"सदस्य वार्ता:चंद्र शेखर": अवतरणों में अंतर

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 136: पंक्ति 136:
|style="vertical-align: middle; padding: 3px;" | मै ने "मसीह उध्दारक" नामक पेज "विश्व के सात नये आश्चर्य" पेज के लिये बनाया था जहा पर इसका पेज नही बना था| अगर ये पेज "क्राइस्ट द रीडीमर" नाम से बना हुआ है तो उसे "विश्व के सात नये आश्चर्य "नामक पेज से जोड़ने की कृपा करे | मसीह उध्दारक को आप बेझिझक हटा सकते है [[सदस्य:शशि शेखर शुक्ला|शशि शेखर शुक्ला]] ([[सदस्य वार्ता:शशि शेखर शुक्ला|वार्ता]]) 11:14, 9 जुलाई 2015 (UTC)
|style="vertical-align: middle; padding: 3px;" | मै ने "मसीह उध्दारक" नामक पेज "विश्व के सात नये आश्चर्य" पेज के लिये बनाया था जहा पर इसका पेज नही बना था| अगर ये पेज "क्राइस्ट द रीडीमर" नाम से बना हुआ है तो उसे "विश्व के सात नये आश्चर्य "नामक पेज से जोड़ने की कृपा करे | मसीह उध्दारक को आप बेझिझक हटा सकते है [[सदस्य:शशि शेखर शुक्ला|शशि शेखर शुक्ला]] ([[सदस्य वार्ता:शशि शेखर शुक्ला|वार्ता]]) 11:14, 9 जुलाई 2015 (UTC)
|}
|}

सर नमस्कार मे चाहता हूं कि रहट पर लेख लिखे। [[सदस्य:Lokendra bundela|Lokendra bundela]] ([[सदस्य वार्ता:Lokendra bundela|वार्ता]]) 14:52, 9 जुलाई 2016 (UTC)


== "क्या आप जानते हैं" में आपका लेख ==
== "क्या आप जानते हैं" में आपका लेख ==

14:52, 9 जुलाई 2016 का अवतरण

स्वागत!  नमस्कार चंद्र शेखर जी! आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 07:23, 9 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

अरब स्प्रिङ्ग पृष्ठ को शीघ्र हटाने का नामांकन

नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ अरब स्प्रिङ्ग को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।

अनावश्यक रूप से अनुप्रेषित कड़ी और नाम

यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।

यदि यह पृष्ठ हटा दिया गया है, तो आप चौपाल पर इस पृष्ठ को अपने सदस्य उप-पृष्ठ में डलवाने, अथवा इसकी सामग्री ई-मेल द्वारा प्राप्त करने हेतु अनुरोध कर सकते हैं।मुज़म्मिल (वार्ता) 15:35, 26 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]

आपके लिए कॉफ़ी का कप!

आपका योगदान सराहनीय हैं। कृपया इसे जारी रखें। कभी किसी प्रकार की कोई सहायता चाहें तो अवश्य कहें।

-- मनोज खुराना 14:33, 7 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]

धन्यवाद मनोज जी, इस अतुलनीय ज्ञानकोश पर मेरा योगदान जारी रहेगा। काश यहाँ चैट की सुविधा होती तो हम ज्यादा सुविधा से दुसरे सदस्यों से वार्तालाप कर पाते।
खैर मैंने राम प्रसाद 'बिस्मिल' को श्रेष्ठ लेख के लिये निर्वाचित किया है। कृप्या आप भी निर्वाचित लेख उम्मीद्वार पर जाएँ और इस लेख के बारे में अपने विचार रखें व निर्वाचन में मदद करें।
आपका साथी

शेखर 05:33, 8 अप्रैल 2015 (UTC)

आपके लिये एक सम्मान

निरंतर गतिशील बार्नस्टार
आपके 2015 नेपाल भूकम्प लेख में सम्पादनों को देखते हुए यह बार्नस्टार दे रहा हूँ। आशा करता हूँ आप अपने रचनात्मक योगदान भविष्य में भी जारी रखोगे। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:58, 26 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]
  • धन्यवाद संजीव कुमार जी, बहुत आनन्द आता है मुझे इस कार्य में, लगा रहुँगा इस ज्ञानप्रसार के कार्य में और हिंदी विकिपीडिया को समृद्ध करने में।

अन्य भाषा के सन्दर्भ जोड़ते समय

नमस्ते चंद्र शेखर जी, यदि आप किसी लेख में अन्य भाषा के सन्दर्भ जोड़ते हैं तो कृपया title नामक प्राचल में वो ही शीर्षक लिखें जो लेख में दिया गया है। शीर्षक का हिन्दी अनुवाद trans_title नामक प्राचल में लिखें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 06:25, 27 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]

  • जी समझा।

आपके लिये जलेबी

चंद्रशेखर जी, आप अच्छा योगदान कर रहे हैं। कृपया अपने बनाए पृष्ठों को "क्या आप जानते हैं" अथवा "आज का आलेख" आदि के लिए नामाँकित करते रहें। इससे पाठक आपके योगदानों को मुखपृष्ठ पर देख सकेंगे।

-- मनोज खुराना 06:21, 28 मई 2015 (UTC)[उत्तर दें]

@Manojkhurana: बिल्कुल मनोज जी करता रहूँगा, राम प्रसाद 'बिस्मिल' को तो श्रेष्ठ लेख के लिये भी नामाँकित किया हूँ। साइना नेहवाल को भी क्या आप जानते हैं में करूंगा क्युंकि वो एक महीने में ३ बार शीर्ष वरीयता पाने वाली पहली महिला खिलाडी हैं। वैसे फिलहाल मैं en:Azad Kashmir नामक अंग्रेजी लेख में एक सत्य लिखने का प्रयास कर रहा हूँ जिसे कुछ लोग नहीं होने दे रहे हैं, वहाँ एक बहस चल रही है कि कश्मीर विवादित क्षेत्र है या नहीं। मेरा कहना है विवादित है, जैसा की सब जानते हैं लेकिन कुछ लोग यह बात आलेख में नहीं लिखने दे रहे हैं। आप भी देखिये एक बार और वहाँ अपने विचार व्यक्त करिये। चंद्र शेखर_Shekhar 09:48, 28 मई 2015 (UTC)[उत्तर दें]

