारे होर्क्रक्स पहले ही नष्ट हो चुके थे, अंततः मर जाता है।<ref name="DH36">{{HPref|book=7|chapter=36}}</ref>



==सन्दर्भ==
==सन्दर्भ==

11:58, 20 नवम्बर 2017 का अवतरण

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट / टॉम रिडल
हैरी पॉटर पात्र
वोल्डेमॉर्ट का किरदार निभाने वाले रॉल्फ फिएँनेस
हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग १ में
प्रथम प्रकटनहैरी पॉटर और पारस पत्थर
अंतिम प्रकटनहैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े
निर्माताजे॰ के॰ रोलिंग
प्रदर्शनरॉल्फ फिएँनेस, अनिष्ट देव के रूप में, जो चौथे भाग में पुनर्जीवित हुआ और और सबसे अंतिम भाग सातवे भाग - भाग 2 तक रहा
फ्रैंक डीलेन, भाग 6 में पंद्रह वर्षीय बच्चे के रूप में
हीरो फिएँनेस -टिफ़िन, भाग 6 में ग्यारह वर्षीय बच्चे के रूप में
क्रिस्टियन कॉलसन,भाग 2 में सोलह वर्षीय बच्चे के रूप में
इयान हार्ट, भाग 1 में आवाज़ दिया
रिचर्ड ब्रेमर, भाग 1 में बिना चेहरे वाला
दलनागशक्ति

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट (अंग्रेज़ी: Lord Voldemort) जे॰ के॰ रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक काल्पनिक चरित्र है। वो इस उपन्यास के मुख्य किरदार हैरी पॉटर का मुख्य प्रतिद्वन्दी व खलनायक है। वोल्डेमॉर्ट का असली नाम टॉम (मार्वोलो) रिडल है। उसका प्रथम अवतरण हैरी पॉटर और पारस पत्थर में होता है। वह तृतीय भाग हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी को छोड़कर बाकी हर भाग में है। तृतीय भाग में केवल उसका जिक्र मिलता है।

वोल्डेमॉर्ट तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स से शिक्षित है। उसका पिता टॉम रिडल सीनियर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) था। उसकी माँ मेरोपी रिडल (जन्म : मेरोपी गॉण्ट) सलाज़ार स्लिदरिन, से निकले शुद्ध रक्त वाले ख़ानदान से थी,[1] जो कि हॉग्वार्ट्स तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोना विद्यालय के चार संस्थापकों में एक थे। बालक टॉम रिडल अनाथालय में जन्मा और पला-बढ़ा। जल्द ही उसे मगलू इंसानों और अशुद्ध रक्त (मगलुओं की पैदाइश) वाले जादूगरों से सख़्त नफ़रत होते लगी और साथ ही साथ काले जादू में उसका उत्साह बढ़ता गया। धीरे धीरे उसने अपनी तरह सोचने वाले बहुत से जादूगर इकठ्ठे किये और प्राण भक्षी नाम का गिरोह बनाया और उनका सरदार बन गया तथा लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के नाम से जाना गया। जो भी उसका विरोध करता था, वो और उसका गिरोह प्राण भक्षी उसका कत्ल कर देते थे। उसने हैरी पॉटर के माता पिता दोनो का ही मृत्यु दंशम अभिशाप से कत्ल कर दिया। एक वर्षीय हैरी पर भी उसने यही अभिशाप चलाया। पर हैरी के मरने के बजाय अभिशाप पलट कर ख़ुद वोल्डेमॉर्ट को ही लग गया। हैरी बच निकला, पर वोल्डेमॉर्ट आधा-ज़िदा प्रेतात्मा बन कर रह गया। बाद में वोल्डेमॉर्ट जिस्मो-जान समेत वापस आ जाता है। उसके पास एक पालतू सर्पिनी नगिनी थी और वोल्डेमॉर्ट ख़ुद सर्पभाषा जानता है।

