"शीला दीक्षित": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वर्तनी
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
No edit summary
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 26: पंक्ति 26:
| source =
| source =
}}
}}
'''श्रीमती शीला दीक्षित''' [[भारत]] के [[केरल]] राज्य की पूर्व राज्यपाल हैं।<ref name="nbt-4mar14">{{cite web | url= http://hindi.economictimes.indiatimes.com/delhi/politics/Former-Delhi-chief-minister-Sheila-Dikshit-is-new-governor-of-Kerala/articleshow/31422363.cms| title= शीला दीक्षित को केरल का राज्यपाल बनाया गया| publisher = नवभारत टाईम्स| date= 4 मार्च 2014| accessdate= 5 मार्च 2014}}</ref><ref name="pib-5mar14"> {{cite web | url = http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=27331 | title=राज्‍यपालों की नियुक्ति | publisher = पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार | date= 5 मार्च 2014| accessdate= 5 मार्च 2014}}</ref> केरल के राज्‍यपाल श्री [[निखिल कुमार]] के त्‍यागपत्र देने के पश्चात् उनकी नियुक्ति इस पद पर की गई थी। इससे पूर्व वे [[राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र]] [[दिल्ली]] राज्य की [[मुख्य मंत्री]] रह चुकी हैं। वे देश की पहली ऐसी महिला मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने लगातार तीन बार मुख्यमंत्री पद संभाला। इनको [[17 दिसंबर]],[[2008]] में लगातार तीसरी बार [[दिल्ली]] [[विधान सभा]] के लिये चुना गया था। 2013 में हुए विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। वे दिल्ली की दूसरी महिला [[मुख्य मंत्री]] थीं।
'''श्रीमती शीला दीक्षित''' [[भारत]] के [[केरल]] राज्य की पूर्व राज्यपाल हैं।<ref name="nbt-4mar14">{{cite web | url= http://hindi.economictimes.indiatimes.com/delhi/politics/Former-Delhi-chief-minister-Sheila-Dikshit-is-new-governor-of-Kerala/articleshow/31422363.cms| title= शीला दीक्षित को केरल का राज्यपाल बनाया गया| publisher = नवभारत टाईम्स| date= 4 मार्च 2014| accessdate= 5 मार्च 2014}}</ref><ref name="pib-5mar14"> {{cite web | url = http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=27331 | title=राज्‍यपालों की नियुक्ति | publisher = पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार | date= 5 मार्च 2014| accessdate= 5 मार्च 2014}}</ref> केरल के राज्‍यपाल श्री [[निखिल कुमार]] के त्‍यागपत्र देने के पश्चात् उनकी नियुक्ति इस पद पर की गई थी। इससे पूर्व वे [[राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र]] [[दिल्ली]] राज्य की [[मुख्य मंत्री]] रह चुकी हैं। वे देश की पहली ऐसी महिला मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने लगातार तीन बार मुख्यमंत्री पद संभाला। इनको [[17 दिसंबर]],[[2008]] में लगातार तीसरी बार [[दिल्ली]] [[विधान सभा]] के लिये चुना गया था। 2013 में हुए विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। वे दिल्ली की दूसरी महिला [[मुख्य मंत्री]] थीं।2017 के उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव मे कांगेस पार्टी की मुख्यमंत्री पद लिये उम्मीदवार घोषित की गई है।


== अनुभव ==
== अनुभव ==

14:45, 15 जुलाई 2016 का अवतरण

शीला दीक्षित

राज्यपाल, केरल
कार्यकाल
11 मार्च 2014 - 25 अगस्त 2014
पूर्व अधिकारी निखिल कुमार

मुख्यमंत्री, दिल्ली
कार्यकाल
1998-2013
पूर्व अधिकारी श्रीमती सुषमा स्वराज
उत्तराधिकारी अरविंद केजरीवाल

जन्म 31 मार्च 19398
राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीवन संगी श्री विनोद दीक्षित, भारतीय प्रशासनिक अधिकारी
संतान 2
आवास दिल्ली
As of [[5 मार्च]], [[2014]]

श्रीमती शीला दीक्षित भारत के केरल राज्य की पूर्व राज्यपाल हैं।[1][2] केरल के राज्‍यपाल श्री निखिल कुमार के त्‍यागपत्र देने के पश्चात् उनकी नियुक्ति इस पद पर की गई थी। इससे पूर्व वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली राज्य की मुख्य मंत्री रह चुकी हैं। वे देश की पहली ऐसी महिला मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने लगातार तीन बार मुख्यमंत्री पद संभाला। इनको 17 दिसंबर,2008 में लगातार तीसरी बार दिल्ली विधान सभा के लिये चुना गया था। 2013 में हुए विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। वे दिल्ली की दूसरी महिला मुख्य मंत्री थीं।2017 के उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव मे कांगेस पार्टी की मुख्यमंत्री पद लिये उम्मीदवार घोषित की गई है।