मैंने उक्त पृष्ठ देखा है लेकिन अंग्रेजी विकि का माहौल यहाँ से अलग है। मुझे नहीं लगता कि हम वहाँ सफल नहीं हो पाएंगे। en:Genda Lal Dixit पर चर्चा देखें। --मनोज खुराना 10:09, 28 मई 2015 (UTC)[उत्तर दें]
@Manojkhurana: जी, आप भी प्रबंधक समूह में है, मैने मुखपृष्ठ के "क्या आप जानते हैं" अनुभाग के लिए एक वाक्य और लेख सुझाया था जिसमें संजीव जी द्वारा दिए गये फीडबैक के हिसाब से सुधार भी कर दिए थे और सबको सूचित कर दिया था। शायद वो छुट्टी पर हैं या क्या हुआ मैं नही जानता, कुछ दिनों से उनका कोई संदेश नही आया। निवेदन है कि क्या आप एक बार उक्त नामांकन को देख कर उसे मुखपृष्ठ पर जगह दें। शमिताभ के रिलीज़ होने के बाद से ही कोई नई जानकारी पाठकों को उपलब्ध नहीं हुई है जबकि विकिपीडिया पर काफ़ी कुछ एसा है जो लोगों को सामने दिखना चाहिए।चंद्र शेखर/Shekhar 05:58, 6 जुलाई 2015 (UTC)[उत्तर दें]
चंद्र शेखर जी, मैं भी लगभग अनुपस्थित सा ही चल रहा हूँ, आपका संदेश पढ़कर मैंने वह हुक देखा। जहाँ तक मैंने पढ़ा है प्रकाश पादुकोन भी रैंक १ हासिल कर चुके हैं। खेलों के मामले में मेरा ज्ञान सीमित है। अतः एक बार चैक करके बताएँ। एसे में हुक में प्रथम महिला खिलाड़ी लिखना ठीक रहेगा। जैसे ही आप इसे फाइनल कर लें, आप मुझे मेल कर सकते हैं। --मनोज खुराना 08:26, 6 जुलाई 2015 (UTC)[उत्तर दें]
इसके अतिरिक्त भी जो कुछ भी आपको लगता है कि मुखपृष्ठ पर आना चाहिए, बेझिझक नामाँकित करें। --मनोज खुराना 08:29, 6 जुलाई 2015 (UTC)[उत्तर दें]

आपके लिये बर्फ़ी

बधाई हो।

आप "टॉप-१०० " समूह में शामिल हो गए हैं।

-- मनोज खुराना 15:52, 9 जून 2015 (UTC)[उत्तर दें]

धन्यवाद सर जी! :) चंद्र शेखर/Shekhar 14:10, 11 जून 2015 (UTC)[उत्तर दें]

लेख अनुवाद

मैं आपके वार्ता पृष्ठ पर मेरे द्वारा अनुवाद किये जा रहे पेजों में से एक को जोड़ता रहूँगा। आप भी यहाँ आपके द्वारा चुना गया कोई एक लेख जोड़ सकते हैं और उस पेज का कार्य हो जाने के बाद मैं या आप उस पेज के आगे पूर्ण हुआ (YesY पूर्ण हुआ) का निशान लगा देंगे।--  चक्रपाणी  📝  12:40, 9 जून 2015 (UTC)[उत्तर दें]

आज 09-06-2015 का लेख

  1. बाजीराव मस्तानी (फ़िल्म)YesY पूर्ण हुआ

आज 10-06-2015 का लेख

  1. एबीसीडी 2YesY पूर्ण हुआ

आज 11-06-2015 का लेख

  1. मिस टनकपुर हाज़िर होYesY पूर्ण हुआ

आज 12-06-2015 का लेख

  1. क्या कूल हैं हम 3 YesY पूर्ण हुआ

आज 13-06-2015 का लेख

  1. एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरीYesY पूर्ण हुआ
  2. लॉरेन गॉटलिबYesY पूर्ण हुआ

आज 14-06-2015 का लेख

  1. ब्रदर्स (2015 फ़िल्म)YesY पूर्ण हुआ
  2. कट्टी बट्टीYesY पूर्ण हुआ
  3. गुड्डु रंगीलाYesY पूर्ण हुआ

आज 15-06-2015 का लेख

  1. तमाशा (2015 फ़िल्म)YesY पूर्ण हुआ
  2. जज़्बाYesY पूर्ण हुआ

17 जून 2015 का लेख

  1. वेलकम बैक (फ़िल्म)YesY पूर्ण हुआ

19 जून 2015

  1. फैंटम (2015 फिल्म) YesY पूर्ण हुआ चंद्र शेखर/Shekhar 11:43, 19 जून 2015 (UTC)[उत्तर दें]

20 जून 2015

  1. इश्क़ क्लिकYesY पूर्ण हुआ
  2. ऑल इज़ वैल (फ़िल्म)YesY पूर्ण हुआ

21 जून 2015

  1. ओ माय गॉड (फिल्म)

हिरन गाओं फीरोजाबाद का भी विकिपीडिया भी बना दो सर तोताराम सनाढय की जन्म स्थली भी हे प्रतिचा में प्रशांत तिवारी सामाजिक एवम् ग्रामीण विकाश कार्यकर्त्ता हिरन गाओं

हिरन गाँव विकी को अंग्रेजी में अनुबाद कर दो सर Prashanttiwari123 (वार्ता) 13:49, 31 जनवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

खेल प्रवेशद्वार

चंद्रशेखर जी, मैं खेल प्रवेशद्वार बनाने का प्रयास कर रहा हूँ किंतु कुछ समय से समय नहीं दे पा रहा हूँ। कृपया इसे देखें और अपने विचारों व प्रयासों से सहयोग देकर अनुगृहीत करें। सत्यम जी ने वि:समाज मुखपृष्ठ बनाया था, उसे ही परिवर्तित करके मैं खेल प्रवेशद्वार बनाने का प्रयास कर रहा हूँ। संजीव जी ने प्रवेशद्वार:विज्ञान बनाया है और सत्यम जी व मैंने प्रवेशद्वार:भूगोल में थोड़ा विस्तार किया है। इन सबका अध्ययन करके आप भी खेल प्रवेशद्वार के लिए सुझाव दे सकते हैं अथवा स्वयं सहयोग कर सकते हैं। प्रतीक्षा में।-- सदस्य:Manojkhurana/sandboxportal--मनोज खुराना 08:36, 6 जुलाई 2015 (UTC)[उत्तर दें]

