"विकिपीडिया:लेख नाम स्थानान्तरण": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
No edit summary
छो MAINE PREM SHE PYAAR KIYA
पंक्ति 9: पंक्ति 9:
*लेख के नाम में दुविधा हिन्दी, अरबी संख्याओं के उपयोग की भी हो सकती है। अधिकतर संख्या नामों वाले लेखों में ऐसा हो सकता है जैसे '''१९३६''' या '''1936''' दोनों सही हैं।
*लेख के नाम में दुविधा हिन्दी, अरबी संख्याओं के उपयोग की भी हो सकती है। अधिकतर संख्या नामों वाले लेखों में ऐसा हो सकता है जैसे '''१९३६''' या '''1936''' दोनों सही हैं।


Radhika production ki first films MAINE PREM SHE PYAAR KIYA ..family love Romantic Action films script wrighter AJAY kushwaha
==इन्हें भी देखें==
*[[विकिपीडिया:लेख का नाम कैसे रखें]]

[[श्रेणी:विकिपीडिया सहायता]]
[[श्रेणी:विकिपीडिया नीतियाँ एवं दिशानिर्देश]]

05:16, 30 नवम्बर 2015 का अवतरण

यह पृष्ठ इस बात का उल्लेख करता है कि किसी लेख या पृष्ठ का नाम स्थान्तरण किस प्रकार किया जाए और किन परिस्थितियों में और किस प्रकार नाम रखा जाए। विकिपीडिया पर सभी सदस्यों के पास नाम स्थानान्तरण का अधिकार नहीं है इसलिए यह पृष्ठ उन लोगों के लिए है जिनके पास यह अधिकार है। स्थानान्तरण कैसे किया जाता है उसके लिए विकिपीडिया:स्थानांतरण देखें।

लेख का नाम स्थानान्तरण तब करे जब:

  • लेख के नाम में वर्तनी की गलती हो जैसे विशुद्ध हिन्दी वर्तनी की यदि बात की जाए तो संदूक नाम गलत है और सही वर्तनी सन्दूक है, या बंदर (सही बन्दर) इत्यादि।
  • लेख के नाम में व्याकरणिक गलती हो जैसे चीन की विशाल दीवार लेख का नाम यदि गलत प्रकार से चीन का बड़ा दीवार लिखा हो तो इसे सही करें। अन्य उदाहरण जैसे भारत का अर्थव्यवस्था (सही भारत की अर्थव्यवस्था)।
  • लेख का नाम उच्चारण अनुसार ना लिखा हुआ हो। ऐसी समस्या अधिकतर विदेशी भाषाओं के नामों को लिखने में हो सकती है जिनके नामों के उचारण का हिन्दी भाषियों को कम या बिल्कुल नहीं पता होता है। जैसे यदि कोई सदस्य थेम्स नाम से कोई लेख बनाएँ तो कोई अन्य सदस्य इस लेख का नाम सही कर सकता है जिसे इस नदी के नाम का सही उच्चारण पता हो और इस लेख का नाम टॅम्ज़ पर स्थानान्तरित किया जा सकत है। अन्य उदाहरण ऐलिज़ाबेथ (सही इलिज़ाबॅथ), मार्सेल (सही मार्सैय) इत्यादि।
  • यदि लेख का नाम वर्तनी और व्याकरणिक दोनों प्रकार से सही है तो ऐसे लेख का नाम स्थानान्तरण करने से पूर्व चौपाल या लेख के वार्ता पृष्ठ पर चर्चा कर लें और यह जानने का प्रयास करें कि लेख निर्माता ने लेख का नाम ऐसा क्यों चुना या रखा।
  • कुछ लेखों के नामों में हिन्दी, अंग्रेज़ी की दुविधा हो सकती है जैसे ऐलिस इन वण्डरलैण्ड (२०१० चलचित्र) या ऐलिस इन वण्डरलैण्ड (२०१० फ़िल्म) दोनों नाम सही हो सकते हैं। इसलिए ऐसे लेखों के नाम दोनों में स्थानान्तरित किए जा सकते हैं।
  • लेख के नाम में दुविधा हिन्दी, अरबी संख्याओं के उपयोग की भी हो सकती है। अधिकतर संख्या नामों वाले लेखों में ऐसा हो सकता है जैसे १९३६ या 1936 दोनों सही हैं।

Radhika production ki first films MAINE PREM SHE PYAAR KIYA ..family love Romantic Action films script wrighter AJAY kushwaha