"सदस्य वार्ता:Gaurav561": अवतरणों में अंतर

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 135: पंक्ति 135:
नमस्ते गौरव जी, अभी जाँच करते समय यह लेख [[बाइनरी ऐडर]] मिला, इसे सुधार हेतु आपसे अनुरोध है, एक आधार लेख का दर्जा देने लायक भर बना दें। क्योंकि आप यह कर सकते हैं। --<b>[[User:सत्यम् मिश्र|<font color="#FF00FF">स</font><font color="#FF7E00">त्य</font><font color="#00A300">म्</font> <font color="#0A20F0">मिश्र</font>]]</b> <sup>[[User talk:सत्यम् मिश्र|<font color="#9932CC"> ''बातचीत''</font>]]</sup> 18:46, 6 जुलाई 2016 (UTC)
नमस्ते गौरव जी, अभी जाँच करते समय यह लेख [[बाइनरी ऐडर]] मिला, इसे सुधार हेतु आपसे अनुरोध है, एक आधार लेख का दर्जा देने लायक भर बना दें। क्योंकि आप यह कर सकते हैं। --<b>[[User:सत्यम् मिश्र|<font color="#FF00FF">स</font><font color="#FF7E00">त्य</font><font color="#00A300">म्</font> <font color="#0A20F0">मिश्र</font>]]</b> <sup>[[User talk:सत्यम् मिश्र|<font color="#9932CC"> ''बातचीत''</font>]]</sup> 18:46, 6 जुलाई 2016 (UTC)
: दो और [[इनकोडर]] और [[डिकोडर]] --<b>[[User:सत्यम् मिश्र|<font color="#FF00FF">स</font><font color="#FF7E00">त्य</font><font color="#00A300">म्</font> <font color="#0A20F0">मिश्र</font>]]</b> <sup>[[User talk:सत्यम् मिश्र|<font color="#9932CC"> ''बातचीत''</font>]]</sup> 18:47, 6 जुलाई 2016 (UTC)
: दो और [[इनकोडर]] और [[डिकोडर]] --<b>[[User:सत्यम् मिश्र|<font color="#FF00FF">स</font><font color="#FF7E00">त्य</font><font color="#00A300">म्</font> <font color="#0A20F0">मिश्र</font>]]</b> <sup>[[User talk:सत्यम् मिश्र|<font color="#9932CC"> ''बातचीत''</font>]]</sup> 18:47, 6 जुलाई 2016 (UTC)
: {{सुनो|सत्यम् मिश्र}} जी, ध्यान आकर्षित करने के धन्यवाद। मैं 1-2 दिन में इन पर काम करूँगा। --[[सदस्य:Gaurav561|गौरव]] ([[सदस्य वार्ता:Gaurav561|वार्ता]]) 18:52, 6 जुलाई 2016 (UTC)

18:52, 6 जुलाई 2016 का अवतरण

स्वागत!  नमस्कार Gaurav561 जी! आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 13:34, 19 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

आपके लिए एक बार्नस्टार!

मौलिक बार्नस्टार
पिछले कुछ दिनों में आपने तर्क और तर्कशास्त्र से जुड़े विषयों पर कई लेख बनाये और सुधारे हैं। आपके इन योगदानों की सराहना में मेरी ओर से यह बार्नस्टार! -- त्यम् मिश्र बातचीत 04:16, 30 सितंबर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

आपके लिए एक बार्नस्टार!

विशेष बार्नस्टार
हाल की घटनायें में आपके सकारात्मक योगदान और प्रवेशद्वार को एक बार फिर से जीवित करने के लिए ये बार्नस्टार दे रहा हूँ। आशा करता हूँ आप इस तरह के योगदान देकर हिन्दी विकिपीडिया को रोशन करते रहोगे। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:24, 14 नवम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

शीघ्र हटाने (शीह) हेतु नामांकन

नमस्ते गौरव जी! आपने योगेश कुमार अमाना को शीघ्र हटाने हेतु नामांकित किया है और कारण में "आत्मकथा" लिखा है। यह विकिपीडिया पर लेख हटाने का स्वीकृत मापदंड नहीं है। कृपया वि:हटाना में उल्लिखित किसी मापदंड का ही प्रयोग करें। उदाहरण के लिये इसे आप ल२ (अर्थात साफ़ प्रचार) के तहत नामांकित कर सकते थे; इसके लिये आपको {{शीह-ल२}} का प्रयोग करना था। --त्यम् मिश्र बातचीत 19:14, 28 दिसम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

@सत्यम् मिश्र: जी, सूचित करने के लिए धन्यवाद। मैं भविष्य में इसका ध्यान रखूँगा। --गौरव सूद (वार्ता) 19:52, 28 दिसम्बर 2015 (UTC)[उत्तर दें]

क्या आप जानते हैं ?