मनोज जी, मैंने आपका प्रयोग पृष्ठ देखा, यह वाकई अच्छी शुरुआत है, मैंने थोडे बदलाव किए। वि:समाज मुखपृष्ठ पर विस्तृत विषयों से सम्बन्धित जानकारी है, इसलिए यहाँ फॉर्मेट सही नहीं बन पा रहा है। मेरे ख्याल से हम वहाँ निर्वाचित चित्र, खेल समाचार, क्या आप जानते हैं जैसे अनुभाग जोड सकते हैं। सत्यम जी अपने प्रयोगपृष्ठ पर भूगोल पर एक बहुत ही बढिया प्रवेशद्वार बना रहे हैं, हम खेल का भी कुछ इसी तरह से कर सक्ते हैं। मैं इस आधार पर बनाने की कोशिश करता हूँ और आपको बताता हूँ। -- चंद्र शेखर/Shekhar 14:44, 10 जुलाई 2015 (UTC)[उत्तर दें]
नमस्कार शेखर भाई! हम भी मनोज जी के ही आह्वान पे इस काम में कूदे हैं। और निर्माणाधीन भूगोल के प्रवेशद्वार में काफ़ी मदद संजीव जी के बनाये प्रवेशद्वार:विज्ञान से ली जा रही है। वास्ताव में मनोज जी ने मुझसे खेल का ही प्रवेशद्वार बनाने को कहा था, भूगोल तो मैं अपनी ट्रेनिंग के तौर पर बना रहा हूँ क्योंकि मुझसे भी ये बक्से सँभालते नहीं बनते थे, इधर-उधर से उड़ा के लाता हूँ और उनमें सामग्री भर देता हूँ। पहले अपने सदस्य पन्ने पे प्रयोग किया, अब भूगोल पे कर रहा हूँ।
आप खेल के प्रवेशद्वार पर कार्य शुरू कर सकते हैं, मैं भी भूगोल को पूरा करने के बाद उसी में जुटूंगा। "खेल समाचार" जैसे मुद्दों पर मनोज जी की एक चिंता है की इन्हें अपडेट कौन करेगा? अतः वे ऐसी चीजों से परहेज करने को कहते हैं, फिर भी मैंने भूगोल वाले प्रवेशद्वार में कुछ लगातार अपडेट करने वाली चीजें डाल दीं हैं कि जब तक मैं सक्रिय रहूँगा इन्हें अपडेट करूँगा, बाद-की-बाद-में देखेंगे। मैं यह तो नहीं कह सकता कि कोई समस्या हो तो मुझसे पूछ सकते हैं, क्योंकि मैं खुद ही सीख रहा हूँ, पर आपके साथ मिलकर काम करने में मजा आयेगा। :) --त्यम् मिश्र बातचीत 15:03, 10 जुलाई 2015 (UTC)[उत्तर दें]
@Manojkhurana और सत्यम् मिश्र: जी, यह देखिए मैंने इस विषय पर कार्य करते हुए बैडमिंटन का प्रवेशद्वार बना दिया है। जल्द ही खेल का भी बन जायेगा। चंद्र शेखर/Shekhar 06:57, 25 सितंबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]
चंद्रशेखर जी नमस्कार। बैडमिंटन प्रवेशद्वार देखकर तो मज़ा ही आ गया। इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं। खेल के साथ ही मुझे लगता है कि क्रिकेट के प्रवेशद्वार को भी प्राथमिकता देनी चाहिए क्योंकि मुझे लगता है कि क्रिकेट की लोकप्रियता के कारण नए सदस्य विकिपीडिया से जुड़ सकते हैं। --मनोज खुराना 07:28, 25 सितंबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]
बिल्कुल @Manojkhurana: जी, क्रिकेट का भी बनाएँगे। नए सदस्यों को जोडनेका एक तरीका है हिंदी के लेखों को फेसबुक, ट्विटर पर साझा करना। अगर यहाँ लेखों में कोई शेयर बटन हो तो यह बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। --चंद्र शेखर/Shekhar 03:10, 29 सितंबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार और सत्यम् मिश्र:- आप लोग काफी तकनीकी जानकारी रखते हैं। मुझे शेखर जी का उपरोक्त सुझाव बहुत अच्छा लगा, कृपया देखें कि क्या इस दिशा में कोई कार्य किया जा सकता है क्या? --मनोज खुराना 08:27, 29 सितंबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]
@Manojkhurana और चंद्र शेखर: जी, ऐसा सुझाव पहले Sfic जी ने चौपाल पर दिया था और उस समय मैंने इस पर खोजबीन की थी। तकनीकी अड़चन नहीं है, थोड़ा समय लगेगा, पर मैं जीमेल, फेसबुक और ट्विटर के लिये इसे लागू कर सकता हूँ अगर इस बारे में आम सहमति हो। परन्तु इस खोजबीन के दौरान मुझे कुछ कड़ियाँ ऐसी भी मिलीं (फिलहाल दुबारा खोजना पड़ेगा ) जहाँ इसके औचित्य और तटस्थता पर सवाल किये गये थे! उदाहरण के लिये केवल फेसबुक और ट्विटर पर शेयर की सुविधा रखना बाकी ऐसी सोशल साइट्स के साथ भेदभाव है ( और सारी हम रख नहीं सकते), शायद इसीलिए यह अंग्रेजी विकि पर नहीं है! मुझे यह एक उलझनपूर्ण कार्य लगा इसलिए मैंने बहुत रूचि नहीं ली! --त्यम् मिश्र बातचीत 08:51, 29 सितंबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]
@Manojkhurana और सत्यम् मिश्र: जी, हाँ मुझे याद आ रहा है उन्होंने यह चर्चा शुरु की थी। आम सहमति तो है ही, वहाँ पे भी बहुत से लोगों ने इसका समर्थन किया था। और शयद ही कोई विकिपीडिया को प्रचारित करने के तरीकों को लगाने से मना करे। बाकि जहाँ तक बात सोशल साइट्स के साथ भेदभाव की है तो आप कोई रंगभेद या जातिभेद नहीं कर रहे, प्रचार वहीं किया जता है जहाँ ज्यादा लोगों के मिलने की संभावना हो। जो साइट ज्यादा लोकप्रिय है उसे ही तो हम चुनेंगे ना, ऐसे तो दुनिया में हज़ारों वेबसाइटें होंगी तो हम सब पर थोडे ही लेख साझा कर पाएगें और ऐसा करने का कोई मतलब भी नहीं होगा। इसलिये आप बिना वजह इन बातों में ना पडें जो आपको कोई अच्छा कार्य करने से रोकती हों, अगर आप ऐसी किसी तकनीक को जान्ते हैं जिससे गूगल, फेसबुक और ट्विटर सरीखी अति लोकप्रिय वेबसाइटों पर विकिलेखों को साझा किया जा सके तो इसे अविलंब कर दें। अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सके तो हिंदी विकिपीडिया को इससे बडा योगदान हमारे लिए शायद ही कुछ हो। चंद्र शेखर/Shekhar 10:36, 29 सितंबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार, सत्यम् मिश्र, और चंद्र शेखर: - मैं चंद्रशेखर जी से पूर्णतया सहमत हूँ। जीमेल, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर करने की सुविधा यदि आप दे सकते हैं तो बिना देर किए इसे लागू कर दीजिये। --मनोज खुराना 12:43, 29 सितंबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]
@Manojkhurana और चंद्र शेखर: यहाँ मेटा पर इन तर्कों की एक सूची संछेप में दी है। आपलोग चाहें तो और खोज करें। तमिल और नेपाली विकि जैसी कुछ विकिपीडियाओं पर जीमेल, फेसबुक और ट्विटर (तीन) के लिये एक गैजेट काम करता है, उसे हम हिन्दी के लिये सुधार कर उपयोग कर सकते हैं। हालाँकि इसे मैंने नेपाली विकि पर देखा था और उसका जीमेल का बटन मेरे कंप्यूटर से नहीं काम करता पर मोबाईल पर ठीक काम करता है (वजह मुझे नहीं पता)। देखने से मेरा मतलब बस क्लिक करके देखा था, सच में कुछ शेयर नहीं किया था; आप लोग एक बार तीनों से शेयर करके देखें और बताएं। "अविलंब" वाले के बारे में मनोज जी आप जानते ही हैं, मैं औपचारिक तरीकों में ज्यादा विश्वास रखता हूँ (और आप खफ़ा होते हैं मेरी इस हरकत पे) :) ;) मेरा मतलब है कि अगर मान लीजिए कोई कुछ पूछ ही बैठा तो क्या उसे इस वार्ता का हवाला देना ठीक रहेगा कि हमलोग खेल प्रवेशद्वार पर बात करते करते इस नतीजे पर पहुँचे कि इसे लागू कर दिया जाय और मैंने कर दिया। मुझे पूरा यकीन है कि चौपाल पर कोई विरोध नहीं करेगा अतः नेपाली विकि का कोई लेख तीनों माध्यमों में शेयर करके जाँचें और अविलंब चौपाल पर प्रस्ताव लिख दें (ताकि थोड़ा समय मुझे इस गैजेट के साथ ट्रायल एंड एरर टाइप के कार्य करने का भी मिल सके ;) --त्यम् मिश्र बातचीत 13:26, 29 सितंबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

sir

धन्यवाद Gourav Mehla Jaat (वार्ता) 08:14, 9 जुलाई 2015 (UTC)[उत्तर दें]