चरित्र का विकास

2001 में दिये एक साक्षात्कार में जे॰ के॰ रोलिंग ने कहा कि प्रारम्भ में उन्होंने वोल्डेमॉर्ट किरदार के बारे में नहीं सोचा था। उनका प्रारम्भिक विचार केवल इतना था कि "हैरी नहीं जानता था कि वह एक जादूगर है...फिर उन्होंने इसके पीछे के कारणों पर कार्य किया कि ऐसा कैसे हो सकता है कि वह (हैरी पॉटर) खुद को नहीं जानता कि वह कौन है...जब वह एक साल का था तब उसे सबसे दुष्ट जादूगर के द्वारा मारने के सैकड़ों प्रयत्न किये गये। उस जादूगर ने हैरी के माता पिता को मार दिया और उसके बाद उसे भी मारने का प्रयत्न किया—उसने उसे श्राप देने की कोशिश की। ...हमारे ढूंढने से पहले ही हैरी हमे मिल गया। और—फिर—लेकिन एक रहस्यमयी कारण से श्राप हैरी पर विफल हो जाता है। प्रकाशित जादू के कारण से हैरी के माथे पर एक निशान आ जाता है और श्राप उस दुष्ट जादूगर पर वापस आ जाता है जो अब छुपता फिर रहा है।"[2]

उपन्यास के दूसरे संस्करण में रोलिंग ने वोल्डेमॉर्ट को अशुद्ध रक्त वालों से नफरत करने वाले के रूप में प्रस्तुत किया है जबकि उसका रक्त स्वयं आधा अशुद्ध था। सन 2000 में बीबीसी को दिये एक साक्षात्कार में रोलिंग ने वोल्डेमॉर्ट को स्वयं से नफरत करने वाला गुंडा बताया है।[3] इसी साल वह इस किरदार को लेकर वह और अधिक गम्भीर हुई और वोल्डेमॉर्ट किरदार को वह असल जीवन के तानाशाहों से जोड़ने को सोचा।[4] 2004 में रोलिंग ने कहा कि वोल्डेमॉर्ट का चरित्र किसी असल जिन्दगी के व्यक्ति पर आधारित नहीं है। 2006 में रोलिंग ने साक्षात्कार में कहा कि वोल्डेमॉर्ट का मुख्य उद्देश्य इंसानों को डराना था: मौत का डर।[5]

पूरी शृंखला में रोलिंग ने वोल्डेमॉर्ट को ऐसे दुष्ट जादूगर के रूप में पेश किया है कि जादूगरी की दुनिया में सभी उसका नाम लेने को भी खतरनाक मानते थे। शृंखला के अधिकतर किरदार उसका नाम लेने के बजाय "तुम जानते हो कौन" या "वही जिसका नाम नहीं लिया जाता" से सम्बोधित करते थे। हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े में उसका नाम लेने पर इस आशंका से रोक लगायी गयी थी कि वोल्डेमॉर्ट और उसका गिरोह किसी को भी ऐसा करने पर ढूंढ सकता है। उपन्यास के दूसरे संस्करण के अनुसार I am Lord Voldemort नाम उसके असली नाम टॉम मार्वोलो रिडल का वर्ण-विपर्यय है।[6]

उपस्थिति

हैरी पॉटर और पारस पत्थर

वोल्डेमॉर्ट अपना पदार्पण हैरी पॉटर और पारस पत्थर से करता है। इस उपन्यास में रोलिंग ने उसे अनिष्ट देव के रूप में प्रस्तुत किया है जिसने हैरी के माता-पिता जेम्स पॉटर और लिली पॉटर की हत्या की है। परन्तु माँ के हैरी के प्रति प्यार और बलिदान की इछाश्क्ति के कारण वोल्डेमॉर्ट के मृत्यु श्राप मृत्यु दंशम से शिशु हैरी बच जाता है और परिणामस्वरूप वोल्डेमॉर्ट शरीर खो देता है तथा हैरी के माथे पर निशान बन जाता है। इस भाग में वोल्डेमॉर्ट पारस पत्थर प्राप्त करके अपनी खोयी हुये शरीर को फिर से प्राप्त करने का असफल प्रयास करता है। इस उदेश्य को पूरा करने के लिये वह प्रोफ़ेसर क्विरल की मदद लेता है तथा उसके सर के पीछे आ जाता है। फिर भी हैरी अंत में उसे पारस पत्थर चुराने से रोक देता है।

हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना

उपन्यास के दूसरे संस्करण हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना में रोलिंग ने किशोरावस्था के वोल्डेमॉर्ट टॉम मार्वोलो रिडल को प्रस्तुत किया है जो कि जिनी वेस्ली द्वारा खोजी गयी जादुई डायरी में एक याद के रूप में रहता है। इस पुस्तक में जिनी का एक शर्मीली लड़की के तौर पर चित्रण किया गया है जो हैरी को पसन्द करती है। चिंतित और अकेली जिनी उस डायरी में अपने राज लिखने प्रारम्भ कर देती है जिसके कारण उसे रिडल से सहानुभूति उत्पन्न हो जाती है। कहानी के अंत में रिडल अपने नाम के अक्षरों को पुनर्व्यवस्थित करके खुलासा करता है कि वही वोल्डेमॉर्ट है जो अपनी जादुई डायरी के सहारे अपने शरीर को पुनः प्राप्त करके अनिष्ट देव बनना चाहता है। वह आगे खुलासा करता है कि उसने रहस्यमयी तहखाना खोलने के लिये जिनी को प्यादे के रूप में इस्तेमाल किया तथा वह जिनी के कमजोर होने पर वह मजबूत होगा परन्तु हैरी ने बैसिलिस्क के दातों की मदद से डायरी में बंद टॉम रिडल के यादों को परास्त किया। हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिन्स में हैरी को प्राध्यापक ऐल्बस डम्बल्डोर के माध्यम से पता चलता है कि वह डायरी वोल्डेमॉर्ट के 7 होर्क्रक्स में एक थी।

हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी

तृतीय संस्करण में वोल्डेमॉर्ट की उपस्थिति नहीं है। कहानी के अंत के समय ज्योतिषशास्त्र की प्रोफेसर सिबिल ट्रेलावने ने एक स्वामिभक्त नौकर द्वारा वोल्डेमॉर्ट के पुनः जीवित किये जाने की भविष्यवाणी की और बताया कि वह नौकर 12 वर्षों बाद कैद से मुक्त होगा। शुरुआत में यह नौकर सीरियस ब्लैक लग रहा था परन्तु असल में वह रॉन के चूहा स्क्रैबर्स के भेष में था जिसका असली नाम पीटर पेटिग्र्यु या वॉर्मटेल था।

हैरी पॉटर और आग का प्याला

चौथे संस्करण हैरी पॉटर और आग का प्याला में वोल्डेमॉर्ट उपन्यास के शुरुआत तथा अन्त में आता है। उसका मिनियन बर्टी क्राउच जूनियर हॉग्वार्ट्स के प्रोफेसर मैड-आई मूडी का भेष बनाकर आ जाता है तथा जादूगरी की त्रिकोणीय शृंखला में अपनी चालों से आग के प्याले में हैरी का नाम डाल देता है, जबकि हैरी के पास उस प्रतियोगिता के लिये आवश्यक योग्यता नहीं थी। वोल्डेमॉर्ट का लक्ष्य हैरी को लिटिल हैंगलटन कब्रगाह बुलाना था जहाँ रिडल परिवार की कब्रे थी। उसका मुख्य उद्देश्य अपना शरीर वापस पाना था। इसके लिये बर्टी क्राउच ने त्रिकोणीय शृंखला की विजेता ट्राफी पर काला जादू किया। कहानी के अन्त में हैरी पकड़ा जाता है और लिटिल हैंगलटन कब्रगाह में पीटर पेटिग्र्यु द्वारा उसका खून इस्तेमाल करके, भीषण जादुई रितीयों द्वारा वोल्डेमॉर्ट को पुनः अपना शरीर साथ ही पूरी ताकत के साथ वापस मिल जाता है।[7] इस दौरान हैरी के सहपाठी सेड्रिक डिग्री, जो कि हैरी के साथ ही उस कब्रगाह में आ गया था, की पीटर पेटिग्र्यु वोल्डेमॉर्ट के आदेश पर हत्या कर देता है। [8]

हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह

पाँचवे संस्करण हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह में वोल्डेमॉर्ट सबसे अन्त में आता है। इस पुस्तक में वोल्डेमॉर्ट जादू मंत्रालय का इस्तेमाल करके सभी को विश्वास दिला देता है कि वह वापस नहीं आया है। इस भाग में वह बेलाट्रिक्स लैसट्रेज़ तथा अन्य प्राण भक्षियों की अज़्काबान से रिहाई तथा रहस्य मंत्रालय से अपने और हैरी के बारे में हुई भविष्यवाणी का पूरा विवरण पाने की योजना बनाता है। वह प्राण भक्षियों के समूह को भविष्यवाणी का विवरण प्राप्त करने को भेजता है परन्तु वह उसका सामना मायापंछियों के समूह से हो जाता है। बेलाट्रिक्स को छोड़कर सभी प्राण भक्षी बंदी बना लिये जाते है तथा वोल्डेमॉर्ट का डम्बल्डोर से भयंकर मुकाबला होता है। इस दौरान वह हैरी को अपने प्रभाव में लेने का प्रयास करता है, परन्तु वह असफल हो जाता है जो कि वोल्डेमॉर्ट की समझ से बाहर था। डम्बल्डोर की जीत भापकर वोल्डेमॉर्ट गायब हो जाता है और उसके इरादे असफल हो जाते हैं।[9]

हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिन्स

वोल्डेमॉर्ट की हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिन्स में उपस्थिति तो नहीं है, परन्तु उसके क्रियाकलापों का इस संस्करण पर व्यापक प्रभाव है। उसने जादूगरी कानून मंत्रालय की अमिला बोंस की हत्या की तथा मायापंछी के समूह के सदस्यों को निशाना बनाना प्रारम्भ कर दिया।

रोलिंग ने इस भाग में वोल्डेमॉर्ट की पुराने जीवन पर एक अलग अध्याय भी दिया है। इस अध्याय में वह खुलासा करती हैं कि वोल्डेमॉर्ट जादूगरनी मेरोपी गॉण्ट तथा मगलू टॉम रिडल का पुत्र था। रिडल मेरोपी को अपने पुत्र के जन्म से पहले ही छोड़ देते है और उसके जन्म के तुरन्त बाद माँ मेरोपी की मौत हो जाती है, इस कारण वह अनाथालय में रहता है।[10] अनाथालय में उसकी मुलाकात डम्बल्डोर से होती है, जो कि उसे बताते है कि वह एक जादूगर है और उसे हॉग्वार्ट्स में दाखिला करवाते हैं।[11] रिडल एक असाधारण प्रतिभा वाला बालक था, परन्तु असलियत में वह एक मनोरोगी था और उसे दूसरों को नुकसान पहुचाने में मजा आती थी। उसने अपने पिता व बुजुर्गो की हत्या इस कारण से कर दी कि बचपन में उन लोगो ने उसे अनाथ छोड़ दिया था।[12] यह पुस्तक उसे मगलुओं से घृणा करने वाला, उसका होर्क्रक्स के प्रति जूनून तथा उसके अमर होने की कामना को भी परिभाषित करती है।[13]