  • ...कि "क्या आप जानते हैं" स्तम्भ का उपयोग करके आप अपने योगदान को मुखपृष्ठ पर ला सकते हैं।
  • ...कि "क्या आप जानते है" भाग कोई पहेली नहीं है।
  • ...कि इस भाग का उद्देश्य नए जोड़े गए पन्नों की ही जानकारी प्रदर्शित करना है।
  • ...कि ज़रूरी नहीं है कि प्रस्तावित हुक बहुत रोचक हो परन्तु एक सीमित स्तर पर रोचक व समान्य स्तर पर उसके तथ्य से नई जानकारी प्राप्त होनी चाहिए।
  • ...कि "क्या आप जानते है" में चयन हेतु लेख आकार में कम से कम 1200 कैरैक्टर का होना चाहिए और विकिपीडिया की लेख लिखने की शैली के अनुरूप होना चाहिए।
  • ...कि इसके लिए विस्तृत नियमावली "यहाँ" उपलब्ध है।

सभी सदस्यों को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया जाता है कि जब भी कोई नया लेख बनाएँ, इस बात का प्रयास अवश्य करें कि वह कम से कम इन शर्तों का पालन करे और उस लेख में से कोई तथ्य (जिसे लेख में उद्धरणसहित दिया गया हो) मुखपृष्ठ हेतु अवश्य नामित करें। धन्यवाद।

Wikipedia

विकिपरियोजना ""विकिपीडिया आपके आसपास 2016

गौरव जी,

आशा कि आप ठीक हैं।

15 जनवरी 2016 को विकिपीडिया की स्थापना के 15 साल पूरे हो रहे हैं। इसी के सन्दर्भ में विभिन्न भाषाओं से सम्बंधित वीकीपीडियाओं पर अलग अलग रूप से वर्ष गाँठवर्ष मनाए जा रहे हैं। हिन्दी विकिपीडिया पर यह एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा रहा है कि 12 से 17 जनवरी के बीच माननीय सदस्य अपने शहर, गाँव, मोहल्ले से सम्बंध में या उल्लेखनीय स्मार्कों, संस्थाओं आदि के सम्बंध में लेख लिखें (अगर न हो तो), सुधारें, लेखों में नई उल्लेखनीय बातों को सम्मिलित करें (अगर पहले से लेख मौजूद हो तो)। उस के अलावा चूँकि चित्रों का लेना चूँकि अब कैमरा और मोबाईल से एक साधारण बात हो चुकी है, इसलिए सदस्य अपने लेखों से सम्बंधित चित्र विकिमीडया कॉमन्ज़ पर अपलोड भी कर सकते हैं। इन चित्रों को वे स्वयं प्रयोग में ला सकते हैं या उन चित्रों का बाद में कोई और सदस्य की ओर से इस्तेमाल किया जा सकता है। सदस्य वर्तमान रूप से कॉमन्ज़ पर मौजूद चित्रों को भी प्रयोग में ला सकते हैं।

कृपया इस परियोजना पृष्ठ को देखें और इस परियोजना में सम्मिलित हों: विकिपीडिया:विकिपीडिया आपके आसपास 2016

--मुज़म्मिल (वार्ता) 06:17, 13 जनवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

