"ऐश्वर्या राय बच्चन": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{ज्ञानसन्दूक फ़िल्म संबंधित लोग
{{ज्ञानसन्दूक फ़िल्म संबंधित लोग
| नाम = ऐश्वर्या राय बच्चन
| नाम = ऐश्वर्या राय बच्चन Ha
| चित्र =Aishwarya_Rai_Cannes.jpg
| चित्र =Aishwarya_Rai_Cannes.jpg
| चित्रआकार =
| चित्रआकार =

11:42, 26 नवम्बर 2016 का अवतरण

ऐश्वर्या राय बच्चन
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

ऐश्वर्या राय बच्चन (जन्म: 1 नवम्बर 1973) ऐश के नाम से भी मशहूर, भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं। १९९४ में मिस इंडिया प्रतियोगिता की उपविजेता रहने के बाद उसी साल उन्होंने विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता जीती थी। ऐश्वर्या राय ने हिन्दी के अलावा तेलगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मो मे भी काम किया है।sb fake h

जीवन

ऐश्वर्या राय का जन्म १ नवम्बर १९७३ को मैंगलूर, कर्नाटक में हुआ था। ऐश्वर्या के पिता का नाम कृष्णराज राय जो पेशे से मरीन इंजीनियर है और माता का नाम वृंदा राय है जो एक लेखक हैं। उनका एक बडा़ भाई है जिसका नाम आदित्य राय है।

ऐश्वर्या राय की मातृ-भाषा तुलु है, इसके अलावा उन्हें कन्नड़, हिन्दी, मराठी, अंग्रेजी और तमिल भाषाओं का भी ज्ञान है। ऐश्वर्या राय की प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा ७ तक) हैदराबाद, आंध्र प्रदेश मे हुई। बाद मे उनका परिवार मुंबई आकर बस गया। मुंबई मे उन्होने शांता-क्रूज स्थित आर्य विद्या मंदिर और बाद मे डी जी रुपारेल कालेज कॉलेज, माटूंगा मे पढा़ई की। पढा़ई के साथ-साथ उन्हें मॉडलिंग के भी प्रस्ताव आते रहे और उन्होने मे मॉडलिंग भी की।

उनको मॉडलिंग का पहला प्रस्ताव उन्हेंकैमलिन कंपनी की ओर से तब मिला जब वो नवीं कक्षा की छात्रा थीं। इसके बाद वो कोक, फूजी और पेप्सी के विज्ञापन में दिखीं। और १९९४ में मिस वर्ल्ड बनने के बाद उनकी माँग काफी बढी़ और उन्हें कई फिल्मों के प्रस्ताव मिले।

फिल्मी जीवन

उनकी पहली फिल्म इरुवर तमिल में बनी जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया। 2000 में राजीव मेनन द्वारा बनी एक फिल्म कंडूकोंडिन कंडूकोंडिन काफी मशहूर हुई। हिन्दी में उनकी पहली फिल्म और प्यार हो गया थी, हिन्दी फिल्मों में उनका सिक्का संजय लीला भंसाली द्वारा बनायी गयी फिल्म हम दिल दे चुके सनम से जमा और तब से उनकी फिल्में ज्यादातर हिन्दी में ही बनी। 2002 मे संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई फिल्म देवदास मे भी उन्होने काम किया। इसके अलवा उन्होंने कुछ बांग्ला फिल्में की हैं। सन 2004 में ही पहली बार उन्होंने गुरिंदर चड्ढा की एक अंग्रेजी फिल्म ब्राइड ऐंड प्रेज्यूडिस में काम किया। 2006 मे उनकी प्रमुख फिल्मे रही मिसट्रेस ऑफ स्पाइसेस, धूम २ और उमराव जान