वार्ता

वार्ता
मै ने "मसीह उध्दारक" नामक पेज "विश्व के सात नये आश्चर्य" पेज के लिये बनाया था जहा पर इसका पेज नही बना था| अगर ये पेज "क्राइस्ट द रीडीमर" नाम से बना हुआ है तो उसे "विश्व के सात नये आश्चर्य "नामक पेज से जोड़ने की कृपा करे | मसीह उध्दारक को आप बेझिझक हटा सकते है शशि शेखर शुक्ला (वार्ता) 11:14, 9 जुलाई 2015 (UTC)[उत्तर दें]

सर नमस्कार मे चाहता हूं कि रहट पर लेख लिखे। Lokendra bundela (वार्ता) 14:52, 9 जुलाई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

"क्या आप जानते हैं" में आपका लेख

Updated DYK query आपके द्वारा सुझाए गए लेख साइना नेहवाल के तथ्य को क्या आप जानते हैं? मे 9 जुलाई, 2015 को प्रदर्शित किया गया। अगर आपको हाल मे बदले गए किसी लेख से कोई रोचक तथ्य पता है तो कृपया उसे "क्या आप जानते हैं?" संवाद पृष्ठ पर सुझाएँ।

☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:25, 9 जुलाई 2015 (UTC)[उत्तर दें]

धन्यवाद @संजीव कुमार: जी, यह वाकई उत्साहवर्धक है, मैं अवश्य नई जानकारियाँ सुझाउँगा। आजकल ग्रीस का अर्थिक संकट फैला हुआ है, उस पर काम कर के उसे भी सुझाएँगे। चंद्र शेखर/Shekhar 06:59, 10 जुलाई 2015 (UTC)[उत्तर दें]

ओके सर

अभी एक्सम्हें बिजी हूँ। बीएस जल्द ही करूंगा Gourav Mehla Jaat (वार्ता) 17:48, 11 जुलाई 2015 (UTC)[उत्तर दें]

ok sir

Aअभी एग्जाम चल रहे हैं इसलिए बिजी हूँ जल्द ही करूँगा Gourav Mehla Jaat (वार्ता) 17:49, 11 जुलाई 2015 (UTC)[उत्तर दें]

सुधालेख

नमस्ते चंद्र शेखर जी, आपके द्वारा सुझाया गया लेख लेबर पार्टी इस सप्ताह का सुधा लेख चुना गया है! इस लेख के विस्तार में अपना अमूल्य योगदान करें! --त्यम् मिश्र बातचीत 07:54, 15 जुलाई 2015 (UTC)[उत्तर दें]

शेखर जी नमस्कार! इसे "साँचा:" नामस्थान में बनायें "विकिपीडिया:" में नहीं, जैसे {{विकिपरियोजना भूगोल सदस्य}} है! --त्यम् मिश्र बातचीत 14:15, 18 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]

अच्छा जी, ठीक है, फिर आप यह पृष्ठ हटा दें। मैं इसे साँचा में बना देता हूँ। --चंद्र शेखर/Shekhar 14:17, 18 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]
हटा दिया है! विकिपीडिया:विकिपरियोजना ब्रिटिश राजशाही/Sidebar भी साँचा ही बनेगा, {{विकिपरियोजना ब्रिटिश राजशाही साइडबार}} नाम से बना सकते हैं! --त्यम् मिश्र बातचीत 14:54, 18 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]

विकिपीडिया:विकिपरियोजना चीनी राजतंत्र

जी मुझे ख़ुशी होगी विकिपीडिया:विकिपरियोजना चीनी राजतंत्र से जुड़कर| इस इस परियोजना से कैसे जुड़ सकता हु? कृपया करके बताये|--Chuniyana (वार्ता) 09:12, 21 अगस्त 2015 (UTC)Chuniyana[उत्तर दें]

@Chuniyana: जी, आप अपने सदस्य पृष्ठ पर सदस्यता चिप्पी लगा दें, साँचा परियोजना पृष्ठ पर दिया हुआ है। फिर आप परियोजना पृष्ठ के सदस्य अनुभाग में जाकर अपने हस्ताक्षर कर दें। इस तरह से आप परियोजना में शामिल हो जायेंगे।

परियोजना का मुख्य मकसद चीनी राजवंशों से जुडे लेखों को एक छतरी के नीचे लाना है, ताकि उनका रख रखाव, सुधार व निर्माण सुव्यवस्थित ढंग से हो सके। लेख इधर उधर खो ना जायें, इसलिये उनको एक दूसरे से जोडा जाये व उन सभी विकिपीडिया सदस्यों को इकठ्ठा किया जाये जो चीन के राजाओं व साम्राज्यों से सम्बन्धित लेख बनाने में रूचि रखते हैं। ऐसे सब मिलकर काम करेंगे, तो लेख भी जल्दी पूरे होंगे और एक व्यक्ति को नीरसता नहीं आएगी। --चंद्र शेखर/Shekhar 09:27, 21 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]

मी ऐट दी ज़ू

@चन्द्र शेखर जी आपने मेरे द्वारा निर्मित पेज मी ऐट दी ज़ू पेज में फोर्मेट को सही किया इसके लिए मै आपका आभारी हू, लेकिन क्या मैं आपके द्वारा इस पेज में से हटाई गई कुछ वाक्यों का कारण जान सकता हू? राज चौहान वार्तालाप 12:17, 23 सितंबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

राज जी, कृप्या बताएँ अगर मैंने किसी जरूरी सूचना वाले कौन से वाक्य हटाए हैं? जहाँ तक मुझे याद है मैंने लेख के स्त्रोत से सिर्फ <div> से शुरु हो रहे व </div> पर खत्म हो रहे वाक्यों को हटाया है। एचटीएमएल में ये कूट शब्द वेबपेज़ में फॉर्मैट परिभाषित करने के लिये किये जाते हैं। इसलिये मैंने इन्हें हटा दिया क्योंकि इनकी ही वजह से इस लेख में जरूरत से ज्यादा रिक्त स्थान बन गया था। वैसे आपने div वाले ये वाक्य कैसे और कहाँ से लिख दिये थे? --चंद्र शेखर/Shekhar 12:34, 23 सितंबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

क्या आप जानते हैं

Updated DYK query आपके द्वारा सुझाए गए लेख एलिज़ाबेथ द्वितीय के तथ्य को क्या आप जानते हैं? मे 25 सितंबर, 2015 को प्रदर्शित किया गया। अगर आपको हाल मे बदले गए किसी लेख से कोई रोचक तथ्य पता है तो कृपया उसे "क्या आप जानते हैं?" संवाद पृष्ठ पर सुझाएँ।
Updated DYK query आपके द्वारा लिखें गए या काफी सुधारे गए लेख एलिज़ाबेथ द्वितीय के तथ्य को क्या आप जानते हैं? में 25 सितंबर, 2015 को प्रदर्शित किया गया। अगर आपको हाल में बदले गए किसी लेख से कोई रोचक तथ्य पता है तो कृपया उसे "क्या आप जानते हैं?" संवाद पृष्ठ पर सुझाए।

आपके लिए एक बार्नस्टार!