टैग करने वाले साँचों के विषय में

नमस्ते गौरव जी! हाल ही में आपने कुछ साँचे बनाये हैं जो लेखों में समस्याओं को टैग करने के लिए हैं। क्या आप इनकी सूची और सम्बंधित अंग्रेजी साँचों की सूची बना सकते हैं। मैं इन्हें व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए कुछ उपाय करना चाहता हूँ। आप ऐसी सूची मेरे वार्ता पन्ने या यहाँ अथवा मेरे सदस्य पृष्ट पर कहीं भी बना दें। आपका यह कार्य प्रशंसनीय है। --त्यम् मिश्र बातचीत 18:03, 14 जनवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@सत्यम् मिश्र: जी धन्यवाद। मैं एक-दो दिन में ये काम कर दूंगा। --गौरव सूद (वार्ता) 18:16, 14 जनवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

वार्ता:पुलस्त्य पर चल रहि चर्चा

गौरव जी! किसी लेख का वार्ता पृष्ठ उस लेख में सुधार हेतु है। वर्तमान चर्चा का स्वरूप लेख से हट कर सामान्य होता जा रहा है। आप अन्य सदस्यों को अपने विचार व्यक्त करने के लिये संदेश दे चुके हैं ऐसे में आप दोनों से (मैं यह अनुरोध अनुनाद जी से भी कर रहा हूँ, उनके वार्ता पृष्ठ पर) मेरा विनम्र अनुरोध है कि इस चर्चा को विराम दें और अन्य सदस्यों की राय की प्रतीक्षा करें। --त्यम् मिश्र बातचीत 14:22, 16 जनवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

हिरन गाँव

सर हिरन गाओं विकिपीडिया पर आप अपना सहयोग देने का कस्ट करे Prashanttiwari123 (वार्ता) 14:03, 31 जनवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

पृष्ठ हटाने के लिए प्राप्त सन्देश का उत्तर

श्रीमान, आपके सन्देश प्राप्त हुए. हालांकि मैंने पृष्ठ हटाने का प्रयास किया है परन्तु विकिपीडिया पर सम्पादन की अपूर्ण जानकारी के कारण पृष्ठों को पूर्ण रूप से हटाने में असमर्थ हूँ. कृपया मार्गदर्शन करें . Pavan Jaldhari (वार्ता) 13:33, 9 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@Pavan Jaldhari: नमस्ते पवन जी। इन लेखों को प्रबंधक कुछ दिन में हटा देंगे, आपको इन्हें हटाने की जरुरत नहीं है। --गौरव सूद (वार्ता) 16:48, 9 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]
आपका धन्यवाद--मुज़म्मिल (वार्ता) 13:11, 10 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

देखें

गौरव जी जरा आप ‎सदस्य:Siddharth vardhan singh के लेख देखें क्या यह सब उपयुक्त लगते है । राजु सुथारवार्ता 02:31, 18 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@राजु सुथार: जी, मुझे ये उपयुक्त नहीं लगते हैं। हो सके तो उनकी समीक्षा कर दीजिए और फालतू सामग्री हटा दीजिए। --गौरव सूद (वार्ता) 12:38, 18 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@राजु सुथार: जी, ये काफी परेशान कर रहे हैं। मैंने इनकी शिकायत प्रबन्धक सूचनापट पर "यहाँ" कर दी है। --गौरव सूद (वार्ता) 13:12, 18 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]
ठीक कहा गौरव जी आपने वास्तव में यह सदस्य काफी परेशान कर रहा है । और साथ ही उन लेखों को सुधारने में भी काफी कठिनाइयाँ आ रही है । इनके अलावा खुद का प्रचार भी कर रहे है ।

राजु सुथारवार्ता 13:24, 18 फ़रवरी 2016 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्ते गौरव जी अगर आप भी क्रिकेट में रुचि रखते हो तो आप भी क्रिकेट के लेखों को सुधार सकते हो । मैं पिछले कई दिनों से विकिपरियोजना क्रिकेट से जुड़ा हुआ हूँ । --राजु सुथारवार्ता 08:28, 8 मार्च 2016 (UTC)[उत्तर दें]

आपके लिए एक बार्नस्टार!