पुस्तक के मुख्य भाग में वोल्डेमॉर्ट की हॉग्वार्ट्स पर आक्रमण के अगले कदम का वर्णन है। इसलिये वह डम्बल्डोर की हत्या करने की योजना बनाता है। इसके लिये वह ड्रैकु मेल्फॉय को सुपारी देता है। ड्रैकु प्राण भक्षियों को हॉग्वार्ट्स विद्यालय का सुरक्षा कवच तोड़कर अन्दर प्रवेश करने की व्यवस्था करता है।[13][14] ड्रैकु के हत्या न कर पाने पर विद्यालय के प्रोफेसर सेवेरस स्नेप ही डम्बल्डोर की हत्या कर देते है।[14]

हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े

सातवें संस्करण हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े में वोल्डेमॉर्ट परम शक्तियों को प्राप्त करने का और अधिक प्रयास करता है। वह जादू मंत्रालय को भंग कर देता है तथा स्वयं को पियस थिकनेस के साथ बदल लेता है, जो कि सम्मोहित श्राप के प्रभाव में था।[15] एक अधिनायकवादी राज्य स्थापित करने के लिये वह मगलू जादूगरों के साथ भेदभाव करता है और उन्हें शुद्ध रक्त वाले जादूगरों से जादू की कला चुराने के आरोप गिरफ्तार करने लगता है।[15] वह अपनी वर्तमान छड़ी से हैरी को नहीं मार सकता था क्योंकि उसकी और हैरी की छड़ी के अक्ष समान थे इसलिये ल्यूसियस मेल्फॉय द्वारा ली गयी छड़ी से हैरी को मारने में असफल होने के बाद वह दुनिया की सबसे शक्तिशाली छड़ी एल्डर छड़ी की खोज में जुट जाता है जिससे वह हैरी की छड़ी से पार पा सके और अजेय बन सके। वह इस कार्य को पूरा करने के लिये ग्रेगोरोविच छड़ी की दुकान पर जाता है और छड़ी बनाने वाले की हत्या कर देता है।[16] वह अपनी यात्रा के दौरान नॉर्मनगार्ड जेल भी जाता है जहाँ पर कैद दुनिया के सबसे दुष्ट जादूगर ग्रिन्देल्वाल्ड को वह मार डालता है। अंत में उसे एल्डर छड़ी डम्बल्डोर की कब्र में मिलती है जहाँ से वह उसे चुरा लेता है।

बाद में उसे पता चलता है कि हैरी और उसके मित्र एक के बाद एक होर्क्रक्स नष्ट करते जा रहे हैं। हैरी जब हॉग्वार्ट्स में एक और होर्क्रक्स रेवेनक्लाॅ के खोये मुकुट को खोजने आता है तब वोल्डेमॉर्ट हॉग्वार्ट्स के कर्मचारियों को यह प्रस्ताव वह हैरी को उसे सौंप दे तो वह पूरे विद्यालय को नुकसान नहीं पहुँचायेगा परन्तु ऐसा न होने पर वह हॉग्वार्ट्स पर सेना सहित धावा बोल देता है।[17] इस दौरान वह स्नेप को एल्डर छड़ी का मालिक समझकर उसकी हत्या कर देता है क्योंकि स्नेप ने ही एल्डर छड़ी के पूर्व मालिक डम्बल्डोर को मारा था।[18] फिर वह एक हैरी को सौपने के लिये एक घंटे का युद्धविराम करता है।[19] हैरी स्वेच्छा से वोल्डेमॉर्ट के पास जंगल में जाता है जहाँ वोल्डेमॉर्ट एल्डर छड़ी से उस पर प्रहार करता है।[19] क्योंकि वोल्डेमॉर्ट हैरी के ही शरीर से पुनर्जीवित हुआ था, इसलिये हैरी का रक्त उसकी धमनियों में दौड़ रहा था इसलिये हैरी की माँ की सुरक्षा का भाग उसके शरीर में भी आ गया था। बजाय इसके वह अपनी ही आत्मा का एक भाग (होर्क्रक्स) नष्ट कर देता है। वह रूबियस हैग्रिड को हैरी की अजीवित प्रतीत होते शरीर को वापस महल में उठा कर लाने के लिये विवश करता है, इस दौरान उसका अंतिम होर्क्रक्स नगिनी भी नेविल लॉन्गबॉटम द्वारा मार दी जाती है। यहाँ पर उसका युद्ध मिनेर्वा मैकगोनेगल, किंग्सले शैकलबॉट तथा हॉरिस स्लगहॉर्न से एक साथ होता है। फिर हैरी होश में आता है तथा वोल्डेमॉर्ट को बताता है कि ड्रैकु एल्डर छड़ी का असली मालिक है क्योंकि उसने छड़ी के पूर्व मालिक डम्बल्डोर को निशस्त्र किया था; इसके बाद हैरी ने ड्रैकु को निशस्त्र कर वह छड़ी जीत ली, इस कारण हैरी एल्डर छड़ी मालिक हुआ। हैरी की बात न मानते हुये वोल्डेमॉर्ट एल्डर छड़ी से मृत्यु दंशम श्राप का प्रयोग करता है परन्तु एल्डर छड़ी अपने मालिक को नहीं मारती थी; इस कारण से यह मन्त्र उसी पर वापस आ जाता है और वोल्डेमॉर्ट, जिसके सारे होर्क्रक्स पहले ही नष्ट हो चुके थे, अंततः मर जाता है।[20]