मौलिक बार्नस्टार
बहुत ही प्रभावशाली बैडमिंटन प्रवेशद्वार बनाने के लिए और यही नहीं, आजतक का आपका समग्र योगदान प्रशंसनीय है। मेरी तरफ से यह सम्मान स्वीकार करें। मनोज खुराना 07:22, 25 सितंबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

राम प्रसाद 'बिस्मिल' की समीक्षा

नमस्ते चंद्र शेखर जी, राम प्रसाद 'बिस्मिल' लेख को निर्वाचित करने के क्रम में समीक्षा की गयी है। कृपया लेख का वार्ता पृष्ठ देखें। वहाँ दिये गये सुझावों को ज्यों का त्यों लागू न करें। यदि आपका कोई प्रश्न हो तो सुधार करने से पूर्व प्रश्न रखें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:34, 25 सितंबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

क्या आप जानते हैं में आपका लेख

Updated DYK query आपके द्वारा लिखें गए या काफी सुधारे गए लेख मी ऐट द ज़ू के तथ्य को क्या आप जानते हैं? में 29 सितंबर, 2015 को प्रदर्शित किया गया। अगर आपको हाल में बदले गए किसी लेख से कोई रोचक तथ्य पता है तो कृपया उसे "क्या आप जानते हैं?" संवाद पृष्ठ पर सुझाए।

भाषा

राष्ट्र भाषा खाली है वहा पे होना चाहिए न हिन्दी Pramodkumarmaurya (वार्ता) 10:51, 7 अक्टूबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

@Pramodkumarmaurya: किस संदर्भ में क्या कहना चाह रहे हैं, मैं समझा नहीं। कहाँ हिन्दी होना चाहिये जहाँ नहीं है? कृप्या विस्तार से बताएँं।--चंद्र शेखर/Shekhar 05:46, 8 अक्टूबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

कृपया ध्यान दें

चन्द्र शेखर जी कृपया आपके द्वारा लिखी गयी हिंदी वर्तनी पर ध्यान दें क्योंकि मैंने अनेक बार नोटिस किया है कि आप ड़ को ड और ढ़ को ढ लिख देते हैं जैसे आपने एचएएल तेजस नामक पेज पर इंफोबॉक्स में लड़ाकू को लडाकू लिखा है इसके अतिरिक्त भी अन्य कई उदाहरण हैं चैटिंग या लघु वार्ता में तो कोई अंतर नहीं पड़ता पर किसी विषय पर लिखते समय कृपया इस बात पर ध्यान दें ...अतः आप से निवेदन है कि कृपया ऐसी त्रुटियों को यथाशीघ्र सुधारने की कृपा करें। धन्यवाद।। अन्यत्र शंका होने पर मुझे सूचित करें।  चक्रपाणी  वार्ता  15:43, 28 अक्टूबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

User talk:चक्रपाणी जी, की-बोर्ड से लिप्यंतरण द्वारा लिखने में ये समस्या आती है। विजुअल संपादक में तो हिन्दी में मुद्रण ही नहीं होता। ये दोनों अक्षर और '॰' अंग्रेजी की-बोर्ड पर टाइप नहीं होते। कीबोर्ड पर 'd' दबाने पर 'ड' और 'D' दबाने पर 'ड्' मुद्रित होता है। इनके लिये विशेष तौर पर वर्तनी सुविधाएँ नामक उपकरण चलाना पड़ता है। कोई वाक्य लिखने के दौरान बार-२ ऐसा करना संभव नहीं हो पाता और कहीं कहीं ये अक्षर ऐसे ही छूट जाते हैं। खैर, धन्यवाद एचएएल तेजस पर हुई त्रुटि पर ध्यान दिलाने के लिये, मैं सुधार दूंगा। --चंद्र शेखर/Shekhar 06:07, 29 अक्टूबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

मुखपृष्ठ समाचार में आपका लेख

Current events globe 29 अक्टूबर 2015 को मुखपृष्ठ समाचार का अद्यतन हुआ जिसमें आपके द्वारा लिखे गए या काफी सुधारे गए लेख कनाडा के संघीय चुनाव, २०१५ से तथ्य लिया गया था। अगर आपको किसी और रोचक ख़बर का ज्ञान हो तो उसे विकिपीडिया:समाचार/उम्मीदवार‎ पर सुझाएँ।


Current events globe 29 अक्टूबर 2015 को मुखपृष्ठ समाचार का अद्यतन हुआ जिसमें आपके द्वारा लिखे गए या काफी सुधारे गए लेख जस्टिन ट्रूडो से तथ्य लिया गया था। अगर आपको किसी और रोचक ख़बर का ज्ञान हो तो उसे विकिपीडिया:समाचार/उम्मीदवार‎ पर सुझाएँ।

कृपया अपना मत दें

नमस्ते,
विकिपीडिया:स्वतः परीक्षित अधिकार हेतु निवेदन#योगेश कवीश्वर पर मेरा नामांकन १ माह १६ दिनों से अनिर्णित है। इसको पूर्ण करने हेतु आपके सहयोग की आवश्यक्ता है। कृपया आप विरोध या समर्थन में अपना मत दें। आपकी सरलता हेतु मेरे विषय में कुछ जानकारीयाँ उपलब्ध करा रहा हूँ।

  1. यहां देंखे में ३० दिनों में ६९६+ कार्य के साथ सब से अधिक सक्रीय सदस्य हूँ।
  2. में दो सालो से विकिपीडिया का पंजीकृत सदस्य हूँ और २ माह से हिन्दी विकिपीडिया पर सक्रीय हूँ। हिन्दी विकिपीडिया पर मेरे संपादनो की संख्या १०००+ है।
  3. हिन्दी विकिपीडिया में मेरे द्वारा बनाये लेखो की संख्या १००+ है। अभी में मुख्यत: गुजरात के भूगोल विषयक लेखो पे काम कर रहा हूँ। लेखो में विकिपीडिया की लेखनशैली, ईन्फोबोक्स जोड़ना, साँचे बनाना या जोड़ना, सन्दर्भ, बाहरी कड़ियाँ ये सब बातो का ध्यान रख कर लेख को उत्कृष्ठ बनाने का प्रयत्न करता हूँ।
  4. में बर्बरता जाँचना, रोकना, पूर्ववत करना, लेखो को ठीक करना, शीह नामांकन करना जैसे रखरखाव के कार्य भी सक्रीय रुप से कर रहा हूँ।

आप के सहयोग की अपेक्षा-योगेश कवीश्वर (वार्ता) 05:12, 7 नवम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

आपकी राय

नमस्ते चंद्र शेखर जी ! मैंने आपको कुछ दिनों पहले एक विकि मेल भेजा था। शायद आपने देखा नहीं। इसलिए मैं आपसे यहाँ आपके वार्ता पृष्ठ पर पूछने का साहस कर रहा हूँ। अगर आप स्वीकृति दे दें तो मैं आपका नाम पुनरीक्षक के तौर पे प्रस्तावित करना चाहता हूँ। मेरे विचार में आप इसके क़ाबिल हैं और आप यह ज़िम्मेवारी उठाने के लिए हामी भरें तो मैं चाहूँगा की आप हिन्दी विकि पर पुनरीक्षक बनें। उत्तर की प्रतीक्षा में। --त्यम् मिश्र बातचीत 18:53, 20 नवम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