अच्छे व्यवहार का बार्नस्टार
एक नए सदस्य का मार्गदर्शन किया रघुबीर सिंह (वार्ता) 16:37, 9 मार्च 2016 (UTC)[उत्तर दें]

पेज राकेश कुमार आर्य के बारे में

आप इस पेज पर बार बार verification के लिए लिख देतें हैं। लेकिन उस पर जानकारी पूर्णतः सही है। लेकिन अगर इस पर कुछ और होना है तो इसकी जानकारी मुझे स्पष्ट रूप से दें। — इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक Aman vikal arya है, (वार्तायोगदान)।

@Aman vikal arya: जी, कोई वरिष्ठ सदस्य इसकी जाँच करने के बाद इस टैग को हटा देगा। तब तक टैग लगा रहने दीजिए। --गौरव (वार्ता) 12:18, 23 मार्च 2016 (UTC)[उत्तर दें]

पुरस्कार और तिरस्कार

गौरव जी,

नमस्ते! आपको श्री अनुनाद सिंह जी ने समझा ही दिया है कि "किसी खाते को कठपुतली होने की शंका करना सभी का विकि-अधिकार है और विकि के हित में है।" इस दौर से कई सदस्य गुज़र चुके हैं और स्वयं मुझे अब तक हुनजज़ल का अवतार बताया जाता रहा है, अब नहीं कहा गया, यह हमारी प्रगति, उन्नति और विकास है।

कुछ समय पूर्व मैंने अहमद निसार जी पर एक ब्लॉग लिखा था। वे हिन्दी, उर्दू और तेलुगु के योगदानकर्ता हैं तथा अंतिम दो के प्रबंधक हैं। तेलुगु के योगदान के कारण उन्हें Komarraju Lakshmana Rao Wikimedia Puraskaram पुरस्कार दिया गया। चूँकि यह मामला तेलुगु का तथा इसलिए पुरस्कार मिला। यदि हिन्दी विकिपीडिया की बात होती तो उन्हें भी श्री अनुनाद सिंह जी या कुछ अन्य सज्जन सदस्य केवल तिरस्कार के लिए आगे बढ़ते!! --मुज़म्मिल (वार्ता) 10:56, 5 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

धन्यवाद

गौरव जी, आपने मेरा प्रबंधक-पद के नामांकन के लिये समर्थन किया, उसका बहुत-बहुत धन्यवाद। आशा है कि मैं आपके कार्य में सहयोग कर पाऊँगा। --Hunnjazal (वार्ता) 16:46, 12 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@Hunnjazal: आपको प्रबंधक बनने की बहुत-बहुत बधाई। --गौरव (वार्ता) 19:13, 16 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

चित्रों में लाइसेंस

नमस्ते गौरव जी, किसी चित्र को अपलोड करते समय उसमें उसके सही स्रोत का उल्लेख करें। यदि आप कोई चित्र अंग्रेज़ी विकिपीडिया से हिन्दी पर लाते हो तो उसमें {{epg}} साँचे को काम में लें। इसके अलावा चित्र:Thich Quang Duc.png में लाइसेंस ठीक करें। इसमें आपने २ अलग-अलग लाइसेंस डाल रखे हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:13, 24 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@संजीव कुमार: जी, धन्यवाद। मैंने इसे ठीक कर दिया है।
एक प्रश्न है। अगर अंग्रेज़ी विकिपीडिया के चित्र का नाम हिन्दी विकिपीडिया के चित्र से भिन्न हो, तो {{epg}} साँचे में अंग्रेज़ी विकिपीडिया के चित्र का नाम कैसे डाला जाता है? --गौरव (वार्ता) 13:57, 24 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
आप किसी भी चित्र की कड़ी देने के लिए {{epg|xx|filename.ext}} लिखें। यहाँ xx उस विकि का कोड है जैसे अंग्रेज़ी के लिए en, फ्रांसीसी के लिए fr और संस्कृत के लिए sa आदि। इसके अतिरिक्त filename.ext अन्य विकि पर फाइल का नाम है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:03, 24 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद संजीव जी। --गौरव (वार्ता) 14:32, 24 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

अनुरोध और सुझाव

नमस्ते गौरव जी! मैंने देखा है आप काफ़ी सारे लेखों में उत्पात रोकने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और लेखों में यथोचित टैग भी जोड़ते हैं। एक समस्या यह है कि आपके द्वारा उत्पात हटाने के बाद भी हमें उस अवतरण को जाँचना पड़ता है। यदि आप इस ओर आगे बढ़ना चाहें तो मैं आपका नामांकन पुनरीक्षक हेतु करना चाहूँगा जिससे आप इन संपादनों को जाँचा हुआ चिह्नित भी कर सकें जिससे किसी और को दुबारा इन्हें न जाँचना पड़े।

