"कटारमल सूर्य मन्दिर": अवतरणों में अंतर
पंक्ति 18: | पंक्ति 18: | ||
== संरचना एवम् विशेषता == |
== संरचना एवम् विशेषता == |
||
[[चित्र: |
[[चित्र:File:Katarmal002.jpg|thumb|225px|left|thumb|सूर्य-मन्दिर का ध्वस्त शिखर (2013)]] |
||
कटारमल सूर्य मन्दिर का निर्माण कत्यूरी राजवंश के शासक कटारमल के द्वारा हुआ था। इसका निर्माण एक ऊँचे वर्गाकार चबूतरे पर है, जो भारतवर्ष मेंं [[सूर्यदेव]] को समर्पित प्राचीन और प्रमुख मन्दिरों में से एक है। आज भी मन्दिर के ऊँचे खंडित शिखर को देखकर इसकी विशालता व वैभव का अनुमान स्पष्ट होता है। मुख्य मन्दिर के आस-पास 45 छोटे-बड़े मन्दिरों का समूह भी बेजोड़ है। मुख्य मन्दिर की संरचना त्रिरथ है और वर्गाकार गर्भगृह के साथ वक्ररेखी शिखर सहित निर्मित है। गर्भगृह का प्रवेश द्वार बेजोड़ [[काष्ठ कला]] द्वारा उत्कीर्ण था, जो कुछ अन्य अवशेषों के साथ वर्तमान में नई दिल्ली स्थित [[राष्ट्रीय संग्रहालय]] में प्रदर्शित है। |

[[चित्र:Konark Sun Temple - Eastern Corner View.jpg|550px|center|thumb|पूर्वी कोने से मन्दिर का दृष्य]] |
|||
== पौराणिक महत्व == |
== पौराणिक महत्व == |
03:51, 31 अक्टूबर 2017 का अवतरण
कटारमल सूर्य मन्दिर | |
---|---|
चित्र:Katarmal001.jpg | |
धर्म संबंधी जानकारी | |
सम्बद्धता | हिन्दू धर्म |
शासी निकाय | कटारमल |
अवस्थिति जानकारी | |
अवस्थिति | कटारमल अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड |
वास्तु विवरण | |
प्रकार | कत्यूरी शासक कटारमल |
निर्माता | कत्यूरी शासक कटारमल |
कटारमल सूर्य मन्दिर भारतवर्ष का प्राचीनतम पूर्वाभिमुख सूर्य मन्दिर है। यह भारतवर्ष के उत्तराखण्ड राज्य में कुमांऊॅं क्षेत्र के अन्तर्गत अल्मोड़ा जिले के अधेली सुनार नामक गॉंव में प्राणप्रतिष्ठित है। इसका निर्माण कत्यूरी राजवंश के तत्कालीन शासक कटारमल के द्वारा छठीं से नवीं शताब्दी में हुआ था। यह कुमांऊॅं के विशालतम ऊँचे मन्दिरों में से एक है तथा उत्तर भारत में विलक्षण स्थापत्य एवम् शिल्प कला का बेजोड़ उदाहरण है।
इतिहास
कटारमल सूर्य मन्दिर का निर्माण मध्ययुगीन कत्यूरी राजवंश के शासक कटारमल के द्वारा छठीं से नवीं शताब्दी में हुआ था।
संरचना एवम् विशेषता
कटारमल सूर्य मन्दिर का निर्माण कत्यूरी राजवंश के शासक कटारमल के द्वारा हुआ था। इसका निर्माण एक ऊँचे वर्गाकार चबूतरे पर है, जो भारतवर्ष मेंं सूर्यदेव को समर्पित प्राचीन और प्रमुख मन्दिरों में से एक है। आज भी मन्दिर के ऊँचे खंडित शिखर को देखकर इसकी विशालता व वैभव का अनुमान स्पष्ट होता है। मुख्य मन्दिर के आस-पास 45 छोटे-बड़े मन्दिरों का समूह भी बेजोड़ है। मुख्य मन्दिर की संरचना त्रिरथ है और वर्गाकार गर्भगृह के साथ वक्ररेखी शिखर सहित निर्मित है। गर्भगृह का प्रवेश द्वार बेजोड़ काष्ठ कला द्वारा उत्कीर्ण था, जो कुछ अन्य अवशेषों के साथ वर्तमान में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में प्रदर्शित है।
पौराणिक महत्व
पौराणिक उल्लेखों के अनुसार सतयुग में उत्तराखण्ड की कन्दराओं में जब ऋषि-मुनियों पर धर्मद्वेषी असुर ने अत्याचार किये थे। तत्समय द्रोणगिरी (दूनागिरी), कषायपर्वत तथा कञ्जार पर्वत के ऋषि मुनियों ने कौशिकी (कोसी नदी) के तट पर आकर सूर्य-देव की स्तुति की। ऋषि मुनियों की स्तुति से प्रसन्न होकर सूर्य-देव ने अपने दिव्य तेज को वटशिया में स्थापित कर दिया। इसी वटशिला पर कत्यूरी राजवंश के शासक कटारमल ने बड़ादित्य नामक तीर्थ स्थान के रूप में प्रस्तुत सूर्य मन्दिर का निर्माण करवाया होगा। जो अब कटारमल सूर्य मन्दिर के नाम से प्रसिद्ध है।
किंवदन्तियॉं व कथाऐं
आवागमन
कटारमल सूर्य मन्दिर अल्मोड़ा से रानीखेत मोटरमार्ग के समीप है। अल्मोड़ा से १४ किलोमीटर के बाद ३ किलोमीटर पैदल मार्ग है।