@सत्यम् मिश्र: जी, बिल्कुल मैं हिंदी विकी पर अपनी क्षमताओं अनुरूप जिम्मेदारियाँ उठाने को तैयार हूँ। जो भी योगदान कर सकता हूँ जरूर करूँगा। जहाँ तक ईमेल की बात है तो मुझे काम लायक ईमेल कम ही आते हैं तो मैं उन्हें अधिकतर देखता नहीं, मित्रों से फेसबुक व व्हाट्सएप पर मुलाकात हो जाती है, मेल कोई करता नहीं। विकी की बातें यहाँ सूचनाओं/notification से पता चल जाती है। उपर लाल अंकों में चमकती हुई सूचनाएँ दिखती हैं तो नज़र पड जाती है, वर्ना रोज आने वाले स्पैम ईमेलों के बीच काम के पत्रक तो बस जैसे रेत में सुई की तरह कहीं गुम हो जाते हैं। और सच कहूँ तो मैं याहू या जीमेल से ज्यादा विकिपीडिया पर मौजूद रहने की कोशिश करता हूँ। यहाँ ज्यादा आनंद आता है। :) --चंद्र शेखर/Shekhar 19:07, 20 नवम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

मैंने आपका नामांकन पुनरीक्षक अधिकारों हेतु कर दिया है! कृपया यहाँ जाकर सहमति अनुभाग में अपनी सहमति व्यक्त करें! धन्यवाद!--त्यम् मिश्र बातचीत 08:53, 22 नवम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]
नए दायित्व हेतु बधाई और शुभकामनायें। पुनरीक्षण कार्य में सुविधा के लिए आप RTRC देखें। इसकी सहायता से यह कार्य अधिक तेजी से संपादित किये जा सकते हैं। यदि कोई प्रश्न हों तो आप कभी भी पूछ सकते हैं। --त्यम् मिश्र बातचीत 14:08, 26 नवम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]
चंद्र शेखर जी! आप जिन फालतू बदलाव को वापस लौटायें अथवा जाँचने के बाद ठीक समझते हों, उन्हें "जाँचा हुआ चिन्हित करें" पर क्लिक करके पुनरीक्षित भी कर दिया करें जिससे हाल के परिवर्तनों की लिस्ट में इसके आगे दिखने वाला लाल निशान हट जाएगा और किसी अन्य पुनरीक्षक को इसे दुबारा नहीं जाँचना पड़ेगा। हाँ जिन के बारे में आप संशय में हों उन्हें इस तरह चिह्नित किये बिना छोड़ दें ताकि कोई अन्य पुनरीक्षण करने वाला इन्हें देख सके कि अभी इनकी जाँच आवश्यक है। --त्यम् मिश्र बातचीत 07:09, 27 नवम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

GoogleTrans gadget can do machine translation on Content Translation system

Hi there,

I noticed your request for Hindi language support for the Content Translation system at

[[1]]

You can try the GoogleTrans gadget, if you wish. It now does machine translation for Hindi to other languages, using the Google translation engine.

Help for this is at:

[[2]]

You can try the version of the gadget that uses the Yandex translation engine if you are translating from Cyrillic languages. Help for this is at:

[[3]]

I, myself, am an intermediate French reader, but since the French-English pair is quite good for Google, I have translated 24 frwiki articles on French forts to the enwiki in the last 6 weeks.

I'm not sure about the quality of the Hindi-English translation engine. Any feedback you can give on this would be most useful.

Endo999 (वार्ता) 20:58, 25 नवम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

आपके लिये जलेबी

परीक्षक अधिकारो के लिए शुभकामनाएँ। लो जी मूँह मीठा किजिये। ये जलेबी खास गुजरात से भेजी है। योगेश कवीश्वर (वार्ता) 04:18, 27 नवम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

धन्यवाद सरजी, बहुत ही मीठी है। दही के साथ तो मज़ा ही दोगुना हो जाता है। अगली बार ढोकला भेजियेगा।--चंद्र शेखर/Shekhar 06:18, 27 नवम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

ढोकला क्या सब खिलाउंगा आप हमारे मेहमान तो बनिए।-योगेश कवीश्वर (वार्ता)

शीघ्र हटाने (शीह) हेतु नामांकन

नमस्ते चंद्र शेखर जी! आपने विकिपीडिया वार्ता:Username policy को शीघ्र हटाने हेतु नामांकित किया है और कारण में "निरर्थक व्यक्तिगत जानकारी" लिखा है। यह विकिपीडिया पर लेख हटाने का स्वीकृत मापदंड नहीं है। कृपया वि:हटाना में उल्लिखित किसी मापदंड का ही प्रयोग करें। उदाहरण के लिये इसे आप व२ अथवा व३ के तहत नामांकित कर सकते थे; इसके लिये आपको {{शीह-ल२}}/{{शीह-व२}} का प्रयोग करना था। --त्यम् मिश्र बातचीत 19:23, 28 दिसम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

ओके @सत्यम् मिश्र: जी, पता नहीं था, आगे से ख्याल रखूँगा। --चंद्र शेखर/Shekhar 04:29, 29 दिसम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]
इस लेख को तो मैंने हटा दिया है क्योंकि यह इस नीति में तो नहीं आता लेकिन साफ़-प्रचार और अन्य कुछ नीतियों के अन्तर्गत आता था।
शेखर जी आपको मैं एक और गलती से अवगत करवाना चाहता हूँ: आपने एक साँचे को किसी दूसरे साँचे पर अनुप्रेषित किया जिसका कोई भी कारण हो सकता है। आपके द्वारा अनुप्रेषित किया गया साँचा साँचा:साँचा:देश आँकड़े ब्रिटिश हिंद महासागर अधिकार क्षेत्र है। इसके बाद आपने इस साँचे को शीह-नामांकित किया। लेकिन साँचों को शीह-नामांकन के लिए आपको या तो ट्विंकल का सहारा लेना चाहिए अन्यथा सम्बंधित साँचा <noinclude>{{सम्बंधित साँचा}}</noinclude> टैग के साथ लगाना चाहिए। अन्यथा इसको काम में ले रहे विभिन्न पृष्ठ भी इस समस्या का शिकार हो जाते हैं। वर्तमान में मुझे ऐसे ४ पृष्ठ मिले हैं: प्रचलित मुद्राओं की सूची, सदस्य:Siddhartha Ghai/sandbox2, साँचा:IOT और विश्व के देशों की सूची के अनुलग्नक। कृपया इस नामांकन को ठीक करें जिससे सम्बंधित पृष्ठों को ठीक किया जा सके।☆★संजीव कुमार (✉✉) 05:59, 30 दिसम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद @सत्यम् मिश्र: जी, ध्यान दिलाने के लिये, इसमें साँचा शब्द दो बार प्रयोग हो गया था, इसलिये मैंने स्थानांतरित कर दिया था, लेकिन उप्योग नहीं हटाया था, अब मैंने उपयोग भी सुधार दिया है, तो अब यह समस्या दूर हो गयी है। --चंद्र शेखर/Shekhar 16:36, 30 दिसम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

सुरक्षा हेतु अनुरोध

शेखर जी! आप सुरक्षा के लिये अनुरोध ट्विंकल द्वारा किया करें (अगर आप ट्विंकल का उपयोग करते हों) इसके लिये पृष्ठ, जिसे सुरक्षित करना है, पर रहते हुए ट्विंकल के "सुरक्षा" बिकल्प को चुनें! यह आपके सन्देश को स्वतः विकिपीडिया:पृष्ठ सुरक्षा अनुरोध पर पोस्ट कर देगा! इससे आपको प्रबंधकों को नाम लेकर पिंग नहीं करना पड़ेगा! --त्यम् मिश्र बातचीत 18:54, 1 जनवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

क्या आप जानते हैं ?