अनुभव

इन्हें राजनीति में प्रशासन व संसदीय कार्यों का अच्छा अनुभव है। इन्होंने केन्द्रीय सरकार में १९८६ से १९८९ तक मंत्री पद भी ग्रहण किया था। पहले ये, संसदीय कार्यों की राज्य मंत्री रहीं, तथा बाद में, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री रहीं। १९८४ - ८९ में इन्होंने उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। संसद सदस्य के कार्यकाल में, इन्होंने लोक सभा की एस्टीमेट्स समिति के साथ कार्य किया। इन्होंने भारतीय स्वतंत्रता की चालीसवीं वर्षगांठ की कार्यान्वयन समिति की अध्यक्षता भी की थी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्ष के पद पर, १९९८ में कांग्रेस को दिल्ली में, अभूतपूर्व विजय दिलायी। २००८ मे हुये विधान सभा चुनावों मे शीला दीक्षित के नेतृत्व मे कांग्रेस ने ७० मे से ४३ सीटें जीतीं।

जीवन

श्रीमती शीला दीक्षित का जन्म ३१ मार्च,१९३८ को हुआ था। इन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली के कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से ली। बाद में स्नातक और कला स्नातकोत्तर की शिक्षा मिरांडा हाउस कालेज से ली। इनका विवाह प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पूर्व राज्यपाल व केन्द्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री रहे, श्री उमा शंकर दीक्षित के परिवार में हुआ। इनके पति स्व. श्री विनोद दीक्षित भारतीय प्रशासनिक सेवा के सदस्य रहे थे। इनके दो संतानें हैं, एक पुत्र व एक पुत्री।

योगदान

शीला दीक्षित विवेकानंद स्लम कालोनी,दिल्ली में भाषण देते हुए

इन्होंने महिला उत्थन के लिये अथक प्रयास किये हैं। इनका महिलाओं को समाज में बराबरी का स्तर दिलाने के अभियानों में अच्छा नेतृत्व रहा है। इन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ की महिला स्तर समिति में भारत का प्रतिनिधित्व भी पांच वर्षों (1984 - 89) तक किया। इन्होंने उत्तर प्रदेश में अपने 82 साथियों के साथ अगस्त 1990 में 23 दिनों की जेल यात्रा की थी, जब वे महिलाओं पर समाज के अत्याचारों के विरोध में उठ खड़ी हुईं थी, तब उन्होने प्रदर्शन भी किये थे। इससे भड़के हुए लाखों राज्य के नागरिक इस अभियान से जुड़े, व जेलें भरीं। 1970 में, वे यंग विमन्स असोसियेशन की अध्यक्षा भी रहीं, जिसके दौरान, इन्होंने दिल्ली में दो बड़े महिला छात्रावास खुलवाये। यह इंदिरा गाँधी स्मारक ट्रस्ट की सचिव भी हैं। इस ट्रस्ट ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बनाया है। यही ट्रस्ट शांति, निशस्त्रीकरण एवं विकस के लिये इंदिरा गाँधी पुरस्कार देता है, व विश्वव्यापी विषयों पर सम्मेलन आयोजित करता है। इनके संरक्षण में ही, इस ट्रस्ट ने एक पर्यावरण केन्द्र भी खोला है।

रुचि

श्रीमती दीक्षित, हस्तकला व ग्रामीण कलाकारों व कारीगरों के उत्थान में विशेष रुचि लेतीं हैं। ग्रामीण रंगशाला व नाट्यशालाओं का विकास, इनका विशेष कार्य रहा है। 1978 से 1984 के बीच, कपड़ा निर्यातकर्ता संघ (गार्मेंट्स एक्स्पोर्टर्स एसोसियेशन) के कार्यपालक सचिव पद पर, इन्होंने तैयार कपड़ा निर्यात को एक ऊंचे स्तर पर पहुंचाया है। ये धर्म-निर्पेक्षता पर सदा अडिग रहीं हैं। सदा ही सांप्रदायिक ताकतों का प्रत्येक स्तर से विरोध किया है। इनका मानना है, कि भारत में यदि जनतंत्र को जीवित रखना है, सही व्यवहार व सत्यता के मानदंडों का पालन करना जीवन का एक अभिन्न अंग होना चाहिये।साँचा:Citetion needed


सन्दर्भ

  1. "शीला दीक्षित को केरल का राज्यपाल बनाया गया". नवभारत टाईम्स. 4 मार्च 2014. अभिगमन तिथि 5 मार्च 2014.
  2. "राज्‍यपालों की नियुक्ति". पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार. 5 मार्च 2014. अभिगमन तिथि 5 मार्च 2014.
पूर्वाधिकारी
निखिल कुमार
केरल की राज्यपाल
2014-वर्तमान
उत्तराधिकारी
पी सतशिवम
पूर्वाधिकारी
सुषमा स्वराज
दिल्ली के मुख्य मंत्री
1998–2013
उत्तराधिकारी
अरविंद केजरीवाल