सन्दर्भ

  1. रोलिंग, जे॰ के॰ (1998). हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220071.[page needed]; रोलिंग, जे॰ के॰ (2005). हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220743.[page needed]
  2. "J.K. Rowling on The Diane Rehm Show". WAMU Radio Washington, D.C. 20 अक्टूबर 1999. अभिगमन तिथि 15 अगस्त 2007.
  3. "JK Rowling talks about Book Four". cBBC Newsround. 8 जुलाई 2000.
  4. Jensen, Jeff. (7 सितम्बर 2000). "'Fire' Storm". Entertainment Weekly.
  5. Anelli, Melissa & Emerson Spartz (16 जुलाई 2005). "The Leaky Cauldron and MuggleNet interview Joanne Kathleen Rowling: Part Two". The Leaky Cauldron.
  6. Lydon, Christopher (12 October 1999). "J.K. Rowling interview transcript". The Connection (WBUR Radio).
  7. रोलिंग, जे॰ के॰ (2000). हैरी पॉटर और आग का प्याला. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220521.
  8. रोलिंग, जे॰ के॰ (2000). "अलग-अलग रास्ते". हैरी पॉटर और आग का प्याला. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220521.
  9. रोलिंग, जे॰ के॰ (2003). "पर्दे के पार". हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220712.
  10. रोलिंग, जे॰ के॰ (2005). "पुराना मकान". हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220743.
  11. रोलिंग, जे॰ के॰ (2007). "मगलू जादूगर जन्म-पंजीकरण आयोग". हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220934.
  12. रोलिंग, जे॰ के॰ (2005). "स्लगहॉर्न की याद". हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220743.
  13. रोलिंग, जे॰ के॰ (2005). "होरक्रक्स". हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220743.
  14. रोलिंग, जे॰ के॰ (2005). "मीनार पर गिरी बिजली". हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220743.
  15. रोलिंग, जे॰ के॰ (2007). हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220934.[page needed]
  16. रोलिंग, जे॰ के॰ (2007). "चोर". हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220934.
  17. रोलिंग, जे॰ के॰ (2007). "हॉगवर्ट्स की जंग". हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220934.
  18. रोलिंग, जे॰ के॰ (2007). "अजेय छड़ी". हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220934.
  19. रोलिंग, जे॰ के॰ (2007). "दोबारा जंगल में". हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220934.
  20. रोलिंग, जे॰ के॰ (2007). "योजना की ख़ामी". हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े. मंजुल. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788183220934.