"तूफान मेरान्ती": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पंक्ति 36: पंक्ति 36:


==मौसम विज्ञान इतिहास==
==मौसम विज्ञान इतिहास==
8 सितम्बर को संयुक्त तूफान चेतावनी केन्द्र ने पश्चिमी प्रशांत महासागर के गुआम में 155 किलोमीटर क्षेत्र में एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात की चेतावनी जारी किया। इसके अनुसार यह बहुत तेजी से मजबूत हो रहा था। 18:00 यूटीसी को जापान के मौसम विभाग ने इस प्रणाली को अवसाद के रूप में वर्गीकृत किया। उसके अगले दिन संयुक्त तूफान चेतावनी केन्द्र ने इसे उष्णकटिबंधीय अवसाद के रूप में वर्गीकृत किया। उस समय यह बहुत धीरे धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम से आगे बढ़ते हुए यह उत्तर और दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ रहा था। वहाँ उसे असामान्य रूप से गर्म पानी का स्रोत मिला जो उसके लिए ऊर्जा के स्रोत के रूप में कार्य करने लगा।
8 सितम्बर को [[संयुक्त तूफान चेतावनी केन्द्र]] ने पश्चिमी [[प्रशांत महासागर]] के गुआम में 155 किलोमीटर क्षेत्र में एक [[उष्णकटिबंधीय चक्रवात]] की चेतावनी जारी किया। इसके अनुसार यह बहुत तेजी से मजबूत हो रहा था। 18:00 यूटीसी को जापान के मौसम विभाग ने इस प्रणाली को अवसाद के रूप में वर्गीकृत किया। उसके अगले दिन संयुक्त तूफान चेतावनी केन्द्र ने इसे उष्णकटिबंधीय अवसाद के रूप में वर्गीकृत किया। उस समय यह बहुत धीरे धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम से आगे बढ़ते हुए यह उत्तर और दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ रहा था। वहाँ उसे असामान्य रूप से गर्म पानी का स्रोत मिला जो उसके लिए ऊर्जा के स्रोत के रूप में कार्य करने लगा।


10 सितम्बर को 6:00 यूटीसी में यह तूफान अवसाद से आगे बढ़ कर उष्णकटिबंधीय तूफान मेरान्ती बन गया।
10 सितम्बर को 6:00 यूटीसी में यह तूफान अवसाद से आगे बढ़ कर उष्णकटिबंधीय तूफान मेरान्ती बन गया।

10:48, 15 सितंबर 2016 का अवतरण

ताइवान
वर्तमान तूफान की स्थिति
Tropical storm  (JMA)
उपग्रह छवि
Forecast map
As of:09:00 यूटीसी, 14 सितम्बर
स्थान:26°06′N 117°00′E / 26.1°N 117.0°E / 26.1; 117.0 (ताइवान)
सनमिंग, चीन
निरंतर हवाएँ:45 नॉट (85 किमी/घंटा; 50 मील/घंटा) (10-min mean)
gusting to 65 नॉट (120 किमी/घंटा; 75 मील/घंटा)
दबाव:990 hPa (mbar; 29.23 inHg)
गति:NNW at 10 नॉट (19 किमी/घंटा; 12 मील/घंटा)
See more detailed information.

तूफान मेरान्ती हाल ही में दर्ज किए सबसे मजबूत उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान है। ताइवान में पिछले 59 सालों में यह अब तक का सबसे तेज तूफान रहा है। इसकी रफ़्तार 370 किलोमीटर प्रति घंटे मापी गई है। इसके कारण पाँच लाख से अधिक परिवार प्रभावित हुए और 2.6 लाख से अधिक घरों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। इसके कारण चीन के 6 राज्यों में चेतावनी जारी किया गया है। इससे दक्षिण चीन के तटीय इलाकों में 44 फीट तक ऊंची लहरें उठ सकती है। इसके कारण ताइवान में अब तक 1 की मौत और 51 लोग घायल हो चुके हैं।

मौसम विज्ञान इतिहास

8 सितम्बर को संयुक्त तूफान चेतावनी केन्द्र ने पश्चिमी प्रशांत महासागर के गुआम में 155 किलोमीटर क्षेत्र में एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात की चेतावनी जारी किया। इसके अनुसार यह बहुत तेजी से मजबूत हो रहा था। 18:00 यूटीसी को जापान के मौसम विभाग ने इस प्रणाली को अवसाद के रूप में वर्गीकृत किया। उसके अगले दिन संयुक्त तूफान चेतावनी केन्द्र ने इसे उष्णकटिबंधीय अवसाद के रूप में वर्गीकृत किया। उस समय यह बहुत धीरे धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम से आगे बढ़ते हुए यह उत्तर और दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ रहा था। वहाँ उसे असामान्य रूप से गर्म पानी का स्रोत मिला जो उसके लिए ऊर्जा के स्रोत के रूप में कार्य करने लगा।

10 सितम्बर को 6:00 यूटीसी में यह तूफान अवसाद से आगे बढ़ कर उष्णकटिबंधीय तूफान मेरान्ती बन गया।

प्रभाव

ताइवान

ताइवान में पिछले 59 वर्षों में पहली बार 370 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आया था। इसके कारण पाँच लाख लोग प्रभावित हुए। दो लाख साठ हजार घरों में विद्युत व्यवस्था ठप हो गई और 130 मकाने ध्वस्त हो गई। इसके कारण 370 उड़ानों को भी रद्द करना पड़ा।[1]

चीन

चीन में तूफान के आने से पहले मौसम विभाग ने चीन के छः राज्यों में चेतावनी जारी कर दिया। इसमें कहा गया था कि समुद्र के तटीय इलाकों में 44 फीट तक ऊंची लहरे उठ सकती है।

सन्दर्भ

  1. "ताइवान में 59 साल में सबसे ताकतवर तूफान, 370km की रफ्तार से चलीं हवाएं". दैनिक भास्कर. 15 सितम्बर 2016. अभिगमन तिथि 15 सितम्बर 2016.

बाहरी कड़ियाँ