  • ...कि "क्या आप जानते हैं" स्तम्भ का उपयोग करके आप अपने योगदान को मुखपृष्ठ पर ला सकते हैं।
  • ...कि "क्या आप जानते है" भाग कोई पहेली नहीं है।
  • ...कि इस भाग का उद्देश्य नए जोड़े गए पन्नों की ही जानकारी प्रदर्शित करना है।
  • ...कि ज़रूरी नहीं है कि प्रस्तावित हुक बहुत रोचक हो परन्तु एक सीमित स्तर पर रोचक व समान्य स्तर पर उसके तथ्य से नई जानकारी प्राप्त होनी चाहिए।
  • ...कि "क्या आप जानते है" में चयन हेतु लेख आकार में कम से कम 1200 कैरैक्टर का होना चाहिए और विकिपीडिया की लेख लिखने की शैली के अनुरूप होना चाहिए।
  • ...कि इसके लिए विस्तृत नियमावली "यहाँ" उपलब्ध है।

सभी सदस्यों को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया जाता है कि जब भी कोई नया लेख बनाएँ, इस बात का प्रयास अवश्य करें कि वह कम से कम इन शर्तों का पालन करे और उस लेख में से कोई तथ्य (जिसे लेख में उद्धरणसहित दिया गया हो) मुखपृष्ठ हेतु अवश्य नामित करें। धन्यवाद।

Wikipedia

पृष्ठ को कैसे हटाए ?

नमस्ते चंद्र शेखर जी, ड्रैगन बॉल ज़ी नाम के इस पृष्ठ को कैसे हटाया जाए इस बारे में मुझे ज्यादा ज्ञान नहीं है इसीलिए आपसे मदद मांग रहा हूँ। ड्रैगन बॉल ज़ेड पृष्ठ का नाम मुझे बदलकर ड्रैगन बॉल ज़ी रखना है क्युकी वही उसका सही नाम है, इस नाम से पहले से ही एक पृष्ठ होने के कारण मैं उसका नाम नहीं बदल पा रहा हूँ। --चुनियाना 07:26, 3 जनवरी 2016 (UTC)Chuniyana

@Chuniyana: जी, ड्रैगन बॉल ज़ी फ़िलहाल एक रिक्त पृष्ठ है, आप उस पर ड्रैगन बॉल ज़ेड का सारा लेख डाल दीजिये और ड्रैगन बॉल ज़ेड को ड्रैगन बॉल ज़ी की तरफ पुनर्निर्देशित कर दीजिये।

Z अक्षर को कुछ देशों जैसे अमेरिकी अंग्रेज़ी में ज़ी और कुछ अन्य देशों में ज़ेड बोला जाता है। ऐसे में आप यह सुनिश्चित कर लें की यह नाम जिस देश में रखा गया है या यूं कहिए यह कार्यक्रम जिस मूल देश का है वहाँ इसे क्या कहा जाता है। forvo.com पर आप उच्चारण सुन सकते हैं। पृष्ठ हटाने के लिये हहेच नामांकन करना होता है। {{delete}} साँचा लगाकर ऐसा किया जा सकत है, लेकिन ऐसा तभी करें जब और कोई विकल्प ना हो। --चंद्र शेखर/Shekhar 07:36, 3 जनवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

धन्यवाद् चंद्र शेखर जी, यह कार्यक्रम मैं बचपन में देखा करता था और इसका माँगा भी पड़ चूका, Z को इसमें ज़ी ही बुलाया जाता था।--चुनियाना 07:46, 3 जनवरी 2016 (UTC)Chuniyana

मैंने इसे स्थानांतरित कर दिया है! केवल सामग्री कट पेस्ट करने पर इतिहास गायब हो जाता है। अतः पहले से मौजूद नाम पर स्थानांतरण करना ही ज्यादा ठीक होता है। हाँ, आपको स्थानातरण के लिये वि:प्रबंधक सूचनापट पर लिखना होता है। --त्यम् मिश्र बातचीत 07:56, 3 जनवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

मुखपृष्ठ समाचार में आपका लेख

Current events globe 7 जनवरी 2016 को मुखपृष्ठ समाचार का अद्यतन हुआ जिसमें आपके द्वारा लिखे गए या काफी सुधारे गए लेख २०१६ के उत्तर कोरियाई परमाणु परीक्षण से तथ्य लिया गया था। अगर आपको किसी और रोचक ख़बर का ज्ञान हो तो उसे विकिपीडिया:समाचार/उम्मीदवार‎ पर सुझाएँ।

ये प्रचार नही है .....कबीले तारीफ काम हैं

चंद्र शेखर भाई

ये प्रचार नही है आप इस इंसान के करएे को देखें आपको लगेगा की वाकई इस इंसान ने कबीले तारीफ काम किया हैं


पीयूष कुमार गोयल ने दुनिया की पहली सुई से मधुशाला लिखी है और पाँच तरीके से पाँच विश्वा प्रशीद पुस्तके लिख चुके है कृपया links देंखे ) --Hannubhai (वार्ता)

@Hannubhai: जी हो सकता है वो बहुत प्रसिद्ध व्यक्ति हों जिन्होंने बहुत अच्चे काम किये हों और उन्हे मैं नहीं जानता। लेकिन अगर आप लेख बना रहे हैं तो आपको त्थ्य परक बातें लिखनी चाहिये, और आप किस लिंक की बात कर रहे हैं? मुझे लेख में इस व्यक्ति के कार्यों की सच्चाई साबित कर्ता हुआ कोई लिंक नहीं मिली। आप किसी विश्वसनीय पुस्तक, पत्रिका या वेबसाइट का संदर्भ तो दें जहाँ से इनके बारे में जो कुछ भी आपने लिखा है उसे साबित किया जा सके। विकीपीडिया पर बिना तथ्यों के हम कोई जानकारी नहीं रखते। यहाँ तक की महात्मा गाँधी जैसे व्यक्ति के लेख पर भी कई संदर्भ दिये हुए हैं जो लेख में लिखी बातों को साबित करते हैं।

aap ne link deke nahi aur sachchhayi ki baat kar rahe ho aap apna koi bhi email address de jis par aap ko link shre kar saku bina chahe parkhe ase hi kishi ke bare mien na likhe to jayada thik hoga


चंद्र शेखर भाई

ab aap kuch nahi bol rahe hai kisi ke dwara banai page ko bina soche samjhe kuch bhi likh dena thik nahi sabse pahle to ye adat badalo mein yahan par kuch kam karne ke liye aaya tha aur aap log bina soche mujhe . bada hi dukh hai ki ek adami haat se kitabe likh raha hai aur aap prachr prasar ki baat kar rahe ho aur bina soche samjhe page bhi hata diya aap logo ki soch par duk bhi ho raha hai aur hansi bhi aa rahi hain.

