"सुल्तान (2016 फ़िल्म)": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन
छो 27.97.152.216 (Talk) के संपादनों को हटाकर राजु सुथार के आखिरी अवतरण...
पंक्ति 77: पंक्ति 77:
| length3= ०४:२८
| length3= ०४:२८
| title4= सुल्तान
| title4= सुल्तान
| extra4= [[ds rathoure] ,शादाब फरीदी
| extra4= [[सुखविंद्र सिंह]] ,शादाब फरीदी
| length4=०४:४०
| length4=०४:४०
| title5= सच्ची मुच्ची
| title5= सच्ची मुच्ची

12:50, 14 सितंबर 2016 का अवतरण

सुल्तान

सुल्तान का पोस्टर
निर्देशक अली अब्बास जाफ़र
निर्माता आदित्य चोपड़ा
अभिनेता सलमान खान
अनुष्का शर्मा
रणदीप हुड्डा
संपादक रामेश्वर भगत
संगीतकार विशाल-शेखर
निर्माण
कंपनी
यश राज फिल्म
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 70 करोड़ (US$10.22 मिलियन)[1][2]
कुल कारोबार 522.06 करोड़[2]

सुल्तान भारतीय हिन्दी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन अली अब्बास जाफ़र ने तथा इसका निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में सलमान खान और अनुष्का शर्मा हैं।

कहानी

सुल्तान अली खान (सलमान खान) एक माध्यम आयु का पूर्व-पहलवान था, जो हरियाणा के एक छोटे से शहर में रहता था। आकाश ओबेरॉय (अमित साध) एक "प्रो टेक-डाउन" लीग का मालिक रहता है। वह इसे बहुत प्रसिद्ध करने के लिए एक भारतीय पहलवान को रखना चाहता है। इसके लिए वह सुल्तान से बात करता है, लेकिन सुल्तान साफ साफ मना कर देता है। आकाश अब उसके पहलवानी छोड़ने का कारण जानने के लिए उसके दोस्त गोविन्द (अनंत शर्मा) से बात करता है।

इसके बाद गोविन्द उसे आठ साल पहले की कहानी बताता है, जब सुल्तान को आफरा (अनुष्का शर्मा) से प्यार हो जाता है। लेकिन आफरा उसे मना कर देती है। सुल्तान इसके बाद कई महीने तक बहुत मेहनत करता है और पहलवानी के एक मुक़ाबले में हिस्सा लेता है। इस मुक़ाबले के जीतने के बाद जल्द ही आफरा और उसकी शादी हो जाती है और वो राष्ट्रीय स्तर का पहलवान बन जाता है।

कुछ समय बाद आफरा माँ बनने वाली होती है और पहलवानी छोड़ देती है। जिस दिन उसका बच्चा होने वाला होता है, उसी दिन वह एक और मुक़ाबले में जाता है और जब वापस आता है तो उसे पता चलता है कि उसका बच्चा खून की कमी के कारण मर गया है। उसका खून ओ+ होता है, जो सुल्तान का भी होता है। लेकिन उसके नहीं रहने के कारण कोई और खून देने वाला भी नहीं मिलता है। इस कारण आफरा उसे ही उस बच्चे के मरने का कारण सोचती है। इसके बाद सुल्तान अकेला वहाँ रक्त-बैंक बनाने के लिए पैसे जमा करने लगता है।

इस बात का पता चलते ही आकाश सुल्तान को बोलता है कि यदि वह लीग में हिस्सा ले लेता है तो उसे उसका सपना पूरा करने के लिए पूरे पैसे मिल जाएँगे। सुल्तान मान जाता है और उसके साथ दिल्ली चले जाता है। लेकिन तब तक उसका शरीर बेढंगा और मोटा रहता है। इस कारण वह उसे फतेह सिंह (रणदीप हुड्डा) के पास छोड़ देता है, जहाँ वह कुछ सप्ताह के लिए अभ्यास करता है। पूरी तरह सेहतमंद होने के बाद पहले ही मुक़ाबले में सुल्तान जीत जाता है। लेकिन सेमी-फाइनल में उसे बहुत बुरी तरह चोट लग जाती है और वह अस्पताल में भर्ती हो जाता है। डॉक्टर आकाश को कहते हैं कि जब तक वह पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता, उसे लड़ाई नहीं करनी चाहिए। इसके बाद आफरा अस्पताल आ जाती है और उसे इस काम को पूरा करने के लिए बोलती है। सुल्तान दर्द के बाद भी इस प्रतियोगिता को जीत जाता है और सुल्तान और आफरा फिर से एक हो जाते हैं। इसके बाद सुल्तान अपने इनाम के पैसों से एक ब्लड-बैंक बनाता है। इसके कुछ वर्षों के बाद आफरा एक बच्ची को जन्म देती है।

कलाकार

निर्माण

विकास

इस परियोजना का खुलासा जून 2015 को यूट्यूब पर किया गया था। इसमें सलमान खान हरियाणा के एक पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं।

संगीत

सुल्तान
चित्र:Sultan Cover 2016.jpg
गाने विशाल–शेखर द्वारा
जारी 31 मई 2016 (2016-05-31)
रिकॉर्डिंग यश राज फ़िल्म्स ,मुम्बई
संगीत शैली फ़िल्मी गाने
लंबाई ३९:१०
भाषा हिन्दी
लेबल यश राज फ़िल्म्स म्यूजिक
निर्माता आदित्य चोपड़ा
विशाल–शेखर कालक्रम

फेन
(२०१६)
सुल्तान
(२०१६)
बैंजो
(२०१६)

सुल्तान फ़िल्म के संगीत की रचना विशाल–शेखर जबकि बोल इर्षद कमील के है । गानों का एल्बम ३१ मई २०१६ को प्रदर्शित किया था ।[3]

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."बेबी को बास पसन्द है"विशाल दादलानी, शलमाली खोलगड़े, इशिता, बादशाह०४:१३
2."जग घूमेया"राहत फ़तेह अली ख़ान ,सलमान ख़ान०४:४१
3."४४० वॉल्ट"मीका सिंह०४:२८
4."सुल्तान"सुखविंद्र सिंह ,शादाब फरीदी०४:४०
5."सच्ची मुच्ची"मोहित चौहान, हर्षदीप कौर०३:५९
6."बुल्लैया"अंगराज महंता०५:५७
7."टुक टुक"नूरण सिस्टर्स, विशाल दादलानी०४:१२
8."जग घूमेया (औरत)"नेहा भासिन०४:४१
9."राइज़ ऑफ़ सुल्तान"विशाल–शेखर०२:४६
कुल अवधि:39:10

सन्दर्भ

  1. "Stellar Debuts For Salman Khan And Anushka Sharma's 'Sultan'". Forbes. 6 July 2016. अभिगमन तिथि 7 July 2016.
  2. "Box Office: Worldwide Collections and Day wise breakup of Sultan". Bollywood Hungama. 7 July 2016. अभिगमन तिथि 7 July 2016.
  3. "Sultan (Original Motion Picture Soundtrack) by Vishal-Shekhar on iTunes". iTunes Store. 1 June 2016. अभिगमन तिथि 31 May 2016.

बाहरी कड़ियाँ