आज ऐश्वर्या भारतीय सिनेमा की सबसे मँहगी अभिनेत्रियों में से एक है और भारत की सबसे धनी महिलाओं में शामिल हैं। दुनिया भर में उनके चाहने वालों ने ऐश्वर्या को समर्पित लगभग 17,000 इंटरनेट साइट बना रखे हैं और उनकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है। टाईम पत्रिका ने वर्ष 2004 में उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भी शुमार किया है

निजी जीवन

अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय।

वर्ष 1999 में, राय ने बॉलीवुड सितारे सलमान ख़ान के साथ डेटिंग की, उनका सम्बन्ध मिडिया में भी तब तक छाया रहा जब तक 2001 में वो एक दूसरे से अलग नहीं हो गये। सम्बन्ध विच्छेद के कारण के रूप में राय ने खान के लिए "दुरुपयोग (मौखिक, शारीरिक और भावनात्मक), बेवफाई और अपमान के आरोप लगाये।[1] वर्ष 2009 में टाइम्स ऑफ़ इण्डिया के एक लेख के अनुसार खान ने कभी भी उसकी पिटाई किये जाने से मना किया।: "यह सच नहीं है कि मैंने एक औरत को मारा।"[2]

ऐश्वर्या की फिल्में

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
२०१६ ऐ दिल है मुश्किल Saba Taliyar Khan
२०१६ सरबजीत दलबीर कौर
२०१५ Jazbaa अनुराधा वर्मा
२०१० गुजारिश
२०१० एक्शन रिप्ले माला
२०१० रावण
२००९ पिंक पेंथर २ सोनिया अंग्रेजी फ़िल्म
२००८ सरकार २ अनीता
२००८ जोधा अकबर जोधा
२००७ गुरु सुजाता
२००७ द लास्ट लीज़न अंग्रेजी फ़िल्म
२००७ जर्नी एक्रॉस इंडिया अंग्रेजी फ़िल्म
२००६ उमराव जान
२००६ प्रोवोक्ड
२००६ धूम २ सुनहरी
२००५ द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज़
२००५ शब्द अन्तरा
२००५ बंटी और बबली
२००४ क्यूँ ! हो गया ना दिया मल्होत्रा
२००४ ख़ाकी महालक्ष्मी
२००४ ब्राइड एंड प्रीजुडिस ललिता
२००४ रेनकोट
२००३ दिल का रिश्ता
२००३ कुछ ना कहो नम्रता
२००३ चोकर बाली बिनोदिनी बंगाली फ़िल्म
२००२ देवदास पारो
२००२ हम किसी से कम नहीं कोमल
२००२ २३ मार्च १९३१:शहीद
२००२ शक्ति
२००२ हम तुम्हारे हैं सनम सुमन
२००१ अलबेला सोनिआ
२००० ढ़ाई अक्षर प्रेम के
२००० हमारा दिल आपके पास है प्रीति
२००० जोश शिर्ले
२००० कंदुकोन्दैन कंदुकोन्दैन मीनाक्षी तमिल फ़िल्म
२००० मोहब्बतें
१९९९ ताल मानसी
१९९९ आ अब लौट चलें
१९९९ हम दिल दे चुके सनम नन्दिनी
१९९९ रवोयी चंदामामा तेलगु फ़िल्म
१९९८ जींस तमिल फ़िल्म
१९९७ और प्यार हो गया आशी
१९९७ इरुवर

नामांकन और पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार

ज़ी सिने पुरस्कार

सन्दर्भ

  1. "Salman Khan chapter was a nightmare in my life: Aishwarya Rai". अभिगमन तिथि 13 सितम्बर 2013. नामालूम प्राचल |trans_title= की उपेक्षा की गयी (|trans-title= सुझावित है) (मदद)
  2. "Salman didn't hit Ash!". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 10 सितम्बर 2009. अभिगमन तिथि 13 सितम्बर 2013. It's not true that I hit a woman. नामालूम प्राचल |trans_title= की उपेक्षा की गयी (|trans-title= सुझावित है) (मदद)

बाहरी कड़ियाँ