साथ ही एक सुझाव भी है। लेख कलारिप्पयाट्टू का इतिहास देखें। आपने इसकी समीक्षा की और एक पुनरीक्षक ने दो बार प्रत्यावर्तन किया लेकिन १९ अप्रैल के अवतरण जाँचे नहीं गये थे (अन्यथा मुझे यह पकड़ में नहीं आता)। यदि आप दोनों में से किसी ने इसे विकिडेटा से जोड़ने का प्रयास किया होता तो पता चल जाता कि न तो टैग लगाने की जरूरत है न कुछ और करने की, एक बेहतर लेख मौजूद हैं जहाँ इसे अनुप्रेषित कर देना है। अतः सुझाव यह है कि यदि कोई लेख किसी और भाषा से नहीं जुड़ा है तो सबसे पहले उसे अंग्रेजी में खोजें। थोड़े प्रयास के बाद अक्सर सफलता मिल जाती है।

यदि आप सक्रिय पुनरीक्षण करना चाहे तो इस तरह के कार्य के अनुभवों से काफ़ी कुछ सीखने को मिलता है। उत्तर की प्रतीक्षा में। :) --त्यम् मिश्र बातचीत 20:38, 14 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@सत्यम् मिश्र: 1) जी, आपने मुझे पुनरीक्षक बनने के काबिल समझा, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पर निजी कार्यों में व्यस्त होने के कारण, इस समय कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता (जब-जब समय मिलेगा, बर्बरता हटाने में मदद करता रहूँगा)।
2) मैं आमतौर पर लेखों को विकिडाटा से जोड़ देता हूँ, पता नहीं "कलारिप्पयाट्टू" लेख कैसे छूट गया। --गौरव (वार्ता) 08:25, 15 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]
ठीक है ! धन्यवाद! --त्यम् मिश्र बातचीत 08:29, 15 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@सत्यम् मिश्र: जी, मैं आपका हाथ न बटा सका, उसके लिए माफ़ी चाहता हूँ। --गौरव (वार्ता) 09:14, 15 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

मदद

गौरव जी असम विधान सभा चुनाव, 2016 में जो ज्ञानसन्दूक डाला है वो ठीक नहीं दिख रहा है अगर आप ठीक करते है तो आपका स्वागत है ।--राजू सुथार 'स्वतंत्र'वार्ता 16:50, 19 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

चित्र का नया अवतरण अपलोड करना

मैंने देखा कि आपने चित्र:Touched by his Noodly Appendage.jpg का नया अवतरण अपलोड किया है। ऐसी स्थिति में किसी प्रबन्धक से अनुरोध करके पुराना अवतरण हटवा दिया करो। अन्यथा वो कॉपीराइट उल्लंघन की श्रेणी में आता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:18, 20 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@संजीव कुमार: जी, 1) सूचित करने के लिए धन्यवाद। मैं भविष्य में इस बात का ध्यान रखूँगा।
2) इस चित्र के निर्माता ने इसे सार्वजनिक डोमेन में डाल दिया है। इसलिए मैंने इसे विकीकॉमन्स पर अपलोड करके हिंदी विकिपीडिया वाले अवतरण का शीह नामांकन कर दिया है। कृपया इसे हटा दीजिए। धन्यवाद --गौरव (वार्ता) 13:26, 20 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

Improve

नमस्ते गौरव जी, अभी जाँच करते समय यह लेख बाइनरी ऐडर मिला, इसे सुधार हेतु आपसे अनुरोध है, एक आधार लेख का दर्जा देने लायक भर बना दें। क्योंकि आप यह कर सकते हैं। --त्यम् मिश्र बातचीत 18:46, 6 जुलाई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

दो और इनकोडर और डिकोडर --त्यम् मिश्र बातचीत 18:47, 6 जुलाई 2016 (UTC)[उत्तर दें]
@सत्यम् मिश्र: जी, ध्यान आकर्षित करने के धन्यवाद। मैं 1-2 दिन में इन पर काम करूँगा। --गौरव (वार्ता) 18:52, 6 जुलाई 2016 (UTC)[उत्तर दें]