@Hannubhai: जी, आप बात समझ नहीं रहे हैं, आप ने जो कुछ भी लिखा था वो आपको प्रबंधक @सत्यम् मिश्र और Manojkhurana: जी आपको दे देंगे। आप सीधे पृष्ठ बनाने की बजाये पहले उसे अपने प्रयोग पृष्ठ पर बनाये, फिर उसे किसी से चेक करवाएँ, अगर वो सही हुआ तो उसे विकी पर डाला जायेगा। कृप्या समझिये विकीपीडिया एक ज्ञानकोष है कोई समाचार पत्र या मासिक पत्रिका नहीं है। आप जिस व्यक्ति की बात कर रहे हैं और जिसके लिये लेख बनाना चाह रहे हैं वो दुनिया में इतना प्रसिद्ध नहीं है कि उसके बारे में किसी इनसाइक्लोपीडिया में लिखा जाये। अगर वह व्यक्ति वाकई प्रसिद्ध है तो उसके बारे में उचित संदर्भ दें। आपने लेख में कोई विश्वसनीय लेख नहीं दिया था। कहीं तो उस व्यक्ति के बारे में जानकारी किसी विश्वसनीय पत्रिका, पुस्तक ने पहले से लिखी होगी। जैसे अगर उस व्यक्ति के बारे में कहीं किसी समाचार पत्र, टीवी प्रोग्राम, या पुस्तकों में लिखा हो तो उसके बारे में लेख में ही बतायें। किस किताब के किस पृष्ठ पर उस व्यक्ति के बारे में जानकारी दी गई है यह लेख में लिखना होता है। जैसा कि मैंने उदाहरण दिया था महात्मा गाँधी का। पीयूष कुमार गोयल के मुकाबले लाख गुना प्रसिद्ध हैं महात्मा गाँधी, लेकिन उनके लेख पर भी यूँ ही कुछ भी नहीं लिख दिया गया है। जो कुछ भी लिखा हुआ है उसे साबित करने के लिये विश्वसनीय संदर्भ दिये हुए हैं। जैसे गाँधी जी कहाँ जन्में, उन्होंने कौन से आंदोलन किये इत्यादि। ये सब बातों का संदर्भ प्रमाणित व विश्वसनीय पत्रिकाओं, पुस्तकों व समाचार पत्रों के माध्यम से दिया हुआ है।

नियम यह है कि विकी पर उसी व्यक्ति के बारे में लेख बनाया जाता है जिसके बारे में आम जन मानस को पहले से जानकारी हो। विकी प्रथम जानकारी नहीं उपलब्ध करवाता है, यहाँ मूल शोध नहीं लिखा जाता, कि आपके मन में जो आये आप लिख दें। बल्कि प्रिंट में पहले से मौजूद जानकारियों को संदर्भ सहित समायोजित करके लेख बनाता है। यही यहाँ का प्रमुख नियम है। कृप्या पढें क्या नहीं है विकीपीडिया अंग्रेजी में, विकीपीडिया क्या नहीं है हिंदी में।

मुखपृष्ठ समाचारों में आपका लेख

Current events globe 8 जनवरी 2016 को मुखपृष्ठ समाचार का अद्यतन हुआ जिसमें आपके द्वारा लिखे गए या काफी सुधारे गए लेख २०१६ पठानकोट हमले से तथ्य लिया गया था। अगर आपको किसी और रोचक ख़बर का ज्ञान हो तो उसे विकिपीडिया:समाचार/उम्मीदवार‎ पर सुझाएँ।

त्यम् मिश्र बातचीत 17:52, 8 जनवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

साफ़ प्रचार

नमस्ते शेखर जी! एक छोटा सा ध्यानाकर्षण था। शीह नामांकन के कारणों में साफ़ प्रचार के दो मापदंड हैं ल२ और व७। इसमें से पहला, यानि ल२ खास लेखों के लिये है। व७ सभी नामस्थानों के लिये है (जिसमें लेख भी शामिल हैं)। लेख को साफ़ प्रचार नामित करते समय व७ का प्रयोग गलत नहीं है किन्तु ल२ का प्रयोग अधिक specific है। अतः कोशिश करें कि लेखों को प्रचार हेतु नामांकित करते समय ल२ का प्रयोग करें। --त्यम् मिश्र बातचीत 12:41, 20 जनवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

मूखपृष्ठ समाचार में आपका लेख

Current events globe 22 जनवरी 2016 को मुखपृष्ठ समाचार का अद्यतन हुआ जिसमें आपके द्वारा लिखे गए या काफी सुधारे गए लेख आईआरएनएसएस-१ई से तथ्य लिया गया था। अगर आपको किसी और रोचक ख़बर का ज्ञान हो तो उसे विकिपीडिया:समाचार/उम्मीदवार‎ पर सुझाएँ।


--मनोज खुराना 06:15, 22 जनवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

मुखपृष्ठ समाचार बार्नस्टार

मुखपृष्ठ समाचार बार्नस्टार
मुखपृष्ठ समाचार में महत्त्वपूर्ण एवं सतत योगदान हेतु

--मनोज खुराना 06:17, 22 जनवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

हिरन गाओं विकिपीडिया फीरोजाबाद

सर हिरन गाओं विकिपीडिया को बढाने में मदत चाइये इंतजार में Prashanttiwari123 (वार्ता) 15:25, 28 जनवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

प्रशांत जी, क्या और कैसी मदद चाहिये, विस्तार में बताएँ। --चंद्र शेखर/Shekhar 04:48, 29 जनवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

कृपया देंखें

धन्यवाद

Mahitgar (वार्ता) 08:51, 9 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

क्या आप जानते हैं में समीक्षा

नमस्ते चंद्र शेखर जी, आपने मुखपृष्ठ के "क्या आप जानते हैं" अनुभाग के लिए सफल नामांकन किये हैं अतः आपको भी इसका और दायित्व लेते हुये नये नामांकनों की समीक्षा में भाग लेना चाहिए।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:30, 18 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

युकॉन का उच्चारण

नमस्ते चंद्रशेखर जी! जहाँ तक मुझे पता है यह "यू"कॉन है, लेख के पहले वाक्य में लगा उच्चारण वाला निशान भी इसे "क्यूट" वाला यू बता रहा है। --त्यम् मिश्र बातचीत 14:17, 20 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

हाँ, बात तो सही कही आपने, मैं forvo.com पर भी चेक करता हूँ, और कुछ सरकारी वेबसाइटों व समाचार साइटों पर भी सुनने की कोशिश करता हूँ कि इसे वास्तविकता में क्या बोला जाता है। फिलहाल यू करते हैं। --चंद्र शेखर/Shekhar 08:04, 23 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

मुखपृष्ठ समाचार में आपका लेख

Current events globe 24 जून 2016 को मुखपृष्ठ समाचार का अद्यतन हुआ जिसमें आपके द्वारा लिखे गए या काफी सुधारे गए लेख यूके ईयू जनमत संग्रह तथा यूरोपीय संघ से तथ्य लिया गया है। अगर आपको किसी और रोचक ख़बर का ज्ञान हो तो उसे विकिपीडिया:समाचार/उम्मीदवार‎ पर सुझाएँ।

— इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक हैं -Manojkhurana (वार्तायोगदान) 19:57, 24 जून 2016